Sidharth Shukla Death Anniversary Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Sidharth Shukla Death Anniversary: सिद्धार्थ शुक्ला की पहली डेथ एनिवर्सरी आज, ऐसी रही थी एक्टर की आखिरी रात
Sidharth Shukla Death Anniversary: टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड के सुपरस्टार्स से कम नहीं थी। देशभर में उनके करोड़ों फैन अभी भी हैं। आज ही के दिन हार्ट अटैक की वजह से 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्टिंग के अलावा सिद्धार्थ विवादों की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में आ जाते थे। बिग बॉस में भी वह हमेशा किसी न किसी के साथ तीखी नोंक झोक की वजह से चर्चा में बने रहते थे।

सिद्धार्थ शुक्ला की आज पहली डेथ एनिवर्सरी

टीवी और फिल्मों में काम कर चुके सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने 2 सितंबर 2021 को अंतिम सांस ली थी। हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। आज उन्हें गए हुए एक साल पूरे हो गए हैं। परिवार ने इसी मौके पर पूजा की है। एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का पिछले साल आज ही के दिन यानी 2 सितंबर को निधन हो गया था। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया लेकिन जो पॉप्युलैरिटी उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ से हासिल की थी, उसके बाद तो उन्होंने अपने लाखों दीवाने बना लिए थे। इसीलिए जब से वह इस दुनिया को छोड़ गए, सभी चाहने वाले उनकी याद में हर पल डूबे रहते हैं। अब उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी के मौके पर मां रीटा और बहन ने ब्रह्माकुमारी के साथ मिलकर प्रार्थना की। अब उसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

एक्टर ने एक साल पहले कहा था अलविदा….

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) अक्सर अपनी मां के साथ या फिर अकेले ही ब्रह्माकुमारी जाया करते थे। लेकिन उनके जाने के बाद शहनाज गिल ने इस परम्परा को बनाए रखा और उन्होंने उस संस्था को जॉइन कर लिया। वह अक्सर वहां अपना समय बिताती हुई देखी जाती हैं। खैर, सिद्धार्थ अपनी मां के बहुत क्लोज थे। हमेशा वह उनकी बातें किया करते थे। ‘बिग बॉस 13’ में भी उन दोनों का प्यार-भरा बॉन्ड देखने को मिला था।

SidNaj के वो लम्हें जो हमेशा याद आएंगे

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के जाने के बाद शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) बुरी तरह टूटकर बिखर गई थीं। हालांकि एक साल में सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड शहनाज गिल ने खुद को संभाल लिया है। कई मौकों पर शहनाज गिल मीडिया के सामने आ चुकी हैं। इस दौरान शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज में हंगामा मचाती नजर आई थीं। हालांकि कुछ लोगों को शहनाज गिल के ये अंदाज रास नहीं आते है, कई बार लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर चुके हैं। लोग ये बोलकर शहनाज गिल को ट्रोल करने लगे थे कि शहनाज गिल को सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का गम नहीं है। हालांकि इन सब चीजों के बावजूद एक्ट्रेस ने कभी लोगों की बात पर ध्यान नहीं दिया और वह आगे बढ़ती चली गई।