up bjp president Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पंकज चौधरी निर्विरोध यूपी बीजेपी अध्यक्ष चुने गए, पीयूष गोयल ने किया ऐलान
UP News : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश इकाई के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को चुना है. पंकज चौधरी निर्विरोध चुने गए, क्योंकि 13 दिसंबर को नामांकन के दौरान केवल उनका ही पर्चा दाखिल हुआ था. उनके नाम की घोषणा 14 दिसंबर को लखनऊ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में की गई.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि संगठन पर्व के शुभ अवसर पर, 14 दिसंबर 2025 को मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पंकज चौधरी को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

पंकज चौधरी महाराजगंज से सात बार सांसद

आपको बता दें कि पंकज चौधरी महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से सात बार के सांसद हैं और वह कुर्मी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जो अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में आता है, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है.

कुर्मी समुदाय का यूपी में असरदार

कुर्मी समुदाय का पूरे उत्तर प्रदेश में ओबीसी वर्ग में काफी प्रभाव है. 2024 के लोकसभा और 2022 के विधानसभा चुनाव में इस जाति ने राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी की ओर झुकाव दिखाया था. पंकज चौधरी का राजनीतिक करियर स्थानीय स्तर से शुरू हुआ, उन्होंने 1989 से 1991 तक गोरखपुर नगर निगम के सदस्य के रूप में काम किया और इस दौरान एक साल तक नगर निगम के डिप्टी मेयर भी रहे. इसके बाद उन्हें गोरखपुर का डिप्टी मेयर नियुक्त किया गया.

मौर्य ने पंकज चौधरी को बधाई दी

उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष बनने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पंकज चौधरी को बधाई दी है. डिप्टी सीएम ने लिखा, “केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई और उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ जनसेवा को और सशक्त बनाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड विजय हासिल करेगी.”

यह भी पढ़ें “सरकार का जुमला और लोकतंत्र पर हमला” कहते हुए पल्लवी पटेल ने SIR फॉर्म भरने से किया इनकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

BJP नेता ने राहुल पर साधा निशाना, कहा – ‘राहुल गांधी लाहौर से शुरू करें भारत जोड़ा यात्रा’
बीते शनिवार उत्तर प्रदेश के बरेली में सर्किट हाउस पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने एक सभा में भाग लेते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में वायनाड से सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। भूपेंद्र चौधरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लाहौर, कराची, काबुल से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करनी चाहिए।

देश का विभाजन कांग्रेस ने कराया –  भूपेंद्र चौधरी

शनिवार देर रात एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बरेली के सर्किट हाऊस में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश का विभाजन कांग्रेस ने कराया। राहुल गांधी अब भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा का मतलब क्या है।

इंडिया गठबंधन के नाम पर ले रहे लाइमलाइट – भूपेंद्र चौधरी

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के साथ साथ इंडिया गठबंधन के नेताओं पर भी खूब कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेता देश की जनता को तात्कालीन विषयों से भटका रहे हैं। देश मोदी के साथ है। भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा 2.0

बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण 7 सितंबर, 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर के श्रीनगर में जाकर संपन्न हुआ था। जिसके बाद सुत्रों के मुताबिक दिसंबर में भारत जोड़ो यात्रा के दुसरे चरण की शुरूआत हो सकती है। हालांकि यह यात्रा हाईब्रिड आयोजित की जाएगी यानी कहीं पैदल तो कहीं गाड़ियों के जरिए यात्रा की जाएगी, जो पूर्व से पश्चिम तक निकाली जाएगी।

यह भी पढ़े: https://hindikhabar.com/international/this-muslim-country-took-the-responsibility-of-rehabilitating-gaza-is-a-sympathizer-of-hamas/

FOLLOW US ON https://twitter.com/HindiKhabar