Suicide by Husband-wife Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

UP : आपसी विवाद में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Suicide by Husband-wife : सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के चन्द्रभान नगर गांव में रविवार की देर रात पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी दोनों ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद सोमवार को म्योरपुर पहुंचे ओबरा एसडीएम विवेक सिंह व तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र सिंह ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल अनिल मौर्या भी मौके पर मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार कुंडाडीह के चन्द्रभान नगर टोला निवासी विक्की पुत्र भोला (24) ने एक वर्ष पूर्व पूनम कुमारी पुत्री बेचू यादव निवासी हरहोरी के साथ कोर्ट मैरिज की थी और तभी से दोनों आपसी तालमेल के साथ रह रहे थे। रविवार को रात्रि लगभग 10 बजे विक्की और उसके पिता में कुछ कहासुनी हो गई. जिस पर  विक्की ने डायल112 नंबर पुलिस को फोन करके बुलाया। पुलिस मौके पर पंहुचकर दोनों को समझा कर शांत कराकर चली गई। उसी रात्रि लगभग 1 बजे अचानक  विक्की (24)और उसकी पत्नी नीलम (19) ने घर के बडेर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक नीलम के परिजन भी थाने पहुंचकर लड़का पक्ष के परिजनों पर आरोप लगा रहे थे। लड़की के पिता ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व जब उसकी लड़की को लेकर विक्की पुत्र भोला फरार हो गया था तो उसने थाने में इसकी सूचना दी थी. उसके बाद पुलिस द्वारा विक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था. लड़की नाबालिग होने के वजह से 3 महीने के लिए उसे महिला सुधार गृह भेजा गया था। विक्की जब जमानत के बाद जेल से बाहर आया तो उसकी पुत्री को लेकर फिर फरार हो गया और कोर्ट मैरिज करके अपने घर ले आया था। तभी से उसकी लड़की विक्की के साथ उसके पिता भोला के घर पर एक वर्ष से रह रही थी।

पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात पारिवारिक विवाद में दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट : सत्येंद्र मिश्रा, संवाददाता, सोनभद्र, उत्तरप्रदेश

यह भी पढ़ें : UP : माता निकली कुमाता, अवैध संबंधों का राज खुलने के डर से कर दी अपने ही बेटे की हत्या

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप