Skin Tips Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Skin Problems: चेहरे पर पिंपल, दाग-धब्बों की टेंशन…इस चीज का करें इस्तेमाल…स्किन प्रॉब्लम हो जाएगी छू मंतर
Skin Problems: आज के दौर में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। अपने आप को सुंदर दिखाने कि लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी टिप्स का भी उपयोग करते हैं, पर आईब्रो पर होने वाले पिंपल्स आपनी सुंदरता में दाग लगा देते हैं। आंखों के आसपास की त्वचा भी काफी नाजुक होती है, इस वजह से आईब्रो पर मुंहासे होने पर इसमें दर्द भी काफी ज्यादा होता है। चेहरे पर होने वाले मुंहासे आपकी खूबसूरती बिगाड़ देते हैं। मुंहासों के दाग चेहरे पर लंबे समय तक रहते हैं इसलिए इनसे बचाव भी काफी जरूरी है।

ऑयली स्किन हो सकती है खतरनाक

जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है उनके चेहरे पर मुंहासे निकलने के चांस ज्यादा होते हैं। स्किन पर एक्स्ट्रा ऑयल होने के कारण धूल, मिट्टी, गंदगी चेहरे पर चिपक जाती है। चिपकने के बाद यह गंदगी खुले रोमछिद्रों पर जम जाती है और फिर मुंहासे और ब्लैकहेड्स की समस्या शुरू हो जाती है। ऑयली स्किन पर मुंहासे चेहरे के किसी भी हिस्से पर हो सकते हैं, जैसे ठोढ़ी, आईब्रो, नाक, गाल, माथ। चेहरे पर से एक्स्ट्रा ऑयल को हटाकर इस वजह से होने वाले मुंहासे और ब्लैकहेड्स को रोका जा सकता है।

मुंहासों का घर है इनग्रोन हेयर

आईब्रो पर इनग्रोन हेयर होते हैं, जिनका कुछ हिस्सा स्किन में दबा रहता है। इनग्रोन हेयर के आस-पास बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं। जिससे मुंहासों को उगने के लिए माहौल मिल जाता है और वो चेहरे की सुन्दरता खराब कर देते हैं। इनग्रोन हेयर के आसपास मुंहासे से बचने के लिए आईब्रो की अच्छी तरह से साफ सफाई के साथ आईब्रो के आसपास की स्किन की सफाई का भी विशेष रूप से ध्यान रखें।

रात में जरूर रिमूव करें मेकअप

सोने से पहले मेकअप उतारना न भूलें। सोने से पहले मेकअप न उतारना काफी खतरनाक हो सकता है। जो लोग सोने से पहले चेहरे का मेकअप साफ नहीं करते उनके चेहरे पर मुंहासों की प्रॉब्लम शुरू हो जाती है। सोने से पहले मेकअप उतारते समय बिल्कुन भी लापरवाही नही बरतनी चाहिए।

थ्रेडिंग कराते समय रखे विशेष ध्यान

आईब्रो की थ्रेडिंग की वजह से भी तेजी से मुंहासे निकलने लगते हैं। जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है उन्हें थ्रेडिंग कराते समय काफी दर्द होता है। सेंसिटिव स्किन पर थ्रेडिंग कराने से रैशेज और जलन होने लगती है, स्किन खिंच जाने से त्वचा लाल हो जाती है और कई लोगों को पिंपल्स भी हो जाते हैं। अगर आपकी स्किन भी सेंसिटिव है तो आईब्रो की थ्रेडिंग कराने से पहले स्किन को एक्सफोलिएट करना न भूलें। इससे स्किन में कसाव आता है और स्किन सॉफ्ट हो जाती है।

एलोवेरा का करें सेवन

सेहत और सुंदरता बढ़ाने में एलोवेरा बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खान पान के बदलते दौर और बदलते मौसम में अपनी स्किन और बालों की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए एलोवेरा को अपने डेली रूटीन में शामिल कर लीजिए। एलोवेरा से रूखी त्वचा, मुंहासे, दाग-धब्बे, झुर्रियां की समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – Sexual Orientation: क्या है बाइसेक्शुअल और कितने तरह का होता है ओरिएंटेशन ? तेजी से बढ़ रहे मामले

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Food For glowing skin: बुढ़ापा दूर करती हैं ये 5 चीजें
बढ़ती उम्र के साथ हर किसी की त्वचा पर इसका असर दिखने लगता है। कुछ लोग अपनी स्किन के लिए ना जाने कितने तरीके अपनाते हैं, लेकिन बावजूद इसके उम्र की लकीरें त्वचा पर नजर आ ही जाती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फूड्स लेकर आए हैं, जो एंटी एजिंग (Anti Aging) गुणों से भरपूर हैं। इनके नियमित सेवन से ये एजिंग की प्रक्रिया को रिवर्स (Reverse Aging) करते हैं, जिससे आप अपनी उम्र से कम नजर आने लगेंगे।

इन फूड्स का सेवन करने से बढ़ती उम्र के साथ नहीं जाएगी त्वचा की चमक

शकरकंदी से मिलेगा फायदा

शकरकंदी का स्वाद तो हर किसी के मुंह में पानी ला देता है। साथ ही ये स्किन के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद बीटा केरोटीन, जो विटामिन सी में बदलकर स्किन को मुलायम और जवां बनाने का काम करता है। साथ ही इसमें विटामिन सी और ई की भी भरपूर मात्रा होती है।

पालक भी फायदेमंद

पालक एक हरा और पत्तेदार आहार है, जिसमें भरपूर पोषण होता है। साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही इससे विटामिन ए, सी, ई और के भी मिलता है। पालक आयरन, मैग्नीशियम और लुटेन का भी बहुत अच्छा स्त्रोत है। साथ ही ये स्किन को भी निखारने और कोलाजन बूस्ट करने का काम करता है।

ब्रोकोली भी असरदार

ब्रोकोली में विटामिन सी, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, एंटी-एजिंग गुण और फाइबर, कैल्शियम और विटामिन के होता है, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी कोलाजन (Collagen) के प्रोडक्शन में मददगार है, जिससे स्किन की इलास्टिसिटी और स्ट्रेंथ बढ़ती है।

पपीता भी फायदेमंद

पपीता में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और खनिजों की मात्रा खूब पाई जाती है। साथ ही ये झुर्रियों को भी आने से रोकता है। इसके साथ ही ये स्किन के लिए भी बहुत असरदार होता है।

ब्लूबेरीज भी मददगार

ब्लूबेरीज से कई रोग दूर होते हैं और ये स्किन के लिए भी बहुत असरदार होती है। इसमें विटामिन सी होता है, जो एजिंग-ऑक्सीडेशन से लड़ता है और स्किन की सेहत के लिए भी बहुत अयरदार होता है।

Skin problem: हरा नहीं चेहरे पर लगाए लाल एलोवेरा जेल, इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
स्किन प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए आपने अब तक हरे रंग के एलोवेरा का इस्तेमाल किया होगा। कई लोग हरे एलोवेरा का फेस पैक बनाकर इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ इसे जेल के तौर लगाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी चेहरे पर लाल एलोवेरा का इस्तेमाल किया है? जी हां पहले तो हम आपको बता दें कि एलोवेरा सिर्फ हरा नहीं होता है बल्कि लाल भी होता है। रेड एलोवेरा को ग्रीन एलोवेरा के मुकाबले काफी बेहतर माना जाता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे पर होने पर समस्याओं को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे चेहरे पर लाल एलोवेरा जेल लगाने के फायदों के बारे में।

झुर्रियों को करता है खत्म

लाल एलोवेरा जेल में कोलेजन पाया जाता है, जो बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर होने वाली झुर्रियों से राहत दिलाने में मदद करता है। जो लोग चेहरे की झुर्रियों को खत्म करने के लिए लाल एलोवेरा का इस्तेमाल करना चाहते हैं वो इसे फेस पैक में मिला सकते हैं। इसके अलावा लाल एलोवेरा जेल को सीधे भी चेहरे पर अप्लाई किया जा सकता है।

चेहरे पर कैसे लगाएं लाल एलोवेरा जेल

सीधे करें अप्लाई

अगर आप डेली रूटीन में रेड एलोवेरा का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप पहले रेड एलोवेरा का पत्ता तोड़ दें और उसे काटकर उसका जेल निकाल लें। अब आप अपने फेस को क्लीन करें और फिर इस जेल को अपने फेस पर लगाकर सो जाएं। अगली सुबह आप अपने चेहरे को पानी की मदद से धो दें।

बनाएं फेस टोनर

रेड एलोवेरा एक बेहतरीन फेस टोनर साबित हो सकता है। आप इससे घर ही एक टोनर बनाएं। सबसे पहले आप रेड एलोवेरा का पत्ता तोड़ दें और इसमें से जेल निकाल लें। अब इसमें आधा कप गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। आप इसे एक वाटर कंसिस्टेंसी में बना लें। अब आप इसे एक स्प्रे बोतल में डालें और हर बार फेस क्लीन करने के बाद इस टोनर से स्प्रे करें। आप टोनर की बोतल को फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं।

NIGHT SKIN CARE: चेहरे पर नहीं पड़ेंगी झुर्रियां, बस करना होगा ये काम
अच्छा दिखना किसे अच्छा नहीं लगता?  महिलाएं चेहरे की खूबसूरती के लिए कई तरह के उपाय करती हैं, लेकिन बिजी लाइफस्टाइल की वजह से ऐसा करना इतना आसान नहीं है! हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप अपनी कुछ आदतों में बदलाव कर लें तो चेहरे की चमक बनी रहेगी और खूबसूरती भी नहीं जाएगी। इसके लिए रात को सोने से पहले कुछ काम करना होगा। जिससे आपकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स-

मेकअप से बचें

कई महिलाओं की आदत होती है कि वे सोने से पहले मेकअप नहीं हटाती हैं। इस आदत को आज से ही बदल दें क्योंकि मेकअप के साथ सोने से त्वचा संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। नींद के दौरान त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं और अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन जब आप किसी भी तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सोने से पहले फेसवॉश से मेकअप हटाएं।

टोनर से गंदगी हटाएं

टोनर आपकी त्वचा के प्राकृतिक PH स्तर को बनाए रखता है। यह बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्मजीवों से त्वचा की रक्षा करता है। गंदगी भी साफ करता है। टोनर लगाते समय कॉटन पैड का इस्तेमाल करें और धीरे से चेहरे और गर्दन पर रगड़ें। इससे त्वचा में निखार आएगा।

आई क्रीम लगाएं

महिलाओं के लिए उनकी आंखें उनके सौंदर्य का गहना होती हैं। इसलिए जब भी आप सोने जाएं तो सबसे पहले आई क्रीम लगाएं। इससे आंखें नम और हाइड्रेटेड रहती हैं। झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती हैं।

बालों को बांध कर सोएं

ज्यादातर महिलाओं और लड़कियों की आदत होती है कि वे सोते समय अपने बालों को खुला छोड़ देती हैं, जो कि गलत है। हमेशा बालों को बांध कर सोएं, क्योंकि अगर आपके बाल खुले हैं तो तेल और गंदगी आपके चेहरे पर मुंहासों की समस्या पैदा कर सकती है।

Skin Tips: चेहरे से ब्लैकहेड्स को कहें अलविदा, अपनाएं यह 4 घरेलू देसी नुस्खे
बढ़ती गर्मी में लोग अक्सर पसीने से परेशान रहते हैं। पसीने से चेहरे पर अक्सर ऑयल जमा हो जाता है। जिससे नाक के आस-पास डेड सेल्स छोटे-छोटे दानों के रूप में उभरने लगते हैं। स्किन पर हवा और धूप के संपर्क में आकर त्वचा काली पड़ जाती है। ज्यादातर नाक के पास होने वाले इन ब्लैकहेड्स (Blackheads) को हटाना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि ये जड़ से स्किन से जुड़े होते हैं। और आसानी से निकलने का नाम नहीं लेते। आइए हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जो दादी-नानी के समय से चले आ रहे हैं और समस्या को आराम देने में सहायक हैं।

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

एक चम्मच बेकिंग सोडा (Baking soda) में दो चम्मच पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और ब्लैकहेड्स पर लगाएं. 10-15 मिनट रखने के बाद धो लें। यह एक्सफोलिएटर (Exfoliater) की तरह काम करता है और ऑयल को भी चेहरे से सोखता है।

ग्रीन टी का चेहरे पर करें इस्तेमाल

ग्रीन टी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। ग्रीन टी का फेस पैक मारकेट से लाकर चेहरे पर लगाएं या फिर ग्रीन टी (Green Tea) की पत्तियों को लें और पानी के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने के 20 मिनट बाद हल्के गर्म पानी से धो लें।

हल्दी का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाए

हल्दी चेहरे के लिए बेहद असरदार होती है। हल्दी में जरुरत के हिसाब से नारियल का तेल मिलाए और पेस्ट तैयार करें। उस पेस्ट को पूरे फेस पर अच्छी तरह से अपलाई करें औऱ फिर फेस को हल्के गर्म पानी से धो लें। यह नुस्खा आप हफ्ते में 2,3 बार अप्लाई करे सकते हैं।

अंडे का करें इस्तेमाल

अंडे के इस्तेमाल से आप अपने चेहरे की खोई हुई चमक को वापस ला सकते हैं। एक कटोरी में अंडे की सफेदी लें और उसमें एक चम्मच शहद मिला लें। अब इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं और 15-20 मिनट सूखने दें। आखिर में हल्के गर्म पानी से धो लें. इसे आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

केले का करें इस्तेमाल

केले का इस्तेमाल चहरे पर बेहद फायदेमंद होता है। केला चेहरे के साथ-साथ बालों के लिए भी बेहद उपयोगी होता है। चेहरे पर केले के साथ बेसन मिला लें और इसका मिश्रण रेडी (ready) कर लें। फिर इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें और 15 मिनट बाद साफ पानी से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे के डार्क स्पॉट्स औऱ ब्लेकहड्स धीरे धीरे खत्म हो जाएगें इस नुस्खे का हफ्ते 4 से 5 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

आसानी से झटपट छुड़ाएं होली के जिद्दी रंग, बस आजमाएं ये घरेलू टिप्स
रंगों का त्योहार होली का शुभारंभ हो चुका है। इस मौके पर किचन में नए पकवान बनाने के साथ ही स्किन केयर की भी खूब तैयारी की जाती है। होली में रंग खेलना लाजमी है, लेकिन केमिकल युक्त कलर आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। वैसे आजकल मार्केट में हर्बल कलर भी आ गए हैं, पर लोग अभी भी अधिकतर गाढ़े केमिकल रंगों का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं जो आपकी स्किन को ड्राइ और दागी बना देती है। होली खेलने से पहले या बाद में करे कुछ आसान टिप्स फॉलो जो आपको केमिकल कलर से स्कीन में होने वाले इन्फेक्शन से बचा सकते हैं।

होली का रंग कैसे छुड़ाएं?

होली खेलने से पहले आप स्कीन पर अच्छे से ऑयल मसाज करें। आप नारियल, बादाम या जैतून का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। ताकि पक्का कलर स्किन पर टिक न सके।

रंगों से आपको अगर खुजली की शिकायत होती है तो आप तुरंत नारियल का तेल लगाएं। लेकिन इससे अगर आराम नहीं मिले तो 1 मग पानी में 1 चम्मच सिरका डालकर स्किन पर अप्लाई करें।

आप तेल की जगह सनस्क्रीन भी लगा सकते हैं। ये आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सूट करने वाली सनस्क्रीन यूज करें। सनस्क्रीन ऐसे लोगों के लिए ज्यादा जरूरी है, जो धूप में ज्यादा देर तक होली खेलते हैं।

आंखों के नीचे, किनारों पर, एयरलाइन और नाखूनों पर वैसलीन लगाएं।

होली खेलने के बाद स्किन बहुत ड्राइ हो जाती है। इससे स्किन में खिचाव और खुजली होने लगती है। ऐसे में आप तुरंत मलाई में नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर लगा सकते हैं। इस पैक को लगाने से आपको स्किन एलर्जी में भी आराम मिलेगा।

रंग खेलने के बाद आप दही में शहद और हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाकर मसाज कर सकते हैं। पैक को लगाने के 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।