terrorism Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

आतंकी नेटवर्क पर सरकार का शिकंजा, TRF, लश्कर समेत जैश से जुड़े 23 लोग आतंकवादी घोषित
Indian Army : राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 23 लोगों को आतंकवादी घोषित किया है। सरकार का कहना है कि इन सभी के संबंध जैश-ए-मोहम्मद (JeM), लश्कर-ए-तैयबा (LeT), द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) और जमात-उद-दावा (JuD) जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े पाए गए हैं। इन संगठनों पर लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं।

आतंकियों की भर्ती समेत घुसपैठ की साजिश

सरकारी जानकारी के अनुसार, घोषित किए गए लोगों पर आतंकियों की भर्ती कराने, भारत में घुसपैठ की साजिश रचने, आतंकी हमलों की योजना बनाने, आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटाने, हथियार उपलब्ध कराने और दूसरे तरीकों से आतंकी नेटवर्क की मदद करने के आरोप हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ये लोग अलग-अलग स्तर पर आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों को बढ़ावा देने में सक्रिय रहे हैं।

गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नज़र

सरकार की ओर से जारी सूची में कुल 23 नाम शामिल हैं। इनमें 11 लोग जम्मू-कश्मीर के रहने वाले बताए गए हैं, जबकि 12 लोगों का संबंध पाकिस्तान से है। इनमें से सात पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और चार पाकिस्तान में रह रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी की गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से नजर रख रही थीं।

2016 के नगरोटा आर्मी कैंप हमला

सरकार के इस फैसले के बाद देश में घोषित आतंकवादियों की कुल संख्या बढ़कर 80 हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि सूची में शामिल कुछ लोगों के नाम वर्ष 2016 के नगरोटा आर्मी कैंप हमले और वर्ष 2022 के सुनजवां हमले की जांच के दौरान भी सामने आए थे।

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी

केंद्र सरकार ने साफ किया है कि आतंकवाद के खिलाफ उसकी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

ये भी पढ़ें- पत्नी को घर ले जाने पहुंचा युवक, साले ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग, बचाने आई महिला की भी मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Pulwama का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की हत्या करने वाला हथियार समेत गिरफ्तार, दो आरोपी अभी फरार
Hamza Burhan Shot Dead : पुलवामा हमले में शामिल आतंकवादी हमजा बुरहान की हत्या के मामले में मुजफ्फराबाद के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) ने अब्दुल्ला कमाल नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पाकिस्तान के वाह कैंट का निवासी है। गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। इस दौरान आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिनके इस्तेमाल से हत्या की जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, घटना के समय दो अन्य संदिग्ध मौके से भाग निकले थे और सुरक्षा एजेंसियां उनकी तलाश में लगी हुई हैं। अब्दुल्ला कमाल की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में जांच को अहम मोड़ मिला है। आरोपी की फोटो भी सामने आई है।

पुलवामा में CRPF काफिले पर आत्मघाती हमला

हमजा बुरहान पुलवामा हमले 2019 का हिस्सा था। 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। हमजा बुरहान पहले आतंकी संगठन अल-बद्र से जुड़ा था और बाद में अल-बराक के लिए काम करने लगा। मुजफ्फराबाद के चीला बांदी इलाके में वह भारी सुरक्षा के बीच रह रहा था और उसके पास कमांडो सुरक्षा, बुलेटप्रूफ वाहन और एस्कॉर्ट गाड़ी थी।

ISI के साथ भी थे संबंध

भारत सरकार ने 2022 में उसे UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया था। वह अबू दुजाना, अबू कासिम, बुरहान वानी और जाकिर मूसा का करीबी सहयोगी माना जाता था। उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ भी संबंध थे।

हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

हमजा बुरहान ने 2020 में CRPF जवानों पर ग्रेनेड हमला करने और युवाओं को आतंकी संगठनों में भर्ती कराने जैसी गतिविधियों में भी भाग लिया था। वह लंबी समय से पाकिस्तान और पीओके में सक्रिय था। 2026 में मुजफ्फराबाद के AIMS कॉलेज के बाहर हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-नोएडा में भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव का अलर्ट जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पाकिस्तानी आतंकवादी शाहज़ाद भट्टी का मुख्य सहयोगी गिरफ्तार, पिस्तौल भी बरामद
Punjab Police : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की चल रही मुहिम के बीच, राज्य विशेष अभियान सेल (SSOC) सास नगर ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शाहजाद भट्टी के एक मुख्य सहयोगी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से .30 बोर की पिस्तौल बरामद की, यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने रविवार को दी.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जम्मू के गंग्याल निवासी रामन कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है. रामन कुमार को लगभग एक सप्ताह पहले अंबाला पुलिस ने अंबाला के एक पुलिस स्टेशन में हुए धमाके के मामले में गिरफ्तार किया था. यह धमाका शाहजाद भट्टी के आदेश पर किया गया था, जिसमें आरोपी ने भट्टी के निर्देशानुसार आरोपियों को वित्तीय सहायता प्रदान की थी.

शाहज़ाद भट्टी से संपर्क और सोशल मीडिया पर सक्रिय

DGP गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी शाहजाद भट्टी के सीधे संपर्क में था और इंस्टाग्राम तथा व्हाट्सएप जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से भट्टी के निर्देशों पर काम कर रहा था. वह अंबाला पुलिस स्टेशन धमाके में शामिल था और आरोपियों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की. DGP ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है ताकि सभी अग्रिम और पश्चगामी कड़ियाँ स्थापित की जा सकें.

गौरव सिंह की गिरफ्तारी और खुलासे

SSOC सास नगर के AIG दीपक पारीक ने ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए कहा कि पुलिस टीमों ने जम्मू के निवासी गौरव सिंह को मोहाली से गिरफ्तार किया था, जो लक्षित हत्याएँ करने की योजना बना रहा था. पूछताछ के दौरान, गौरव ने खुलासा किया कि शाहजाद भट्टी ने रामन कुमार उर्फ गोलू को भी लक्षित हत्याओं के उद्देश्य से पिस्तौल प्रदान की थी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गौरव के खुलासों के बाद रामन कुमार को अंबाला जेल से पंजाब लाया गया और संबंधित जिला न्यायालय में पेश किया गया. जांच के दौरान पुलिस टीमों ने उसके खुलासों के आधार पर उसके कब्जे से .30 बोर पिस्तौल बरामद की.

आरोपी का भट्टी से संपर्क और गतिविधियाँ

AIG ने कहा कि आरोपी लंबे समय से आतंकवादी शाहज़ाद भट्टी के संपर्क में था और उनके निर्देशों पर काम कर रहा था. पूछताछ में आरोपी रामन कुमार ने बताया कि वह गंग्याल, जम्मू में एक मांस की दुकान चलाता है और स्थानीय प्रतिद्वंद्विताओं में शामिल था, उन्होंने यह भी कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है.

इस संदर्भ में FIR संख्या 13 दिनांक 10.12.2025 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 113(1) एवं 61(2) के तहत SSOC सास नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- Char Dham Yatra 2026 : बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख घोषित, डिटेल में पढ़ें पूरी ख़बर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

शादी समारोह में फिदायीन हमला: ISI के एसेट नूर आलम समेत पांच की मौत
Pakistan Suicide Attack : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान शहर से एक सनसनीखेज और हिंसक घटना सामने आई है. यहां शादी समारोह के दौरान नूर आलम महसूद के घर पर बड़ा फिदायीन हमला किया गया. नूर आलम महसूद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का पूर्व आतंकी था और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम कर रहा था. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में नूर आलम महसूद समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है.

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एक एसेट के घर पर हुए फिदायीन हमले का वीडियो शादी समारोह की रिकॉर्डिंग में कैद हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ओर शादी का जश्न चल रहा था, लोग नाच-गा रहे थे, तभी अचानक तेज धमाके की आवाज के साथ एक कमरे में विस्फोट हो गया. धमाके के बाद मौके पर चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद सामने आई तस्वीरें और भी ज्यादा दर्दनाक थीं, जहां हर ओर क्षत-विक्षत लाशे बिखरे दिखाई दे रही थी.

टीटीपी से अलग होकर बना गुड तालिबान गुट

मिली जानकारी के अनुसार, साल 2016 में नूर आलम महसूद ने टीटीपी के ‘जज़्ब-ए-अज़्ब’ ऑपरेशन का विरोध करते हुए संगठन से नाता तोड़ लिया था और बाद में ISI के साथ जुड़ गया. इसके बाद ISI के निर्देश पर उसने डेरा इस्माइल खान में अपने साथ टीटीपी छोड़ चुके आतंकियों को मिलाकर एक निजी दस्ते का गठन किया, जिसे सेना और खुफिया एजेंसियों ने ‘शांति कमेटी’ का नाम दिया. इस समूह का मुख्य काम टीटीपी के आतंकियों से मुकाबला करना था. इसी वजह से इस गुट को पाकिस्तानी सेना और ISI’गुड तालिबान’ के नाम से भी संबोधित करती थीं.

टीटीपी की साजिश की आशंका

इस समय नूर आलम महसूद खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान शहर में रह रहा था. उसके लड़ाके टीटीपी के खिलाफ पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर अभियानों में हिस्सा लेते थे. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के पूर्व आतंकी नूर आलम महसूद के घर पर किया गया फिदायीन आत्मघाती हमला टीटीपी की साजिश हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Char Dham Yatra 2026 : बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख घोषित, डिटेल में पढ़ें पूरी ख़बर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अमेरिका ने नाइजीरिया में आईएसआईएस पर किया सटीक हवाई हमला
फटाफट पढ़ें

• ट्रंप ने सेना की प्रशंसा और शुभकामनाएं दी
• ट्रंप ने कहा यह उनके आदेश पर हुआ
• आतंकी ईसाइयों को निशाना बना रहे थे
• अमेरिकी रक्षा विभाग ने सटीक कार्रवाई की
• अमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS पर हमला किया

Airstrikes In Nigeria : अमेरिका ने नाइजीरिया में आईएसआईएस से जुड़े आतंकियों के खिलाफ कई सटीक हवाई हमले किए हैं. इसकी जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी. ट्रंप का कहना है कि यह आतंकी संगठन क्षेत्र में ईसाई समुदाय को निशाना बनाकर हमले और हत्याएं कर रहा था.

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट साझा करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि ये हवाई हमले उनके निर्देश पर किए गए. उन्होंने लिखा कि उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में सक्रिय आईएसआईएस आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘आज रात कमांडर इन चीफ ने मेरे निर्देश पर उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में आईएसआईएस के आतंकियों पर कार्रवाई की गई है.

ईसाइयों पर हमलों को लेकर ट्रंप का बड़ा आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि ये आतंकी निर्दोष ईसाइयों को निशाना बनाकर हत्या कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा का स्तर कई वर्षों यहां तक कि सदियों में भी नहीं देखा गया. ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने पहले ही इन आतंकियों को चेतावनी दी थी कि यदि ईसाइयों की हत्या नहीं रुकी तो इसके परिणाम भुगतने होंगे.

ट्रंप ने अपने संदेश में लिखा, मैंने पहले ही इन आतंकियों को चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने ईसाइयों का कत्लेआम नहीं रोका तो उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी, और आज रात उसी चेतावनी पर कार्रवाई की गई.

अमेरिका ने किए सटीक हवाई हमले

राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार इस सैन्य अभियान में अमेरिका ने कई सटीक हवाई हमले किए. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई अमेरिकी रक्षा विभाग ने अंजाम दी. ट्रंप ने लिखा, “डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने कई परफेक्ट स्ट्राइक की हैं, ऐसा केवल अमेरिका ही कर सकता है.”

सेना की प्रशंसा और क्रिसमस की शुभकामनाएं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ उनके सख्त रुख को दर्शाती है. उन्होंने लिखा, ‘मेरे नेतृत्व में हमारा देश कट्टर इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देगा.’ इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी सेना की प्रशंसा की और क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “भगवान हमारी सेना को आशीर्वाद दें और सभी को मेरी क्रिसमस, यहां तक मरे हुए आतंकियों को भी मैरी क्रिसमस.’

वहीं, अमेरिकी अफ्रीका कमांड (US AFRICOM) ने बताया है कि नाइजीरिया के सोकोटो में सोबोटो में आईएसआईएस के खिलाफ यह कार्रवाई नाइजीरियाई अधिकारियों के अनुरोध पर की गई थी.

ये भी पढ़ें- Earthquake : भूकंप के झटकों से हिली धरती, 6.1 की रही तीव्रता, चीन, फिलीपींस और जापान तक लगे झटके

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अबू धाबी से पकड़ा गया BKI का हवलदार परमिंदर सिंह पिंडी, पंजाब पुलिस ने आतंकवाद को दिया बड़ा झटका
Punjab Terror : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की न्याय सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को पुनः पुष्टि करते हुए पंजाब पुलिस ने बाबर खालसा इंटरनेशनल (BKI) मॉड्यूल के वांछित आतंकवादी परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी से केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के करीबी समन्वय और समर्थन के साथ भारत प्रत्यर्पित किया है, यहां शनिवार को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने कहा.

जानकारी के अनुसार, परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी, बटाला के हर्षा का निवासी, केवल एक सामान्य अपराधी नहीं बल्कि एक खतरनाक आतंक-आपराधिक सिंडिकेट का मुख्य सदस्य है. बटाला पुलिस की टीम द्वारा उसे भारत वापस लाया गया है.

हरविंदर सिंह और हैप्पी पासिया का है करीबी

DGP गौरव यादव ने कहा कि पिंडी अंतरराष्ट्रीय रूप से नामित आतंकवादियों हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा और हैप्पी पासिया का करीबी साथी है और बटाला-गुरदासपुर क्षेत्र में पेट्रोल बम हमले, हिंसक हमले और वसूली सहित कई गंभीर अपराधों में शामिल है. आरोपी पिंडी अपराधों का समन्वय करने और अपने ऑपरेशनों को वित्तपोषित करने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहा था.

उन्होंने कहा कि बटाला पुलिस द्वारा मांगी गई रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की नेतृत्व वाली चार सदस्यीय एक समर्पित टीम ने 24 सितंबर 2025 को UAE का दौरा किया, विदेश मंत्रालय (MEA) और UAE अधिकारियों के साथ समन्वय किया, सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और सफलतापूर्वक आरोपी को न्याय के सामने लाया गया.

पंजाब पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का नतीजा

यह सफल प्रत्यर्पण पंजाब पुलिस की आतंकवाद और संगठित अपराध के प्रति जीरो-टॉलरेंस नीति और इसकी उन्नत जांच क्षमताओं एवं वैश्विक पहुँच को दर्शाता है, DGP ने कहा, साथ ही उन्होंने कहा, “हम विदेश मंत्रालय, संयुक्त अरब अमीरात सरकार, CBI और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के इस संयुक्त प्रयास में सहयोग के लिए आभारी हैं, जो न्याय को बनाए रखने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए है.”

अधिक जानकारी साझा करते हुए, बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सुहैल कासिम मीर ने कहा कि पिंडी द्वारा किए गए अपराधों की गंभीरता और पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों हरविंदर रिंडा और हैप्पी पासिया से उसके सीधे संबंधों को देखते हुए, बटाला पुलिस की ओर से CBI ने इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी कराया. यह वैश्विक अलर्ट उसके ठिकाने और गतिविधियों का पता लगाने में महत्वपूर्ण रहा.

गिरफ्तारी से ध्वस्त हुआ अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क

SSP ने कहा कि परमिंदर पिंडी की गिरफ्तारी के साथ, पंजाब पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय आतंक नेटवर्क के एक महत्वपूर्ण हिस्से को ध्वस्त कर दिया है. यह अभियान स्पष्ट और सशक्त संदेश देता है कि कानून का लम्बा हाथ भौगोलिक सीमाओं को नहीं पहचानता.

इसी बीच, भारत में इंटरपोल के लिए नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के रूप में CBI भारत में सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ BHARATPOL के माध्यम से समन्वय करता है.

यह भी पढ़ें : पंजाब में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा: संजीव अरोड़ा ने निवेशकों से की बैठक, विश्व स्तर पर विकास के अवसरों पर चर्चा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

SCO समिट में भारत-चीन रिश्तों की नई दिशा: आतंकवाद पर सहयोग की उम्मीद, हिंदी ख़बर की खास विश्लेषणात्मक रिपोर्ट
हाइलाइट्स :-

SCO समिट से भारत-चीन रिश्तों में सुधार की उम्मीद.

आतंकवाद पर साझा प्रतिबद्धता, सहयोग की जरूरत.

भारत-रूस-चीन के बीच आर्थिक और सामरिक रिश्तों में मजबूती की संभावना.

PM Modi In SCO Summit 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन दौरा इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी चर्चा में है. 7 साल बाद पीएम मोदी चीन की धरती पर पहुंचे हैं, और उनके इस दौरे को लेकर उम्मीदें काफी ज्यादा हैं. प्रधानमंत्री मोदी का चीन दौरा विशेष रूप से शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए है, जहां वह भारत के सामरिक और आर्थिक हितों को मजबूत करने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं.

इस दौरे पर हिंदी ख़बर की खास नजर है और हमारे प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल इस कार्यक्रम को कवर करने के लिए तियानजिन, चीन में मौजूद हैं, उन्होंने इस कार्यक्रम पर कुछ अहम बातें  साझा की हैं, जो भारत-चीन संबंधों पर नई रोशनी डालती हैं.

अमेरिका की दादागिरी और उसका प्रभाव

प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल का मानना है कि अमेरिका की आक्रामक नीतियों ने भारत, रूस और चीन को एक-दूसरे के करीब लाने में अहम भूमिका निभाई है. उनका कहना है कि अमेरिका की दादागिरी ने इन देशों को अपनी सामरिक और रणनीतिक स्थितियों में बदलाव करने को मजबूर किया, जिससे इन तीनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा मिला है. भारत, चीन और रूस ने मिलकर एक साझा रणनीति बनाई है, जो उनके सामरिक हितों को पूरा करती है और साथ ही अमेरिका की दादागिरी का मुकाबला करती है.

चीन-भारत रिश्तों में सुधार की उम्मीद

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा एक “ब्लेसिंग इन डिसगाइस” साबित हो सकता है, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है. अतुल अग्रवाल के अनुसार, यह दौरा भारत और चीन के रिश्तों को सुधारने का एक सुनहरा मौका हो सकता है. चीन और भारत के बीच पिछले कुछ वर्षों से जो दूरियां आई थीं, उन्हें इस दौरे के बाद कम किया जा सकता है, और दोनों देशों के बीच रिश्तों में नयापन आ सकता है.

हारमोनियस को-एक्जिस्टेंस और शेयरड फ्यूचर पर विचार

इस बार के शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन SCO समिट में “हारमोनियस को-एक्जिस्टेंस” और “शेयरड फ्यूचर” जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी जो इस कार्यक्रम का थीम भी है. प्रधान संपादक ने इस विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा कि इन तीन देशों को मिलकर एक साझा भविष्य की दिशा में काम करने की आवश्यकता है. अतुल अग्रवाल के अनुसार, यह विचार भारत, चीन और रूस के रिश्तों को बेहतर बनाने और एक स्थिर भविष्य की ओर बढ़ने में मदद करेगा.

रूस, भारत और चीन के रिश्तों में मजबूती

प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल ने इस दौरे के महत्व को और स्पष्ट करते हुए कहा कि यह दौरा रूस, भारत और चीन के रिश्तों को मजबूत करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. व्यापार, आर्थिक विकास, और सामाजिक सहयोग के क्षेत्रों में इन देशों के रिश्तों को और मजबूती मिलेगी. खासतौर पर व्यापारिक और आर्थिक दृष्टिकोण से यह तीनों देशों के लिए एक सकारात्मक कदम हो सकता है.

आतंकवाद और भारत-चीन संबंधों में रुकावट

प्रधान संपादक के अनुसार, भारत और चीन के रिश्तों में तनाव का एक महत्वपूर्ण कारण आतंकवाद है. उनका मानना है कि आतंकवादी गतिविधियां, जो भारत की सुरक्षा को प्रभावित करती हैं, दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास की कमी का कारण रही हैं. हालांकि, दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता को बार-बार व्यक्त किया है, लेकिन इस मुद्दे पर एकजुट सहयोग की आवश्यकता है. अतुल अग्रवाल के अनुसार, यदि चीन इस दिशा में भारत के साथ खुलकर सहयोग करता है, तो यह दोनों देशों के रिश्तों में सुधार का एक बड़ा अवसर बन सकता है.

आतंकवाद के मुद्दे पर बदलाव की आशा

उन्होंने विश्वास जताया कि यह दौरा एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है, जिससे चीन पाकिस्तान से अपने रिश्ते बदल सकता है और भारत के साथ संबंधों में सुधार ला सकता है. यदि ऐसा होता है तो भारत और चीन दोनों मिलकर आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा बना सकते हैं, जो न केवल एशिया, बल्कि पूरी दुनिया के लिए लाभकारी साबित होगा.

तीनों देशों में आपसी सहयोग को मिलेगी मजबूती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह चीन दौरा न केवल भारत-चीन के रिश्तों को नया मोड़ देगा, बल्कि वैश्विक राजनीति पर भी इसका गहरा असर पड़ सकता है. यह दौरा रूस, भारत और चीन के सहयोग को मजबूती देने के लिए अहम साबित हो सकता है. आतंकवाद और आर्थिक मुद्दों पर दोनों देशों का मिलकर काम करना, भविष्य में दोनों देशों के रिश्तों को और बेहतर बना सकता है. दुनिया की नजरें इस दौरे पर टिकी हैं, और यह देखने की बात होगी कि भारत और चीन इस ऐतिहासिक मौके का कैसे लाभ उठाते हैं.

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में आपदा राहत कार्यों की CM धामी ने की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सीजफायर पर बवाल! क्या मोदी ने ट्रंप के दबाव में दी सेना को रोकने की कुर्बानी?
Modi Silence On Ceasefire : दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी ने सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दावों पर सत्ता पक्ष ने भाजपा को जमकर घेरा. नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने करारा हमला बोलते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की धमकियों से डरकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सीजफायर कर दिया. जब भारत से पहले ट्रम्प ने ट्वीट कर सीजफायर की जानकारी दी तो मुझे भरोसा ही नहीं हुआ. लेकिन कुछ देर बाद ही हमारी सेना ने सीजफायर की पुष्टि कर दी. उन्होंने कहा कि भाजपा की कायरता की वजह से भारतीय सेना पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को पूरी तरह खत्म नहीं कर पाई. क्या अमेरिका से व्यापार हमारी बहनों के सिंदूर से ज्यादा कीमती था कि मोदी जी ने सेना और देश को धोखा दिया?

22 अप्रैल: सिंदूर का बदला मांगता पहलगाम हमला

आतिशी ने कहा कि 22 अप्रैल 2025 का दिन देश का कोई भी नागरिक नहीं भूल सकता. पहलगाम में हमने अपनी बहनों को बिलखते हुए देखा, बहनों ने अपने पतियों के जान की भीख मांगी, फिर भी निर्दयी आतंकवादियों ने निहत्थे लोगों की हत्या कर दी. इससे बर्बर और अमानवीय कुछ नहीं हो सकता. हमने हमेशा देखा है कि अलग-अलग मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष के विचारों में मतभेद होता है, लेकिन पहलगाम हमले के बाद देश में कोई पक्ष-विपक्ष नहीं था. पूरा देश एकजुट था और सबने एक आवाज में बोला कि हमें अपने बहनों के सिंदूर का बदला चाहिए.

सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर दिया करारा जवाब

आतिशी ने देश की सेना को सलाम करते हुए कहा कि सेना ने दिन-रात नहीं देखी. पाकिस्तान और आतंकवादियों में कोई अंतर नहीं है. पाकिस्तान आतंकवादियों को शरण देता है. जब भारत की तरफ से पहला हमला हुआ और आतंकवादियों की मौत हुई तो पाकिस्तान के सारे बड़े अफसर और नेता आतंकवादियों के परिवारों के साथ दिखे. यह स्टेट स्पांसर टेररिज्म था. हमारी सभी सेनाओं ने एकजुट होकर पाकिस्तान के अंदर घुस कर आतंकवादियों को मारा. पूरी दुनिया ने देखा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी वायु, नौसेना का अपर हैंड था. हमारी सेना हमले पर हमला कर पाकिस्तान के एयर बेस और न्यूक्लियर प्लांट को नुकसान पहुंचाया जा रहा था.

सीजफायर पर सवाल: जब ट्रम्प के ट्वीट ने चौंका दिया पूरा देश

आतिशी ने कहा कि पूरे देश का मानना था कि अब यह जंग निर्णायक होनी चाहिए. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को खत्म करना होगा. लेकिन एक दिन अचानक ट्वीटर पर एक दूसरे देश का राष्ट्रपति ट्वीट करके कहता है कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध खत्म हो गया और मैने यह सीज फायर करवाया है. जब मैने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रम्प का ट्वीट देखा तो पहले इसे फर्जी अकाउंट समझी. ऐसा कैसे हो सकता है कि भारत का हजारों साल का इतिहास है. हम पाकिस्तान को खत्म करने की स्थिति में थे. फिर डोनाल्ड ट्रम्प बीच में कैसे घुस गए? ट्रम्प के ट्वीट के कुछ देर बाद हमारी सेना सामने आकर सीजफायर की पुष्टि कर दी.

व्यापार बचाने के लिए सेना और देश को धोखा दिया गया: आतिशी

आतिशी ने कहा कि हमारी सेना पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को निर्णायक तौर पर खत्म कर सकती थी, भाजपा की कायरता की वजह से ऐसा नहीं हो पाया. पीएम नरेंद्र मोदी ट्रम्प की धमकियों से डर गए. ट्रम्प ने दुनिया भर में जाकर 25 बार कहा कि मैंने धमकी दी कि व्यापार बंद कर दूंगा. इसलिए भारत ने युद्ध छोड़ दिया. उन्होंने भाजपा से पूछा कि क्या अमेरिका से व्यापार की कीमत हमारी बहनों के सिंदूर से ज्यादा कीमती थी कि आपने उस व्यापार को बचाने के लिए सीजफायर कर दिया. पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा था. अगर कोई एक व्यक्ति हमारे देश की सेना के साथ खड़ा नहीं था, तो वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे. जिन्होंने सेना, देश और हमारी बहनों के सिंदूर को धोखा दिया. यही पीएम मोदी की सच्चाई है.

धर्म के नाम पर नफरत फैलाना आतंकियों की मदद करना है: संजीव झा

इस दौरान “आप” विधायक संजीव झा ने कहा कि यहां एक सदस्य ने बताया कि आतंकी हमले में मासूम लोगों को धर्म पूछकर मारा गया और नृशंस हत्याएं हुईं. लेकिन आतंकियों का इरादा नफरत फैलाने और देश में गृह युद्ध भड़काने का था. दुर्भाग्य यह है कि जिस तरह का काम आतंकी कर रहे थे, वही काम इस देश में बैठे कुछ गद्दार भी कर रहे थे. वे भी धर्म के नाम पर नफरत फैलाना चाहते थे, ताकि देश बंटे और आतंकियों के मंसूबे कामयाब हों. मुझे लगता है कि जो लोग बार-बार धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं, वे आतंकियों के इरादों को ही बढ़ावा देते हैं. मुझे अपनी सेना पर गर्व है. हमारी सेना ने जो कारनामा किया, उसे पूरी दुनिया ने देखा. अगर सेना को खुली छूट दी जाए, तो वह कराची तक पहुंचने का माद्दा रखती है.

वहीं, विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि सेना ने जिस तरह पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों को मारा, उस पर पूरा देश गर्व करता है. पहलगाम के आतंकी हमले में 26 निर्दाेष भाई (किसी के बेटे, पति, पिता) गोलियों से भून दिए गए. इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया. उस समय सत्ता पक्ष ने एक स्वर में कहा कि पाकिस्तान को उसकी कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए. देश एकजुट होकर सरकार के साथ खड़ा था. हम पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर ठोक रहे थे, तब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर वापस लेने का मौका था. अगर उस समय युद्धविराम नहीं किया गया होता, तो हमारी सेना पीओके ले सकती है. उन्होंने पूछा कि जब सेना तैयार थी, देश तैयार था और हम पीओके ले सकते थे, तो युद्धविराम किसके कहने पर हुआ? देश की आजादी के बाद से स्पष्ट है कि कश्मीर और पाकिस्तान के मामले में हम किसी तीसरे देश की मध्यस्थता को सहन नहीं करेंगे. फिर डोनाल्ड ट्रंप बार-बार क्यों कह रहे हैं कि उन्होंने युद्ध रुकवाया? प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे ताकतवर नेता हैं, तो वह क्यों नहीं कहते कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं?

कुलगाम में मुठभेड़, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर, 2-3 आतंकियों के फंसे होने की आशंका
फटाफट पढ़ें

कुलगाम में सर्च ऑपरेशन, एक आतंकी ढेर

मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, 2-3 आतंकी फंसे हो सकते हैं

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के शामिल होने की आशंका

सुरक्षाबलों ने घेराबंदी को मजबूत किया

गोलीबारी जारी, ऑपरेशन अभी भी चल रहा है

Terrorist Killed : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल क्षेत्र में बीते शुक्रवार शाम से सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना ने एक आतंकी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. अभी इलाके में दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका हैं, क्योंकि आतंकियों की तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है.

भारतीय सेना की चिनार कॉर्ब्स ने जानकारी दी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल क्षेत्र में शुक्रवार शाम को शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन अभी-भी जारी है. इस ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से हुई मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. सेना को आशंका है कि अभी इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हो सकते हैं. इस बारे में भारतीय सेना की चिनार कॉर्ब्स ने जानकारी दी है.

मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर

चिनार कॉर्ब्स ने बताया कि भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने आतंकियों के होने कि खुफिया इनपुट के आधार पर दक्षिण कश्मीर के जंगल क्षेत्र में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया.

तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका

वहीं सेना का कहना है कि इस क्षेत्र में अभी दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका है, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी शामिल हो सकते हैं. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी को और मजबूत कर दिया है और अतिरिक्त बलों को मौके पर भेजा गया है, क्योंकि आतंकियों की तरफ से रातभर से रुक-रुक कर गोलीबारी की जा रही है. अभी ऑपरेशन जारी है.

यह भी पढ़ें : ‘प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को छोड़कर हर कोई यह जानता है…’, ट्रंप के ‘डेड इकोनॉमी’ वाले बयान पर बोले राहुल गांधी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरजे अमित शाह, कहा – खौफ में है पाकिस्तान
Amit Shah Speech : संसद में मानसून सत्र की कार्यवाही जारी है, जिसमें “ऑपरेशन सिंदूर” एक अहम मुद्दा बन चुका है. इस मुद्दे पर सभी पार्टियां अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने भी “ऑपरेशन सिंदूर” पर अपनी बात रखी. शाह के भाषण से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी जमकर तारीफ कर दी.

शाह की तारीफ में क्या बोले पीएम मोदी ?

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर शाह के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा “गृह मंत्री अमित शाह का राज्यसभा में एक अभूतपूर्व भाषण. उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकी नेटवर्क को उखाड़ फेंकने और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से संबंधित प्रमुख पहलुओं पर हमारी सरकार के दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से व्यक्त किया,”

पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना

अमित शाह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने हवाई हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के साथ पाकिस्तान को करारा जवाब दिया और कहा कि पाकिस्तान में खौफ पैदा हो गया है. सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, पहले हम सिर्फ डोजियर भेजते रहते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है.

आतंकवाद पर विपक्ष को घेरा

आतंकवाद को लेकर किए गए सवालों पर गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी से आतंकवाद को लेकर कोई सवाल पूछने का कांग्रेस को कोई हक नहीं है. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि देश में आतंकवाद फैलने के पीछे कांग्रेस की वोटबैंक और तुष्टिकरण की राजनीति जिम्मेदार रही है.

यह भी पढ़ें : अमेरिकी टैरिफ पर भड़के संजय सिंह, कहा – बेवफा निकल गए ट्रंप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप