Supriya Shrinet Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Congress On BJP Manifesto: BJP के घोषणापत्र पर शुरू हुई सियासत, विपक्ष बोला- मोदी की गारंटी पर किसी को नहीं भरोसा
Congress On BJP Manifesto: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार (14 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। लेकिन घोषणा पत्र के जारी होते ही अब इसपर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर झूठे वादे करने के आरोप लगाए। कांग्रेस की ओर से सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा और अमिताभ दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Congress On BJP Manifesto: ‘संकल्प पत्र का नाम होने चाहिए था माफ़ीनामा’

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरूआत में यमलोक की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यमराज ने एक मशीन बनाई थी, जिसमें झूठ बोलने पर घंटी बजने लगती थी। आज सुबह से वह घंटी लगातार बज रही है। हैरानी में यमराज ने चित्रगुप्त से पूछा- ये घंटी क्यों बज रही है? चित्रगुप्त ने कहा- महाराज, आज मोदी जी का संकल्प पत्र जारी होने वाला है।  इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को BJP के ‘संकल्प पत्र’ के नाम से घोर आपत्ति है, इसका नाम ‘माफ़ीनामा’ होना चाहिए। मोदी जी को देश के दलितों, किसानों, नौजवानों, आदिवासियों से माफी मांगनी चाहिए थी।

यमराज ने एक मशीन बनाई थी, जिसमें झूठ बोलने पर घंटी बजने लगती थी।

आज सुबह से वह घंटी लगातार बज रही है। हैरानी में यमराज ने चित्रगुप्त से पूछा- ये घंटी क्यों बज रही है?

चित्रगुप्त ने कहा- महाराज, आज मोदी जी का संकल्प पत्र जारी होने वाला है।

हमें BJP के 'संकल्प पत्र' के नाम से… pic.twitter.com/pzazfIE9mk
— Congress (@INCIndia) April 14, 2024

‘BJP के वादों से नता ऊब चुकी है’

कांग्रेस ने आगे कहा कि ‘2014 के घोषणापत्र में नरेंद्र मोदी जी ने वादा किया था कि  स्पेशल टास्कफोर्स बनाकर काला धन वापस लाएंगे, लेकिन इलेक्टोरल बॉन्ड आ गया। नार्थ ईस्ट में कानून व्यवस्था मजबूत करेंगे, लेकिन आज मणिपुर में हिंसा जारी है, जिसपर PM मोदी चुप्पी साधे हुए हैं। स्पेशल पैकेज से 100 जिलों की गरीबी दूर करेंगे, लेकिन हंगर इंडेक्स के आंकड़े पोल खोलते हैं।  100 नई स्मार्ट सिटी बनाएंगे, लेकिन चीन सीमा पर स्मार्ट गांव बसा रहा है। नरेंद्र मोदी के इन वादों से जनता ऊब चुकी है और बेहद आक्रोशित है।‘

‘किसानों की आय घटी है’

पवन खेड़ा के बाद कांग्रेस नेता अमिताभ दूबे ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘नरेंद्र मोदी और BJP का वादा था कि 2022 तक किसान की आय दोगुनी करेंगे, लेकिन असलियत ये है कि आज किसानों की आय घटी है और कर्ज दोगुना हुआ है। PM किसान योजना के तहत सभी किसान कवर होंगे। सच ये है कि लाभार्थियों की संख्या 67% घटी है। एक से पांच साल की अवधि वाले लोन पर 0% ब्याज देना होगा। सच ये है कि किसान क्रेडिट कार्ड पर 7% ब्याज देना पड़ रहा है। – देश में सिंचाई का स्तर अधिकतम होगा, सच्चाई ये है कि देश में सिंचाई का स्तर केवल 52% है।’

भाजपा ने महिलाओं के सश्कितकरण पर नहीं की बात

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी भाजपा के घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने MSP को लेकर कोई कानून गारंटी नहीं दी है। न ही भाजपा ने नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए हर साल ₹1 लाख देने का कोई जिक्र किया। सुप्रिया श्रीनेता ने आगे कहा कि भाजपा ने सरकारी नौकरी में महिलाओं को दिए जाने वाले 50% आरक्षण पर भी कोई बात नहीं की। भाजपा ने न ही मंहगाई को रोकने के लिए कोई वादा किया न हि मणिपुर में शांति स्थापित करने की बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लद्दाख  को जनजातीय क्षेत्र संविधान के छठे शेड्यूल में शामिल करने का भी कोई जिक्र नहीं किया।

ये भी पढ़ें- BJP Manifesto Launch: ‘जीतेंगे मोदी, आएंगे मोदी और छाएंगे मोदी’, संकल्प पत्र को BJP नेताओं ने बताया शानदार, बोले- भारत बनने जा रहा विकसित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Election 2024: महंगे पड़े कंगना और ममता पर विवादित बोल, कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत और BJP के दिलीप घोष को EC का नोटिस
Election 2024: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के कथित सोशल मीडिया अकाउंट से हुई एक आपत्तिजनक पोस्ट और दिलीप घोष के विवादित बयान के मामले पर इलेक्शन कमीशन ने अब एक्शन ले लिया है। चुनाव आयोग ने महिलाओं के सम्मान और प्रतिष्ठा के खिलाफ अपमानजनक और आक्रामक टिप्पणियों के लिए दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

दरअसल लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। चुनाव आयोग के बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी नेताओं का आपत्तिजनक बयान देने का सिलसिला जारी है। सुप्रिया श्रीनेत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल के मंडी से बीजेपी कैंडिडेट कंगना रनौत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जबकि पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता दिलीप घोष ने सीएम ममता बनर्जी को लेकर अमर्यादित बातें कही थी। चुनाव आयोग ने बुधवार को आपत्तिनजक बयान को लेकर कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और बीजेपी नेता दिलीप घोष को नोटिस भेजा दिया है।

बीजेपी नेता दिलीप घोष ने ममता पर बोला था हमला

दरअसल, विवाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद शुरू हुआ जिसमें पूर्व राज्य भाजपा प्रमुख को कहते सुना जा सकता है: “दीदी गोवा जाती हैं और कहती हैं, ‘मैं गोवा की बेटी हूं’, फिर त्रिपुरा जाती हैं और कहती हैं, ‘मैं त्रिपुरा की बेटी हूं’. तय कीजिए कि आपके पिता कौन हैं? सिर्फ किसी की बेटी बनना अच्छा नहीं है.”

विवादों में सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर विवादित टिप्पणी की गई। सुप्रिया श्रीनेत की टिप्पणी पर कंगना रनौत ने मंगलवार को कहा कि प्रत्येक महिला, चाहे उसकी पृष्ठभूमि तथा पेशा कुछ भी हो, वह सम्मान की हकदार है। उन्होंने कहा कि वह खासतौर से मंडी को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्प्णियों से आहत हैं जहां से वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। कंगना रनौत ने कहा कि मंडी को दुनियाभर में अक्सर छोटा काशी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: Election 2024: गंगा मैया के बाद अब यमुना की बारी… यूपी के मुखिया ने मथुरा से फूंका चुनावी बिगुल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप