Underworld Don Dawood Ibrahim Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

इंटरपोल महासभा में दाऊद और हाफिज के सवाल पर पाकिस्तानी अफसर की बोलती हुई बंद
दिल्ली में आज 90वीं इंटरपोल महासभा का पीएम मोदी ने शुभारंभ किया और वहां मौजूदा लोगों से संबोधन किया। वहीं इस संबोधन में पाकिस्तान ने भी हिस्सा लिया लेकिन जब उनके अफसर से दाऊद इब्राहिम और लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद को लेकर सवाल पूछा तो अफसर को तो मानो जैसे सांप सा सूंघ गया और इस सवाल के पूछते ही पल्ला झाड़ते हुए अपनी सीट पकड़कर बैठ गए।

दरअसल पाकिस्तान की सबसे बड़ी जांच एजेंसी फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के डायरेक्टर जनरल मोहसिन बट से जब मीडिया कर्मियों ने सवाल करना चाहा तो वह पहले ही बोलने से इनकार करने लगे। हालांकि पत्रकार ने इसके बावजूद भी हिम्मत करते हुए बेबाकी से सावल पूछ ही लिया कि पाकिस्तान कब दाऊद और आतंकी हाफिज सईद को भारत को सौंपेगा। इसपर पाकिस्तान अफसर के मुंह पर ताला लग गया।

पत्रकार ने कहा, मेरा एक सवाल है। इसी के बाद मोहसिन बट हाथ हिलाकर बोलने से इनकार करने लगे। पत्रकार ने कहा, आप केवल सवाल सुन लें। मर्जी हो तो जवाब दें या ना दें। क्या भारत के साथ रिश्ता आगे बढ़ेगा? हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम भारत में मोस्ट वॉन्टेड हैं क्या आप भारत को सौंपेंगे? इसपर मोहसिन अपने मुंह पर उंगली रखते नजर आए और फिर सवाल को नजरअंदाज करते हुए बैठ गए।

बता दें कि इंटरपोल की 90वीं महासभा इस बार भारत में हो रही है। इसका आयोजन 25 साल बाद राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में किया गया है। इसमें 195 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ ही इस महासभा की शुरुआत हुई थी। वहीं समापन भाषण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देंगे।

क्या है इंटरपोल?

दुनियाभर में अपराध पर लगाम कसने के लिए 1923 में इस संगठन का गठन किया गया था। यह एक अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन है। इसकी स्थापना ऑस्ट्रिया के विएना में हुई थी। 195 देश इसके सदस्य हैं। हर देश की सरकार प्रशिक्षित पुलिस अधिकारियों को इसमें भेजती है। पिछली बार 1997 में भारत में इंटरपोल की महसाभा हुई थी। भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर फिर से इसका आयोजन दिल्ली में हो रहा है।

दाऊद इब्राहिम के गुर्गों के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापे
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों और कुछ हवाला ऑपरेटरों के खिलाफ मुंबई में एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापा मारा है। NIA ने सोमवार सुबह से ही दाऊद इब्राहिम के शार्प शूटरों और ड्रग्स तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कई हवाला ऑपरेटर्स और ड्रग्स तस्करों का संबंध दाऊद इब्राहिम है। एनआईए ने फरवरी में ही उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। आज से उनके खिलाफ छापेमारी शुरू की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार छापेमारी नागपाड़ा, गोरेगांव, बोरिवली, सांताक्रूज, मुंब्रा, भिंडी बाजार और अन्य ठिकानों पर चल रही है। कई हवाला ऑपरेटर्स और ड्रग सप्लायर्स जोकि दाऊद के सहयोगी हैं उनके खिलाफ एनआईए ने फरवरी में इस मामले में केस दर्ज किया था। एनआईए ने बताया कि आज यह छापेमारी की जा रही है।

National Investigation Agency (NIA) conducts raids at more than one dozen locations in Mumbai against Pakistan-based gangster Dawood Ibrahim's associates and a few hawala operators pic.twitter.com/mAUq4w8gul
— ANI (@ANI) May 9, 2022

NIA को फरवरी 2022 को मिली थी जिम्मेदारी

फरवरी 2022 में दाऊद पर शिकंजा कसने की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय ने अब NIA को दे दी थी। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) आतंक पर जांच करने वाली देश की सबसे बड़ी एजेंसी है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, NIA सिर्फ दाऊद इब्राहिम और उसकी D कंपनी की आतंकी गतिविधियों की ही जांच नहीं कर ने को कहा था, बल्कि अंडरवर्ल्ड डॉन के गुर्गे छोटा शकील, इकबाल मिर्ची (मृत), जावेद चिकना, टाइगर मेनन, दाऊद की बहन हसीना पारकर (मृत) से जुड़ी आतंकी गतिविधियों की जांच करने को बोला था।

दाऊद इब्राहिम, D कंपनी और उससे जुड़े गुर्गों के खिलाफ UAPA के तहत मामले पहले भी दर्ज हैं। अब NIA भी इसी के तहत कार्रवाई करेगी। गृह मंत्रालय के मुताबिक, D कंपनी और दाऊद इब्राहिम भारत में टेरर फंडिंग, नार्को टेरर, ड्रग्स स्मगलिंग और फेक करेंसी (FICN) का व्यापार कर आतंक फैलाने का काम कर रहे हैं।