Tension Reduction Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

ईरान-इजराइल युद्ध में चीन की एंट्री, तनाव कम करने के लिए दोनों देशों से की बात
Iran Israel War : ईरान-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अब चीन भी सक्रिय हो गया है. चीन ने एक बयान जारी कर बताया कि उसने दोनों देशों से तनाव को कम करने के लिए बातचीत की है.

ईरान और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध अभी शांत नहीं हुआ है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक यह संभव नहीं हो सका है. चीन ने कहा है कि उसने दोनों देशों से बातचीत की है और विवाद के समाधान के लिए उन्हे संवाद और संयम बरतने की सलाह दी है

सही रास्ते पर लौटने के लिए स्थितियां बनाएं

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुओ च्याखुन ने नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता की. जब एक रिपोर्टर ने मध्य पूर्व की मौजूदा हालात के बारे में सवाल पूछा तो कुओ च्याखुन ने कहा कि हम सभी पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे तनाव को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए तत्काल कदम उठाएं, इलाके को और अधिक उथल-पुथल में जाने से रोकें और समस्या को हल करने के लिए बातचीत करें सही रास्ते पर लौटने के लिए स्थितियां बनाएं.

तनाव को कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए

कुओ च्याखुन ने कहा कि अगर इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ता या फैलता रहा तो सबसे पहले मध्य पूर्व के देशों को नुकसान होगा. उन्होंने कहा कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और इजराइली विदेश मंत्री गिदोन सार को फोन करके दोनों पक्षों से बातचीत के जरिए मतभेदों को सुलझाने का आह्वान किया है. दोनों देशों को चाहिए कि वे संघर्ष को टालने और तनाव को कम करने के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाने चाहिए.

शक्ति से स्थायी शांति नहीं लाई जा सकती

कुओ च्याखुन ने कहा कि शक्ति से स्थायी शांति नहीं लाई जा सकती. किसी भी अंतरराष्ट्रीय विवाद का समाधान बातचीत और परामर्श के माध्यम से किया जाना चाहिए. केवल आम सुरक्षा की अवधारणा का पालन करके ही सभी पक्षों की उचित चिंताओं को पूरी तरह से हल किया जा सकता है. चीन संबंधित पक्षों के साथ संचार बनाए रखना, शांति को बढ़ावा देना और वार्ता को बढ़ावा देना जारी रखेगा और क्षेत्रीय स्थिति में और अधिक उथल-पुथल से बचना जारी रखेगा.

यह भी पढ़ें : पूणे में इंद्रायणी नदी पर बना पूल टूटा, 20 से 25 लोगों के बहने की खबर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप