SushantSinghRajput Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत में सीबीआई ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट
Sushant Suicide Case : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच को समाप्त करते हुए मुंबई की एक अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने लगभग पांच साल बाद एक बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने साल 2020 में हुई बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच को समाप्त करते हुए मुंबई की एक अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। यह खबर शनिवार को सामने आई और इसे लेकर लोगों में चर्चा तेज हो गई है।

अपने घर पर मृत पाए गए थे

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर मृत पाए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे देश में हलचल मचा दी थी और इस घटना ने एक बड़े विवाद को जन्म दिया था। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की लेकिन बाद में इसे सीबीआई को सौंप दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण दम घुटना बताया गया था। सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमॉर्टम मुंबई के कूपर अस्पताल में किया गया था।

करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी

बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। सुशांत सिंह राजपूत, किस देश में है मेरा दिल जैसे धारावाहिकों में काम किया और एकता कपूर के लोकप्रिय धारावाहिक पवित्र रिश्ता में अपनी शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में कदम रखा और काई पो छे, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, शुद्ध देसी रोमांस, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी!, छिछोरे, और दिल बेचारा जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी ने सुशांत सिंह राजपूत को काफी लोकप्रियता दिलाई। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा, जो मशहूर उपन्यास द फॉल्ट इन आवर स्टार्स का आधिकारिक रीमेक थी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ संजना सांघी नजर आई थीं और इसे मुकेश छाबड़ा ने निर्देशित किया था।

सुनवाई दो अप्रैल को

वहीं दूसरी तरफ सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला भी सुर्खियों में है। दिशा आठ जून 2020 को मृत पाई गई थीं जो सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले की घटना थी। दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है जिसमें अपनी बेटी की मौत की जांच की मांग की गई है। सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है। इस याचिका पर सुनवाई दो अप्रैल को होनी तय की गई है।

कोर्ट में अपनी बात रखेंगे

आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पिछले 5 सालों से कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। आदित्य ठाकरे ने कहा यह मामला कोर्ट में है इसलिए हम कोर्ट में ही अपनी बात रखेंगे।

याचिका की कॉपी दी

वहीं सतीश सालियान के वकील ने उस समय के एनसीबी निदेशक समीर वानखेड़े को भी याचिका की कॉपी दी है। समीर वानखेड़े के वकील फैजान मर्चेंट ने बताया कि उनका मुवक्किल हाई कोर्ट में एक विस्तृत हलफनामा दाखिल करने जा रहा है जिसमें सभी संबंधित बिंदुओं का जवाब दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : आज से शुरू हो रहा IPL 2025 का महाकुंभ, KKR और RCB के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप