shane warne news Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Shane Warne के निधन पर बोले ‘भगवान’, आप भारतीयों के लिए हमेशा स्पेशल वॉर्नी
महान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न Shane Warne का 52 साल की उम्र में निधन हो गया. शेन वॉर्न थाईलैंड में थे और वहां पर ही उन्हें हार्ट अटैक आया. इतने बड़े दिग्गज का यूं अचानक चले जाना हर किसी को हैरान कर गया. भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर Sachin Tendulkar ने शेन वॉर्न को याद किया है. शेन वॉर्न और सचिन तेंदुलकर का एक अलग ही रिश्ता था, जिसे हर क्रिकेट फैन ने जिया है.

आपकी कमी खलेगी वॉर्नी- सचिन

सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि स्तब्ध. आपकी कमी खलेगी वॉर्नी. मैदान के भीतर या बाहर आपके साथ कोई पल उबाऊ नहीं होता था. मैदान के भीतर हमारी प्रतिद्वंद्विता और बाहर हंसी मजाक को हमेशा याद करूंगा, भारत के लिए आपके मन में खास जगह थी और भारतीयों के मन में आपके लिए. बहुत जल्दी चले गए.

Shocked, stunned & miserable…

Will miss you Warnie. There was never a dull moment with you around, on or off the field. Will always treasure our on field duels & off field banter. You always had a special place for India & Indians had a special place for you.

Gone too young! pic.twitter.com/219zIomwjB
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 4, 2022

आपको बता दे कि, शारजाह में साल 1998 में सचिन तेंदुलकर ने जब ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ ऐतिहासिक डेजर्ट स्टॉर्म वाली पारी खेली थी, उसमें सबसे बड़े शिकार शेन वॉर्न ही बने थे. 2000 के शुरुआती दौर में शेन वॉर्न और सचिन तेंदुलकर की लड़ाई अपने चरम पर थी. यही वजह है कि शेन वॉर्न ने एक बार कहा था कि सचिन उनके सपने में आया करते थे.

पक्के दोस्त थे वॉर्न और सचिन

मैदान के अंदर जितनी दोनों में लड़ाई थी, मैदान के बाहर दोनों उतने ही पक्के दोस्त भी बन गए. सर डोनाल्ड ब्रैडमैन के साथ सचिन तेंदुलकर और शेन वॉर्न की तस्वीर हमेशा सुर्खियों में बनी रही है. संन्यास लेने के बाद भी शेन वॉर्न के साथ सचिन तेंदुलकर संपर्क में रहे और दोनों ने कई लीग भी एक साथ खेलीं.

Shane Warne Passes Away: नहीं रहे फिरकी के ‘जादूगर’ महान स्पिनर शेन वार्न, 52 साल की उम्र में निधन
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते अब वो हमारे बीच नहीं रहे. शेन वॉर्न थाईलैंड में मौजूद थे. जानकारी के मुताबिक शेन वॉर्न अपने विला में मौजूद थे, और उन्हें वहां अचेत पाया गया. जिसके बाद उन्हें चिकित्सा भी उपलब्ध कराई लेकिन, काम ना आ सकी.

थाईलैंड में हुआ निधन

शेन वॉर्न के मैनेजमेंट द्वारा जारी इस बयान में कहा गया कि उनकी मृत्यु थाईलैंड के कोह सामुई में हुई. बयान में कहा गया, ‘शेन अपने विला में अचेत अवस्था में पाए गए और चिकित्सा कर्मचारियों के बेस्ट प्रयासों के बावजूद, उन्हें पुनर्जीवित नहीं किया जा सका.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वॉर्न के मैनेजमेंट ने अपने जारी किए बयान में कहा, ‘परिवार इस समय गोपनीयता का अनुरोध करता है और उचित समय में और विवरण प्रदान करेगा. गुरुवार को ही शेन वॉर्न ने अपने थाईलैंड में स्थित विला की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी.

फिरकी के जादूग ने 1993 के एशेज के दौरान मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में इंग्लैंड के माइक गेटिंग को जिस गेंद पर बोल्ड किया था, उसे क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंद माना जाता है और उस गेंद ने वॉर्न की जिंदगी बदल कर रख दी थी.

145 टेस्ट में चटकाए 708 विकेट

वॉर्न ने कलाई की जादूगरी से अपने समय के लगभग सभी दिग्गजों को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया. वॉर्न ने अपने 145 मैचों के टेस्ट करियर में 708 विकेट चटकाए, जो मुथैया मुरलीधरन 800 विकेट के बाद टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक है. हालांकि, इतनी बड़ी उपलब्धि होने के बाद वह कभी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान नहीं बन सके.