Social Infrastructure Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, बोले- कुछ लोगों को बिना कारण रोते रहने की आदत है
PM Modi Tamil Nadu Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु पहुंचे, जहां उन्होंने रामेश्वरम में न्यू पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक रैली को संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान तमिलनाडु के विकास की बात की साथ ही डीएमके सरकार और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की हमेशा रोते रहने की आदत होती है।

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के सफर में तमिलनाडु का बहुत बड़ा रोल है। मैं मानता हूं, तमिलनाडु का सामर्थ्य जितना ज्यादा बढ़ेगा, भारत की ग्रोथ उतनी तेज होगी। बीते दशक में, तमिलनाडु के विकास के लिए 2014 की तुलना में तीन गुना ज्यादा पैसा केंद्र सरकार की ओर से दिया गया है। इसके बावजूद भी कुछ लोगों को बिना कारण रोते रहने की आदत है, वो रोते रहते हैं।

रेल बजट 6,000 करोड़ से ज्यादा

2014 से पहले रेल प्रोजेक्ट के लिए हर साल सिर्फ 900 करोड़ रुपए ही मिलते थे। इस वर्ष तमिलनाडु का रेल बजट 6 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है और भारत सरकार यहां के 77 रेलवे स्टेशन को मॉडर्न भी बना रही है। इसमें रामेश्वरम का रेलवे स्टेशन भी शामिल है।

भगवान श्री राम का जीवन, राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज रामनवमी का पावन पर्व है, अब से कुछ समय पहले अयोध्या में भव्य राम मंदिर में राम लला का सूर्य की किरणों ने भव्य तिलक किया है। भगवान श्री राम का जीवन, उनके राज से मिलने वाली सुशासन की प्रेरणा राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार है।

#WATCH | रामेश्वरम, रामनाथपुरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज रामनवमी का पावन पर्व है, अब से कुछ समय पहले अयोध्या में भव्य राम मंदिर में राम लला का सूर्य की किरणों ने भव्य तिलक किया है। भगवान श्री राम का जीवन, उनके राज से मिलने वाली सुशासन की… pic.twitter.com/oltoqLih5a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2025

यह भारत रत्न डॉ. कलाम की भूमि है

पीएम मोदी ने कहा, “यह भारत रत्न डॉ. कलाम की भूमि है, उनके जीवन ने हमें दिखाया कि विज्ञान और अध्यात्म एक दूसरे के पूरक हैं। इसी तरह रामेश्वरम के लिए नया पंबन ब्रिज प्रौद्योगिकी और परंपराओं को एक साथ लाता है।

भारतीय अर्थव्यवस्था को आकार दोगुना

प्रधानमंत्री ने कहा, “पिछले 10 वर्षों में भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना कर लिया है। इतनी तेज़ वृद्धि का एक बड़ा कारण हमारा बेहतरीन आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर है। पिछले 10 वर्षों में हमने रेलवे, सड़क, एयरपोर्ट, बंदरगाह, बिजली, पानी, गैस पाइपलाइन जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट को लगभग 6 गुना बढ़ाया है।

#WATCH | रामेश्वरम, रामनाथपुरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पिछले 10 वर्षों में भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना कर लिया है। इतनी तेज़ वृद्धि का एक बड़ा कारण हमारा बेहतरीन आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर है। पिछले 10 वर्षों में हमने रेलवे, सड़क, एयरपोर्ट, बंदरगाह, बिजली,… pic.twitter.com/23a8pjcqAH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2025

देश में मेगा प्रोजेक्ट्स पर हो रहा काम

उन्होंने आगे कहा, आज देश में बहुत तेजी से मेगा प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है। आप नॉर्थ में देखेंगे तो जम्मू कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज में से एक ‘चिनाब ब्रिज’ बना है। वेस्ट में जाएंगे तो मुंबई में देश का सबसे लंबा सी ब्रिज ‘अटल सेतु’ बना है। ईस्ट में जाएंगे तो असम के ‘बोगीबील ब्रिज’ के दर्शन होंगे। साउथ में आते हैं तो दुनिया के गिने-चुने वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज में से एक ‘पंबन ब्रिज’ का निर्माण पूरा हुआ है।

4 करोड़ से ज्यादा पक्का घर गरीब परिवारों को मिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बीते दशक में भारत ने सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी रिकॉर्ड निवेश किया है। बीते 10 सालों में 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर देश भर के गरीब परिवारों को मिले हैं। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 12 लाख से ज्यादा पक्के घर यहां तमिलनाडु में मेरे गरीब परिवार के भाई-बहनों को मिले हैं।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने रामनवमी पर तमिलनाडु में पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन, नई रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप