Sunday Special Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

रविवार का व्रत कितने दिन करें और इससे क्या लाभ होता है, जानें
हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। अन्य दिनों की तरह रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। रविवार के दिन को हिंदू धर्म में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से व्रत करने से व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होती है। आइए जानते हैं कि रविवार व्रत कितने दिन करना चाहिए और क्या इसकी पूजन विधि।

रविवार का दिन सूर्यदेव का होता है। भगवान सूर्य को रवि, भास्कर इत्यादि नामों से भी जाना जाता है। भगवान सूर्य की पूजा करने से व्यक्ति तेजस्वी होता है और उनकी कीर्ति दूर-दूर तक फैलती है। रवि यानी सूर्यदेव व्यक्ति के जीवन में प्रकाश लेकर आते हैं। हाथ में सूर्य रेखा स्पष्ट और मजबूत होने से व्यक्ति अपने जीवन में बहुत प्रसिद्ध और मान-सम्मान प्राप्त करता है।

सूर्य से हमें प्रकाश के साथ-साथ गर्मी और ऊर्जा भी प्राप्त होता है। इस धरती पर जीवन के लिए सूर्य का प्रकाश का होना अति आवश्यक है। धरती पर मौजूद सभी प्राणियों और जीव-जन्तु को सूर्य के प्रकाश की जरूरत होती है। इसके अलावा सूर्य से हमें विटामिन डी भी मिलता है।

रविवार व्रत कितनी बार करना चाहिए

माना जाता है कि रविवार का व्रत एक साल में कम से कम 30 रविवार या 12 रविवार तक रखना चाहिए। व्रत के दिन भोजन एक समय ही करना चाहिए। भोजन में नमक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। जो लोग चावल में दूध और गुड़ मिलाकर सेवन करते हैं उनके जीवन में सूर्य के बुरे प्रभाव दूर हो जाते हैं।

क्यों रखना चाहिए रविवार का व्रत

रविवार के दिन उपवास रखने से स्वास्थ्य और तेजस्विता की प्राप्ति होती है। अगर इस दिन व्रतकथा सुनी जाए तो व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है। मान-सम्मान, धन-यश और उत्तम स्वास्थ्य भी रविवार का व्रत करने से प्राप्त होती है। अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति खराब हो तो उन्हें रविवार के दिन व्रत अवश्य करना चाहिए।

रविवार व्रत के बाद भोजन कब करें

रविवार व्रत के दौरान सुबह लाल रंग का कपड़ा पहनकर सूर्य मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके बाद सूर्यदेव को जल, चंदन, अक्षत, लाल पुष्प और दुर्वा से अर्ध्य देकर पूजा करनी चाहिए। सूर्यास्त के बाद भोजना करना चाहिए। भोजन में आप रोटी, दलिया, दूध, दही और घीर का सेवन कर सकते हैं।

Bigg Boss से बेघर होने के बाद पॉजिटिव महसूस कर रहें हैं मिलिंद गाबा
मनोरंजन: पिछले संडे का वार स्वेशल एपिसोड में BIGG BOSS से मिलिंद गाबा और अक्षरा सिंह बेघर हुए थे। इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए मिलिंद और अक्षरा सिंह के साथ दिव्या अग्रवाल को भी नॉमिनेट किया गया था। करण जौहर ने उनके एलिमिनेशन का ऐलान कर दिया था।

इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट में, मिलिंद ने अपने घर बेठे हुए एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा है, ‘आप सभी का आभारी हूं। प्रिय परिवार और दोस्तों को धन्यवाद। धन्यवाद बीबी ओटीटी इस लाइफ टाइम अवसर के लिए। अक्षरा को भी धन्यवाद, मेरा परफेक्ट कनेक्शन बनने के लिए।’

लोगो ने मेरी सच्चाई देखी

मिलिंद ने बिग बॉस में मिले एक्सपीरियंस पर कहा कि बिग बॉस का घर बहुत ही डरावना हैं। मैं बहार आकर बहुत पॉजिटिव महसूस कर रहा हूं। मैं सोच कर यही गया था कि मैं जैसा हूं, वैसा ही बनकर रहूंगा और मुझे गर्व है कि लोगों को मेरी सच्चाई दिखी। वहां पर हरेक की सोच अलग-अलग होती है। ऐसे में सबके साथ एडजस्ट करना बहुत मुश्किल होता है।

मैं तो एक कलाकार बंदा हूं। हम खुद से ज्यादा लोगों के बारे में सोचते हैं। लेकिन वहां के लोग खुदगर्ज़ हैं। वो खुद के बारे में ही सोचते हैं। और मैं उनका लोगो का धन्यवाद करना चहता हूं जिनको मेरी सच्चाई दिखी और हमें सोशल मीडिया पर इतना सपोर्ट कर रहे हैं। वो देखकर वाकई मुझे बहुत खुशी हुई। यह एक तरीके से मेरी और अक्षरा की जीत है। हमने लोगों के दिलों में जगह ऐसी बनाई है कि वो हमारे लिए लड़ रहे हैं। मैं उनका दिल से शुक्रियाअदा करता हूं।

अक्षरा पर लगाए गऐ आरोप पर मिलिंद बोले अगर अक्षरा कह रही है, तो वो सच ही कह रही होगी। मैं उनके साथ खड़ा हूं और हमेशा खड़ा रहूंगा। मैं अक्षरा को जितना जानता हूं। वो दिल से बहुत प्यारी और अच्छी इंसान हैं और किसी का बुरा न चहाने वाली हैं। अगर वो आरोप लगा रही हैं। तो सही कह रही होगी। मैं उनके साथ हूं।