Uttar Pradesh Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

यूपी में मानसून का कहर, 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई नदियां उफान पर, बाढ़ का खतरा बढ़ा
Monsoon 2026 : उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार सुबह से कानपुर, प्रयागराज, मेरठ समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। प्रयागराज में दोपहर के समय तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। संगम क्षेत्र में भी तेज हवा और बारिश का असर देखने को मिला, जहां नावें हिलती नजर आईं।

30 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश

अयोध्या और वाराणसी समेत प्रदेश के करीब 30 शहरों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। कुछ जगहों पर बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं वाराणसी, सोनभद्र समेत 9 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

चार नदियां खतरे के निशान से ऊपर

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर उत्तर प्रदेश की नदियों पर भी दिखाई दे रहा है। गंगा, यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। घाघरा और शारदा समेत चार नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सोनभद्र में कनहर बांध का जलस्तर बढ़ने के बाद इसके तीन गेट खोल दिए गए हैं।

कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने

बनबसा, गिरिजा और घाघरा बैराजों से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद शारदा और घाघरा नदियों का पानी आसपास के गांवों में पहुंचने लगा है। सीतापुर, पीलीभीत और लखीमपुर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कुछ क्षेत्रों में पानी के साथ बहकर आए मगरमच्छ रिहायशी इलाकों तक पहुंचने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

अयोध्या में सरयू नदी के किनारे कटान

बागपत और नोएडा में हिंडन नदी, बदायूं में गंगा, गोंडा और बलिया में घाघरा जबकि कुशीनगर में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है। वहीं बस्ती और अयोध्या में सरयू नदी के किनारे कटान तेज हो गया है, जिससे कई पेड़ नदी के तेज बहाव में गिर गए हैं।

बारिश, बाढ़ और आकाशीय बिजली

प्रदेश में बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में तुरंत पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बारिश, बाढ़ और आकाशीय बिजली से प्रभावित लोगों तक समय पर मदद पहुंचाई जाए और हालात पर लगातार नजर रखी जाए।

ये भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- चीन और रूस नहीं देंगे तेहरान को हथियार, नहीं तो अंजाम बुरा होगा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

टोपी विवाद पर आमने-सामने योगी और बर्क, सांसद ने कहा- पहचान और शान से कोई समझौता नहीं
UP Politics : संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। बर्क ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर बार संभल और मुरादाबाद आते हैं तो उन्हें सिर्फ “तुर्क” ही याद आते हैं। उन्होंने कहा कि जनता विकास, रोजगार, उद्योग, किसानों और युवाओं के लिए बड़ी घोषणाओं की उम्मीद कर रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री का पूरा फोकस हिंदू-मुस्लिम राजनीति पर रहा।

विकास की बात के बजाय तुर्कों का जिक्र

रविवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को “तुर्क” शब्द से किसी तरह का डर दिखाई देता है। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री जब भी संभल या मुरादाबाद आते हैं तो विकास की बात करने के बजाय तुर्कों का जिक्र करने लगते हैं। बर्क ने कहा कि मुख्यमंत्री को तुर्कों का इतिहास पढ़ना चाहिए।

देश की आजादी के लिए संघर्ष किया

उन्होंने दावा किया कि तुर्कों ने केवल इस देश पर शासन ही नहीं किया, बल्कि भारत की आजादी की लड़ाई में भी अपना खून-पसीना बहाया। बर्क ने संभल के मौलाना इस्माइल और अब्दुल कय्यूम जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का उदाहरण देते हुए कहा कि वे तुर्क समुदाय से थे और उन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया।

यह इतिहास मिटाया नहीं जा सकता

इतना ही नहीं, बर्क ने ताजमहल, लालकिला और कुतुब मीनार जैसी ऐतिहासिक इमारतों का जिक्र करते हुए कहा कि यह इतिहास मिटाया नहीं जा सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे तुर्कों के खिलाफ बोलते हैं तो क्या इन ऐतिहासिक धरोहरों को भी खत्म कर देंगे।

सीएम को नफरत फैलाने की अनुमति नहीं

मुख्यमंत्री के संभल दौरे पर बर्क ने कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि उद्योग लगाए जाएंगे, नई फैक्ट्रियां आएंगी, किसानों की आय बढ़ाने की योजना बनेगी, युवाओं को रोजगार मिलेगा और जिले के विकास के लिए बड़े फैसले होंगे। लेकिन उनकी नजर में ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि “पिटारा खाली निकला” और केवल हिंदू-मुस्लिम राजनीति की बातें की गईं। बर्क ने कहा कि संविधान किसी भी मुख्यमंत्री को समाज में नफरत फैलाने की अनुमति नहीं देता।

ऐसी भाषा डर और नफरत पैदा करती है

मुख्यमंत्री के “100 साल तक कब्रों से निकाल लेंगे” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बर्क ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री के पास इस बात का कोई प्रमाण है कि वे 100 साल तक जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा समाज में डर और नफरत पैदा करती है। उनके अनुसार भारत संविधान से चलता है, किसी धार्मिक विचारधारा से नहीं। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का नाम लेते हुए कहा कि देश उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।

विकास योजनाओं पर भी उठाए सवाल

बर्क ने मुख्यमंत्री द्वारा संभल में करीब 500 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं के शिलान्यास पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये पहले किए गए वादों को दोहराने जैसी घोषणाएं हैं और चुनाव नजदीक होने के कारण इनके पूरा होने पर भी संदेह है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार वास्तव में विकास चाहती है तो संभल में बड़े अस्पताल, विश्वविद्यालय, स्कूल-कॉलेज, उद्योग और रोजगार देने वाली परियोजनाएं शुरू करे।

गलत आरोपों के आधार पर यह कार्रवाई

सपा सांसद ने अपने खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें लगातार परेशान कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उनका घर आज भी तोड़ा जा रहा है और यह कार्रवाई गलत आरोपों के आधार पर हो रही है। बर्क ने कहा कि अगर यही पैमाना अपनाया जाए तो भारतीय जनता पार्टी के 70 से 80 प्रतिशत नेताओं के घरों पर भी ऐसी ही कार्रवाई करनी पड़ेगी।

पुलिस प्रशासन के सामने कभी घुटने…

अपने दादा और पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने पांच दशकों तक संभल और देश की सेवा की तथा गरीबों और मजदूरों की आवाज विधानसभा से लेकर संसद तक उठाई। जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि वही उनकी प्रेरणा हैं और उन्होंने उनसे सीखा है कि सरकार और पुलिस प्रशासन के सामने कभी घुटने नहीं टेकने चाहिए।

टोपी उनकी पहचान और उनकी शान है

बर्क ने कहा कि जनता ने उन्हें संसद में अपनी आवाज उठाने के लिए भेजा है, न कि केवल व्यक्तिगत हितों के लिए। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य गरीब, मजदूर और आम लोगों के मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाना है। अपनी पहचान को लेकर भी बर्क ने दो टूक कहा कि टोपी उनकी पहचान और उनकी शान है। उन्होंने कहा कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि उनकी टोपी उतार सके और लोग केवल बयानबाजी ही कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर, पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 10 की मौतें, 150 से अधिक गाड़ियां बहीं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बुलंदशहर को CM योगी की बड़ी सौगात, 57 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, विकास की रफ्तार तेज
UP Development : आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर जनपद में ₹574 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास, सुशासन, सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रही है तथा उत्तर प्रदेश आज देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है।

उत्तर प्रदेश के विकास का नया द्वार

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आधारभूत संरचना के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। बुलंदशहर आज कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास का नया द्वार बनेगा।

कनेक्टिवटी की दृष्टि से बेहतरीन बुलंदशहर

मुख्यमंत्री ने अपने उदबोधन में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की समृद्वि के साथ साथ भारत की समृद्वि का एक आधार बनेगा। कनेक्टिवटी की दृष्टि से बुलंदशहर इतना बेहतरीन हो रहा है। एयरपोर्ट भले की डॉ. महेश शर्मा जी द्वारा जेवर में बनवाया गया हो लेकिन उसका सर्वाधिक लाभ बुलंदशहर हो मिलने वाला है।

आर्थिक एवं सामाजिक विकास को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, निवेश, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन 57 विकास परियोजनाओं से बुलंदशहर सहित पूरे क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी तथा आमजन के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा।

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

फिरोजाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 2 बदमाश ढेर, SOG के 2 जवान घायल
UP Police Encounter : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नीम खेड़िया गांव के पास हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया। वहीं, इटावा एसओजी (SOG) के दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायल जवानों का इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि इटावा में एक डॉक्टर के साथ हुई लूट की वारदात में शामिल आरोपी बदमाश इलाके में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर इटावा एसओजी की टीम ने बदमाशों की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी ट्रेन से सफर कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा किया।

खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग की

पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में इटावा एसओजी के जवान पुष्पेंद्र और डेविड घायल हो गए। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश मारे गए।

दोनों के खिलाफ करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए दोनों आरोपियों पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वे लंबे समय से पुलिस की तलाश में थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के खिलाफ करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

बदमाशों के साथ अन्य साथी मौजूद था या नहीं

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और खेतों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बदमाशों के साथ कोई अन्य साथी मौजूद था या नहीं। मौके पर फिरोजाबाद के एसएसपी आदित्य लांगहे समेत कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और पूरे ऑपरेशन की निगरानी की।

बच्चों को बंधक बनाए जाने की खबरें सही नहीं

पुलिस ने यह भी साफ किया है कि मुठभेड़ से जुड़ी बच्चों को बंधक बनाए जाने की खबरें सही नहीं हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला सिर्फ पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ का है।

यूपी पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान

फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले सबूतों को जुटा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। घायल पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत कई वांछित अपराधियों पर कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा से हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत, जींद-सोनीपत रुट पर दौड़ेगी Train, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, दुनिया का 5वां देश बना भारत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

UPSSSC ने शुरू की फ्री OTR सुविधा, जानिए कैसे मिलेगा भविष्य की सभी भर्तियों में फायदा
UPSSSC OTR Registration : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 14 जुलाई 2026 से अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) सुविधा शुरू कर दी है। आयोग के अनुसार भविष्य में होने वाली PET और मुख्य परीक्षाओं में आवेदन करने के लिए OTR नंबर अनिवार्य होगा।

ई-मेल का OTP सत्यापन होगा जरूरी

अभ्यर्थी नया पंजीकरण कर सकते हैं या फिर PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से भी अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान मोबाइल नंबर और ई-मेल का OTP सत्यापन जरूरी होगा। साथ ही नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, पता और हाईस्कूल की शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी। हाल के छह महीने के भीतर की रंगीन फोटो और निर्धारित प्रारूप में हस्ताक्षर भी अपलोड करने होंगे।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि OTR नंबर जारी होने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा, इसलिए अभ्यर्थियों को सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरनी होंगी।

निष्पक्षता और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा

नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि भविष्य में आवेदन करते समय उम्मीदवारों की जानकारी ऑटो-फिल हो जाएगी और हर बार विवरण भरने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके अलावा वर्तमान द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के तहत PET स्कोर तीन वर्ष तक वैध रहेगा और जिन अभ्यर्थियों के पास एक से अधिक वैध PET स्कोर होंगे, वे आवेदन के समय अपने सर्वाधिक अंक वाले स्कोर का उपयोग कर सकेंगे। आयोग का कहना है कि यह पूरी व्यवस्था निःशुल्क है और इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा मिलेगा।

जल्द से जल्द पूरा करें अपना OTR

अगर आप UPSSSC की आगामी PET या अन्य भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो जल्द से जल्द अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा कर लें, क्योंकि अब यही नंबर भविष्य के सभी आवेदन की आधारशिला होगा।

UPSSSC OTR: बड़ी अपडेट | प्रमुख बिंदु

14 जुलाई 2026 से UPSSSC ने निःशुल्क वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) सुविधा शुरू की।

भविष्य की PET और मुख्य परीक्षाओं में आवेदन के लिए OTR नंबर अनिवार्य होगा।

अभ्यर्थी नया OTR बना सकते हैं या PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

मोबाइल नंबर और ई-मेल का OTP सत्यापन अनिवार्य रहेगा।

नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, पता और हाईस्कूल की जानकारी भरनी होगी।

6 महीने के भीतर की रंगीन फोटो और निर्धारित प्रारूप में हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।

OTR नंबर जारी होने के बाद विवरण में कोई संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

भविष्य के सभी आवेदन में ऑटो-फिल सुविधा मिलेगी, बार-बार जानकारी नहीं भरनी पड़ेगी।

PET स्कोरकार्ड 3 वर्ष तक वैध रहेगा।

एक से अधिक वैध PET स्कोर होने पर सर्वाधिक अंक वाले स्कोर का उपयोग किया जा सकेगा।

नई व्यवस्था से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और तकनीकी दक्षता बढ़ेगी।

यह सुविधा सभी नए और PET-2025 अभ्यर्थियों के लिए पूरी तरह निःशुल्क है।

ये भी पढ़ें- Haryana ACB : 45 हजार की रिश्वत लेते JE और बेलदार गिरफ्तार, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

145 करोड़ की परियोजना से बदलेगी नोएडा की तस्वीर, खिलाड़ियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
Noida Sports Development : नोएडा के सेक्टर-123 में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर को लेकर नोएडा प्राधिकरण ने दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राधिकरण ने इच्छुक एजेंसियों को आवेदन करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस बार कई एजेंसियां परियोजना में रुचि दिखाएंगी, जिसके बाद अगले महीने टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकेगा।

71 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-2 के वरिष्ठ प्रबंधक कपिल देव सिंह के अनुसार, खेल परिसर के पहले चरण के निर्माण के लिए करीब 71 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इस चरण में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिसमें सिंथेटिक ट्रैक, जेवलिन थ्रो मैदान, स्विमिंग पूल समेत कई अन्य व्यवस्थाएं शामिल होंगी।

इसके अलावा परिसर में फुटबॉल मैदान, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था और मल्टीपर्पज हॉल भी तैयार किया जाएगा। करीब 26.65 एकड़ जमीन पर इस पूरे खेल परिसर को विकसित करने की योजना है।

कुल परियोजना लागत करीब 145 करोड़ रुपये

अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं वाले इस खेल परिसर की कुल अनुमानित लागत लगभग 145 करोड़ रुपये है। पहले चरण के बाद दूसरे चरण का काम शुरू किया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद परिसर के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी किसी एजेंसी को दी जाएगी।

खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

नोएडा में मौजूदा सेक्टर-21ए स्टेडियम में खिलाड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण सुविधाओं पर दबाव रहता है। ऐसे में नया खेल परिसर स्थानीय और उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर साबित हो सकता है।

सेक्टर-123 में बनने वाला यह परिसर आसपास के कई इलाकों जैसे सेक्टर-122, पर्थला, सेक्टर-119, सेक्टर-120, सेक्टर-121, सर्फाबाद और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए भी फायदेमंद होगा।

इन खेलों की सुविधाएं होंगी उपलब्ध

खेल परिसर में इंडोर और आउटडोर दोनों तरह की खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इंडोर सुविधाओं में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कुश्ती और स्क्वाश जैसे खेल शामिल होंगे। वहीं आउटडोर में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, लॉन टेनिस, खो-खो और जेवलिन थ्रो जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके साथ ही एथलेटिक्स से जुड़ी सुविधाओं में लॉन्ग जंप, हाई जंप और 200 मीटर रेस ट्रैक भी विकसित किया जाएगा। यह परिसर नोएडा में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है।

ये भी पढ़ें- Farmers ID Card बनेगा किसानों की पहचान, मिलेंगे भरपूर लाभ, बार-बार रजिस्ट्रेशन का झंझट खत्म, ऐसे करें अप्लाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

यूपी में भारी बारिश का कहर, लखनऊ में छाया अंधेरा, आगरा में दुकान ढही, 5 लोगों के दबने की आशंका
UP Weather : उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार को कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट बदली। राजधानी लखनऊ में दोपहर करीब 3 बजे आसमान में अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा समेत प्रदेश के करीब 40 शहरों में बारिश का दौर जारी रहा।

कई जगह बाइकें पानी में फंस गईं

बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई। नोएडा में सड़कों पर करीब 2 फीट तक पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कई जगह बाइकें पानी में फंस गईं और वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हाथरस में सदर कोतवाली परिसर में भी पानी भर गया, वहीं कुछ स्थानों पर तेज बहाव के चलते वाहन तक प्रभावित हुए।

दो मंजिला कपड़े की दुकान गिरी

आगरा में बारिश के दौरान बड़ा हादसा सामने आया। सुभाष बाजार इलाके में एक दो मंजिला कपड़े की दुकान अचानक गिर गई। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में 5 लोग फंसे हो सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण दुकान की नींव कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

लखनऊ, प्रयागराज में बारिश

मौसम विभाग ने प्रदेश के 68 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार को भी लखनऊ, प्रयागराज समेत कई शहरों में बारिश हुई थी। मथुरा में नाले उफनने से जलभराव की स्थिति बनी और एक डिलीवरी कर्मी बाइक समेत पानी के तेज बहाव में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

अब तक सामान्य से कम बारिश

पिछले 24 घंटों में सोनभद्र में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में 1 जून से अब तक सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

ये भी पढ़ें- भारत की T-20 में शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने 125 रनों से हराया, धोनी के सामने टीम 76 पर ढेर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कौशांबी में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर पंचर टायर बदल रहे 4 लोगों को ट्रक ने कुचला, सभी की मौत
Kaushambi Road Accident : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. नेशनल हाईवे किनारे खड़े पिकअप वाहन का पंचर टायर खोल रहे चार लोगों को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल भेजा, लेकिन चारों की जान नहीं बच सकी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, हादसा सैनी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर त्रिलोकपुर के पास हुआ. मंगलवार रात संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रहने वाले अनवर और एहसान पिकअप में लोहे की चारपाई लादकर उन्नाव जा रहे थे. रास्ते में वाहन का टायर पंचर हो गया, जिसके बाद वे उसे ठीक कराने के लिए पंचर बनाने वाले साबिर और अकबर की दुकान पर पहुंचे.

हाईवे पर पंचर टायर बदलना पड़ा भारी

चारों लोग हाईवे किनारे पिकअप का पंचर टायर खोल रहे थे. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया. इनमें से तीन लोगों की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

इटावा में डबलडेकर बस ट्रक से टकराई

उधर, इटावा में भी एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया. बनारस से दिल्ली जा रही डबलडेकर बस ने नेशनल हाईवे पर खड़े खराब ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बस का कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि 35 से 40 यात्री घायल हो गए.

बताया गया कि हादसा बुधवार सुबह करीब चार बजे हुआ. नेशनल हाईवे पर खड़े खराब ट्रक से बस की टक्कर इतनी तेज थी कि बस चालक वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया. घायलों में एक गर्भवती महिला और छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं. यह हादसा इटावा के आईटीआई चौराहे के पास कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में हुआ.

ये भी पढ़ें- दुनिया में फिर बढ़ा भारत का मान, PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, वाहन चोर गैंग का खुलासा, चोरी की कार-बाइक और हथियार बरामद
Noida Police : नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। वहीं, उसके एक नाबालिग साथी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार, चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को थाना सेक्टर-39 पुलिस टीम मॉल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लेबर चौक की ओर से आ रही एक सफेद रंग की डिजायर कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार युवक ने रुकने के बजाय तेज रफ्तार में कार दौड़ा दी और ग्राम सदरपुर की तरफ भागने लगा।

जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

पुलिस टीम ने कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए कार का पीछा किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने कार को सेक्टर-42 जंगल की ओर मोड़ दिया और गाड़ी से उतरकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल आरोपी की पहचान भानू उर्फ सागर पुत्र बच्चनराम निवासी जे.जे. कॉलोनी, सेक्टर-18 नोएडा, मूल निवासी ग्राम उपराड़ी, थाना रानीखेत, जिला अल्मोड़ा उत्तराखंड के रूप में हुई है। उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

अट्टा मार्केट से चोरी की गई स्प्लेंडर

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की डिजायर टैक्सी कार भी बरामद की, जो थाना सेक्टर-39 में दर्ज मुकदमे से संबंधित बताई गई है। इसके अलावा कॉम्बिंग अभियान के दौरान आरोपी के दूसरे साथी बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया। उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर अट्टा मार्केट से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ में आरोपी भानू उर्फ सागर ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर 6 जुलाई 2026 को जीआईपी मॉल गेट के पास से डिजायर टैक्सी कार चोरी की थी। इसके अलावा दो दिन पहले अट्टा मार्केट से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी चोरी की गई थी।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

भानू उर्फ सागर पुत्र बच्चनराम, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम उपराड़ी, थाना रानीखेत, जिला अल्मोड़ा (उत्तराखंड), वर्तमान पता जे.जे. कॉलोनी, सेक्टर-18, नोएडा।

बरामद सामान

.315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस
चोरी की स्विफ्ट डिजायर टैक्सी कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UP92 AT9824)
चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट

एक अवैध चाकू

पुलिस के मुताबिक, आरोपी भानू उर्फ सागर के खिलाफ थाना सेक्टर-20 और सेक्टर-39 नोएडा में चोरी, अवैध हथियार और अन्य धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें- कनाडा में फतेहाबाद के युवक की मौत, झील में बोटिंग के दौरान हुआ हादसा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में जांच तेज, बैठक में हो सकती हैं 10 बड़ी बातें, महासचिव के भरोसे पर पहुंची चोट
Ram Mandir Theft Controversy : आज सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में ट्रस्ट की व्यवस्थाओं को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं, और कई महत्वपूर्ण बदलावों पर मुहर लग सकती है। 7 जून को अखिलेश यादव ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।

आंतरिक ऑडिट में चोरी की पुष्टि नहीं

इस पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि आंतरिक ऑडिट में अब तक चोरी की पुष्टि नहीं हुई है। अगले दिन भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्रीय जांच की मांग की। इसके बाद ट्रस्ट ने सेवानिवृत्त न्यायाधीशों से मामले की जांच कराने का फैसला लिया।

जांच के बाद रखूंगा अपनी बात- चंपत राय

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बीते बुधवार कहा कि अयोध्या में उनकी सेवा का कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन वह यहां से किसी भी तरह का कलंक लेकर नहीं जाना चाहते। उन्होंने अपने करीबियों से बातचीत में यह भी कहा कि उनके विश्वास को ठेस पहुंची है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि पूरे मामले पर वह जांच पूरी होने के बाद ही विस्तार से अपनी बात रखेंगे।

चढ़ावा केस में एसआईटी ने संभाली जांच

चढ़ावा राशि से जुड़े विवाद के सामने आने के बाद ट्रस्ट ने पूरे मामले की एसआईटी से जांच कराने की मांग की। इसके बाद राज्य सरकार ने 13 जून को तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर जांच की जिम्मेदारी सौंपी।

बयानों में अंतर मिलने पर दोबारा पूछताछ

15 जून को एसआईटी (SIT) अयोध्या पहुंची और ट्रस्ट पदाधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान दान में मिले आभूषणों में गड़बड़ी की आशंका पर भी जांच हुई और पुराने रिकॉर्ड व सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। 23 जून को एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी, जिसमें करीब 150 लोगों के बयान शामिल थे। जांच में बयानों में अंतर मिलने पर कुछ लोगों से कई दिनों तक दोबारा पूछताछ की गई और 14 अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए।

बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज

चढ़ावा चोरी मामले में 25 जून को बड़ी कार्रवाई हुई। ट्रस्ट की शिकायत पर रामजन्मभूमि कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें कई लोगों को आरोपी बनाया गया। उन पर बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एफआईआर के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के सात ठिकानों पर छापेमारी

27 जून को विवाद सामने आने के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ट्रस्ट के सदस्य स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ ने इसकी पुष्टि की। 28 जून को पुलिस ने छह आरोपियों के सात ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान परिवार के लोगों से पूछताछ की गई और संपत्ति व निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई।

बैठक पर होगी सबकी निगाहें

दो ट्रस्टियों के इस्तीफे के बाद ट्रस्ट में बड़े बदलाव की संभावना बढ़ गई है। एसआईटी ने अपनी शुरूआती रिपोर्ट में ट्रस्ट के पुनर्गठन और प्रशासनिक अधिकारी का सीईओ बनाने का सुझाव दिया। अब 11 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

रकम कम मिलने पर गड़बडी की आंशका

महाकुंभ के दौरान रामलला को मिलने वाले दान में अचानक बड़ी बढ़ोतरी हुई। लेकिन महाकुंभ खत्म होने के बाद दान की राशि में लगातार कमी देखी गई। बैंक में रकम भी पहले से कम मिलने पर गड़बडी की आंशका जताई गई।

महासचिव के भरोसे पर पहुंची चोट

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में उनकी सेवा पूरी हो चुकी है और वह बिना किसी दाग के यहां से जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके भरोसे को ठेस पहुंची है और जांच पूरी होने के बाद ही वह इस मामले पर खुलकर बात करेंगे।

बता दें कि चढ़ावा चोरी का मामला पहले भी सामने आया था। जिसमें कथित गड़बड़ी की बात कही गई थी। इसके बाद ट्रस्ट को सूचना देकर आगामी जांच कराई गई। दरअसल मामला दबाने की कोशिश की गई तो इसकी जानकारी बाहर आ गई। जिसके बाद चढ़ावा चोरी केस सबके सामने आया। आज सोमवार को ट्रस्ट की अहम बैठक होगी। इसमें चढ़ावा मामले पर एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट, वित्तीय मामलों और चंपत राय व अनिल मिश्र के इस्तीफे पर चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें- स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा लेक्चरार पदों की भर्ती के संबंध में एस.सी. आयोग को रिपोर्ट पेश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप