TrainCancelled Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

बंगाल में वक्फ कानून को लेकर फिर भड़की हिंसा, पुलिस पर पथराव, भीड़ ने गाड़ियां फूंकीं, कई ट्रेनें रद्द
West Bengal News : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ फिर हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों को फूंक दिया और सड़क-रेल यातायात को बाधित किया।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शुक्रवार को वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन हिंसा में बदल गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और कई वाहनों में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने सड़क-रेल यातायात को भी बाधित किया। प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल करने के दौरान करीब दस पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि अब स्थिति पूरी तरह से काबू में है।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक्स पर बताया कि सुती और शमशेरगंज इलाकों में हालात सामान्य हो गए हैं। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया है और नेशनल हाईवे पर यातायात बहाल हो गया है। पुलिस ने कहा कि हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। उपद्रवियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

रेल यातायात बाधित रहा

एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जुमे की नमाज के बाद कुछ लोग शमशेरगंज में जमा हुए और वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे -12 को ब्लॉक कर दिया। प्रदर्शन तब हिंसक हो गया जब कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। वहीं मालदा में प्रदर्शनकारियों ने रेल पटरियों पर धरना दिया जिससे ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। पूर्वी रेलवे के फरक्का-आजिमगंज खंड पर भी रेल यातायात बाधित रहा।

कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने पश्चिम बंगाल सरकार से संवेदनशील क्षेत्रों में उपद्रव करने वालों के खिलाफ तुरंत और कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। राज्यपाल ने कहा कि हमें इसकी आशंका थी इसलिए हमने सीएम कार्यालय के साथ भी जानकारी शेयर की थी।

शांति दोबारा बहाल की जा सके

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के बीएसएफ डीआईजी और पीआरओ नीलोत्पल कुमार पांडे ने बताया कि मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। अचानक भीड़ बेकाबू हो गई जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई। हालात को काबू करने के लिए बीएसएफ ने तुरंत सकारात्मक कदम उठाए। प्रशासन की मदद के लिए बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है ताकि क्षेत्र में शांति दोबारा बहाल की जा सके।

ये भी पढ़ें : कुलभूषण जाधव, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को कब लाएंगे, संजय राउत का केंद्र सरकार पर तंज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप