Sunil Darshan Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

गूगल CEO सुंदर पिचाई के खिलाफ FIR, कॉपीराइट उल्लंघन का है आरोप
फिल्म मेकर सुनील दर्शन ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई पर केस दर्ज करवाया है। सुनील दर्शन ने यूट्यूब पर अपनी फिल्म ‘एक हसीना थी, एक दीवाना था’ के कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, गूगल और इसके कुछ अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि यूट्यूब पर कई यूजर्स द्वारा उनके एक्सक्लूसिव कंटेंट को यूज किया जा रहा है, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।

अपनी FIR में फिल्म मेकर ने गुगल के CEO सुंदर पिचाई और कंपनी के 5 अन्य एम्प्लॉइज का नाम भी शामिल किया है। अंधेरी ईस्ट एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में कॉपीराइट एक्ट की धारा 51, 63 और 69 के तहत FIR दर्ज की गई है।

एक अरब से ज्यादा बार कॉपीराइट उल्लंघन हुए हैं: सुनील

सुनील दर्शन ने ईटाइम्स को बताया- मेरी फिल्म, जिसे मैंने कहीं भी अपलोड नहीं किया है और दुनिया में किसी को भी नहीं बेचा है। उसे यूट्यूब पर लाखों बार देखा गया। मैं गूगल से इस फिल्म को प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए अनुरोध करता रहा और दर-दर भटकता रहा।

मैं बहुत निराश हो गया था और मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा था, इसलिए मुझे अदालत जाना पड़ा। सौभाग्य से कोर्ट ने मेरे पक्ष में आदेश दिया और पुलिस को FIR दर्ज करने का निर्देश दिया। एक अरब से ज्यादा बार कॉपीराइट उल्लंघन हुए हैं और मेरे पास उनमें से प्रत्येक का रिकॉर्ड है।

यह उन लोगों के बारे में है जो दावा करते हैं कि वे कानून का पालन करते हैं और अब उनके पास कोई सिस्टम नहीं है। मेरे वीडियो से कमाई करने वालों को बहुत फायदा हो रहा है। मैं टेक्नोलॉजी को चुनौती नहीं देना चाहता। लेकिन, मैं टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग को चैलेंज कर रहा हूं।

गूगल ने शिकायतों को किया था नजरअंदाज

मामले पर कानूनी दृष्टिकोण सामने रखते हुए सुनील दर्शन के वकील आदित्य ने कहा कि उनकी फिल्म ‘एक हसीना थी एक दीवाना था’ के ऑडियो-विजुअल और ऑडियो अपलोड करने की उनकी कार्रवाई से यूट्यूब और उसके अधिकारियों ने न केवल मार्केटेबिलिटी को काफी कम कर दिया है, बल्कि फिल्म के ऑडियो-विजुअल और ऑडियो के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के मूल्य को भी कम किया है।

लेकिन, यूट्यूब ने कंटेंट को प्लेटफॉर्म पर दिखाकर उस पर आने वाले एडवर्टाइजमेंट और अन्य कई सोर्स के माध्यम से बड़ा रेवेन्यू कमाकर खुद को अन्यायपूर्ण रूप से समृद्ध किया है। जिसकी दर्शन ने यूट्यूब-गूगल और उसके अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन उन्होंने उनकी शिकायतों को नजर अंदाज कर दिया और उनके इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का अवैध रूप से यूज करके अपने लिए बड़ा रेवेन्यू कमाना जारी रखा।