Sharad Pawar Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

शरद पवार की तबीयत अचानक खराब, बारामती से पुणे रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती के लिए रवाना
Sharad Pawar News : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत अचानक खराब होने की खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार, 85 वर्षीय शरद पवार अपने पैतृक निवास बारामती में थे, जहां उन्हें अस्वस्थता महसूस हुई. उनकी उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत पुणे शिफ्ट करने का निर्णय किया है.

मिली जानकारी के अनुसार शरद पवार को अब बारामती से पुणे लाया जा रहा है, जहां उन्हें रूबी हॉल क्लिनिक (Ruby Hall Clinic) में भर्ती कराया जाएगा, विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम वहां उनके स्वास्थ्य की जांच करेगी. वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता और परिवार के सदस्य भी पुणे पहुंच रहे हैं. हालांकि, अभी तक अस्पताल या परिवार की ओर से उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है.

काफिला पुणे की ओर रवाना हुआ

कुछ ही समय पहले शरद पवार का काफिला पुणे की ओर रवाना हुआ. शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले भी साथ में मौजूद हैं. शरद पवार के काफिले में एक एंबुलेंस भी शामिल है. थोड़ी ही देर में शरद पवार पुणे पहुंचेंगे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा.

कार्यकर्ता और समर्थक चिंतित

जैसे ही शरद पवार की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई, एनसीपी के कई कार्यकर्ता और समर्थक चिंतित हो गए है. सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है. फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि उन्हें कौन सी स्वास्थ्य समस्या हुई है.

बता दें कि शरद पवार के भतीजे और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में एक विमान हादसे में निधन हो गया था.

ये भी पढ़ें – दिल्ली-NCR में तेज हवाओं से बदला मौसम, 15 फरवरी तक तापमान बढ़ने के आसार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती में, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Ajit Pawar Cremation : महाराष्ट्र के पुणे जिले में बृहस्पतिवार को बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान में एनसीपी के प्रमुख अजित पवार का अंतिम संस्कार हुआ. बुधवार को बारामती हवाई अड्डे के पास रनवे से मात्र 200 मीटर की दूरी पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी. उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. अंतिम विदाई के दौरान लोग ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारे लगाते रहे. हजारों की मौजूदगी में पवार को उनके बेटे पार्थ और जय ने मुखाग्नि दी.

अंतिम संस्कार में गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत कई अन्य नेता शामिल हुए.

NCP के भविष्य पर सवाल

दादा के नाम से प्रसिद्ध 66 वर्षीय अजित पवार के निधन से न केवल महाराष्ट्र में बीजेपी नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में एक बड़ा खालीपन पैदा हुआ है, बल्कि उनके नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के भविष्य पर भी सवाल उठने लगे हैं. अजित पवार के चाचा और NCP के संस्थापक शरद पवार ने कहा कि यह एक दुर्घटना थी और इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए.

बरामद ‘ब्लैक बॉक्स’ का विश्लेषण किया जाएगा

दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विमान से बरामद ‘ब्लैक बॉक्स’ का विश्लेषण किया जाएगा. 16 साल पुराना चार्टर्ड विमान ‘लियरजेट’, जिसे ‘वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड’ संचालित कर रहा था, बारामती हवाई अड्डे पर दूसरी बार लैंडिंग का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

विमान हादसे में पवार समेत 5 की मौत

बता दें कि अजित पवार राज्य में जिला परिषद चुनाव के प्रचार के तहत जनसभाओं को संबोधित करने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे. इस दुर्घटना में उनकी मौत के अलावा कैप्टन सुमित कपूर भी मारे गए, जिनके पास 15,000 घंटे का उड़ान अनुभव था. इसके साथ ही सह-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक (1,500 घंटे के अनुभव के साथ), निजी सुरक्षा अधिकारी विधिप जाधव और विमान परिचारिका पिंकी माली भी इस हादसे में नहीं बचे.

अजित पवार, अपने पीछे दो बेटे जय और पार्थ, पत्नी सुनेत्रा समेत पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके निधन के बाद न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि देश की राजनीति में भी एक खालीपन आ गया है. 6 बार के डिप्टी सीएम रहे पवार के बारे में कई नेताओं ने सार्वजनिक मंचों से कहा था कि वह एक बार सीएम जरूर बनेंगे. हालांकि पवार का यह सपना उनके साथ चला गया.

ये भी पढ़ें – पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर में 43 किलो हेरोइन जब्त, 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

शरद पवार ने राहुल गांधी के वोट चोरी आरोपों पर चुनाव आयोग और बीजेपी की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा- प्रतिक्रिया से बढ़ रहा अविश्वास
फटाफट पढ़ें

शरद पवार ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा

बीजेपी की प्रतिक्रिया से अविश्वास बढ़ता है

राहुल ने वोटर नाम कटने का आरोप लगाया

चुनाव आयोग ने आरोपों को खारिज किया

राहुल पर बदनाम करने का आरोप लगाया

Sharad Pawar : शरद पवार ने राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता ने यह मुद्दा उठाया, तो संबंधित संस्था को इसका संज्ञान लेना चाहिए था.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ के आरोप लगा रहे हैं. इसी बीच एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने भी चुनाव आयोग पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब भी राहुल गांधी चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाते हैं, तब बीजेपी नेता नियमित रूप से प्रतिक्रिया देते हैं. इससे चुनाव आयोग के प्रति अविश्वास बढ़ता है.

बीजेपी की प्रतिक्रिया बढ़ा रही अविश्वास

शरद पवार ने कहा, जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में यह मुद्दा उठाया, तो संबंधित संस्था को इसकी गंभीरता को समझते हुए जवाब देना चाहिए था. लेकिन हो यह रहा है कि जब राहुल गांधी चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं और उसकी आलोचना करते हैं, तो चुनाव आयोग जवाब नहीं देता, बल्कि बीजेपी और उसके नेता प्रतिक्रिया देते हैं. शरद पवार ने कहा कि चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया उचित नहीं है.

वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आरोप लगाया

बता दें कि 18 सितंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के मजबूत क्षेत्रों मे फर्जी लॉगिन और राज्य से बाहर के मोबाइल नंबरों के जरिए बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट से नाम हटाए गए. उनके मुताबिक, सिर्फ आलंद सीट पर ही 6,018 वोटरों के नाम काट दिए गए.

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया, वहीं बीजेपी ने भी राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विदेशी उपकरणों का इस्तेमाल करके भारत, उसकी राष्ट्रीयता और लोकतांत्रिक संस्थानों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है,

यह भी पढ़ें : दुर्गा पूजा से पहले CM ममता बनर्जी का एक्शन प्लान, विकास और सुरक्षा दोनों पर जोर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

धनंजय मुंडे पर शरद पवार का हमला, कहा- ‘आत्मसम्मान वाला कोई होता तो…’
Maharashtra : एन सीपी प्रमुख शरद पवार ने धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग पर कहा कि आत्मसम्मान वाला कोई भी व्यक्ति होता तो इस्तीफा दे देता। शरद पवार ने महाराष्ट्र में बढ़ते विवादों पर सरकार पर भी सवाल उठाए।

राज्य में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। एन सीपी प्रमुख शरद पवार ने मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग के बीच तीखी टिप्पणी की है। शरद पवार ने कहा आत्मसम्मान वाला कोई भी व्यक्ति होता तो इस्तीफा दे देता।

मामले में गिरफ्तार किया गया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धनंजय मुंडे को उनके करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड की गिरफ्तारी के बाद से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कराड को बीड के मसाजोग में सरपंच संतोष देशमुख के अपहरण और हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

मंत्री भी विवादों में

धनंजय मुंडे के अलावा महाराष्ट्र सरकार के एक और मंत्री भी विवादों में घिरे में हैं। उन पर जाली दस्तावेजों के जरिए निम्न आय वर्ग के घरों को हासिल करने का आरोप है। जिसके चलते उन्हें अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है। इस पर एन सीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा यह राज्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

शरद पवार ने कहा कि ऐसे आरोपों का सामना करने वाले कुछ नेताओं ने नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे दिया था। लेकिन इस महाराष्ट्र सरकार से नैतिकता की उम्मीद करना ही बेकार है।

टिप्पणियां निराधार और मूर्खतापूर्ण

शरद पवार ने शिवसेना की विधान परिषद सदस्य नीलम गोरहे की भी आलोचना की जिन्होंने उद्धव ठाकरे पर पद पाने के लिए मर्सिडीज कार देने का आरोप लगाया था। गोरहे ने हाल ही में दिल्ली में हुए 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में कहा था कि अविभाजित शिवसेना में भ्रष्ट तरीकों से पद बांटे गए थे। जिनमें मर्सिडीज कारों को उपहार में देना भी शामिल था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शरद पवार ने कहा उनकी टिप्पणियां निराधार और मूर्खतापूर्ण हैं।

राजनीतिक सफर पर भी तंज

शरद पवार ने गोरहे के राजनीतिक सफर पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह पहले प्रकाश आंबेडकर के संगठन में थीं फिर राकांपा शिवसेना और आखिरी में एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गईं। अब जनता तय करेगी कि उन्होंने कोई राजनीतिक स्थिरता दिखाई है या नहीं।

फैसले की आलोचना की

एन सीपी प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा कर्नाटक के लिए बस सेवाएं निलंबित करने के फैसले की भी आलोचना की है। शरद पवार ने इस फैसले पर असहमति जताते हुए कहा बस सेवाओं को इस तरह रोकना आम जनता के लिए परेशानी का सबब बनता है।

यह भी पढ़ें : सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, 89,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के पास पहुंचा भाव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अमित शाह पर शरद पवार का पलटवार, कहा- ‘जब उन्हें राजनीति की जानकारी नहीं थी, तब मैं…’
Maharashtra : शरद पवार ने गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों पर जवाब दिया है। शरद पवार ने कहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कुछ जानकारी के साथ ही बात करनी चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने पलटवार किया है। शरद पवार ने कहा कि देश के गृहमंत्री ने कुछ बयान दिए मुझे लगता है कि उन्हें कुछ जानकारी के साथ बात करनी चाहिए। मैं 1958 से राजनीति में हूं उन्हें शायद यह नहीं पता 1978 में जब उन्हें राजनीति की कोई जानकारी नहीं थी, तब उस समय मैं महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री था। एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने आगे कहा हमने बीजेपी के साथ कोई वादा नहीं किया था।अहमदाबाद में मेरी एक मीटिंग थी उसके बाद मैं उनसे कभी नहीं मिला।

उद्धव ठाकरे को उनकी जगह दिखा दी

अमित शाह ने कहा था कि शरद पवार ने 1978 में विश्वासघात और छल-कपट की राजनीति की और जिसका अंत महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के साथ हुआ। अमित शाह ने बीजेपी के राज्य-स्तरीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए यह बात कही थी। शरद पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र की जनता ने पिछले साल के चुनाव में वंशवाद और विश्वासघात की राजनीति को खारिज करके शरद पवार और उद्धव ठाकरे को उनकी जगह दिखा दी।

राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ लड़ेंगे

शरद पवार ने अपनी पार्टी में किए जाने वाले बदलावों पर कहा, पार्टी के अंदर बदलाव किए जाएंगे। ये बदलाव अगले दस से 12 दिनों में होंगे हमारे प्रदेश अध्यक्ष स्वास्थ्य उपचार के लिए बाहर गए हैं। उनके लौटने पर हम इसकी घोषणा करेंगे यह निर्णय लिया गया कि हम, इंडिया अलायंस के रूप में, राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ लड़ेंगे।

राज्य स्तर पर एक बैठक करेंगे

शरद पवार ने कहा कि जब हमें सफलता मिली तो हमने राज्य में मिलकर लड़ाई लड़ी लेकिन पंचायत समिति और स्थानीय निकाय चुनाव एक साथ लड़ने पर कोई चर्चा नहीं हुई लेकिन अगर हमें राज्य के बारे में बात करनी है, तो हम अगले आठ दस दिनों में तीनों दलों के साथ राज्य स्तर पर एक बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, जानिए इसके कारण

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Maharashtra: सरपंच हत्या में आया एनसीपी नेता का नाम, अजित पवार ने पार्टी से किया निष्कासित
Maharashtra: महाराष्ट्र के बीड में एक सरपंच की हत्या ने राजनीतिक रूप ले लिया है. शरद पवार गुट के सांसद के अलावा बीजेपी के विधायक ने भी इस मामले में जांच की मांग की है।

अजित पवार की पार्टी एनसीपी ने शनिवार को बीड जिला के एक नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया. उन्हें सरपंच के अपहरण और हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया था। सरपंच की हत्या से मराठा समुदाय में नाराजगी थी।

लोकप्रिय सरपंच थे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आष्टी विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से इस मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की थी। हत्या के अगले दिन ही बीजेपी के एक विधायक ने देवेंद्र फडणवीस को चिट्ठी लिखकर यह मांग की थी, संतोष देशमुख मासाजोग में लोकप्रिय सरपंच थे।

एसआईटी के गठन की अपील

विंडमिल कंपनी से उगाही में शामिल गैंग ने उनका अपहरण कर निर्ममता से हत्या कर दी। ऐसा लग रहा है कि पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया. इसलिए मैं एसआईटी के गठन की अपील करता हूं।

जबकि बीड से सांसद बजरंग सोनावने ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर हत्या मामले में CBIजांच की मांग की थी। इस बीच एनसीपी ने अपने नेता और आरोपी विष्णु चैते को पार्टी से निष्कासित कर दिया जो कि बीड के केज तहसील में पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे। केज तहसील में मराठा सरपंच संतोष देशमुख का 9 दिसंबर को अपहरण कर लिया गया था और दो करोड़ रुपये मांगे गए थे।

मराठा समुदाय में नाराजगी

अपहरण के बाद संतोष की हत्या कर दी गई थी. संतोष देशमुख के शव की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिससे मराठा समुदाय में नाराजगी थी।

इस मामले में विष्णु चैते के अलावा सुदर्शन घुले को गिरफ्तार किया गया है. जबकि एनसीपी नेता धनंजय मुंडे का करीबी वाल्मीकि कराड भी उगाही के मामले में आरोपी है। हालांकि मुंडे ने खुद मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की है. उन्होंने कहा, ”संतोष देशमुख की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा अपराध समाज के लिए खतरा है और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। इस घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : Punjab : विधायक रंधावा ने स्वास्तिक विहार में सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Maharashtra : यूबीटी सांसद संजय राउत का शरद पवार को लेकर चौंकाने वाला दावा, हम लोग…
Maharashtra : वन नेशन, वन इलेक्शन पर शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि मोदी सरकार यह अपने स्वार्थ के लिए कर रही है। यह सरकार जम्मू-कश्मीर और बीएमसी का चुनाव नहीं करा पाती।

महाराष्ट्र में शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल पर बड़ा आरोप लगाया है। संजय राउत ने कहा, अजित पवार के पास अभी सुनील तटकरे सिर्फ एक संसद है। मंत्री बनने के लिए 6 सांसद चाहिए। इसलिए सारा कवायद प्रफुल्ल पटेल कर रहे हैं।

हम लोग साथ हैं

यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा शरद पवार ने मेहनत करके अपने सांसदों को जिताया है। यह सरकार तोड़ने में लगी है। सांसद प्रफुल्ल पटेल तोड़कर मंत्री बनना चाहते हैं। शरद पवार की विचारधारा बीजेपी व आरएसएस से मेल नहीं खाती है. शरद पवार और हम लोग साथ हैं।
वही वन नेशन, वन इलेक्शन पर संजय राउत ने कहा, मोदी सरकार यह अपने स्वार्थ के लिए कर रही है। मुझे नहीं लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2029 तक प्रधानमंत्री रह पाएंगे। यह सरकार जम्मू-कश्मीर और बीएमसी का चुनाव नहीं करा पाती. पीएम मोदी केवल आपनी बात करते हैं. किसी की सुनते नहीं है।

सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं

महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद भी विभागों का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है. महायुति के तीनों दलों बीजेपी, एनसीपी और शिवसेना सभी की निगाहें इस पर ही टिकी हैं। ऐसे में विभाग बंटवारे को लेकर अजित पवार ने अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि जल्द ही विभागों का एलान किया जा सकता है।

महाराष्ट्र चुनाव में अजित पवार की एनसीपी ने शानदार प्रदर्शन किया था. महाराष्ट्र में कुल 288 सीटों पर हुए चुनाव में एनसीपी 59 सीटों पर लड़ी थी और उसने 41 सीटें जीती थीं। वहीं शरद पवार की पार्टी को इस चुनाव में काफी नुकसान हुआ था और वो केवल दस सीटें ही जीत सकी थी।

यह भी पढ़ें : संसद में BJP के दिग्गज करेंगे संविधान पर चर्चा, राजनाथ सिंह करेंगे चर्चा की शुरुआत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार के बाद एनसीपी को लगा बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी
Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार के बाद एनसीपी शरद पवार को बड़ा झटका लगा है। एनसीपी के वरिष्ठ नेता गुलाबराव देवकर ने अजित पवार की एनसीपी में जाने का फैसला किया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को बड़ी सफलता मिली है। वहीं महाविकास अघाड़ी गठबंधन को बड़ा झटका लगा। विधानसभा चुनाव के दौरान शुरू हुआ दलबदल अभी खत्म नहीं हुआ। लंबे समय से एनसीपी शरद पवार के वफादार रहे पूर्व मंत्री गुलाबराव देवकर ने अजित पवार गुट के साथ जाने का फैसला किया है। जिसके लिए उन्होंने एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे से मुलाकात की और खुद एनसीपी अजित गुट में जाने की पुष्टि की है।

हार का सामना करना पड़ा

गुलाबराव देवकर ने शरद पवार की पार्टी से जलगांव ग्रामीण सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। विधानसभा चुनाव में हार के बाद शरद पवार गुट के लिए जलगांव जिले से यह एक और बड़ा झटका माना जा रहा है। दलबदल को लेकर मीडिया से बात करते हुए गुलाबराव देवकर ने कहा हम कई सालों से सत्ता से दूर हैं इसलिए कार्यकर्ताओं का काम नहीं हुआ, वे हमारे लिए कई समस्याएं पैदा कर रहे थे।

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई

गुलाबराव देवकर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद उनकी कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठ हुई थी। इस बैठक मे कार्यकर्ताओं की तरफ से उन्हें सुझाव दिया गया कि उन्हें भी सत्ता में भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यकर्ताओं के आग्रह पर वह 9 दिसंबर को अजित पवार गुट में शामिल होने जा रहे हैं। जिसे लेकर उन्होंने सुनील तटकरे से भी बात की है. गुलाबराव देवकर ने कहा वे भले ही शरद पवार ग्रुप छोड़ रहे हैं, लेकिन इस मुद्दे पर अभी तक उनसे कोई चर्चा नहीं हुई है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने 230 सीटों पर जीत दर्ज की है। महायुति में शामिल बीजेपी ने 132, शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा महाविकास अघाड़ी सिर्फ 46 सीटों पर ही जीत पाई है। जिसमें कांग्रेस 16 सीटेंस शिवसेना यूबीटी 20 और एनसीपी शरद पवार सिर्फ दस सीटें ही जीत पाई है।

यह भी पढ़ें : दलितों का वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने वाले आज बांग्लादेश हिंसा पर चुप हैं – CM योगी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Jharkhand : हेमंत सोरेन आज लेंगे सीएम पद की शपथ, शरद पवार समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
Jharkhand : झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन आज रांची में चौथी बार शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में भीड़ को देखते हुए आज पूरे जिले के तमाम स्कूल को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। शपथ -ग्रहण कार्यक्रम में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल होंगे।झारखंड के 14वें सीएम के रूप में हेमंत सोरेन चौथी बार आज यानी कि 28 नवंबर की शाम चार बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाएंगे। हेमंत सोरेन ने इस बार के शपथग्रहण समारोह में पक्ष से लेकर विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं को न्योता भेजा है।

सभी स्कूल बंद रहेंगे

इस शपथ ग्रहण समारोह के कारण जारी एक आदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। इस आदेश के मुताबिक रांची के सरकारी व निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। इस आदेश में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथग्रहण समारोह आयोजित होने वाला हैं। ऐसे में जिले में काफी भीड़ होगी, जिस वजह से जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

1 लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना

मोराबादी, रांची में आयोजित , इस शपथग्रहण समारोह में पूरे राज्य से लगभग 1 लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। बाहर से आने वाले लोग अपने निजी वाहनों और बसों से शपथग्रहण मैदान तक पहुचेंगे। जिस वजह से शहर में जाम जैसे हालात बनने की संभावना है। इस आदेश में आगे कहा गया कि ऐसी स्थिति में स्कूल चलने के कारण स्कूल बस से आने वाले छात्र घंटों तक जाम में फंस सकते हैं, जो बच्चो के लिए ठीक नहीं होगा।

कैबिनेट का विस्तार करेगी

इसके साथ ही आदेश में यह भी बताया गया कि कई अभिभावक स्कूल बंद करने की अपील कर रहे हैं। यही कारण है कि आज सभी स्कूल को बंद रखने का आदेश दिया गया है। झारखंड में 56 सीटों के साथ मिली विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद 28 नवंबर को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि शपथ लेने के बाद सोरेन, विधानसभा में फ्लोर टेस्ट को पास करने के बाद ही हेमंत सोरेन सरकार अपनी कैबिनेट का विस्तार करेगी।

यह भी पढ़ें : Bihar : बिहार में गरीब परिवारों के घर में जल्द आएगी खुशहाली, नीतीश सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Maharashtra News: शरद पवार गुट के नेता ने ठोका सीएम पद पर दावा! कही ये बात
Maharashtra News: जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे मेरे पड़ोसी हैं और मैं उनका हमेशा आदर करता हूं। इस विधान सभा चुनाव में वे बेशक मेरी मदद नहीं किए लेकिन मैं हर घड़ी में उनके साथ खड़ा रहूंगा।

महाराष्ट्र में वोटिंग खत्म होने के बाद सीएम पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और मुंब्रा कलवा विधानसभा से शरद पवार गुट के उम्मीदवार जितेंद्र आव्हाड ने दावा किया कि महा विकास अघाड़ी की सरकार बन रही है। जितेंद्र आव्हाड ने दावा कि महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी को 160 से अधिक सीट मिलेगीं।

सीएम पद का चेहरा बन सकता हूं

महाविकास आघाडी में सीएम पद को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में आव्हाड ने कहा कि अगर शरद पवार ने कहेंगे तो मै सीएम पद का चेहरा बन सकता हूं। लेकिन इस पर आखिरी फैसला पार्टी का आलाकमान करेगा। जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि सीएम पद को लेकर 23 नवंबर के बाद फैसला किया जाएगा।

ऐसी कोई इच्छा नहीं

जितेंद्र आव्हाड ने आगे कहा कि शरद पवार ने अगर मुझे सीएम बनने के लिए कहा तो यह पवार साहब के द्वारा बड़प्पन होगा लेकिन मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। बाकी सीएम पद के चेहरों को लेकर महाविकास आघाड़ी के नेता तय करेंगे।

एकनाथ शिंदे को अलग करने की कोशिश

वहीं, जितेंद्र आव्हाड ने एकनाथ शिंदे के लिए अपना सहयोग जताया है और समर्थन भी जारी किया और कहा कि अगर बीजेपी एकनाथ शिंदे को अलग करने की कोशिश कर रही है तो शिवसेना के कार्यकर्ताओं को बिल्कुल पसंद नहीं होगा। भले ही मेरे और एकनाथ शिंदे के बीच मतभेद हो। उन्होंने मुझे महाराष्ट्र 2024 के चुनाव में मदद नहीं किया लेकिन आखिर सीएम एकनाथ शिंदे रहते तो मेरे पड़ोस में ही हैं। मैं उनका हमेशा ही आदर करता हूं और उनका समर्थन करता रहूंगा।

भाषा  ठीक नहीं

उन्होंने कहा कि बीजेपी के आला कमान ने महायुवति में सीएम एकनाथ शिंदे को जो सीटें दी। इससे साफ हो जाता है कि बीजेपी अपने आगे किसी को नहीं मानती है और वे लोग जो भाषा इस्तेमाल करते है वह ठीक नहीं है। इसी वजह से एकनाथ शिंदे के नेता खुलकर बोलते हुए नज़र आ रहे हैं। जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि महाराष्ट्र कि जनता ने बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखकर मतदान किया है और खास करके मैं मुंब्रा कलवा विधानसभा की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने शांति पूर्वक मतदान किया।

Bihar : CM नीतीश कुमार ने एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर दी बधाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप