SRH VS RR LIVE SCORE Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

IPL 2022 SRH vs RR LIVE: ‘संजू सेना’ से भिड़ेंगे विलियमसन के लड़ाके, जानें कहां देख सकते हैं LIVE मैच
IPL 2022 में आज सनराइजर्स हैदराबाद SRH और राजस्थान रॉयल्स RR की टीम आमने सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7.30 बजे पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन MCA स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी. इस सीजन का यह पहला मुकाबला होगा. आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सभी जानकारी.

कौन से TV चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले ?

IPL के प्रसारण का अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है. इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा.

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

IPL 2022 आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है. अब आपको IPL 2022 LIVE Streaming के बारे में बताते हैं.

IPL 2022 Live Streaming ऑप्शंस क्या हैं ?

आईपीएल 2022 के मैच टीवी पर Star Sports चैनल पर प्रसारित किए जा रहे है. वहीं, जिन ऑडियंस के लिए मैच टीवी पर नहीं देख सकते, उनके लिए ऑनलाइन ऑप्शन पेश किया गया है. ऑनलाइन ऑप्शन के लिए हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल मैच को Disney Plus Hotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे. ऐसे में अगर आप ऑनलाइन मैच देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो तुरंत डिज्नी प्लस हॉटस्टार का पैक सब्सक्राइब करा लें.

IPL 2022 RR vs SRH: आज राजस्थान और हैदराबाद की टीम होंगी आमने-सामने, इन खतरनाक खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
IPL 2022 का कारवां अब मुंबई से निकलकर पुणे के MCA स्टेडियम पहुंच गया है. आज IPL की दो पूर्व चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने कई बड़े खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है. साथ ही हमेशा की तरह सनराइजर्स हैदराबाद SRH एक बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान पर उतरेगी.

संजू होंगे रॉयल्स की ‘रीढ़ की हड्डी’

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी की बात करे तो राजस्थान की बल्लेबाजी काफी हद तक कप्तान संजू सैमसन के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी. संजू पिछले कुछ वर्षों से टीम के साथ बने हुए हैं, लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.

RR 2008 में बनी थी चैंपियन

आपको बता दे कि, राजस्थान रॉयल्स ने दिवंगत शेन वॉर्न की अगुवाई में साल 2008 में पहला IPL का खिताब जीता था, लेकिन उसके बाद टीम कभी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई. सैमसन ने हर साल एक या दो मैचों में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अगर रॉयल्स को अपना दूसरा खिताब जीतना है तो उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी.

RR के पास पावर हिटर की फौज

राजस्थान के मध्यक्रम में पावर हिटर शिमरॉन हेटमेयर, रैसी वान डेर डूसेन, जिमी नीशाम और रियान पराग जैसे खिलाड़ी हैं. उनका योगदान टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा. स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल  की मौजूदगी में रॉयल्स के पास एक मजबूत गेंदबाजी है. जिनके आठ ओवर टीम के लिए काफी महत्यपूर्ण होंगे. तेज गेंदबाजी विभाग की कमान ट्रेंट बोल्ट संभालेंगे, जिसमें उनका साथ देने के लिये प्रसिद्ध कृष्णा और नवदीप सैनी जैसे गेंदबाज हैं.

SRH के पास मजबूत गेंदबाजी

दूसरी ओर, सनराइजर्स की बल्लेबाजी क्रम में कप्तान केन विलियमसन सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं. जबकि मध्यक्रम की जिम्मेदारी निकोलस पूरन, प्रियम गर्ग और राहुल त्रिपाठी पर होगी. अगर विलियमसन तीसरे नंबर पर उतरते हैं तो फिर रविकुमार समर्थ सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं जबकि अब्दुल समद की भूमिका फिनिशर की होगी.

भुवी संभालेंगे तेज गेंदबाजी की कमान

SRH की तेज गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार के पास होगी. उनके साथ उमरान मलिक को अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखनी होगी. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी. नटराजन वापसी कर रहे हैं और उनकी यॉर्कर विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हो सकती है. स्पिनरों में वॉशिंगटन सुंदर, श्रेयस गोपाल और जे सुचित की भूमिका अहम होगी.