terror hafiz saeed latest news Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Pakistan: आतंकी हाफिज सईद को 31 साल जेल की सजा, मुंबई हमले का था मास्टरमाइंड
पाकिस्तान में टेरर फंडिंग के बाद आतंकवाद के दो मामलों में वैश्विक आतंकी हाफिज सईद को सजा सुनाई गई है. हाफिज सईद को यह सजा 31 साल की हुई है. अभी कुख्यात आतंकी टेरर फंडिंग मामले में जेल की सजा काट रहा है. यह सजा पूरी होने से पहले ही 31 साल की और सजा सुनाई गई है.

पाकिस्तान की मीडिया के हवाले से इस बात का दावा किया गया कि हाफिज अभी टेरर केस में 36 साल की सजा काट रहा है, लेकिन इससे पहले सजा पूरी हो आतंकवाद के दो और मामलों में 31 साल की सजा सुना दी गई है. हाफिज सईद अभी लखपत जेल में बंद है.

गौरतलब है कि, मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी जमात-उद-दावा ने ली थी. यह जमात-उद-दावा लश्कर-ए-तैयबा का नेतृत्व करता है. इस आतंकी हमले में 6 विदेशी लोगों समेत 166 लोगों की मौत हुई थी.

UN ने किया था वैश्विक आतंकी घोषित

इस कायरना हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र UN ने आतंकी सईद को वैश्विक आतंकी घोषित किया था. जिसके बाद अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश ने उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम भी घोषित किया था. दुनिया के तमाम देशों ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को घेरा था. पूरी दुनिया में हाफिज सईद को लेकर पाकिस्तान की किरकिरी हुई थी.

हाफिज को साल 2020 में हुई थी 10 साल की सजा

आपको बता दे कि, मुंबई के 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को नवंबर 2020 में टेरर फंडिंग के दो मामलों में भी सजा सुनाई जा चुकी है. पंजाब की आतंकवाद निरोधी अदालत ने 10 साल जेल की सजा सुनाई थी. इतना ही नहीं कोर्ट ने सईद की संपत्ति को भी जब्त करने और 1.1 लाख रुपये के जुर्माने का भी आदेश दिया था. साथ ही सईद के दो साथियों जफर इकबाल और याहया मुजाहिद को 10.5 साल जेल की सजा सुनाई थी.