Uttarakhand news in hindi Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Uttarakhand: मरीजों को मिलेगा लाभ, दून अस्पताल में जल्द शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी
Uttarakhand: देहरादून वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द दून मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी शूरू होने जा रही है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी हैं। उम्मीद है कि जल्द दून अस्पताल में एक नई सुविधा का लाभ सभी मरीजों को मिलेगा।

Uttarakhand: दून अस्पताल में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी

दिल्ली जैसे बड़े शहरों में रोबोटिक सर्जरी एक आम बात हो गई है, लेकिन उत्तराखंड में पहली बार किसी अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी शुरू होने जा रही है। दरअसल रोबोटिक सर्जरी तब होती है। जब सर्जन ऑपरेशन करने रोबोटिक डिवाइस का उपयोग करता है। इस डिवाइस में एक रोबोटिक हाथ होता है जो छोटे सर्जिकल उपकरणों को पकड़ सकता है। ऑपरेशन के समय सर्जन कंट्रोलर और एक व्यूइंग स्क्रीन का उपयोग करके रोबोटिक हाथ चलाता है। रोबोटिक सर्जरी का मरीज को बड़ा फायदा मिलता है। इस सर्जरी के बाद मरीज को रिकवरी के दौरान कम दर्द होता है। संक्रमण का खतरा कम होता है, खून की हानी कम होती है, सर्जरी के बाद अस्पताल में कम समय के लिए रुकना पड़ता है और सर्जरी के निशान भी छोटे होते हैं।

दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी के लिए हाल में इस सर्जरी का डेमो किया गया है। इस डेमो के बाद अस्पताल प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द यह सेवा दून अस्पताल में शुरू हो जाएगी। दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के एमएस डॉक्टर अनुराग अग्रवाल ने बताया कि आने वाले समय में रोबोटिक सर्जरी की डिमांड बढ़ जाएगी, इससे से मरीज को तो फायदा होगा ही साथ ही सर्जन में जटिल से जटिल ऑपरेशन आसानी से कर सकेगा। उन्होंने बताया कि रोबोटिक सर्जरी शुरू होने से दून अस्पताल एक नया इतिहास भी बनाएगा।

ये भी पढ़ें- UP: 29 जुलाई से शुरू होगा विधानसभा सत्र, जारी किया गया कार्यक्रम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Uttarakhand: आपदा की गलत सूचना प्रसारित करने वाले पर होगा मुकदमा दर्ज, आपदा प्रबंधन ने दिए निर्देश
Uttarakhand: आपदा को लेकर भ्रामक और गलत सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्विनोद कुमार सुमन में कड़ा रुख अपनाया है। धारचूला तहसील में कुलागाड़ में बादल फटने से पुल टूटने और बांध बनने की गलत और भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास के निर्देश पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। श्री सुमन ने सभी जिलों को आपदा को लेकर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि शुक्रवार शाम को विभिन्न शोसल मीडिया प्लेटफार्म में धारचूला तहसील स्थित कुलागाड़ में बादल फटने से पुल टूटने और बांध बनने की सूचना प्रसारित हुई। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तुरंत जिला प्रशासन को अलर्ट किया। पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने इस घटना को लेकर जानकारी जुटाई तो यह सूचना गलत पाई गई। उन्होंने बताया कि भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सचिव श्री सुमन ने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 54 में स्पष्ट प्रावधान है कि यदि कोई व्यक्ति आपदाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करता है तो दोषसिद्ध होने पर एक साल की जेल और जुर्माने का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति भविष्य में ऐसी सूचनाएं प्रसारित करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) श्री आनंद स्वरूप ने विभिन्न बांधों के सायरनों की नियमित तौर पर टेस्टिंग करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) श्री राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी, एसईओसी के दिवस प्रभारी श्री मनीष भगत, रोहित कुमार, हेमंत बिष्ट मौजूद थे। सभी जिलों के डीडीएमओ ने बैठक में ऑनलाइन प्रतिभाग किया।

Uttarakhand: राहत राशि जल्द मिले, बनेंगी ब्लॉक स्तर पर टीमें

आपदा के बाद जन हानि, पशु हानि या संपत्ति की हानि होने पर सहायता धनराशि प्रभावितों तक चौबीस घंटे के अंदर पहुंचे, इसके लिए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने सभी जनपदों में ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह टीम आपदा आने के तुरंत बाद मौके पर जाकर सर्वे कर नुकसान का आकलन करेगी। उन्होंने ऊधमसिंह नगर जिले में बाढ़ प्रभावितों को सहायता राशि मुहैया कराने के लिए और अधिक टीमें गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीमा कंपनियों के स्तर पर क्लेम निस्तारण में विलंब का भी संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियां तुरंत सर्वे कर क्लेम का निस्तारण करें, जिलों के स्तर पर यह सुनिश्चित किया जाए।

Uttarakhand: पशुओं का मौके पर होगा पोस्टमार्टम

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने आपदा के दौरान पशु हानि होने पर मृत पशुओं का मौके पर जाकर पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में मृत पशुओं को पशु चिकित्सालय तक लाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने सभी डीडीएमओ को निर्देश दिए कि इस संबंध में पशुपालन विभाग के साथ समन्वय बनाया जाए और जहां पशु की मृत्यु हुई हो, वहीं उसका पोस्टमार्टम किया जाए। उन्होंने कहा कि पशु बीमा के मामलों का भी बीमा कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्रता से निस्तारण किया जाए।

Uttarakhand: जल लेने गौमुख नहीं जा पाएंगे कांवड़िये

गंगोत्री धाम से आगे लकड़ी की पुलियाएं क्षतिग्रस्त होने के कारण इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िये जल लेने गोमुख नहीं जा पाएंगे। उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम से आगे लकड़ी की पुलियाएं क्षतिग्रस्त हैं, लिहाजा सुरक्षा के दृष्टिगत कांवडिये इससे आगे नहीं भेजे जाएंगे। उन्हें गंगोत्री से जल भरकर लौटना होगा।

राज्य में जल्द अधिसूचित होगा आईआरएस

आईआरएस यानी इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम का जल्द नोटिफिकेशन जारी होगी। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि प्राधिकरण की अगली बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही इसका नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- UP : जरा सी बात पर दूल्हे को आया गुस्सा, दुल्हन को जड़े थप्पड़ और फिर चले लात-घूंसे, जानिए क्या था मामला…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Uttarakhand: मसूरी में वनाग्नि रोकथाम को लेकर बनाई गई कार्य योजना, वनाग्नि रोकने वाले लोग होंगे सम्मानित
Uttarakhand: उत्तराखंड में कई जिलों में वनाग्नि के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. जिसके कारण वन सम्पदा और वन्य जीवों को नुकसान पहुंच रहा है. जिसको लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में बढ़ रही वनाग्नि के मामलों की मॉनिटरिंग कर रहें हैं और उनके द्वारा सभी वनाग्नि से संबंधित विभागों को स्थानीय लोगों के सहयोग कर वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिये गए हैं.

वनाग्रि को रोकने वाले को दिया जाएगा पुरस्कार

सीएम धामी द्वारा वनाग्नि से संबंधित विभागों को दिए गए निर्देश के तहत मसूरी वन प्रभाग के डीएफओ मसूरी और उप जिलाधिकारी मसूरी के नेतृत्व में वन अग्नि रोकथाम को लेकर मसूरी वन प्रभाग के कार्यालय में बैठक का आयोजन कर कार्य योजना तैयार की गई। बैठक में तय किया गया की वन पंचायत जिसमें आग नहीं लगती है या वन समिति द्वारा वनाग्नि के रोकथाम के लिये बेहतर प्रयास किए जाते है तो उसको वन विभाग द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया जायेगा।

वनाग्नि को रोकने के लिए बनाई गई टीम

डीएफओ मसूरी अमित कुंवर ने कहा कि मसूरी वन विभाग द्वारा वनों में लगने वाली आग के रोकथाम को लेकर पहले ही कार्य योजना तैयार की जा चुकी है. ग्रामीण और पंचायत स्तर पर विभाग और स्थानीय लोगों को जोड़कर टीम बनाई गई है. जिससे की वनाग्नि के समय सभी लोग आपस में सामंजस्य बना कर बनाग्नि की रोकथाम के साथ उसके होने वाले नुकसान को कम करने का प्रयास कर सके। उन्होंने कहा कि वाग्नि को लेकर विभागीय टीम के साथ ही ग्रामीणों को समय समय पर जागरूक किया गया है और उन्हें आग बुझाने के उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं.

शहर में मॉक ड्रिल का किया जाएगा आयोजन

एसडीएम मसूरी डॉ. दीपक सैनी ने कहा कि वनाग्नि की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है. वह सभी संबंधित विभागों को आपस में सामंजस्य वन कर वनाग्नि की रोकथाम के लिये कार्य करने के निर्देश दिये गए है. जिसको लेकर मसूरी में वनाग्नि से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई और सभी के सुझाव लिये गए। जल्द वनाग्नि के रोकथाम के लिये मसूरी शहर और आसपास के क्षेत्र में मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया जायेगा. जिससे विभागों के द्वारा वनाग्नि के रोकथाम के लिए बनाई गई. योजना की धरातल पर समीक्षा की जा सके. इसके साथ ही लोगों को भी वनाग्नि के रोकथाम और उससे होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जा सके। बैठक में अग्निशमन और मसूरी पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.

रिपोर्ट- सुनील सोनकर, मसूरी

ये भी पढ़ें- Char Dham Yatra 2024: जोरों से की जा रही हैं चार धाम यात्रा की तैयारियां, श्रद्धालुओं को नहीं उठानी पड़ेगी कोई परेशानी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Char Dham Yatra 2024: जोरों से की जा रही हैं चार धाम यात्रा की तैयारियां, श्रद्धालुओं को नहीं उठानी पड़ेगी कोई परेशानी
Char Dham Yatra 2024: चार धाम यात्रा शुरू होने के लिए कुछ दिन ही शेष रह गए हैं. जिसकी तैयारी को लेकर टिहरी प्रशासन भी पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त नजर आ रहा है, ताकि चार धाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जिले में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Char Dham Yatra 2024: अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि, स्लाइड जोन को ठीक किया जा रहा है और मलवा तत्काल हटाया जाए. साथ ही सुरक्षा की पूर्ण तैयारी की जाए डीएम ने बताया कि मेरे द्वारा एसडीएम को भी निर्देशित कर दिया गया है. साथ ही कई ऐसे जोन है जो चिन्हित किए गए हैं. अगर कभी भी किसी तरह की आपदा आती है, तो उन जोन को तत्काल खोला जाएगा. पहले ही वहां मशीन तैनात कर दी गई हैं. जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रियों के लिए शौचालय और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की गई है. अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें. ताकि चार धाम में आने वाली यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Board Result 2024: CM धामी ने विद्यार्थियों को दी बधाई, बोले- यह आपके कठिन परिश्रम और लगन का प्रतिफल है

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Char Dham Yatra 2024: CM धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं
Char Dham Yatra 2024: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की बैठक ली. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा मार्गों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों के सचिव यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

सीएम धामी ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश

उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा की सभी तैयारियों को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक की जाए। चारधाम यात्रा में यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डीजीपी को भी चारधाम यात्रा से पूर्व स्थलीय निरीक्षण के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए चारधाम यात्रा मार्ग पर जग्ह-जगह प्राईवेट हेल्थकेयर टेस्टिंग किट की व्यवस्था की जायेगी।

कूड़ा प्रबंधन के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए आस्था के प्रमुख केन्द्र हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि देवभूमि उत्तराखण्ड का अच्छा संदेश देश और दुनिया तक जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि यात्रा मार्गों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्लास्टिक और कूड़ा प्रबंधन के लिए चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों के जिलाधिकारियों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा धनराशि उपलब्ध कराई जाए।

घोड़े और खच्चर चालकों का किया जायेगा वेरिफिकेशन

चारधाम यात्रा के लिए घोड़ा और खच्चर चालकों का वेरिफिकेशन कराया जाए। तथा सभी का पुलिस और आपराधिक रिकॉर्ड चेक कर लिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भी घोड़े और खच्चर चारधाम यात्रा में लगाये जाएं उनका स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही पंजीकरण किया जाए। घोड़े और खच्चरों के लिए गर्म पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाय।

श्रद्धालुओं से शालीनतापूर्ण व्यवहार किया जाए

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा मार्गों पर विद्युत, पेयजल और सड़कों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यात्रा मार्गों पर जगह-जगह बने शौचालयों को दुरस्त किया जाए एवं महिलाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था की जाए। चारधाम यात्रा से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी शालीनता एवं सहनशीलता का परिचय दें, यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता न हो।

यात्रा ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड पर रहें। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक छह घंटे के बाद सुरक्षा में तैनात कर्मियों को आराम दिया जाए। यात्रा में आने वाले वाहन चालकों के रहने और सोने की उचित व्यवस्था की जाए। यह भी प्रयास हो कि चारधाम यात्रा में जाने वाले वाहनों में दो-दो वाहन चालकों की व्यवस्था हो। वाहनों की फिटनेस का विशेष ध्यान रखा जाए।

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सूचना तंत्र मजबूत किया जाए

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा के कुशल प्रबंधन के लिए सभी विभाग अलर्ट मोड पर रहें। श्रद्धालुओं को मौसम से संबंधित जानकारी, यातायात प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी समय पर प्राप्त हो, इसके लिए श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं ससमय प्राप्त हो इसके लिए सोशल मीडिया का बेहतर प्रयोग किया जाए। होटल, गेस्ट हाउस एवं होम स्टे में चारधाम यात्रा संबंधित निर्देशिका विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इस निर्देशिका में चारधाम के साथ ही अन्य पर्यटक स्थलों की जानकारी भी विस्तृत रूप से दी जाए।

10 मई 2024 को श्री केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे जबकि 12 मई 2024 को श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। अभी तक चारधाम यात्रा के लिये 15 लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करा चुके है।

वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी अलर्ट मोड पर रहें अधिकारी- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इस समय चारधाम यात्रा के साथ ही वनाग्नि को रोकना महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए वन विभाग के अलावा अन्य विभाग भी अलर्ट मोड पर रहें। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए सूचना तंत्र और मजबूत किया जाए। क्विक रिस्पांस टाईम कम से कम किया जाए। वनाग्नि पर प्रभावी रोकथाम के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों का सहयोग लिया जाए।

बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेन्द्र अजय, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, अरविन्द सिंह ह्यांकी, डॉ. रंजीत सिन्हा, डॉ. आर. राजेश कुमार, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी एवं चारधाम यात्रा से जुड़े विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और वर्चुअल माध्यम से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- Sonbhadra: देवर ने तलवार से ताबड़तोड़ वार कर भाभी को उतारा मौत के घाट, घंटे भर लहराता रहा हथियार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

CM योगी की चेतावनी, बेटी और व्यापारी को परेशान करने वालों की दो ही जगह, या तो जेल या जहन्नुम
CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल देश की आजादी के बाद का स्वर्ण युग माना जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की हर समस्या का समाधान पीएम मोदी ने निकाला है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत की हर समस्या की जड़ में कांग्रेस है। यही नहीं उत्तराखंड में समान नागरिक कानून पास होने से कांग्रेस को सबसे ज्यादा पीड़ा हो रही है, जबकि इस कानून का स्वागत किया जाना चाहिए। योगी ने कहा कि उत्तराखंड से निकलने वाली नदियों के जल से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। योगी शनिवार को यहां नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

बीजेपी समस्या नहीं समाधान निकालती है

CM Yogi: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि ने प्रथम मुख्यमंत्री पं गोविंद वल्लभ पंत के साथ साथ नारायण दत्त तिवारी और हमेवंती नंदन बहुगुणा के रूप में यूपी को यशस्वी नेतृत्व दिया है। उन्होंने उत्तराखंड की जनता को बैसाखी और खलसा पंथ के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवभूमि के कंकड़-कंकड़ में शंकर हैं। यहां का हर स्थल पवित्रता के भाव से भरा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री धामी के साथ मिलकर उन्होंने यूपी और उत्तराखंड के बीच की सारी समस्याओं का समधान निकाला। उन्होंने कहा कि बीजेपी समस्या नहीं समाधान निकालती है, जबकि कांग्रेस समस्या का नाम है, जिसने जीवन भर देश को समस्याएं दी हैं। चाहे देश का विभाजन हो, आतंकवाद हो या फिर नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार और अलगाववाद जैसी समस्याएं कांग्रेस की ही देन हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए ही देश को मोदी जी जैसा यशस्वी नेतृत्व मिला।

कांग्रेस राज में मिट्टी का तेल भी नहीं मिलता था

CM Yogi: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड का नौजवान देश की रक्षा के लिए सीमा पर खड़ा है तो 140 करोड़ भारतीय चैन की नींद सोता है। ये आपका सौभाग्य है कि रक्षा राज्य मंत्री के रूप में अजय भट्ट लगातार सीमा पर जाकर हमारे जवानों को प्रोत्साहित करते हैं। योगी ने कहा कि उनका बचपन उत्तराखंड में व्यतीत हुआ है। उन्हें पता है कि पहले दो-तीन किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना होता था। मगर आज हर घर नल की योजना की वजह से घरों तक पानी पहुंच गया है। पहले ईंधन की समस्या होती थी। कांग्रेस राज में मिट्टी का तेल भी नहीं मिलता था। अब उज्ज्वला योजना कनेक्शन से गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है। देश की हर समस्या के समाधान का रास्ता मोदी जी ने निकाल दिया है।

चार धाम को नई पहचान के साथ बीजेपी सरकार ने प्रस्तुत किया

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कश्मीर में धारा 370 की बीमारी कांग्रेस की देन है। मोदी जी ने इस बीमारी को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। कांग्रेस को पीड़ा है कि उत्तराखंड में समान नागरिक कानून क्यों पास हो गया, जबकि इसका स्वागत किया जाना चाहिए। समान नागरिक कानून पास कराके मुख्यमंत्री धामी ने बड़ा काम किया है। योगी ने कहा कि अयोध्या को भी कांग्रेस ने ही विवादित बनाए रखा था। कांग्रेस के लोग नहीं चाहते थे कि अयोध्या में विवाद समाप्त हो। हमने अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण किया। इसके साथ ही मथुरा, गोकुल, बरसाना, काशी और प्रयागराज को उसी रूप में संवारा है। उत्तराखंड में भी केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित चार धाम को नई पहचान के साथ बीजेपी सरकार ने प्रस्तुत किया है।

आज केवल भ्रष्टाचारी और दुराचारियों पर संकट है

CM Yogi: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अन्नदाता, नौजवान और महिलाओं की समृद्धि और सुरक्षा को लेकर कहीं कोई संकट नहीं है। आज केवल भ्रष्टाचारी और दुराचारियों पर संकट है। यूपी में हमने कह दिया है कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा के लिए जो खतरा बनेगा, उसके लिए दो ही जगह होगी, या तो जेल या जहन्नुम। आज यूपी में न दंगा है, न कर्फ्यू। पहले बम बाजी होती थी आज हर-हर बम-बम के साथ धूमधाम से कांवड़ यात्राएं निकलती हैं। हम सुरक्षा भी दे रहे हैं और समृद्धि भी ला रहे हैं। नौजवानों की आजीविका और देश की आस्था का सम्मान हो रहा है। ये सभी काम मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार कर रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी और उत्तराखंड के रिश्ते को कोई खत्म नहीं कर सकता। ये दोंनों राज्य एक दूसरे के साथ रचे बसे हैं। मगर, कुछ लोगों को गफलत होती है कि यूपी में अपराध करके उत्तराखंड भाग जाएंगे। हमने कह दिया है कि उन्हें उस लायक ही नहीं छोड़ेंगे कि वे यहां आकर इस देवभूमि को अपवित्र कर सकें।

मोदी जी को पहनाना है पांच कमल के फूलों की माला

योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का विकास हो रहा है। ऐसे ही अजय भट्ट ने केंद्र में रक्षा राज्य मंत्री और पर्यटन मंत्री के रूप में उत्तराखंड को विकास की तमाम योजनाएं दी हैं। यूपी में डिफेंस के 6 नोड बन रहे हैं, इसमें अजय भट्ट का पूरा सहयोग मिलता है। आज भारत रक्षा आपूर्ति के मामले में आत्मनिर्भर बन रहा है। आपका एक गलत वोट देश को बर्बादी की ओर ले जाएगा और एक सही वोट से देश का कायाकल्प हो गया है। आज हम सभी को एक भारत श्रेष्ठ भारत का दर्शन हो रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कमल खिलाकर पांच कमल के फूल की माला मोदी जी को पहनाना है। पूरा देश अबकी बार 400 पार के लक्ष्य की तैयारी के साथ तैयार बैठा है।

इस अवसर पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री और नैनीताल-उधमसिंह नगर के बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ठ, प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र विष्ट, उत्तराखंड शासन के मंत्री सौरभ बहुगुणा, बलवंत सिंह, बंशीधर भगत सहित बीजेपी के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: अफसर समस्या का समाधान निकाल दें अन्यथा 4 जून के बाद हम…, ये क्या बोल गए हरियाणा सीएम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Uttarkashi: पुलिस ने शुरू किया ‘गांव-गांव चलो जागरूकता अभियान’, नशे के खिलाफ दिया सकारात्मक संदेश
Uttarkashi: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तरकाशी पुलिस ने पारदर्शी और निष्पक्ष चुनावों को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत पुलिस ने गांव-गांव जाकर जनता को मतदान के महत्व बारे में जागरूक किया है.

मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक

धरासू क्षेत्र में शुरू हुए “गांव-गांव चलो जनजागरुकता अभियान” के तहत प्रभारी निरीक्षक धरासू द्वारा नियुक्त की गई टीमें ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक करने में जुटी हैं. इन टीमों ने बडेथी, कोट, बागी, धारकोट, बनचौरा, हटनाली, खदाडा, जेमर, जुणगा आदि गांवों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया है.

Uttarkashi: नशा सामाजिक अभिशाप है- उत्तरकाशी पुलिस

इस अभियान के दौरान  उत्तरकाशी पुलिस ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव की व्यापक जानकारी दी और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए सलाह भी दी है.  उत्तरकाशी पुलिस ने बताया की नशा सामाजिक अभिशाप है और आज कल समाज में इसकी समस्या बढ़ती जा रही है,  इसलिए  उन्होंने सभी को नशे से दूर रहने की अपील की है और अपने वोट देने का अधिकार का प्रयोग करने की सलाह दी.

यह अभियान स्थानीय समुदाय को सामाजिक संज्ञान में उचित दिशा में ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. इसके माध्यम से  उत्तरकाशी पुलिस ने न केवल चुनावी प्रक्रिया को सुनिश्चित किया है, बल्कि नशे के खिलाफ भी एक सकारात्मक संदेश दिया है.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand: चमोली में भव्य रोड शो आयोजित, CM धामी मौजूद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

Uttarakhand: CM धामी ने ‘मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन’ के लाभार्थियों को किए चेक वितरित
Uttarakhand: उत्तराखंड के हाथीबड़कला के सर्वे ऑफ इण्डिया स्टेडियम में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन’ योजनान्तर्गत लाभार्थियों को चैक वितरित किए. इस दौरान  विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत बड़ी संख्या में दुग्ध पालक और पशुपालक भी मौजूद रहें.

Uttarakhand: पशुपालकों के लिए 8 नई योजनाएं लेकर आईं- पशुपालन मंत्री

बता दें कि हाथीबड़कला के सर्वे ऑफ इण्डिया स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान सीएम ने मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन’ योजनान्तर्गत लाभार्थियों को चैक वितरित किए. कार्यक्रम के दौरान पशुपालन मंत्री ने कहा कि सीएम धामी के 2 साल के कार्यकाल में पशुपालको को हर सुविधा देने का काम किया गया. अब तक 1.25 पशुओं का इलाज निशुल्क किया गया है. आज प्रदेश में पशुओं के इलाज के लिए 60 एंबुलेंस है,

इसके अलावा गॉट वैली योजना, पॉलिटरी वैली योजना, बोला यार फार्म से पशुपालकों को लाभ मिल रहा है, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पशुपालकों के लिए 8 नई योजनाएं लेकर आईं. जिसके अन्तर्गत चारधाम यात्रा में भी आंचल दूध के स्टाल जगह जगह लगाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Bareilly: भारत सरकार द्वारा CAA कानून लागू किये जाने पर हम स्वागत करते हैं- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Haldwani: ‘अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई टारगेटेड नहीं थी’ हल्द्वानी हिंसा पर बोलीं DM
Haldwani:  उत्तराखंड स्थित हल्द्वानी में अवैध मदरसा हटाने के बाद भड़की हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है वहीं 300 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हिंसा के बाद नैनीताल (Nainital) की जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने कहा कि परिसंपत्तियों के नुकसान में मुख्य रूप से थाने को पूरी तरह से नुकसान हुआ है। भीड़ ने पुलिस स्टेशन को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह सांप्रदायिक घटना नहीं थी। तो इसे सांप्रदायिक या संवेदनशील न बनाया जाए। किसी विशेष समुदाय ने जवाबी कार्रवाई नहीं की। यह राज्य मशीनरी, राज्य सरकार और कानून व्यवस्था की स्थिति को चुनौती देने का एक प्रयास था। शाम को फिर से ब्रीफिंग की जाएगी।’

#WATCH | Haldwani violence | DM Nainital, Vandana Singh says, "The police station has been completely damaged by the mob…This is an unfortunate incident. The accused will be identified and strict action will be taken. This (incident) was not communal. I request everybody to not… pic.twitter.com/RPPSeA6Mgx
— ANI (@ANI) February 9, 2024

उपद्रवियों ने थाने का किया घेराव- DM

वन्दना सिंह (डीएम,नैनीताल) ने कहा, ” भीड़ ने थाने को घेर लिया और थाने के अंदर मौजूद लोगों को बाहर नहीं आने दिया गया। उन पर पहले पथराव किया गया और फिर पेट्रोल बम से हमला किया गया। थाने के बाहर वाहनों में आग लगा दी गई और धुएं के कारण दम घुटने लगा। पुलिस थाने की सुरक्षा के लिए ही आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।”

Haldwani  हिंसा प डीएम,नैनीताल ने कहा, ‘हमने डिमोलिशन अभियान जारी रखने का फैसला किया क्योंकि परिसंपत्तियों पर कोई रोक नहीं था, किसी व्यक्ति का अधिकार नहीं था। विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कानूनी प्रक्रिया चल रही है और इसलिए यहां भी ऐसा किया गया। हमारी टीमें और संसाधन मूव हुई और किसो को उकसाया या नुकसान नहीं पहुंचाया गया जिससे जनसंपत्ति की हानि हमारी टीमों (पुलिस और प्रशासन) के माध्यम से हो। अभियान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। पूरी प्रक्रिया ठीक से होने के बावजूद आधे घंटे के भीतर एक बड़ी भीड़ ने हमारी नगर निगम टीम पर पहला हमला किया।’

यह भी पढ़ें:-Delhi Metro Station Collapse: गोकुलपुरी हादसे में DMRC देगी 25 लाख रुपये का मुआवजा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Uttarakhand को मिली पहली महिला मुख्य सचिव, जानिए कौन हैं राधा रतूड़ी
Uttarakhand: एसएस संधू के बाद राधा रतूड़ी उत्तराखंड में सबसे सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। इस समय राधा रतूड़ी अपर मुख्य सचिव हैं। राधा रतूड़ी 1988 बैच की IAS अधिकारी हैं। उन्होंने प्रदेश में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बखूबी संभाली हैं। वर्तमान में राधा रतूड़ी मुख्यमंत्री धामी के अपर मुख्य सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही हैं। 31 जनवरी को जैसे ही वर्तमान मुख्य सचिव एसएस संधू रिटायर होंगे, राधा रतूड़ी उत्तराखंड की मुख्य सचिव बन जाएंगी।

31 जनवरी को रिटायर हो रहे एसएस संधू

राधा रतूड़ी के नाम की घोषणा से पहले उत्तराखंड में मुख्य सचिव के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. चर्चा थी कि क्या एसएस संधू को फिर से सेवा विस्तार मिलेगा या फिर उनके बाद सबसे सीनियर आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी की नई बॉस बनेंगी। दरअसल साल 2023 में 31 जुलाई को ही वर्तमान मुख्य सचिव एसएस संधू रिटायर हो रहे थे। तब केंद्र सरकार से उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार मिल गया था।

Uttarakhand  की पहली महिला मुख्य सचिव

उत्तराखंड को अब पहली महिला मुख्य सचिव मिलने जा रही हैं। सीनियर आईएएस अधिकारी और शासन में अपर मुख्य सचिव के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रही राधा रतूड़ी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव बनेंगी। 1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी फिलहाल शासन में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी देख रही हैं। वो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सबसे करीबी अफसरों में शामिल हैं. उनके पास अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री की भी जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें:America में Indian Student की बेरहमी से हत्या, हथौड़े से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप