Tech News Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

iOS 27 में नई Siri होगी पहले से ज्यादा स्मार्ट, ChatGPT और Gemini को देगी टक्कर
iOS 27 Update : Apple अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 के साथ Siri में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई Siri सिर्फ वॉइस कमांड सुनने वाली असिस्टेंट नहीं रहेगी, बल्कि यूजर की डिजिटल लाइफ को समझकर एक पर्सनल AI असिस्टेंट की तरह काम करेगी।

Apple के अनुसार, नई Siri ईमेल, मैसेज, फोटो, नोट्स और कैलेंडर जैसी जानकारियों को समझकर यूजर के सवालों के जवाब दे सकेगी। इसका मकसद Siri को ज्यादा उपयोगी और स्मार्ट बनाना है, ताकि यह सिर्फ निर्देशों का पालन करने के बजाय यूजर के संदर्भ को भी समझ सके।

iOS 27 Beta कैसे करें इंस्टॉल?

अगर आप iOS 27 का पब्लिक बीटा वर्जन इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

beta.apple.com पर अपने Apple अकाउंट से लॉग इन करें
iPhone की Settings में जाएं
General > Software Update > Beta Updates पर क्लिक करें
iOS 27 Public Beta को चुनकर अपडेट इंस्टॉल करें

हालांकि बीटा वर्जन इस्तेमाल करने से पहले सावधानी जरूरी है। कुछ ऐप्स, खासकर बैंकिंग ऐप्स, बीटा सॉफ्टवेयर में सही तरीके से काम नहीं कर सकते हैं।

यूजर की डिजिटल लाइफ को समझेगी Siri

नई Siri Apple के कई ऐप्स से जानकारी लेकर यूजर की मदद कर सकेगी। उदाहरण के तौर पर, यूजर पिछले हफ्ते की किसी खास जगह की फोटो खोजने, आने वाली फ्लाइट की जानकारी लेने या किसी डॉक्यूमेंट को सही व्यक्ति को भेजने जैसे काम Siri से कर सकेगा।

इससे Siri केवल कमांड लेने वाली सुविधा नहीं रहेगी, बल्कि यूजर की जरूरतों और गतिविधियों को समझने वाली AI असिस्टेंट बन जाएगी।

स्क्रीन पर दिख रही चीजों को पहचान सकेगी

नई Siri में स्क्रीन समझने की क्षमता भी जोड़ी जा सकती है। अगर यूजर YouTube पर कोई रेसिपी देख रहा है, तो Siri वीडियो में मौजूद सामग्री को पहचानकर उसे Notes ऐप में सेव करने में मदद कर सकती है।

ChatGPT जैसा नया इंटरफेस

Apple Siri को एक नए चैट इंटरफेस के साथ पेश करने की तैयारी कर रहा है। इसमें बातचीत का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और AI द्वारा तैयार की गई फाइलों को भी एक्सेस किया जा सकेगा। iCloud की मदद से यह जानकारी दूसरे Apple डिवाइस पर भी उपलब्ध हो सकती है।

प्राइवेसी पर Apple का फोकस

Apple का कहना है कि AI फीचर्स के दौरान यूजर की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कंपनी के मुताबिक, बड़े AI प्रोसेसिंग कार्य प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट के जरिए किए जाएंगे और डेटा को एन्क्रिप्टेड रखा जाएगा।

किन iPhone मॉडल में मिलेगी AI Siri?

नई AI Siri केवल उन iPhone मॉडल्स पर उपलब्ध होगी जिनमें Apple Intelligence का सपोर्ट है।

इनमें शामिल हैं:

iPhone 15 Pro
iPhone 15 Pro Max
iPhone 16 सीरीज
iPhone 17 सीरीज

हालांकि iOS 27 पुराने iPhone मॉडल्स के लिए भी उपलब्ध हो सकता है, लेकिन उनमें AI आधारित Siri फीचर्स नहीं मिलेंगे।

क्या AI Siri के लिए iPhone 18 खरीदना जरूरी है?

सिर्फ नई Siri के लिए iPhone 18 खरीदने की जरूरत नहीं होगी। iPhone 16 और iPhone 17 सीरीज में भी यूजर्स को लगभग पूरा AI अनुभव मिल सकता है।

हालांकि iPhone 18 Pro में बेहतर कैमरा, ज्यादा रैम और नई तकनीक वाली चिप मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में iPhone 18 की शुरुआती कीमत करीब 1 लाख रुपये हो सकती है।

कुल मिलाकर Apple का लक्ष्य Siri को एक साधारण वॉइस असिस्टेंट से बदलकर एक स्मार्ट AI साथी बनाना है, जो यूजर की जरूरतों को समझकर काम कर सके।

ये भी पढ़ें- CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बातचीत के बाद तीनों मांगें पूरी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

999 रुपये में रिजर्व करें Samsung का नया फोल्डेबल फोन, मिलेंगे 2799 रुपये के फायदे
Samsung Galaxy : स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर फोल्डेबल फोन को लेकर हलचल बढ़ गई है। दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung ने अपनी नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज के लिए भारत में प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है। कंपनी अपने साल के दूसरे Galaxy Unpacked Event में इन नए डिवाइस को पेश करने की तैयारी में है। यह लॉन्च इवेंट 22 जुलाई को भारत समेत दुनियाभर के बाजारों के लिए आयोजित किया जाएगा।

2799 रुपये का वाउचर दिया जाएगा

सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर यूजर्स अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज को 999 रुपये देकर प्री-रिजर्व कर सकते हैं। प्री-रिजर्वेशन करने वाले ग्राहकों को कंपनी की ओर से 2799 रुपये का वाउचर दिया जाएगा, जिसे फोन के प्री-ऑर्डर के समय इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा प्री-रिजर्व करने वाले ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त लाभ मिलने की उम्मीद है।

Galaxy Watch Ultra 2 की घोषणा

इस इवेंट में कंपनी अपनी नई फोल्डेबल सीरीज के तहत Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही Galaxy Watch 9 सीरीज और Galaxy Watch Ultra 2 की भी घोषणा किए जाने की संभावना है। लॉन्च इवेंट का कीनोट भारतीय समय के अनुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा, जिसका आयोजन लंदन में किया जाएगा।

कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy Z Fold 8 में 7.6 इंच का डायनैमिक AMOLED 2X फोल्डेबल डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 5.5 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती हैं। यह सीरीज Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकती है।

45W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग

Galaxy Z Fold 8 Ultra को इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल बताया जा रहा है। इसमें बड़े डिस्प्ले पैनल के साथ 5000mAh बैटरी मिलने की संभावना है। फोन में 45W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके डिस्प्ले में 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की बात सामने आई है।

क्रीज को कम करने में मदद

नई फोल्डेबल सीरीज में डिजाइन को लेकर भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग नए हिंज मैकेनिज्म पर काम कर रही है, जो स्क्रीन पर दिखाई देने वाली क्रीज को कम करने में मदद कर सकता है। फोल्डेबल फोन यूजर्स की सबसे बड़ी शिकायतों में से एक डिस्प्ले क्रीज रही है, जिसे कंपनी लगातार बेहतर करने की कोशिश कर रही है।

अब सभी की नजरें 22 जुलाई के Galaxy Unpacked Event पर हैं, जहां सैमसंग अपनी नई फोल्डेबल टेक्नोलॉजी और प्रीमियम डिवाइस की आधिकारिक जानकारी साझा करेगी।

ये भी पढ़ें- ट्रेन में सामान छूट गया? घबराएं नहीं, रेलवे के ये 5 कदम अपनाए और सामान वापस पाएं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

स्मार्टफोन में स्पीकर के पास बने कई छेदों का क्या होता है काम? जानिए इसकी वजह
Smartphone Speaker : आज के समय में स्मार्टफोन केवल कॉल करने तक सीमित नहीं रह गए हैं. लोग इन्हीं डिवाइस की मदद से फिल्में देखते हैं, ऑनलाइन गेम खेलते हैं और रोजमर्रा के कई जरूरी काम भी आसानी से पूरा कर लेते हैं. तकनीक के साथ स्मार्टफोन पहले की तुलना में काफी ज्यादा एडवांस हो चुके हैं.

अगर आपने अपने फोन को ध्यान से देखा हो, तो उसके निचले हिस्से में स्पीकर के पास कई छोटे-छोटे छेद दिखाई देते हैं. ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये सभी छेद स्पीकर का हिस्सा हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता.

जानिए स्पीकर ग्रिल के पीछे की सच्चाई

जानकारी के मुताबिक, स्मार्टफोन में बने हर छेद का इस्तेमाल स्पीकर से आवाज निकालने के लिए नहीं किया जाता. कई मॉडलों में एक तरफ स्पीकर लगाया जाता है, जबकि दूसरी तरफ माइक्रोफोन, एयर वेंट या अन्य सेंसर दिए जाते हैं. हालांकि, फोन का डिजाइन संतुलित और आकर्षक दिखे, इसके लिए कंपनियां दोनों ओर एक जैसे छेद बना देती हैं. यही वजह है कि देखने में ऐसा लगता है कि दोनों तरफ स्पीकर मौजूद हैं, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होता.

ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नया WhatsApp फीचर लॉन्च! यूजरनेम से छिपेगा आपका मोबाइल नंबर, इन बातों का रखें ध्यान
WhatsApp Update : व्हाट्सऐप ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया यूजरनेम फीचर रोल आउट करना शुरू किया है। यह फीचर प्राइवेसी को और मजबूत बनाता है, जिसके तहत यूजर्स अब बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए चैटिंग और कॉलिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने यूजर्स को अपनी पसंद का यूजरनेम रिजर्व करने का विकल्प भी दिया है, जिसे बाद में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

यूजरनेम कैसे सेट या रिजर्व करें

अगर आपने अभी तक अपना यूजरनेम रिजर्व नहीं किया है, तो इसे कुछ आसान स्टेप्स में किया जा सकता है–

सबसे पहले व्हाट्सऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें
ऐप की Settings में जाएं
Account सेक्शन पर टैप करें
यहां आपको Username का विकल्प दिखाई देगा
अपनी पसंद का यूजरनेम चुनकर उसे रिजर्व कर लें

यूजरनेम कैसे बदलें

अगर आपने कोई ऐसा यूजरनेम चुन लिया है जिसे आप आगे इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो उसे बदला या हटाया भी जा सकता है–

WhatsApp की Settings में जाकर Username सेक्शन खोलें
वहां दिए गए Edit विकल्प पर टैप करें
आप मौजूदा यूजरनेम को बदल या डिलीट कर सकते हैं
इसके बाद नया यूजरनेम फिर से रिजर्व किया जा सकता है
यूजरनेम बनाते समय ध्यान रखने वाली बातें

व्हाट्सऐप यूजरनेम चुनते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। यूजर ऐसे यूजरनेम नहीं चुन सकते जो पहले से किसी दूसरे अकाउंट से जुड़े हों, खासकर इंस्टाग्राम पर। अगर आप अपना इंस्टाग्राम यूजरनेम ही इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए दोनों अकाउंट्स को लिंक करना होगा।

यदि मनपसंद यूजरनेम उपलब्ध नहीं है, तो उसमें नंबर, अतिरिक्त अक्षर या स्पेशल कैरेक्टर जोड़कर उसे बनाया जा सकता है।

प्राइवेसी में बड़ा बदलाव

यह नया फीचर खासतौर पर प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए लाया गया है। इसके लागू होने के बाद ग्रुप चैट्स में आपका मोबाइल नंबर अन्य यूजर्स को दिखाई नहीं देगा। केवल वही लोग आपका नंबर देख पाएंगे जिनके पास पहले से आपका संपर्क नंबर सेव है। वहीं, पहली बार संपर्क करने वाले यूजर्स को भी आपका नंबर नहीं दिखेगा।

ये भी पढ़ें- अब घर बैठे कैंसिल करें रेलवे काउंटर टिकट, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस, लाइन में लगने का झंझट खत्म

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Samsung का धमाका! Galaxy A27 5G के फीचर्स लीक, कीमत ने उड़ाए होश
Samsung Galaxy A27 : Samsung जल्द ही अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A27 5G को भारतीय और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकता है। हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार, इस फोन की कीमत और कुछ अहम फीचर्स पहले ही लीक हो चुके हैं।

कलर ऑप्शन मिलने की उम्मीद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy A27 5G का डिजाइन पहले से लॉन्च हुए Galaxy A37 और Galaxy A57 सीरीज जैसा हो सकता है। फोन में नेवी ब्लू, पिंक और ग्रेफाइट ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। इसके बैक पैनल पर मैट फिनिश और फ्रंट में सेंटर पंच-होल डिस्प्ले दिया जा सकता है।

यहां देखें कीमत

कीमत की बात करें तो इसे यूरोप में लगभग 349 यूरो (करीब 38,400 रुपये) के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 439 यूरो (लगभग 48,000 रुपये) तक जा सकती है। यह फोन 6GB+128GB और 8GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है।

Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है, जो पिछले मॉडल के Exynos 1380 से अपग्रेड माना जा रहा है।

12MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद

कैमरा सेटअप में 50MP का OIS मेन कैमरा मिल सकता है, जिसके साथ 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो लेंस दिए जा सकते हैं। सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन में 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। यह डिवाइस Android 16 आधारित One UI पर काम कर सकता है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Google Maps बना स्मार्ट ट्रैवल गाइड, यात्रियों को मिल रहे कई एडवांस फीचर्स
Google Maps अब केवल एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह यात्रियों के लिए एक स्मार्ट डिजिटल सहायक के रूप में काम कर रहा है। समय के साथ इसमें कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो यात्रा को अधिक आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाते हैं। चाहे इंटरनेट न हो, पार्किंग की लोकेशन याद रखनी हो या किसी स्थान की भीड़भाड़ की जानकारी लेनी हो, Google Maps कई तरह से मदद करता है।

ऑफलाइन मैप्स इसका सबसे उपयोगी फीचर माना जाता है। यूजर पहले से किसी शहर या क्षेत्र का मैप डाउनलोड कर सकते हैं और बाद में बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी नेविगेशन का लाभ उठा सकते हैं। यह सुविधा खास तौर पर उन जगहों पर उपयोगी होती है, जहां नेटवर्क की समस्या रहती है।

गाड़ी ढूंढने में परेशानी नहीं

पार्किंग लोकेशन सेव करने का विकल्प भी यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद है। वाहन पार्क करने के बाद उसकी लोकेशन सुरक्षित की जा सकती है, जिससे बाद में गाड़ी ढूंढने में परेशानी नहीं होती। इसके साथ नोट्स और तस्वीरें जोड़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।

परिवार या दोस्तों के साथ घूमने की सूची

यात्रा की योजना बनाने वालों के लिए Google Maps में साझा लिस्ट तैयार करने का विकल्प भी मौजूद है। परिवार या दोस्तों के साथ घूमने की जगहों की सूची बनाकर उसे शेयर किया जा सकता है, जिससे सभी सदस्य एक ही योजना पर मिलकर काम कर सकते हैं।

यात्रा खर्च का अनुमान लगाने के लिए ऐप कई मार्गों पर संभावित टोल शुल्क की जानकारी भी देता है। इससे सफर शुरू करने से पहले ही खर्च का अंदाजा लगाया जा सकता है और बेहतर रूट चुना जा सकता है।

“Popular Times” फीचर उपयोगी साबित

किसी स्थान पर जाने से पहले वहां की भीड़ का स्तर जानने के लिए “Popular Times” फीचर उपयोगी साबित होता है। यह बताता है कि दिन के किस समय वहां सबसे अधिक या कम भीड़ रहती है, जिससे लोग अपनी यात्रा का समय बेहतर तरीके से तय कर सकते हैं।

परिसरों के भीतर नेविगेशन की सुविधा

Google Maps की टाइमलाइन सुविधा यूजर्स को उनकी पुरानी यात्राओं का रिकॉर्ड देखने की अनुमति देती है। लोकेशन हिस्ट्री सक्रिय होने पर यह फीचर बीते दिनों में किए गए सफर और विजिट की गई जगहों की जानकारी उपलब्ध कराता है। बड़े शॉपिंग मॉल, एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशनों जैसे परिसरों के भीतर नेविगेशन की सुविधा भी अब ऐप में शामिल है। इनडोर मैप्स की मदद से यूजर अलग-अलग फ्लोर और महत्वपूर्ण स्थानों तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

हजारों यूजर रिव्यू का विश्लेषण

इसके अलावा, एआई आधारित समीक्षा सारांश फीचर हजारों यूजर रिव्यू का विश्लेषण कर किसी होटल, रेस्तरां या पर्यटन स्थल के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान करता है। इससे किसी स्थान पर जाने से पहले वहां के अनुभव का अंदाजा लगाना आसान हो जाता है।

यात्रा अधिक स्मार्ट और सुविधाजनक

इन सुविधाओं के साथ Google Maps अब सिर्फ रास्ता बताने वाला ऐप नहीं, बल्कि एक ऐसा डिजिटल ट्रैवल गाइड बन चुका है, जो यात्रियों का समय बचाने के साथ-साथ उनकी यात्रा को अधिक स्मार्ट और सुविधाजनक बनाने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें- Cocktail 2 को मिला A सर्टिफिकेट, शाहिद, कृति और रश्मिका की फिल्म 19 जून को होगी रिलीज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च से पहले चर्चा में, बैटरी और चिपसेट डिटेल्स लीक, जानें फीचर्स और कीमत
Tech News : OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro को जल्द ही चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने आधिकारिक टीजर्स और Weibo पोस्ट के जरिए इन दोनों स्मार्टफोन्स की कई अहम जानकारियां साझा की हैं। इसके साथ ही प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिया गया है और स्टोर लिस्टिंग में इनके कलर वेरिएंट्स, रैम और स्टोरेज विकल्पों का खुलासा हो चुका है।

पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान

रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus Turbo 6X Pro में 8000mAh की बड़ी बैटरी और 1.5K रेजोल्यूशन वाला सैमसंग डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Super Edition चिपसेट मिलने की पुष्टि हुई है। यह डिवाइस IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आएगा, जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा।

मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आएगा

वहीं, बेस मॉडल OnePlus Turbo 6X में 7000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 7300 Super चिपसेट दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला LCD डिस्प्ले और आई-केयर फीचर्स शामिल होंगे। यह फोन मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आएगा।

ये हो सकता है शुरुआती दाम

दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करेंगे। कीमत की बात करें तो यह सीरीज चीन में लगभग CNY 1,500 (करीब 22,000 रुपये) के शुरुआती दाम में लॉन्च हो सकती है।

इस सीरीज की स्टोरेज कॉन्फिगरेशन

कलर ऑप्शन्स की बात करें तो Turbo 6X को ‘स्टारी ब्लैक’ और ‘थ्रेडिंग ऑन क्लाउड्स’ जैसे शेड्स में पेश किया जाएगा, जबकि Pro मॉडल ‘ब्लैक प्रेंसिंग हॉर्स’ और ‘हार्ट्स डिजायर ऑरेंज’ रंगों में उपलब्ध होगा। यह सीरीज 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आएगी।

18 जून से पहले हो सकता है लॉन्च

ली जी के अनुसार, यह स्मार्टफोन सीरीज 18 जून से पहले चीन में लॉन्च हो सकती है। लीक्स के मुताबिक, बेस मॉडल में 6.72-इंच डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप (50MP + 2MP) और 8MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- बॉबी देओल की नई फिल्म ‘बंदर’ पर आया बहन ईशा का रिएक्शन, कह दी यह बड़ी बात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

6000mAh बैटरी और 5G सपोर्ट के साथ आया Lava SHARK 2, जानें फीचर्स और कीमत
Lava SHARK 2 5G : लावा ने अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन SHARK 2 5G भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की 2025 लाइनअप में एक अहम मॉडल माना जा रहा है और इसे किफायती सेगमेंट में उतारा गया है।

डिस्प्ले की बात करें तो इस डिवाइस में 6.75-इंच का HD+ LCD स्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इससे यूजर्स को स्क्रॉलिंग और एनिमेशन काफी स्मूद अनुभव मिलते हैं।

ग्राहकों को फाइनेंशियल स्कीम्स का लाभ

कीमत की बात करें तो SHARK 2 5G को 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसकी पहली सेल 10 जून 2026 से कंपनी के रिटेल नेटवर्क पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को कुछ फाइनेंशियल स्कीम्स का भी लाभ मिलेगा। साथ ही, कंपनी की पॉलिसी के तहत इसमें “Free Service @ Home” सुविधा भी दी जा रही है।

फोन में 2.3GHz तक की स्पीड

परफॉर्मेंस के लिए फोन में 2.3GHz तक की स्पीड वाला Unisoc T8200 6nm प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। इसमें 4GB LPDDR4X रैम और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज शामिल है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

6000mAh की बड़ी बैटरी का पावर बैकअप

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित बनाती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़ें- क्या कैब में AC चलाना जरूरी है? जानिए कानून और कंपनियों के नियम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Realme 16T 5G लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 3 दिन तक का बैकअप, जानें कीमत और फीचर्स
Realme 16T 5G Price In India : Realme ने अपना नया Realme 16T 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन इस सेगमेंट के सबसे बड़े बैटरी पैक के साथ आता है। इसमें 8000mAh की बैटरी दी गई है, जो भारी इस्तेमाल में भी 3 दिन तक का बैकअप दे सकती है। लॉन्च के साथ कंपनी ने Realme Buds Air8 Pro ईयरबड्स और Realme Watch S5 स्मार्टवॉच भी पेश की हैं। पहली सेल में इन सभी प्रोडक्ट्स पर विशेष डिस्काउंट मिलेगा।

Realme 16T 5G के फीचर्स:

बैटरी: 8000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग और 15W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट
कैमरा: 50MP Sony IMX852 AI कैमरा, AI पोर्ट्रेट ग्लो और लुमाकलर इमेज इंजन
सॉफ्टवेयर: realme UI 7.0 और फ्लक्स इंजन
स्टाइल और सुरक्षा: मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस, IP66/IP68/IP69/IP69K वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस
कलर ऑप्शन: ऑरोरा ग्रीन, स्टारलाइट रेड, स्टारलाइट ब्लैक

कीमत और वेरिएंट:

6GB + 128GB: ₹29,999
8GB + 128GB: ₹31,999
पहली सेल: ₹26,999
सेल की तारीख: 27 मई, फ्लिपकार्ट, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स

Realme Buds Air8 Pro फीचर्स:

साउंड: 11mm + 6mm डुअल-ड्राइवर, Hi-Res ऑडियो, LHDC 5.0
ANC: 55dB एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन
कॉलिंग: VPU पावर्ड 6-माइक सिस्टम
बैटरी: 50 घंटे प्लेबैक टाइम (केस के साथ)
कलर ऑप्शन: मास्टर व्हाइट और मास्टर ब्लैक
कीमत: ₹6,999
सेल की तारीख: 3 जून 2026

Realme Watch S5 फीचर्स:

डिस्प्ले: 1.43 इंच AMOLED
बैटरी लाइफ: 20 दिन
GPS: इंडिपेंडेंट GPS और 5 ग्लोबल सैटेलाइट नेविगेशन
फिटनेस ट्रैकिंग: हार्ट रेट, SpO2, स्लीप, स्ट्रेस और नॉइज़ मॉनिटरिंग
स्पोर्ट्स मोड: 110+
कीमत: ₹7,999
सेल की तारीख: 5 जून 2026

ये भी पढ़ें- Delhi Metro में अब वर्चुअल कार्ड से आसान सफर, बिना फिजिकल कार्ड के एंट्री और एग्जिट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Incognito Mode की सच्चाई, क्या वाकई आपकी सर्च हिस्ट्री पूरी तरह छिप जाती है?
Incognito Mode : बहुत से लोग मानते हैं कि Google Chrome या Mozilla Firefox का Incognito Mode इस्तेमाल करने से उनकी ऑनलाइन एक्टिविटी पूरी तरह छिप जाती है और ब्राउज़र बंद करते ही सारी सर्च हिस्ट्री हमेशा के लिए डिलीट हो जाती है, लेकिन यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है।

ऑनलाइन एक्टिविटी को कर सकते हैं ट्रैक

Incognito Mode असल में सिर्फ आपके डिवाइस पर लोकल डेटा जैसे कि ब्राउज़िंग हिस्ट्री, कुकीज़ और फॉर्म एंट्री को सेव होने से रोकता है, जिससे उसी कंप्यूटर का कोई दूसरा यूजर आपकी पिछली गतिविधियां आसानी से नहीं देख पाता। हालांकि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप इंटरनेट पर पूरी तरह से गुमनाम हो जाते हैं, क्योंकि आपका इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP), आपके ऑफिस या स्कूल का नेटवर्क और जिन वेबसाइट्स को आप विजिट करते हैं, वे आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं।

Google जैसी सेवाओं में “My Activity” सेक्शन

इसके अलावा अगर आप किसी अकाउंट में लॉग-इन रहते हुए सर्च या ब्राउज़िंग करते हैं, तो वह गतिविधि आपके अकाउंट से जुड़ सकती है और Google जैसी सेवाओं में “My Activity” सेक्शन में सेव भी हो सकती है, जिसका इस्तेमाल कंपनियां विज्ञापनों और कंटेंट को पर्सनलाइज करने के लिए करती हैं।

ऑटो-डिलीट फीचर कर सकते हैं ऑन

अगर आप अपनी पुरानी एक्टिविटी हटाना चाहते हैं, तो ब्राउज़र में अपने अकाउंट के एक्टिविटी पेज पर जाकर “My Activity” या “Search History” सेक्शन में जाएं, वहां से चुनी गई सर्च को डिलीट करें और कन्फर्म करें, साथ ही चाहें तो ऑटो-डिलीट फीचर भी ऑन कर सकते हैं ताकि डेटा अपने आप समय-समय पर हटता रहे।

कुल मिलाकर Incognito Mode सिर्फ लोकल प्राइवेसी देता है, लेकिन यह पूरी तरह से ऑनलाइन सुरक्षा या गोपनीयता की गारंटी नहीं है, इसलिए इसकी सीमाओं को समझकर ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- भाजपा के अत्याचारों के आगे पंजाब नहीं झुकेगा, पंजाब ही भाजपा और ईडी के बीच अनैतिक गठजोड़ को खत्म करेगा- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप