toralpur village Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Bihar Crime: घर में घुसे डकैत, 50 लाख के जेवर और नकदी ले गए, सीसीटीवी कैमरे उखाड़े
Lakhisarai Robbery: बिहार के लखीसराय जिले में डकैतों ने एक डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान डकैतों ने नकदी और लाखों रुपये के गहनों पर डाका डाला। ये बदमाश सबूत मिटाने की मंशा से अपने साथ घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डिवाइस भी ले गए। घटना बुधवार रात की है। इसकी सूचना गुरुवार को पुलिस को दी गई। एक रिटायर्ड आर्मी जावन के घर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

Lakhisarai Robbery: टोरलपुर गांव की घटना

घटना जिले के माणिकपुर ओपी अंतर्गत टोरलपुर गांव की है। बताया गया कि आर्मी के रिटायर्ड जवान श्यामली महतो ने टोलरपुर गांव के बाहर बहियार में घर बनवाया है। वह परिवार के साथ यहीं रहते हैं। बुधवार रात जब वे, उनकी पत्नी और उनकी बेटी घर पर थे, इसी दौरान छह की संख्या में डकैतों ने उनके घर में प्रवेश किया।

आधी रात को दिया वारदात को अंजाम

आधी रात को घर में घुसे इन डकैतों ने परिवार के लोगों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। उनके मोबाइल को भी अपने कब्जे में लिया। इसके बाद तकरीबन ढाई से तीन घंटे तक घर में रखे हर सामान को खंगाला। अलमारियों में रखे जेवर और नकदी को लूटा। आर्मी जवान ने जब इसका विरोध किया तो डकैतों ने उनके साथ मारपीट भी की।

सीसीटीवी कैमरों की डिवाइस ले गए

डकैतों ने इस दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे उखाड़ लिए। सीसीटीवी कैमरे की डिवाइस को अपने साथ ले गए। श्यामली महतो ने गांव वालों को वारदात की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। माणिकपुर थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने घटनास्थल का मुआयना किया और पूरे मामले की जांच की जा रही है। घर वालों के अनुसार डकैत 50 लाख रुपये कीमत के जेवरात ले गए हैं। वहीं नकदी की पूरी जानकारी अभी परिवार नहीं दे पाया है। आकलन कर इसके बारे में बताया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Bihar Tourism: सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर-तेजस्वी यादव

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar