Twisha Sharma Case Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar
Twisha Sharma के पति समर्थ स‍िंह ने किया सरेंडर, अब पूछताछ में खुलेंगे राज़, दूसरा पोस्टमॉर्टम तय
मौत से जुड़े मामले की जांच आगे बढ़ेगी
भोपाल में नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर जिले की कोर्ट ने समर्थ सिंह को भोपाल में सरेंडर करने का आदेश दिया है। समर्थ सिंह फरार थे और 12 मई की रात उनकी मौत से जुड़े मामले की जांच अब आगे बढ़ेगी। समर्थ सिंह के सरेंडर के बाद भोपाल की कटारा हिल्स पुलिस उनसे पूछताछ करेगी, जिससे मामले में नई जानकारी सामने आ सकती है।
अचानक केस से अपना हाथ पीछे खींचा
उधर, समर्थ सिंह की मां और मामले में आरोपी गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका लगा है। गिरिबाला सिंह के वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने अचानक केस से अपना हाथ पीछे खींच लिया। वकील के जाने से आरोपी पक्ष को कानूनी झटका लगा है और केस में प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
ट्विशा के शव का होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ट्विशा के शव का दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया है। जस्टिस अवनिंद्र कुमार सिंह ने निर्देश दिया है कि दिल्ली एम्स (AIIMS) की विशेष टीम को विशेष विमान से भोपाल लाया जाएगा और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। यह कदम इसलिए अहम है क्योंकि पहले निचली अदालत ने पीड़ित परिवार की याचिका खारिज कर दी थी। परिवार का आरोप है कि यह साधारण आत्महत्या का मामला नहीं है और निष्पक्ष फॉरेंसिक जांच जरूरी है।
पार्लर में मालिश करवा रही थीं ट्विशा
मामले में हाल ही में एक एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें ट्विशा शर्मा अपनी मौत से कुछ घंटे पहले भोपाल के ‘एक्सप्रेशन ब्यूटी पार्लर’ में दिखाई दे रही हैं। फुटेज में ट्विशा करीब 3 घंटे तक पार्लर में रही और शांत तरीके से सिर की मालिश करवा रही थीं। यह फुटेज पुलिस और कानूनी विशेषज्ञों के लिए कई सवाल खड़े कर रहा है, क्योंकि आत्महत्या से पहले कोई व्यक्ति इतनी सामान्य और शांत अवस्था में कैसे हो सकता है। यह नया खुलासा मामले को और जटिल बना रहा है और जांच अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण सबूत साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Pulwama का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की हत्या करने वाला हथियार समेत गिरफ्तार, दो आरोपी अभी फरार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
ट्विशा शर्मा मामले की होगी CBI जांच, मध्य प्रदेश सरकार ने की सिफारिश
Twisha Sharma Case : मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल की ट्विशा शर्मा से जुड़े मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने की सिफारिश की है. परिजनों ने साक्ष्य छिपाने और जांच को प्रभावित करने के आरोप लगाते हुए CBI जांच की मांग की थी. उनका कहना है कि ससुराल पक्ष में शामिल एक पूर्व जिला जज के प्रभाव के कारण जांच की निष्पक्षता पर असर पड़ सकता है.
राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक यह मामला थाना कटारा हिल्स, भोपाल नगरीय में दर्ज अपराध क्रमांक 133/2026 से संबंधित है. इसमें भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 80(2), 85, 3(5) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज है.
जांच के लिए दिया गया अधिकार क्षेत्र
अधिसूचना में बताया गया है कि राज्य सरकार ने इस प्रकरण की जांच CBI को सौंपने का निर्णय लिया है. इसके तहत दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 की धारा 6 के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने CBI को राज्य में जांच के लिए अधिकार क्षेत्र प्रदान किया है. यह सहमति मामले से जुड़े अपराध, दुष्प्रेरण और कथित साजिश की जांच पर भी लागू होगी.
पोस्टमार्टम में खामियों के आरोप
इसी बीच, ट्विशा शर्मा के परिजनों ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का रुख करते हुए शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है. परिजनों के वकील के अनुसार, याचिका में पहले हुए पोस्टमार्टम को चुनौती दी गई है और रिपोर्ट में कई खामियों का उल्लेख किया गया है.
दो दिन पहले भोपाल की एक अदालत ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी. परिजनों के वकील ने बताया कि परिवार ने पहले पोस्टमार्टम, जो भोपाल के एम्स में हुआ था, में खामियों का हवाला देते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है.
पुलिस ने इस मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास एवं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 85 और 3(5) के साथ दहेज निषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की है.
ये भी पढ़ें – भारत-इटली संबंधों में बड़ा कदम, रणनीतिक साझेदारी और सहयोग पर बनी सहमति
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
पुलिस ने ट्विशा शर्मा के परिजनों को लिखा पत्र, शव सड़ने को लेकर दी चेतावनी
Twisha Sharma Death Case : राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब कटारा हिल्स थाना पुलिस ने ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा को एक पत्र भेजा है। यह पत्र जिला अदालत में सुनवाई शुरू होने से ठीक पहले दिया गया।
पत्र में कहा गया है कि एम्स भोपाल में ट्विशा का शव माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा गया है। शव को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए माइनस 80 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता होती है, लेकिन यह सुविधा एम्स भोपाल में उपलब्ध नहीं है। पुलिस ने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि उसे दोबारा पोस्टमॉर्टम कराए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन शव को डिकम्पोज होने से बचाने के लिए परिजन जल्द शव प्राप्त कर लें।
ट्विशा शर्मा मौत की पूरी टाइमलाइन
11 मई की रात करीब 10 बजे ट्विशा शर्मा का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
रात करीब 10:30 बजे ट्विशा को एम्स भोपाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एम्स रिकॉर्ड के अनुसार 11-12 मई की दरमियानी रात करीब 12 बजे ट्विशा को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
12 मई की सुबह एम्स भोपाल में पोस्टमॉर्टम किया गया।
13 मई को परिजनों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया।
13 मई को पुलिस ने गिरीबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया।
13 मई को गिरीबाला सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दायर किया।
14 मई की शाम कोर्ट ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर कर ली।
15 मई को परिजनों ने एम्स की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मानने से इनकार कर दिया।
15-16 मई को परिजनों ने जांच दिल्ली पुलिस को सौंपने की मांग उठाई।
17 मई को परिजनों ने सीएम हाउस के बाहर धरना दिया और बाद में पुलिस आयुक्त से मुलाकात की।
18 मई को परिजनों ने दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के लिए याचिका दायर की।
18 मई को भोपाल पुलिस ने आवेदन देकर कहा कि परिजन शव ले जाएं, अन्यथा पुलिस अंतिम संस्कार करेगी।
20 मई को कटारा हिल्स पुलिस ने परिजनों को पत्र भेजकर कहा कि एम्स में लंबे समय तक शव सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर की व्यवस्था नहीं है, इसलिए शव डिकम्पोज हो सकता है।
20 मई को जिला अदालत में दोबारा पोस्टमॉर्टम को लेकर सुनवाई हुई।
20 मई को राष्ट्रीय महिला आयोग ने मध्यप्रदेश के डीजीपी से रिपोर्ट मांगी।
20 मई को राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। विवेक तन्खा ने कहा कि परिजन पिछले आठ दिनों से न्याय के लिए परेशान हैं। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और उठाई गई शंकाओं को देखते हुए निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच जरूरी है।
आज मंत्रालय में मृतका के ट्वीशा शर्मा के परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस प्रकरण में परिवार की पूरी सहायता करेगी।  इस मामले में जांच के लिए सीबीआई को भी पत्र लिखा जाएगा। मृतका के दोबारा पोस्टमार्टम के संबंध में न्यायालय निर्णय करेगा, लेकिन परिजन यदि चाहते हैं तो पार्थिव शरीर को दिल्ली एम्स ले जाने के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यदि परिजन चाहेंगे तो राज्य सरकार ट्विशा मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए पत्र लिखेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम कराने को लेकर अंतिम निर्णय कोर्ट करेगा। कोर्ट की अनुमति मिलने पर राज्य सरकार शव को सुरक्षित तरीके से दिल्ली एम्स पहुंचाने की व्यवस्था करेगी।
ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि विवाह के महज पांच माह के भीतर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पीड़िता के परिजनों ने पति समार्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बड़ी संख्या में पूर्व सेना अधिकारी और पूर्व सैनिक सड़कों पर उतर आए।