ujjain news in hindi Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

‘राहुल गांधी ने महुआ खाकर बता दिया उनके क्या शौक हैं’, उज्जैन में बोले CM मोहन यादव
CM Mohan Yadav: लोकसभा चुनाव में पार्टियों की बढ़ती प्रचार स्पीड के साथ-साथ जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मध्य प्रदेश की यात्रा के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। एमपी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने शहडोल से उमरिया जाने के दौरान उन्होंने आदिवासी महिलाओं को देखकर अपना काफिला रुकवाया था और यहां इन महिलाओं के साथ महुआ बिनने के साथ ही इसे चखकर भी देखा था। अब इसको लेकर एमपी सीएम मोहन यादव ने तंज कसा है।

CM मोहन यादव ने कसा तंज

CM Mohan Yadav: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा महुआ चखने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान उन पर तंज कसते हुए कहा है कि ‘राहुल गांधी ने महुआ खाकर अपनी मानसिकता बता दी है। राहुल गांधी राजनीति के लायक नहीं हैं। वे जबरदस्ती के नेता हैं। उन्होंने महुआ खाकर बता दिया है कि उनके क्या शौक हैं’। सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि ‘वह जबरदस्ती के नेता हैं, उनका पिंड राजनीति लायक नहीं है। उन्हें यदि महुआ खाना है और इसे बिनना है तो उनका स्वागत है’।

राहुल ने आदिवासी महिलाओं से की थी मुलाकात

CM Mohan Yadav: बता दें, लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी एमपी पहुंचे थे। शहडोल में हेलिकॉप्टर का फ्यूल खत्म होने और खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका था। इसके बाद मंगलवार की सुबह राहुल गांधी ने उमरिया में महुआ बीनने वाली महिलाओं से चर्चा की थी। सुबह उमरिया से गुजरते हुए जब राहुल गांधी ने आदिवासी महिलाओं को देखा तो उनके पास पहुंच गए। महिलाएं महुआ बीन रही थीं, तब राहुल गांधी ने भी उनके साथ महुआ बीना और चखा भी था। राहुल फिर कुछ देर चर्चा के बाद दिल्ली रवाना हो गए थे। आपको बता दें कि इस इलाके में बड़ी संख्या में आदिवासी रहते हैं, जहां महिलाएं महुआ बीन कर परिवार का गुजर-बसर करती हैं।

ये भी पढ़ें: हेमा मालिनी पर टिप्पणी का मामला: रणदीप सुरजेवाला को हरियाणा महिला आयोग ने भेजा दोबारा नोटिस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

MP News: महाकाल की शरण में पहुंचे तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, गर्भगृह में की पूजा
MP News: उज्जैन के महाकाल में आए दिन कोई न कोई नेता और अभिनेता दर्शन करने के लिए आते रहते हैं। तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि (R N Ravi) आज बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बाबा महाकाल की दिव्य भस्मआरती के दर्शन किए और उसके बाद गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजा-अर्चना और अभिषेक भी किया। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से तमिलनाडु के राज्यपाल श्री रवि का बाबा महाकाल की तस्वीर और दुपट्टा भेंटकर सम्मान भी किया गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा (बाला गुरु) ने बताया कि तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि आज बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने मंदिर पहुंचे थे, जिन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की भस्मआरती के दर्शन किए और उसके बाद गर्भग्रह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन अभिषेक भी किया। इस दौरान एन रवि की पत्नी भी उनके साथ पत्नी लक्ष्मी रवि भी मौजूद थी।

ये भी पढ़ें:Himachal News: हिमाचल में चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, नए पेट्रोल-डीजल वाहनों की खरीद पर रोक, बैठक में लिया फैसला

Ujjain: ‘मेरे बेटे ने गलत काम किया, गिरफ्तारी की जगह गोली मार देनी थी’-आरोपी के पिता
Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी ऑटो चालक भरत सोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ऑटो चालक ने ऑटो के अंदर सबूतों व ऑटो की नंबर प्लेट के साथ भी छेड़छाड़ की थी। अब इस मामले में आरोपी भरत सोनी के पिता राजू सोनी का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि बेटी मेरी हो या किसी की, इस तरह के काम करने वाले को जीने का कोई अधिकार नहीं है।

मर जाऊं या मार डालूं परिवार को- राजू सोनी

मामला सामने आने के बाद से आरोपी राजू सोनी का पूरा परिवार परेशान है। राजू सोनी ने कहा कि हम बहुत परेशान हैं। खाना भी नहीं खा सके हैं। बोलते-बोलते कह गए कि मैं क्या करूं? मर जाऊं या मार डालूं परिवार को। पुलिस को उसे पकड़ना नहीं चाहिए था बल्कि गोली मार देना था। पिता ने आरोपी की मां को समझाया है कि आज से हमारा लड़का मर गया है। हमारे घर के अंदर भी दो बहू हैं। वह उनके साथ भी गंदा काम कर सकता था। उसने बहुत गंदा काम किया है।

उन्हें बहुत शर्म आ रही है। उनके बेटे ने बहुत खराब काम किया। उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि उनके एक बेटे की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। ऑटो की किस्त भरनी थी। इस कारण उन्होंने भरत को ऑटो चलाने को कहा था। उन्होंने कहा- “दुख तो बहुत है मैं क्या करूं मैं तो मर जाऊंगा। मेरी औरत क्या करेगी, वह भी मर जाएगी। हमको घर के बाहर बैठने में शर्म आ रही है”।

ये भी पढ़ें:Madhya Pradesh: उज्जैन में 12 साल की बच्ची से हैवानियत, सामने आया CCTV Footage

Ujjain: महिदपुर में ‘जन आर्शीवाद यात्रा’ के दौरान लगे नारे, ‘और किसी से बैर नहीं, बहादुर तेरी खैर नहीं’
Ujjain: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले देश में 5 राज्यों में चुनाव है जिसमें से एक मध्यप्रदेश भी है।  एमपी विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का समय बाकि है। जिसे पहले प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी प्रदेश में जगह- जगह जन आर्शीवाद यात्रा निकाल रही है। जिसे निकालने का मुख्य उद्देश्य जन-जन को सरकार की योजनाओं से अवगत करवाने के साथ ही जन-जन का आशीर्वाद लेना है।

लेकिन जनता से आशीर्वाद लेने के लिए निकाली जा रही यात्रा में जब भाजपा के विधायक के विरोध में कुछ नारे लग जाएं तो फिर यह अंदाजा लगाना साफ है कि जनता भाजपा को आशीर्वाद देने की बजाय इस बार यह आगाह करवा रही है कि अगर इस बार चेहरा नहीं बदल गया तो भाजपा को क्षेत्र से बड़ा नुकसान हो सकता है।

बीते दिनों उज्जैन में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का शुरू हुई। इस दौरान महिदपुर में विधायक बहादुर सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी ने जन आशीर्वाद यात्रा में विचित्र स्थिति निर्मित कर दी थी।

उस वक्त कुछ लोगों ने विधायक बहादुर सिंह चौहान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि “और किसी से बैर नहीं बहादुर तेरी खैर नहीं” नारेबाजी करने वाले लोग कौन थे, यह तो पता नहीं चल पाया। लेकिन जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान वह चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे कि यदि इस बार भारतीय जनता पार्टी फिर बहादुर सिंह चौहान पर भरोसा जताती है तो उन्हें विधानसभा क्षेत्र से बड़ा नुकसान होगा।

ये भी पढ़ें:MadhyaPradesh: BJP की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव, सात आरोपियों के खिलाफ FIR

महाकाल लोक में तेज हवाओं का तांडव, 7 में से 6 सप्तऋषि मूर्तियां टूटी
मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकाल लोक में लगी सप्तऋषि की 7 में से 6 मूर्तियां हवा से गिर गईं हैं। आपको बता दें कि सप्तऋषि की भव्य मूर्तियों का लोकार्पण को हुए 1 साल भी नहीं हुआ कि ज़रा सी आंधी ने सरकार के सारे दावों की पोल खेल दी है। आपको बता दें कि 11 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया था। अनावरण के दौरान दावे किए गए थे कि सप्तर्षि की मूर्तियां धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान की मिसाल बनेंगी लेकिन 28 मई की दोपहर आई आंधी ने सरकार के सारे दावों का पर्दाफाश कर दिया।

आपको बता दें कि 800 करोड़ की लागत से बने महाकाल लोक में सप्तऋषि की भव्य मूर्तियां तेज हवा का झोंका नहीं झेल पाईं और आंधी से नीचे गिर गईं। जानकारी के मुताबिक, सप्तर्षि की 7 में से 6 मूर्तियां गिरकर खंडित हुई हैं, जिसके बाद सरकार की किरकिरी हो रही है और साथ ही सरकार से सवाल पूछा जा रहे है कि, आखिर 800 करोड़ की लागत से बने महाकल लोक की मूर्तियां इतनी आसानी से कैसे गिर गईं।

इसको लेकर लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्यप्रदेश सरकार पर तंज कसा है साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मूर्तियों को विस्थापित करने की मांग की है।

कमलनाथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘मध्य प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जब उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर का भव्य निर्माण करने का संकल्प लिया था तब इस बात की कल्पना नहीं की थी कि बाद की सरकार महाकाल लोक के निर्माण में भी गंभीर अनियमितता करेगी। आज जिस तरह से महाकाल लोक परिसर में आंधी चलने से देव प्रतिमाएं जमीन पर गिर गईं, वह दृश्य किसी भी धार्मिक व्यक्ति के लिए अत्यंत करुण दृश्य है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि महाकाल लोक में जो प्रतिमाएं गिरी हैं, वहां नई प्रतिमाएं तुरंत स्थापित की जाएं और घटिया निर्माण करने वालों को जांच कर दंडित किया जाए।’

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1662804519829516289?s=20

जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत कई जिलों में बदली स्कूल टाइमिंग
मध्यप्रदेश में बुधवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। भोपाल, छिंदवाड़ा और देवास में बारिश हुई, जबकि बुदेलखंड-बघेलखंड गर्म रहे। खजुराहो में तापमान रिकॉर्ड 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीजन में पहली बार पारा इतना चढ़ा। इसके अलावा नौगांव, सीधी, सतना, दमोह, रतलाम, नरसिंहपुर और खरगोन में तापमान 40-42 डिग्री के बीच रहा। प्रदेश के 17 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज किया गया।

तेज गर्मी के चलते जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, दमोह, नर्मदापुरम, छतरपुर, उज्जैन और शहडोल आदि जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। कहीं सुबह 7 से 12 तो कहीं 7:30 से 12:30 टाइमिंग की गई है। राजधानी भोपाल में भी टाइमिंग बदल सकती है। डीईओ नितिन सक्सेना ने टाइमिंग घटाने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह को फाइल भेजी है।

इससे पहले बुधवार तड़के 3 बजे भोपाल में आधे घंटे तक गरज-चमक के साथ तेज पानी गिरा। सुबह 7 बजे भी तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। छिंदवाड़ा में भी मंगलवार देर रात आंधी के साथ पानी गिरा। सीहोर और शाजापुर में भी बूंदाबांदी हुई। भोपाल में 24 घंटे में 1.2 मिमी, जबकि इससे सटे रायसेन जिले में 1.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। अगले 3 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। 20 और 21 अप्रैल को भी हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा।

विक्रम विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रा से छेड़छाड़ विरोध करने पर मारपीट
उज्जैन- विक्रम विश्वविद्यालय का कैंपस छात्राओं के लिए असुरक्षित हो गया है। आए दिन कैंपस में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना हो रही है। शनिवार को भी एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना के फूटेज सामने आए है। खास बात यह है कि चार दिन बाद भी पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। विक्रम विश्वविद्यालय के कैंपस में आए दिन छात्र-छात्राओं के साथ बाहरी तत्व आकर घटनाएं करते है। पूर्व में भी अध्ययनशाला के बाहर चाकूबाजी, मारपीट, छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी है।

वहीं छात्रावास में भी बाहरी तत्वों ने उत्पात मचाया है। इसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा ठोस कार्यवाही नही होने से बाहरी तत्वों के होंसले बुंलद है। शनिवार को भी वाणिज्य अध्ययनशाला के बाहर क्लास के बाद दोपहर करीब 1 बजे घर जा रही छात्रा के साथ दो बाईक पर सवार आए चार के युवकों ने कट मार कर छेड़छाड़ की। इस दौरान साथ ही पढऩे वाले छात्र अक्षत अग्रवाल ने विरोध जताया तो बाईक सवार युवकों ने छात्र को धमकाते हुए मारपीट का प्रयास किया।

जिससे छात्र का चश्मा भी टूट गया। हालांकि घटना के बाद बाईक सवार युवक वहां से भाग गए। अध्ययनशाला के एचओडी डॉ. एसके मिश्रा ने तत्काल शिकायती आवेदन लिखकर माधवनगर थाने और कुलपति व कुलसचिव कार्यालय को दिया है। घटना के दौरान के सीसीटीवी फूटेज भी पुलिस को दिए गए है। हालांकि घटना की शिकायत के चार दिन बाद भी युवकों के खिलाफ कार्यवाही नही हो सकी है।

महाकाल के मस्तक पर चंदन के तिलक से राजा स्वरूप में श्रृंगार
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से पंचामृत अभिषेक पूजन कर भगवान महाकाल के मस्तक पर चंदन, भांग के साथ मोगरे के सुगंधित पुष्प अर्पित कर राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया।

भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और आभूषणों से श्रृंगार किया गया। मस्तक पर चन्दन का तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।

प्रदीप मिश्रा की कथा में पंडाल में बैठने को लेकर महिलाओं में मारपीट
धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों सीहोर वाले पंडित के नाम से प्रसिद्ध प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा का रसपान श्रद्धालुओं को करा रहे हैं। कथा सुनने के लिए प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों से भी लोग उज्जैन पहुंचे हैं।लाखों श्रद्धालु भगवान महाकाल की भक्ति में लीन होकर धर्मलाभ अर्जित कर रहे है। लेकिन इस कथा में हो रही अव्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दो दिनों पूर्व तक तो श्रद्धालु पंडित प्रदीप मिश्रा के बाउंसर और पुलिस की अव्यवस्थाओं से ही परेशान थे, लेकिन गुरुवार को कथा पंडाल में बैठने की बात पर महिला श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया।

बड़नगर रोड पर पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही है। यहां लाखों की संख्या में महिलाएं व पुरुष कथा सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। कई श्रद्धालुओं ने तो आगे बैठने के लिए कथा शुरू होने के दो दिनों पहले से ही पंडाल में अपनी जगह रोक ली थी। गुरुवार को पंडाल में बैठने की बात एक महिला श्रद्धालु ने पास बैठी महिला श्रद्धालु से अपना बैग और सामान थोड़ा समेटकर बैठने की बात कही थी। इसी बीच जब महिला ने अपना बैग नहीं हटाया तो दोनों महिला श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मारपीट होने लगी।

घटना में महिला मामूली घायल हो गई है, जिसकी चूड़ियां भी टूट गई। इस घटना की जानकारी ना तो पुलिस को है और ना ही समिति के किसी सदस्य को। लाखों की भीड़ में इस तरह की घटनाएं बड़ा रूप भी ले सकती हैं, इसीलिए जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। यह झगड़ा देख वहां बैठे आसपास के लोगों ने दोनों महिलाओं को शांत कराया जिसके बाद सभी ने कथा का आनंद लिया।

विक्रम विश्वविद्यालय में फिर उठा भ्रष्टाचार का मुद्दा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय में नियम विरूद्ध किए जा रहे कार्यों का मामला एक बार फिर उछला है। एनएसयूआई ने लाखों के बिल पेमेंट होने की जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक परिसर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रभारी कुलपति को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेता अजीत सिंह व एनएसयूआई के प्रदेश सचिव तरुण गिरि के नेतृत्व में छात्रों ने बुधवार को प्रभारी कुलपति प्रो. डीआर कुमावत को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा है कि विक्रम विश्वविद्यालय में पिछले 3 साल में रेनोवेशन के कार्य व रंगाई, पुताई कराए गए हैं। इसमें लाखों के बिल पास किए गए हैं। सभी बिलों में जो सामग्री लगाई नहीं है, लेकिन बिल में उन सभी सामग्री के पैसे जोड़े गए हैं।

इन सभी भुगतान किए गए बिलों की और कार्यों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। गिरि ने कहा कि करीब डेढ़ साल पहले बिना एजेंसी के आउटसोर्स के नाम पर कर्मचारियों को रखकर उनका वेतन भी निकाला जा रहा है। यह सब नियम के विपरीत किया जा रहा है, जबकि यूनिवर्सिटी में वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को स्थाई कर्मी का वेतन नहीं दिया जा रहा है।

इसी तरह पढ़ाने के नाम पर विभागों में विजिटिंग शिक्षक रखे गए हैं। भ्रष्टाचार इतना कि जब परीक्षाएं चल रही थीं, उस दौरान भी विजिटिंग शिक्षकों के नाम पर वेतन जारी किया गया। परीक्षा के दौरान तो क्लासेस का संचालन ही नहीं होता है। गिरि ने भ्रष्टाचार के कुलसचिव डॉ. प्रशांत पौराणिक पर आरोप लगाते हुए तत्काल जांच कर कार्रवाई की मांग की है।