UGC-NET Paper Leak Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Cyber Crime : तिलिस्मी है डार्क वेब की दुनिया, आसान नहीं इन अपराधियों को पकड़ना
Dark Web : संसद से सड़क तक NEET और UGC-NET Paper Leak का हल्ला है. अब इस मामले में आर्थिक अपराध ईकाई और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियां भी जांच कर रही हैं. बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक इस संबंध में गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. ऐसे में आखिर यह सवाल उठ रहा था कि इन पेपर को कहां और कैसे लीक किया गया. इस मामले में अब डार्क वेब का पता चला है. लेकिन इसे ट्रेस करना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर है. आखिर डार्क वेब है क्या?, विस्तार से समझते हैं.

पुलिस को डार्क वेब (Dark Web) पर पेपर बेचे जाने की बात पता चली है. लेकिन आखिर ये क्या होता है और उसे ट्रेस करना इतना मुश्किल क्यों है इसको जानना भी जरूरी है.

दरअसल डार्क वेब एक ऐसे अस्तित्व वाली दुनिया है जो दिखाई नहीं देती. अधिकतर साइबर अपराध के लिए इसी का प्रयोग साइबर अपराधी करते हैं. यह साइबर अपराधियो का एक ठिकाना बन गया है. इसमें रुपयों की डील नहीं क्रिप्टोकरेंसी में डिमांड होती है. अगर हम बात गूगल, फायरफॉक्स या अन्य ब्राउजर की करें तो इसमें .com, .in, .org एक्सटेंशन का प्रयोग होता है. इसमें हिस्ट्री ढूंढना आसान है. वहीं डार्क वेब में .onion एक्सटेंशन का यूज होता है. इसमें हिस्ट्री सेव नहीं होती. .onion की राउटिंग तकनीक से अपराधी आसानी से सर्विलांस और ट्रैकिंग से बच जाते हैं.

अब आखिर कैसे बचते हैं इसे भी समझना होगा. दरअसल .onion एक्सटेंशन से इसके आईपी एड्रेस बदलते रहत हैं. और भी आसान भाषा में कहें तो इसमें जल्दी-जल्दी आईपी एड्रेस कनेक्ट और डिस्कनेक्ट होते हैं. ऐसे में इसे ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है. यह आम प्रयोग में आने वाले ब्राउजर पर नहीं चलता. इस आईपी एड्रेस बदलने की प्रकिया में यह लगाना काफी मुश्किल हो जाता है कि आखिर मैसेज किसने भेजा, कब भेजा, कहां से भेजा और किस डिवाइस से भेजा.

ये बता पाना तो बहुत ही मुश्किल होगा कि आखिर डार्क वेब पर कितनी साइट्स हैं. शातिर अपराधी डार्क वेब पर जब भी कोई डील करते हैं तो क्रिप्टोकरंसी की डिमांड करते हैं जिससे कि ट्रांजैक्शन को ट्रेस न किया जा सके. डार्क वेब को ऑपरेट करने के लिए टीओआर नाम के खास ब्राउजर का प्रयोग करना होता है. जैसा कि हमने पहले बताया कि इस ब्राउजर में न तो हिस्ट्री सेव होती है और न ही आईपी एड्रेस ही एक सा रहता है. यह लगातार बदलता रहता है. यही वजह से कि इन अपराधियों को पकड़ना पुलिस के लिए नामुमकिन सा हो जाता है. इसका यूज अपराधी कई तरह के अपराधों को अंजाम देने में करते हैं.

यह भी पढ़ें: Lucknow : ‘जनेश्वर मिश्र पार्क’ को आधुनिक स्पोर्ट्स जोन बनाने तैयारी में योगी सरकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

UGC-NET पेपर लीक की जांच करने बिहार पहुंची CBI टीम पर हुआ हमला, गाड़ियों में की तोड़फोड़
Bihar: UGC NET पेपर लीक की जांच करने पहुंची बिहार के नवादा पहुंची सीबीआई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आई सीबीआई टीम एक संदिग्ध की मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ने के लिए कसियाडीह गांव पहुंची थी। तभी ग्रामीणों ने सीबीआई टीम को नकली समझकर उसके ऊपर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने सीबीआई टीम के साथ मारपीट की और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। इस हमले को लेकर रजौली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1804890432335409437

बताया जाता है कि शनिवार को शाम के करीब चार बजे सीबीआई की टीम नवादा की पुलिस के साथ मुरहेना के कसियाडीह गांव निवासी फूलचंद प्रसाद की पत्नी बबीता कुमारी के घर से वापस लौट रही थी। इसी बीच घर वालों एवं लगभग 200 से 300 लोगों की भीड़ जमा हो गई। सिविल ड्रेस में रही सीबीआई की टीम और साथ में मौजूद पुलिस को नकली बताकर घेर लिया। लोग सवाल करने लगे. हालांकि टीम ने पहचान पत्र दिखाया लेकिन लोग नहीं माने।

इस दौरान नवादा नगर थाना की महिला कॉन्स्टेबल काजल कुमारी ने भी लोगों को समझाया लेकिन उनसे भी लोगों ने बदतमीजी की। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। रजौली से पुलिस बल के पहुंचने के बाद भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में सीबीआई टीम के वाहन चालक संजय सोनी बुरी तरह घायल हो गए। सीबीआई के एक अधिकारी का शर्ट फट गया।

शिक्षा मंत्रालय ने NEET-UG की जांच CBI को है सौंपी

शिक्षा मंत्रालय ने NEET-UG परीक्षा में कथित गड़बड़ियों का मामला व्यापक जांच के लिए CBI को सौंप दिया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 5 मई 2024 को OMR (पेन और पेपर) मोड में NEET-UG परीक्षा आयोजित की थी।

बता दें कि इस परीक्षा में गड़बड़ी और धांधली का मामला सामने आया था. परीक्षा में पारदर्शिता के लिए शिक्षा मंत्रालय ने एक समीक्षा की. इसके बाद इस मामले को व्यापक जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु शराब कांड में मरने वालों का आंकड़ा 56 हुआ, 200 से ज्यादा भर्ती…कांग्रेस की चुप्पी पर बीजेपी हुई हमलावर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप