stree 2 box office collection Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

‘स्त्री 2’ ने दूसरे संडे को बरपाया कहर, रचा इतिहास…कमाई में तोड़ डाले ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड
Stree 2 Box Office:  सिनेमा घरों में इन दिनों श्रद्धा कपूर और राजकुमार की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बवाल मचा कर रखा है। एक ही हफ्ते में इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बच चुकी है। मगर ये धुआंधार फिल्म अभी सांस लेने के मूड में नहीं है बल्कि दूसरे हफ्ते में ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल किया है जो कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं कर पाई।

इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के चलते बॉक्स ऑफिस पर लगभग सभी फिल्मों का हाल बुरा चल रहा है। ‘स्त्री 2’ के साथ सिनेमाघरों में कई फिल्मों ने दस्तक दी थी। ‘स्त्री 2’ जहां कमाई के रिकॉर्ड बना रही है, वहीं इन सभी फिल्मों का हाल बोरिया बिस्तर समेटने की कगार पर आ गया है। ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ को तो दर्शकों ने लगभग फ्लॉप ही मान लिया है। इसके अलावा सिनेमाघरों में साउथ फिल्म ‘थंगलान’ भी लगी हुई है, जो ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की है। फिल्म शुरुआत से ही कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पकंज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारों से सजी ‘स्त्री 2’ की कमाई में वीकेंड पर जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला।  कमाई की बात करें तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शनिवार यानी कि 11वें दिन 44 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 386.15 करोड़ रुपये हो गया है। अपने दूसरे हफ्ते में चल रही ‘स्त्री 2’ ने दूसरे संडे को ऐसी कमाई की है जो कोई बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर नहीं कर पाई।

‘स्त्री 2’ ने शनिवार को तगड़े जंप के साथ 33.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था और इसका टोटल नेट कलेक्शन 361 करोड़ हो गया था। रविवार को फिल्म ने एक बार फिर से बड़ा जंप लिया और इसके शोज में ऑडियंस की भीड़ बढ़ती ही चली गई। सैकनिल्क का अनुमान कहता है कि ‘स्त्री 2’ ने संडे को 44 करोड़ रुपये कमाए हैं।

वहीं ‘स्त्री 2’ ने कमाई के मामले में कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। इसने 11वें दिन की कमाई के मामले में ‘बाहुबली 2’, ‘आरआरआर’, ‘पठान’, ‘जवान’ जैसी कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं रोहित शर्मा, मेगा ऑक्शन से पहले प्रीति जिंटा ने दिए संकेत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप