sreesanth Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Sreesanth और Gambhir के बीच नोकझोंक..श्रीसंत ने कहा- ‘मिस्टर फाइटर हमेशा बिना कारण साथियों के साथ लड़ते हैं’
Sreesanth Gambhir Fight: पूर्व भारतीय गेंदबाज़ एस श्रीसंत (S Sreesanth) ने बुधवार को गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के साथ हुई नोकझोंक पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने (गंभीर) ने मेरे लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जो उन्हें नहीं करना चाहिए था.

लेजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) में गुजरात जायंट्स (Gujarat Titans) और इंडिया कैपिटल्स (India Capitals) के बीच मैच हो रहा था और इस दौरान ही श्रीसंत और गौतम गंभीर के बीच नोंकझोंक हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो गया.

इस वीडियो के सामने आने के बाद श्रीसंत ने सोशल मीडिया पर  एक वीडियो जारी कर इस मामले पर बात की और कहा कि ‘मिस्टर फाइटर’ (गंभीर) हर खिलाड़ी के साथ झगड़ा करते रहते हैं.

https://twitter.com/i/status/1732615843387969848

उन्होंने कहा, “मिस्टर फाइटर के साथ क्या हुआ, उसके बारे में कुछ साफ़ करना चाहता हूं, जो हमेशा अपने साथियों के साथ लड़ते रहते हैं वो भी बिना किसी कारण. वो अपने सीनियर प्लेयर्स की भी इज्जत नहीं करते हैं.”

“वो आए और उन्होंने मेरे लिए बुरे शब्दों का इस्तेमाल किया जो मिस्टर गौतम गंभीर को नहीं कहना चाहिए था. मिस्टर गंभीर ने जो भी किया वो आपको अभी या बाद में पता चल ही जाएगा. उन्होंने जो शब्द इस्तेमाल किए और क्रिकेट फील्ड पर जो शब्द कहे, स्वीकार्य करने लायक नहीं है.”

गौतम गंभीर गुजरात टीम के मेंटर हैं और श्रीसंत टीम के लिए खेल रहे थे. उनका कहना है कि मैदान पर गंभीर ने उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.

“ये टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन ये अपनी ही टीम के सहकर्मियों की इज़्ज़त नहीं करते.”

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत पर लगा धोखाधड़ी का आरोप
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत के ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगा है. बता दें कि केरल के एक व्यक्ति ने उन पर 18.70 की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. उनके अलावा दो अन्य व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है.

केरल के कन्नूर  का मामला

केरल के कन्नूर जिले के चूंडा के रहने वाले सरीश गोपालन ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं. इसमें राजीव कुमार और वेंकटेश कनी को आरोपी बनाया गया है.

कन्नूर में एक क्रिकेट एकेडमी के नाम लिए पैसे

“शिकायतकर्ता के मुताबिक 25 अप्रैल 2019 से लेकर कई बार कई बार उनसे 18.70 लाख रुपए लिए गए और ये दावा किया गया कि वे लोग कन्नूर में एक क्रिकेट एकेडमी बनाएंगे, जिसमें गेंदबाज एस श्रीसंत की भी हिस्सेदारी है. गोपालन का कहना है कि उन्हें भी इस एकेडमी में भागीदार बनाने के लिए कहा गया और इसी के आधार पर ही उन्होंने पैसे दिए.”

आईपीएल की धारा 420 के तहत केस दर्ज

बता दें कि श्रीसंत को तीसरा आरोपी बनाया गया है और इन तीनों लोगों के खिलाफ आईपीएल की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. पूर्व क्रिकेटर की इससे मुश्किलें बढ़ सकती हैं.इस पूरे मामले को लेकर अभी ये साफ नहीं हो सका है कि क्या इसमें श्रीसंत सक्रिय रूप से शामिल हैं या फिर दो अन्य आरोपियों ने ही उनका नाम लेकर केरल के व्यक्ति को अपने धोखाधड़ी के झांसे में लिया.