symptoms of kidney stone Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

किडनी रोग की समस्या को तुरन्त ही करेंगे दूर ये उपाय, आज ही करें
दुनिया की बहुत एक बड़ी  आबादी को प्रभावित करने वाला यह रोग आज के दौर में एक आम समस्या है। किडनी से जुड़े रोग से पीड़ितों को खाने-पीने का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। आप जो खाते हैं, उससे आपको किडनी(Kidney) रोगों के लक्षणों को कम करने या उन्हें रोकने में मदद मिल सकती है। यदि आप भी किसी किडनी रोग से पीड़ित हैं, तो आपके अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

यदि किडनी रोग की बात करें, तो बहुत से मामलों में जब तक समस्या अधिक गंभीर नहीं हो जाती, तब लक्षणों का पता नहीं चल पाता है। सही इलाज के लिए लक्षणों की समय पर पहचान जरूरी है। इसके सामान्य लक्षणों में वजन कम होना और भूख कम लगना, पैरों या हाथों में सूजन, थकान, पेशाब में खून आना, पेशाब करने में परेशानी।किडनी रोग की बात करें तो इसके लिए बहुत से इलाज(Treatment) मौजूद हैं। हालांकि हम अपने खान-पान और जीवन शैली में बदलाव करके भी इन दिक्कतों से जल्दी आराम पा सकते हैं

योग और व्यायाम

योग और व्यायाम की सहायता से हम किडनी को स्वस्थ रख सकते हैं, जोकि आपके रक्त से शुगर की मात्रा को कम करता है साथ ही रक्त संचार को सही बनाए रखता है।

अंगूर

अंगूर वैसे तो स्वास्थ्य के लिए अच्छे ही होते हैं साथ में ये विटामिन सी में उच्च होते हैं और इनमें फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सिडेंट (Anti Oxident) भी पाया जाता है। ये किडनी (kidney) के लिए फायदेमंद होते हैं।

जैतून (Olive Oil

जैतून (Olive Oil) का तेल फास्फोरस मुक्त होता है और यह गुर्दे (Kidney) की बीमारी वाले लोगों के लिए अपने खानपान में शामिल करने लायक खाद्य पदार्थ है। जैतून के तेल (Olive Oil) में अधिकांश वसा एक मोनोअनसैचुरेटेड फैट (Monosaturated fat) होता है जिसे ओलिक एसिड कहा जाता है जो किडनी की सूजन कम करता है।

लहसुन(Garlic)

लहसुन (Garlic) खाना सेहत के लिए काफी अच्छा माना गया है। कच्चा और साबूत लहसुन खाने से पेट की सेहत बेहतर रहती है। किडनी रोग से पीड़ित लोगों को भोजन में कम मात्रा में सोडियम( Sodium) शामिल करने की एक्सपर्ट सलाह देते हैं। लहसुन में सोडियम की मात्रा कम होती है।

दोनों Kidney फेल होने के बावजूद बच सकती है जान? इन बातों का रखें ख्याल
भारत देश में करीब 15 फीसदी लोग किडनी(Kidney) की किसी न किसी बीमारी के शिकार होते हैं। देश में हर साल 1 लाख लोगों में से तकरीबन 10 लोगों की किडनी फेल हो जाती है। एक रिपोर्ट के अनुसार पूरे देश में 8 से 10 हजार लोगों की किडनी ट्रांसप्लांट की जाती है। इनमे से बहुत से लोग ऐसे हैं जिनको सही इलाज ना मिलने से मौत का सामना करना पड़ता है।

शरीर में क्या कार्य करती है किडनी?

किडनी हमारे शरीर में मौजूद बीन्स की आकृति का अंग होती हैं। आमतौर पर किसी भी व्यक्ति के शरीर में दोनों किडनियां काम करती हैं लेकिन अगर किसी कारणवश किसी व्यक्ति की एक किडनी खराब हो जाती है तो वह सिर्फ एक किडनी से भी जिंदा रह सकता है लेकिन इस स्थिति में बची हुई दूसरी किडनी को सही से काम करना चाहिए। किडनी का मुख्य काम खून को साफ करना और शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को यूरिन के रास्ते बाहर निकालना होता है।

किन लोगों की किडनी को रहता है खतरा ?

शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने से डायबिटीज की समस्या कंट्रोल से बाहर हो जाती है जिससे किडनी के साथ ही शरीर के बाकी अंग भी डैमेज होने लगते हैं। वहीं, हाई ब्लड प्रेशर में खून रक्त कोशिकाओं में काफी तेजी से बहता है। तेजी से खून बहने से किडनी के ऊतक डैमेज हो जाते हैं जिससे भी किडनी फेलियर की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही किडनी फेलियर की फैमिली हिस्ट्री वालों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में भी किडनी फेल होने की आशंका काफी ज्यादा होती है।

किडनी फेलियर के लक्षण

जैसे-जैसे किडनी डैमेज होने लगती है इसके लक्षण भी दिखाई देने शुरू हो जाते हैं. ये हैः-

-उल्टी

-थकान

-भूख ना लगना

-कमजोरी

-नींद में दिक्कत

-यूरिन बहुत ज्यादा या काफी कम आना

-पैर और टखनों में सूजन

-ड्राई और खुजलीदार त्वचा

दोनों किडनी फेल होने के बाद भी बच सकती है जान?

ब्रेन फेलियर, हार्ट फेलियर या लीवर फेलियर की तुलना में किडनी फेलियर के मरीजों की जान को काफी आसानी से बचाया जा सकता है. इसके लिए डायलिसिस या ट्रांसप्लांट का सहारा लिया जाता है। अगर मरीज जवान है तो किडनी ट्रांसप्लांट किया जाता है लेकिन अगर मरीज की उम्र ज्यादा है तो डायलिसिस के जरिए उसकी जान को बचाया जा सकता है। डायलिसिस के जरिए व्यक्ति 30 से 40 साल तक बिना किसी बड़ी दिक्कत के आराम से जी सकता है।

ये भी पढ़ें: शरीर में दिखे ये लक्षण तो समझ जाओ खतरे में है आपकी Kidney

शरीर में दिखे ये लक्षण तो समझ जाओ खतरे में है आपकी Kidney
Kidney Problem: हमारे शरीर में मौजूद सभी अंगो का अपना-अपना एक काम होता है। जिस तरह हमारे शरीर में दिल, दिमाग और फेफड़े एहम भूमिका निभाते है। उसी प्रकार किडनी भी शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। ये हमारी ओवरऑल हेल्थ को मेनटेन रखने का काम करती है। किडनी का मुख्य काम होता है खून को साफ करना और शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को यूरिन के रास्ते शरीर के बाहर निकालना। जब किडनी सही तरीके से काम नहीं करती तो इससे अपशिष्ट पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकल पाते जिससे अंदर ही अंदर कई तरह की बीमारियां पैदा होने लगती हैं। जब हमारी किडनी में कोई भी समस्या होती है तो हमारा शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में ।

ज्यादा थकान- किडनी लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करती है, इसकी कमी से एनीमिया भी हो सकता है। किडनी मस्तिष्क और मांसपेशियों तक पहुंचने वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति में भी बाधा उत्पन्न कर सकती है, जिससे आप बेहद थका हुआ महसूस कर सकते है।

सांस लेने में दिक्कत- हमारे शरीर में किडनी फ्लूइड को बैलेंस करने का काम करती हैं। किडनी में दिक्कत होने पर फेफड़ों में फ्लूइड जमने लगता है, जिससे सांस लेने में काफी ज्यादा परेशानी होती है।

ड्राई स्किन-अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा ड्राई है और आपको खुजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो यह भी किडनी की बीमारी का एक संकेत हो सकता है।

चेहरे-पैर और आंखों में सूजन- किडनी का मुख्य काम विषाक्त और अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना है लेकिन जब किडनी सही तरीके से काम करना बंद कर देती है तो अपशिष्ट पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकल पाते, जिसके चलते शरीर के ऊतकों में पानी और नमक के साथ ही विषाक्त पदार्थों  का निर्माण होना शुरू हो जाता है। शरीर में इन सभी का लेवल बढ़ने से चेहरे, पैरों और आंखों के आसपास सूजन दिखने लगती है।

ये भी पढ़ें :  Lifestyle and home remedies: पैरों के नीचे तकिया लगाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, जानें

अगर आपको भी हैं ये लक्षण तो सावधान, हो सकता है किडनी में स्टोन!
आजकल बहुत सी बीमारियां लोगों को घेरे हुए है, उसकी वजह कई हैं। लेकिन इनमें से खास वजह बढ़ता पॉल्यूशन है और लोगों का बेतुका खान–पान। जिसके चलते हमें बीमारियों से ग्रसित रहना पड़ता है। इस समय पर किडनी में स्टोन की समस्या अब किसी भी उम्र के लोगो में देखने को मिलती है और इस समस्या पर यदि ध्यान न दिया जाए तो ये एक बड़ी समस्या बन सकती है।

किडनी में स्टोन का होना हमारी पूरी बॉडी पर प्रभाव डालता है। किडनी हमारे शरीर का वो भाग है जिसका हमारे शरीर को सेहतमंद रखने के लिए उसका स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। किडनी हमारे ब्लड को साफ करती है साथ ही नए रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करना तथा पानी के संतुलन को बनाए रखना भी उसका काम है।

ऐसे में किडनी का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। किडनी शरीर के पानी और खून को शुद्ध करके मल तथा यूरिन के जरिए टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है। अगर हमें अच्छी सेहत चाहिए तो उसके लिए किडनी का हेल्दी होना बेहद जरूरी है। हम आपको आज सामान्य तौर पर बताते हैं कि आपको यदि स्टोन या पथरी है तो आप इसे कैसे पहचाने–

1. ऐसा माना जाता है कि यदि किडनी में कैल्शियम, सोडियम और दूसरे मिनरल्स एक साथ संपर्क में आते हैं तो स्टोन की समस्या होती है।

2. अगर किडनी में स्टोन है तो आपके पेट और कमर में काफी तेज दर्द होता है, जिसे अधिकतर हम गैस का दर्द समझते हैं और गैस की गोली खाकर दर्द को ठीक कर लेते हैं।

3. किडनी में स्टोन होने पर आपको वॉमेट जैसा महसूस होगा और बार-बार उल्टी आने जैसा लगेगा।

4. किडनी में पथरी होने पर आपको पेशाब के साथ खून आने की भी समस्या हो सकती है। यूरिन में इंफेक्शन होने के कारण यूरिन करते समय काफी जलन भी महसूस हो सकती है।

5. अगर किडनी में स्टोन है तो इसकी वजह से आपको तेज़ बुखार भी आ सकता है। कभी भी अचानक से पसीना आ सकता है। इसके अलावा आपकी भूख खत्म हो सकती है।

6. यूरीन करते समय दर्द होना। पेशाब में खून का आना। पेशाब से बदबू का आना। पेशाब का रुक-रुक कर आना। बार-बार पेशाब करने की इच्छा होना। पेशाब में धुंधलापन आना।

ये सभी लक्षण आपको ये बताते हैं कि आपकी किडनी में स्टोन है। अगर ऐसे लक्षण हैं तो आपको तुरंत ही अपने डॉक्टर से परामर्श करने की आवश्यकता है।