UP CHUNAV RESULT Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

चुनाव नतीजे आने के बाद संजीव बालियान ने राकेश टिकैत को दिया जवाब,’कोको को खा गया हऊ’
UP Elections 2022: यूपी में दूसरी बार भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है। विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी के लिए परेशानी बने हुए किसान नेता राकेश टिकैत को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) ने नतीजों के बाद करारा जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री ने टिकैत के कोको पर पलटवार करते हुए कहा कि उसे हऊ खा गया।

दरअसल, चुनाव के दौरान राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा था कि भाजपा वालों की बहुत-सी वोटों को कोको ले गई। अब जब चुनाव नतीजों के बाद संजीव बालियान से कोको को लेकर सवाल पुछा गया तो उन्होंने कहा, कोको को हऊ खा गया।

हऊ का किया धन्यवाद

संजीव बालियान ने कहा, बीजेपी की सरकार यूपी में 5 साल से है। केंद्र में हम 8 साल से है। फिर से जनता ने मोदी के नेतृत्व को लोगों ने स्वीकार कर बीजेपी को वोट किया। हमारी सरकार राज्य में बनने जा रही है। इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में कोको बीजेपी का वोट लेने आई थी, उसे हऊ खा गया। किसान आंदोलन के समय एक तरह का माहौल बनाकर गांवों में एक खाई पैदा की गई। इसके बाद चुनाव में गठबंधन के नेताओं ने आग में घी डालने का काम किया। प्रत्येक गांव में पार्टियां खड़ी की गई और लोगों की दुश्मनी पैदा की गई। मैंने कहा कि समाज को तोड़ने का काम न करो, जिसका जहां मन वहां वोट डालो। जनता ने हम पर भरोसा किया। सबसे बड़ा धन्यवाद हऊ को है जिसने कोको को खा लिया।

‘कोको’ शब्द का खूब किया गया इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश चुनाव में मतदान के दौरान ‘कोको’ शब्द का खूब उपयोग किया गया। आपको बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत  ने इस शब्द का उपयोग कर बीजेपी पर निशाना साधा था। राकेश टिकैत जब वोट डालने पहुंचे थे, तो उन्होंने कहा था कि मैंने तो अपने मत का इस्तेमाल किया, लेकिन यहां बीजेपी वालों की बहुत-सी वोटों को कोको ले जाती दिख रही है। उनकी इस बात पर आस-पास के लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे थे। इसके बाद कोको एक चर्चा को विषय बन गई।

RLD नेता जयंत चौधरी ने भी किया था जिक्र

आरएलडी नेता जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) ने इस पर ट्वीट कर कहा था कि लोग डिक्शनरी में कोको का मतलब ढूंढ रहे हैं।

आपको बता दें कि कोको असल में बाज पक्षी की छोटी नस्ल होती है। बच्चों को बहलाने के लिए पश्चिमी यूपी में इस शब्द का उपयोग किया जाता है।