Suhas Lalinakere Yathiraj Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Tokyo Paralympics: नोएडा के DM सुहास यथिराज ने रचा इतिहास, बैडमिंटन में जीता रजत पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई
टोक्यो। टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक गेम्स में भारतीय खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे है। खेल के आखिरी दिन रविवार को नोएडा के डीएम सुहास एल यथिराज ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत शानदार शुरुआत दिलाई है। वर्ल्ड नंबर थ्री सुहास आज बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स SL4 इवेंट के गोल्ड मेडल मैच में कड़ा मुकाबला के बावजूद फ़्रांस के एल माजुर से 21-15, 17-21, 15-21 से हार गए। हालांकि इस हार के बावजूद भी सुहास ने भारत के लिए पैरालंपिक गेम्स में इतिहास रच दिया है।

टोक्यो में खेले गए इस गोल्ड मेडल मुकाबले के दौरान स्टेडियम का माहौल बेहद गर्मजोशी से भरा हुआ था। स्टैंड में बैठे दोनों ही खिलाड़ियों के समर्थक लगातार उनका उत्साह बढ़ाते दिखे। नोएडा के डीएम सुहास ने इस मैच में शानदार शुरुआत की और पहले गेम में माजुर पर लगातार बढ़त बनाए रखी। मैच के आखिरी में उन्होंने ये पहला गेम 21-15 के अंतर से जीत लिया और मैच में 1-0 से आगे हो गए।

शुरुआत शानदार के बावजूद दूसरा गेम हारें सुहास

सुहास ने दूसरे गेम में भी अपने से कहीं ज्यादा अनुभवी और ख़िताब के प्रबल दावेदार माजुर के खिलाफ अच्छी शुरुआत की। हालांकि वो आखिरी पलों में अपनी इस बढ़त का फायदा उठाने से चूक गए। इसके साथ ही अनुभवी माजुर ने शानदार वापसी करते हुए ये दूसरा गेम 17-21 के अंतर से जीतकर मैच का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरे गेम में भी एक बार फिर शुरूआत में सुहास अपने विपक्षी खिलाड़ी पर भारी पड़े। हालांकि माजुर ने मैच के अंतिम पलों में अपने खेल का लेवल बढ़ाते हुए सुहास पर निर्णायक बढ़त बना ली। सुहास कड़े मुकाबले के बावजूद ये तीसरा गेम 15-21 के अंतर से हार गए और उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

Never thought of winning a medal at Paralympic Games: Noida DM Suhas Yathiraj

Read @ANI Story | https://t.co/ZV0Vt4CF47#TokyoParalympics #SuhasYathiraj pic.twitter.com/riknrxFW7O
— ANI Digital (@ani_digital) September 5, 2021

पीएम मोदी ने की सुहास से बात

नोएडा के डीएम सुहास एलवाई ने टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। उनकी इस जीत पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की और सुहास को गेम में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें धन्यवाद कहा। पीएम से बातचीत के दौरान सुहास के हावभाव से ऐसा लगा कि वे पीएम मोदी से बात करके उतने ही खुश हैं जितना मेडल जीतने से। उन्होंने कहा कि वो देश के पीएम से बात करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Tokyo Paralympics: नोएडा के डीएम सुहास एलवाई का दिखेगा जलवा, वरुण भाटी से भी काफी उम्मीदें
Tokyo Paralympic: 24 अगस्त से टोक्यो में पैरालंपिक खेलों का आगाज होने जा रहा है। इन खेलों में गौतम बुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई बैडमिंटन में और वरुण भाटी हाई जंपर में अगुआई कर भारत की शान बढ़ाएंगे।

इससे पहले भी दोनों खिलाड़ियों ने खेलों में कई कीर्तिमान हासिल किए हैं इसलिए देश की जनता को इन दोनों खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं।

बेहतरीन खिलाड़ी

सुहास एलवाई 2007 बैच के आईएएस है और वे पैरा बैडमिंटन सिंगल्स में दुनिया के दूसरे सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं। सुहास ने अबतक कई ऐसे कारनामे कर दिखाए हैं जिसकी उम्मीद खुद उन्हें भी नहीं थी। यही कारण है कि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की गुड बुक में सुहास एलवाई का नाम शामिल है।

इनके  नाम कई पदक

2018 में हुए एशियन पैरा गेम्स में सुहास एलवाई ने ब्रान्ज मेडल जीता था। वहीं, 2017 में टोक्यो में हुए जापान ओपन पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में वे उपविजेता रहे थे, जबकि युगल एसएल-4 वर्ग में कांस्य पदक जीता था। सुहास बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ियों में से एक हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लेवल पर उन्होंने अच्छी खासी कामयाबी हासिल की है। 2016 में चीन में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में पुरुषों के एकल प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।

वहीं दूसरी ओर बात करें गौतम बुद्ध नगर के जमालपुर निवासी  एथलीट वरुण भाटी की तो इनसे भी देश और प्रदेश की जनता को काफी उम्मीदें हैं। क्योंकि, वरुण भाटी 2016 में हुए पैरालंपिक खेलों में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने के साथ-साथ प्रदेश के एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगातार दूसरी बार पैरालंपिक में यूपी से भाग ले रहे हैं।

इस वक्त एथलीट वरुण भाटी दिल्ली में दिन रात मेहनत कर प्रेक्टिस कर रहे हैं ताकि वो देश को स्वर्ण पदक दिला सकें। टोक्यो के पैरालंपिक में भाग लेने के लिए एथलीट वरुण भाटी 22 अगस्त को रियो के लिए रवाना होंगे। इन दोनों खिलाड़ियों से प्रदेश ही नहीं बल्कि देश को काफी उम्मीदें हैं।

पैरालंपिक खेलों में जनता को इन दोनों से काफी उम्मीदें है।