SIDHU MOOSE WALA Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Sidhu Moose Wala के पिता ने पत्नी की प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, लोगों से की ये खास अपील
Sidhu Moose Wala: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले ही चरण कौर (Charan Kaur) की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई थीं। वहीं सोमवार की शाम चरण कौर को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिससे उनकी डिलिवरी के कयास लगने लगे थे। अब सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पत्नी की प्रेग्नेंसी पर बयान दिया है।

यह भी पढ़ें-http://कौन हैं Rakshit Kejriwal? जिनपर दिल हार बैठीं प्रियंका चोपड़ा की बहन, आज लेंगी साथ-फेरे

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने मंगलवार की सुबह अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने फैंस से अफवाहों पर विश्वास ना करने की अपील की है। बलकौर सिंह ने पोस्ट में लिखा, सिद्धू मूसेवाला के फैंस हमारे परिवार को लेकर चिंतित हैं। इसके लिए हम सभी के आभारी हैं। मगर आपसे निवेदन है कि हमारे परिवार के बारे में फैलाई गई किसी भी अफवाह पर यकीन ना करें। अगर कुछ हुआ तो परिवार आपसे जानकारी जरूर शेयर करेगा।

Sidhu Moose Wala: पोस्ट ने बढ़ाई कन्फ्यूजन

बलकौर सिंह ने अपनी पोस्ट में अप्रत्यक्ष रूप से खबरों को अफवाह करार दिया है। हालांकि आखिर में उन्होंने यह भी कहा कि जो कुछ होगा उसकी जानकारी वो सिद्धू मूसेवाला के फैंस संग जरूर बाटेंगे। जिसके बाद लोग भी कन्फ्यूज हैं। मगर इसके बावजूद सिद्धू के फैंस उनके माता-पिता को पूरा समर्थन दे रहे हैं। बलकौर सिंह की पोस्ट में यूजर्स ने कमेंट की बौछार कर दी है और सभी उन्हें मुबारकबाद देते नजर आ रहे हैं।

जुड़वा बच्चे होने के लगे कयास

बीते दिन खबरें सामने आ रही थीं कि सिद्धू मूसेवाला की मां को चंडीगढ़ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है और वो एक नहीं बल्कि जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं। मगर बाद में पता चला कि चरण कौर रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची थीं। वहीं परिवार की तरफ से इसपर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।

चाचा ने किया खुलासा

बता दें कि, कुछ दिनों पहले सिद्धू मूसेवाला के चाचा चमकौर सिंह ने चरण कौर की प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। मीडिया रिपोर्ट्स् के अनुसार चमकौर सिंह का कहना था कि, सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में IVF के जरिए प्रेग्नेंसी कंसीव की है और वो मार्च में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। जिसके बाद सिद्धू के फैंस ने भी बधाईयों की झड़ी लगा दी थी। ऐसे में सभी सिद्धू के माता-पिता की तरफ से ऑफिशियल कन्फर्मेशन आने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-http://कौन हैं Rakshit Kejriwal? जिनपर दिल हार बैठीं प्रियंका चोपड़ा की बहन, आज लेंगी साथ-फेरे

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

हत्या के बाद Sidhu Moose Wala का तीसरा गाना रिलीज, फैंस हुए दीवाने
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का हत्या के बाद तीसरा गाना रिलीज हुआ है। ये गाना सिंगर के ऑफिशीयल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने का नाम “मेरा नाम (पंजाबी में मेरा ना)” है। इस गाने में नाइजीरियन रेपर बरना बॉय के बोल भी। इस गाने को उनके फैंस का अटूट प्यार मिल रहा है। यह गीत ‘हर पासे, हर थां, मेरा नाम है’ के बोल से रिलीज हुआ है।

गाने को सुन चुके हैं लाखों लोग

मूसेवाला के नए गीत को अब तक लाखों लोग सुन चुके हैं। गाने को सिंगर के ऑफिशीयल यूट्यूब चैनल पर सुबह 10 बजे (7 अप्रैल) रिलीज किया गया है। खबर लिखे जाने तक गाने को 2.1 मिलियन यानी करीब 21 लाख लोग सुन चुके हैं। 7 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। साथ ही साथ गाने के कमेंट सेक्शन में करीब 1.5 लाख से लोग कमेंट कर चुके हैं।

पहले भी हो चुके हैं गाने रिलीज

बता दें कि हत्या के बाद सिंगर का ये तीसरा गाना रिलीज हुआ है। पहले “SYL” और “वार” टाइटल से गाने रिलीज हो चुके है। पहले मूसेवाला का SYL गाना रिलीज हुआ था। इस गाने को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया था, जिसके बाद सिंगर के गाने को सरकार ने यूट्यूब से हटा दिया था। सिंगर का दूसरा गाना “वार” रिलीज हुआ था। इस गाने को भी फैंस ने काफी प्यार दिया था।

क्यों हुआ था गाने को लेकर विवाद

पिछले साल 23 जून को Sidhu moose wala का उनके official YouTube channel पर SYL गाना रिलीज हुआ। SYL का full फॉर्म स्तलूज यमुना लिंक है। आपको बता दें कि 1966 में हरियाणा के गठन के बाद से ही सतलुज-यमुना लिंक नहर का विवाद चल रहा है। पंजाब और हरियाणा के बीच सतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद पिछले चार दशक के एक सियासी मुद्दा बना हुआ है। पंजाब हमेशा से एसवाईएल के पानी को हरियाणा को देने का विरोध करता रहा है और अभी भी अपने पुराने स्टैंड पर कायम है। पंजाब ने यह भी कहा कि हम अदालती आदेश का पालन करना चाहते हैं, लेकिन अपने किसानों को नजरअंदाज कर ऐसा नहीं कर सकते। हमारे किसान भूख से मरें और हम सतलुज, यमुना और ब्यास नदी का पानी किसी और क्यों दें। पानी हमारी जरूरत हैं। सिद्धू मूसे वाला ने अपने इस गाने में SYL विवाद के बारे में ही बताया था। गाने को लेकर भावनाएं आहत करने जैसी बात कही गई थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने दो दिन बाद ही इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया था।

गोली मारकर की थी हत्या

पिछले साल 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाब के मानसा के जवाहरपुर गांव में सिंगर की थार गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी, जिसके बाद सिंगर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां मूसेवाला की सांस ने उनका साथ छोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें: Sidhu Moosewala के गाने पर सारंगी बजाते  बुजुर्ग का वीडियो वायरल, देखें

धमकी के बाद सलमान खान ने किया कार को अपग्रेड, सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम
नई दिल्ली। अभिनेता सलमान खान को जब से जान से मारने की धमकी मिली है, तब से अभिनेता अपनी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। वह अपनी सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने देना चाहते, इसलिए मजबूत सिक्योरिटी सुनिश्चित कर रहे हैं। सलमान खान ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है, जिसके लिए उन्होंने अपनी कार को अपग्रेड किया है। वह अब लैंड क्रूजर से चलेंगे, जो बुलेटप्रूफ है। खबरों के अनुसार एक्टर ने अपनी कार में आरमर लगवाया है और बुलेट प्रूफ ग्लास भी कार में लगवाए हैं। हालांकि, ये लैंड क्रूजर का नया वर्जन नहीं है।

हथियार लाइसेंस के लिए कर चुके हैं आवेदन
बता दें कि सलमान खान को बीते महीने जान से मारने की धमकी मिली थी। कथित तौर पर यह धमकी भरी चिट्ठी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को दी थी। इसके बाद सलमान खान ने हथियार रखने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन किया। अब उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर कार को भी अपग्रेड कर लिया है। बता दें कि बीते दिनों मुंबई पुलिस ने बताया था कि सलमान खान ने हाल ही में धमकी भरा लेटर मिलने के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस में सेल्फ प्रोटेक्शन के लिए हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।

बीते महीने मिली थी धमकीभरी चिट्ठी
गौरतलब है कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को 5 जून को धमकी भरा लेटर मिला था। धमकी भरा लेटर बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में सलीम खान के गार्ड को मिल था। यहां पर सलीम खान मॉर्निंग वॉक करने के बाद बैठते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और सलीम खान को जो धमकी भरा लेटर मिला था, उसमें लिखा था कि उनका सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि सलमान खान को धमकी भरी चिट्ठी मिलने के कुछ ही दिन पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी।

कई साल से साजिश रच रहा बिश्नोई
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान की हत्या करके 1998 के काले हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस रिमांड में खुद बिश्नोई ने यह खुलासा किया कि उसने वर्ष 2018 में सलमान खान की हत्या के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। इसके लिए उसने खास राइफल भी खरीदी थी, जिसके लिए 4 लाख रुपये का पेमेंट किया था।

Sidhu Moose Murder : एक छोटे से सुराग ने खोली सिद्धुमूसेवाला हत्याकांड की परतें
नई दिल्ली। अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहन में मिले एक छोटे से सुराग ने पंजाब पुलिस को गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले के घटनाक्रम को उजागर करने में बड़ी मदद की है। इसके सहारे पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस अपराध में शामिल चार शूटरों की भी पुलिस ने पहचान कर ली है। सिद्धू मूसेवाला, जो 29 मई को शाम लगभग पांच बजे दो व्यक्तियों- गुरविंदर सिंह (पड़ोसी) और गुरप्रीत सिंह (चचेरे भाई) के साथ अपने घर से निकले थे, की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय मूसेवाला अपनी महिंद्रा थार गाड़ी चला रहे थे। तुरंत कार्रवाई करते हुए, मूसेवाला के हत्यारों को सलाखों के पीछे डालने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एडीजीपी एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की देखरेख में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।

एडीजीपी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और अन्य गैंग के बाकी सदस्यों के साथ सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी और साजिशकर्ता नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि एडीटीएफ और एसआईटी केंद्रीय एजेंसियों और अन्य राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही हैं और जल्द से जल्द इस हत्याकांड में शामिल रहे संदिग्ध शूटरों और अन्य को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ऐसे खुलीं घटना की परतें

अहम सुरागों में से एक बोलेरो कार, जिसका अपराध में इस्तेमाल किया गया था, उसमें फतेहाबाद के एक पेट्रोल पंप की ईंधन रसीद (दिनांक 25 मई, 2022) की बरामद हुई। बाद में इस बोलेरो कार को लगभग 13 किमी दूर ख्याला गांव के पास छोड़ दिया गया था। एजीटीएफ के एडीजीपी ने बताया कि उसी दिन सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा करने के लिए एक पुलिस टीम को तुरंत फतेहाबाद के पेट्रोल स्टेशन पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने हासिल की सीसीटीवी फुटेज से एक व्यक्ति जो संभवत: शूटर था, की पहचान कर ली। बाद में इसकी पहचान सोनीपत के प्रियव्रत के रूप में हुई। पेट्रोल पंप पर डीजल भरने से पहले और बाद में बोलेरो के मार्ग के सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त किए गए। इसी तरह, बोलेरो के ईंजन नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर इसके मालिक का भी पता लगाया गया।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने अपराध में संलिप्त महिंद्रा बोलेरो, टोयटा कोरोला और सफेद आल्टो कार समेत सभी वाहनों को बरामद कर लिया है। वारदात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई टोयटा कोरोला को हमलावरों ने खार बरनाला गांव की तरफ भागते हुए हथियारों के दम पर एक सफेद आल्टो कार छीनी थी। इस सफेद आल्टो कार को भी 30 मई तो दोपहर 3.30 बजे मोगा जिले में धर्मकोट को निकट वीरान जगह से बरामद कर लिया गया था। इससे आरोपियों के भागने के मार्ग की सीसीटीवी से पहचान कर ली गई थी।

गिरफ्तार किए लोगों की यह थी भूमिका

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जिसे तिहाड़ जेल दिल्ली से प्राडक्शन वारंट पर लाया गया था, की गिरफ्तारी के अलावा इस हत्याकांड में नौ अन्य लोगों- बठिंडा के बलिराम नगर का चरणजीत सिंह उर्फ चेतन, सिरसा (हरियाणा) का संदीप सिंह उर्फ केकड़ा, बठिंडा के तलवंडी साबो का मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, फरीदकोट के धाईपाई का मनप्रीत भाऊ, अमृतसर के गांव डोडे कलसिया का सरज मिंटू, हरियाणा के तख्त-माल का प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी, सोनीपत के गांव रेवली का मोनू डागर, फतेहाबाद के निवासी पवन बिश्नोई और नसीब, को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी को साजिश रचने, रसद सहायता प्रदान करने, रेकी करने और निशानेबाजों को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एडीजीपी ने बताया कि कोरोला कार का रजिस्ट्रेशन नंबर असली पाया गया और मालिक की पहचान भी कर ली गई। लेकिन जिस व्यक्ति के नाम पर खरीद का शपथ पत्र बरामद किया गया, वह वास्तविक मालिक नहीं था, बल्कि उसने मनप्रीत मन्ना को अपना आधार कार्ड दिया था। यह गोल्डी बराड़ से जुड़ा गैंगस्टर फिरोजपुर जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि मनप्रीत भाऊ, जिसे कोरोला कार के इस्तेमाल के संदेह में उत्तराखंड के चमोली से 30 मई को गिरफ्तार किया गया था, ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने मनप्रीत मन्ना के निर्देश पर दो संदिग्ध शूटरों, मोगा के मुन कुश और अमृतसर के जगरूप सिंह उर्फ रूपा को डिलीवर की थी। उसने यह भी बताया कि यह शूटर सरज मिंटू द्वारा मुहैया कराए गए थे, जो गोल्डी बराड़ और सचिन थापन का करीबी है और माना जाता है कि वह शूटरों के ग्रुप के हिस्सा है।

प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी, जिसे 3 जून को गिरफ्तार किया गया, ने पूछताछ में बताया कि उसने गोल्डी बराड़ को दो साथियों को पनाह दी थी, जिन्हें सिद्धू मूसेवाला के घर की रेकी करने में भी उसने मदद की थी। पब्बी ने यह भी खुलासा किया कि वह खुद भी मूसेवाला के घर गया और वहां सुरक्षा प्रबंध और कैमरों आदि की स्थिति का उसने पता लगाया था।

एडीजीपी ने आगे बताया कि भरोसेमंद सूत्रों से मिले इनपुट के आधार पर गोल्डी बराड़ और लारेंस बिश्नोई के करीबी साथी मोनू डागर को प्राडक्शन वारंट पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान, उसने माना कि उनसे गोल्डी बराड़ के निर्देश पर सोनीपत निवासी दो शूटरों प्रियवर्त और अंकित के लिए प्रबंध किए थे। उसने यह भी खुलासा किया कि फतेहाबाद निवासी पवन बिश्नोई और नसीब दोनों ने सादुर शहर से सफेद बोलेरो जीप की व्यवस्था की थी और बाद में उसे बठिंडा के केशव नाम व्यक्ति के जरिए शूटरों के हवाले कर दिया था। डागर ने इन शूटरों को छिपने में भी मदद की थी।

संदीप केकड़ा, जिसे 6 जून को गिरफ्तार किया गया, ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसका भाई कलियांवाली का बिट्टू ने, सिरसा के तख्त मल के निक्कू के साथ मूसेवाला के घर की रेकी की थी। उसने यह भी बताया कि 29 मई को उसके भाई बिट्टू ने उसे निक्कू के साथ मोटरसाइकिल पर मूसेवाला के घर उनका फैन बनकर जाने को कहा। उसने यह भी माना कि उसने निक्कू के मोबाइल फोन से मूसेवाला के साथ सेल्फी भी ली और बाद में सचिन थापन को वीडियो काल करके मूसेवाला के घर से? निकलने की पूरी जानकारी दी, जिसमें बताया कि मूसेवाला काले रंग की थार जीप की ड्राइवर सीट पर है और उसके साथ कोई सुरक्षाकर्मी नहीं है।

एडीजीपी ने कहा कि अब तक की जांच में यह साफ हो गया है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी लारेंस बिश्नोई और कनाडा में छिपे गोल्डी बराड़, सचिन थापन, अनमोल बिश्नोई और विक्रम बराड़ (इस समय दुबई में) के इशारे पर काम कर रहे थे। इन गैंगस्टरों ने वारदात के बाद खुलेआम फेसबुक पेज के जरिए हत्या की जिम्मेदारी ली।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आज होगा अंतिम संस्कार, दोपहर गांव में दी जाएगी आखिरी विदाई
Sidhu MooseWala Murder: पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवारजन (Sidhu Musewala Funeral Today) मानसा के मूसा गांव के मानसा सिविल अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में मूसेवाला के पार्थिव शरीर को रखा गया है। मनसा सिविल अस्पताल से सिद्धू मूसेवाला के पार्थिव शरीर को उनके घर पहुंचाया गया है। पंजाबी गायक का अंतिम संस्कार आज दोपहर में उनके पैतृक गांव मूसा में होगा। दूर-दूर से उनके प्रशंसक गांव पहुंचे हैं। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।  सोमवार दोपहर के बाद मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद परिवार पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुआ था।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आज होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala Funeral Today) को करीब दो दर्जन गोलियां लगीं। यह खुलासा सोमवार को डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार बाएं फेफड़े और लिवर पर गोलियों की बौछार ही सिद्धू की मौत का कारण बनी। रविवार को सिद्धू मूसेवाला पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। उसके बाद उनकी मौत हो गई थी। कुछ अज्ञात हमलावरों ने मूसेवाला पर फायरिंग की थी, जिसके बाद सिद्धू मूसेवाला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

दोपहर को गांव में दी जाएगी आखिरी विदाई

मूसेवाला को उनके गांव में दोपहर 12 बजे के करीब आखिरी विदाई दी जाएगी। काले रंग की गाड़ी में सवार दो हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया था। मूसेवाला (Sidhu Moosewala Death) ने कांग्रेस की टिकट पर इसी साल मानसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था।  यह घटना मानसा में हुई है। यहां पर मूसेवाला पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। घटना के बाद सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मानसा के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें नहीं बचाया जा सका।

Read Also:-  दूल्हा बनने से पहले ही सिद्धू मूसेवाला ने ओढ़ लिया कफन, मां ने बताया इस लड़की से होने वाली थी शादी!

Moose Wala Hatyakand: सीएम मान का बड़ा बयान, सिटिंग जज से कराएंगे जांच, पढ़े पूरी ख़बर
Punjab: रविवार को मानसा में मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला Sidhu Moose Wala की हत्या कर दी गई. जिसके बाद सियासत लगातार गर्म हो रही है और चारों ओर पंजाब सरकार Punjab Government ओलाचना झेल रही है. अब मूसेवाला हत्याकांड पर सीएम भगवंत मान CM Bhagwant Mann ने बड़ा बयान दिया है. सीएम का कहना है कि हत्याकांड के किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा. हत्याकांड की जांच सिटिंग जज से करवाई जाएगी.

सीएम ने जांच के दिए आदेश

आगे सीएम CM ने कहा कि हत्याकांड में पंजाब सरकार पूरा सहयोग करेगी. इसके अलावा सीएम ने रविवार वाले डीजीपी DGP के बयान पर भी स्पष्टीकरण मांगा है. सीएम ने सुरक्षा घटाने के फैसले पर जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने जल्द ही रिपोर्ट मांगी है. इससे पहले सिद्धू मूसेवाला Sidhu Moose Wala के पिता ने सीएम को एक पत्र लिखा था. जिसमें उन्होंने NIA और CBI से जांच की मांग की थी.

बिश्नोई गैंग कर रहा था फिरौती की मांग

वहीं, सिद्धू के पिता ने दावा किया था कि बिश्नोई गैंग सिद्धू Bishnoi Gang से फिरौती की मांग कर रहा था. लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था. रविवार को पंजाब के मानसा में सिद्धू को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इस हत्याकांड में आधुनिक हथियार AN 94 राइफल का प्रयोग किया. जिससे 30 से 40 राउंड फायरिंग हुई थी. बाद में सिद्धू को अस्पताल में ले जाया गया था. जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया. वारदात में सिद्धू मूसेवाला के दो साथी और घायल हो गए.