very poor air quality Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

उत्तर प्रदेश में सर्दी और कोहरे से बिगड़ी हवा, एनसीआर समेत कई जिलों में प्रदूषण बेहद खराब
AQI in UP : उत्तर प्रदेश में सर्दी बढ़ने के साथ ही हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ी हुई है. कोहरे के कारण प्रदूषण का स्तर और ज्यादा बढ़ गया. बीते कई दिनों से दिल्ली से सटे जिलों में AQI 500 के पार पहुंच गया था, जिसे बेहद खतरनाक स्थिति माना जाता है. हालांकि बुधवार को प्रदूषण में थोड़ी राहत देखने को मिली है, लेकिन हवा की स्थिति अब भी खराब से बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है.

दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है. हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है. बुधवार को प्रदूषण के स्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई. बीते कई दिनों से गंभीर श्रेणी में बनी हवा का एक्यूआई आज 350 से नीचे आ गया है, हालांकि यह स्तर अब भी बेहद खराब श्रेणी में आता है.

नोएडा सेक्टर-125 सबसे ज्यादा प्रभावित

नोएडा सेक्टर-125 में आज सुबह 6 बजे सबसे अधिक एक्यूआई दर्ज किया गया, जहां प्रदूषण का स्तर 329 रहा. वहीं नोएडा सेक्टर-116 में एक्यूआई 300 रिकॉर्ड किया गया. गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक्यूआई 327, संजय नगर में 290 और इंदिरापुरम में 257 रहा. इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 में एक्यूआई 307 दर्ज किया गया.

यूपी के अन्य शहरों में भी खराब हवा

एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में भी हवा की स्थिति खराब बनी हुई है, हालांकि यहां प्रदूषण का स्तर 300 से नीचे है. राजधानी लखनऊ के लालबाग इलाके में एक्यूआई 239 दर्ज किया गया. वहीं हापुड़ में 233, मेरठ के पल्लवपुरम में 295 और मुजफ्फरनगर में 259 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया.

200 से ऊपर एक्यूआई सेहत के लिए खतरा

आपको बता दें कि 200 से अधिक एक्यूआई वाली हवा भी स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है और खराब श्रेणी में आती है. प्रदूषण की वजह से इन क्षेत्रों में अब लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को साँस लेने में दिक्कत हो रही हैं तो कई लोगों के फेफड़ों में समस्या और आंखों में जलन की परेशानी होने लगी है.

ये भी पढ़ें- श्री प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे विराट-अनुष्का, पूज्य महाराज जी से वार्तालाप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण, जहरीली हवा से हो जाएं सावधान, जानें AQI
देशभर में अब मौसम का मिजाज तेजी से बदलता जा रहा है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की वजह से अब निचले राज्यों में भी ठंड तेजी से बढ़ती जा रही है। बात करें राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर-पूर्वी राज्यों में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। हालांकि बढ़ते ठंड के साथ राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद ही खराब स्तर पर पहुंच चुका है। वहीं शुक्रवार सुुबह यानी की आज दिल्ली एनसीआर की हवा बेहद ही खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। वहीं दिल्ली की AQI की बात करें तो 213 दर्ज की गई है।

पराली जलने से फिर बेकार हुई राजधानी की हवा

वहीं वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि वेंटिलेशन इंडेक्स और हवा की रफ्तार कम होने की वजह से प्रदूषकों को जमने में मदद मिलेगी। जिसके कारण पारा लुढ़कने से प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ने लग जाएगा। बता दें बीते 24 घंटे में दिल्ली की हवा खराब तो एनसीआर के शहरों की हवा औसत श्रेणी में दर्ज की गई है। वहीं वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक पिछले 24 घंटे में उत्तर भारत में पराली जलने की वजह से दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के कई राज्यों में धूंध और जहरीली हवा लोगों को काफी परेशान कर रही है।