Saurabh Bharadwaj Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पालम अग्निकांड में अपनी बदनामी छुपाने के लिए भाजपा सरकार ने लोगों की जान नहीं बचाई- सौरभ भारद्वाज
Palam Fire Incident : आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को पालम अग्निकांड मामले में नए खुलासे कर भाजपा सरकार की नाकामी की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि पालम अग्निकांड में अपनी बदनामी छुपाने के लिए भाजपा सरकार ने लोगों की जान नहीं बचाई।

क्योंकि फायर बिग्रेड की हाइड्रोलिक लिफ्ट के खराब होने के बाद भी स्थानीय लोगों ने आग में फंसे परिवार को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन सरकारी सिस्टम ने उन्हें बचाने नहीं दिया। जब हाइड्रोलिक लिफ्ट काम नहीं की तो लोगों ने जमीन पर गद्दे बिछाने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ी को हटाने को कहा, लेकिन गाड़ी नहीं हटाई है। सरकार को लगा कि अगर गद्दे बिछाने से लोग बचे गए तो उसकी बदनामी होगी कि उसकी फायर बिग्रेड नाकाम रही। इसलिए परिवार के 9 लोगों मरने दिया गया।

दिल्ली की जनता जान चुकी है असलियत

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा नेताओं के गलत बयानबाजी पर उन्हें आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जनकपुरी में गड्डे में गिर मारे गए कमल ध्यानी की तरह ही अब भाजपा और उसकी सरकार पालम अग्निकांड में मरे लोगों पर ही सारा दोष डालना चाहती है। ताकि सरकार की सारी नाकामी छिप जाए, लेकिन दिल्ली की जनता असलियत जान चुकी है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को आयोजित शोकसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसलिए हंगामा किया, क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि आम आदमी पार्टी के नेता इन 9 मौतों के कारणों पर चर्चा कोई चर्चा करे। अब हमने अपने लिए अर्थी खरीद ली है और सिर पर कफन भी बांध लिया है, अब हम भाजपा के गुंडों से डरने वाले नहीं हैं।

फंसे लोग कूदकर बचा सकते थे जान

शुक्रवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पालम अग्निकांड के दौरान जिस मकान में आग लगी थी, उसके बिल्कुल बगल में गद्दों की दुकान है, जिसमें सैकड़ों गद्दे रखे हुए थे। वहां के करीब 500 स्थानीय लोग और दुकानदार पुलिस व फायर ब्रिगेड से विनती कर रहे थे कि वे अपनी खराब गाड़ी को वहां से हटाएं और हमें गद्दे बिछाने दें। अगर गद्दे बिछ जाते, तो ऊपर फंसे लोग कूदकर अपनी जान बचा सकते थे, क्योंकि तीसरी मंजिल की बालकनी ज्यादा ऊंची नहीं होती। वह मात्र 30 से 32 फुट की ऊंचाई पर होती है।

बदनामी से बचने के लिए लोगों को मरने दिया

सौरभ भारद्वाज ने सवाल किया कि अगर पहली गाड़ी तारों की वजह से नहीं खुल पा रही थी, तो फिर दूसरी गाड़ी कैसे खुल गई, क्योंकि तार तो वहीं मौजूद थे? सरकार सिर्फ अपनी जान बचाना चाहती थी, उन 9 लोगों की जान नहीं बचाना चाहती थी। अगर सरकार सच में उनकी जान बचाना चाहती, तो लोगों को गद्दे बिछाने दिए जाते। लेकिन इससे सरकार की पोल खुल जाती कि उनकी फायर ब्रिगेड काम नहीं करती है। सरकार को लगा कि अगर लोग बच भी गए, तो उनकी बदनामी हो जाएगी। इसलिए अपनी बदनामी से बचने के लिए उन्होंने 9 लोगों को मरने दिया।

मां-बेटी के दोनों शव चिपक कर जले

सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि देश को देखना चाहिए कि इस अग्निकांड में आखिर किन बेकसूर लोगों की जान गई है। वीडियो में नौ लोगों की नौ चिताएं जलती हुई दिखनी चाहिए थीं, लेकिन वहां सिर्फ आठ ही चिताएं हैं। आठ चिताएं इसलिए हैं क्योंकि 70 साल की एक बुजुर्ग मां अपनी जवान बेटी को बचाने के लिए उसे गले से लगाए रही, ताकि बेटी बच जाए भले ही मां जल जाए। आग में उनकी लाशें आपस में इस कदर चिपक गईं कि मरने के बाद भी अलग नहीं हो सकीं। इसीलिए आठ चिताओं में नौ लोगों के शव जलाए गए, क्योंकि एक चिता पर मां-बेटी के दोनों शव एक साथ चिपक कर जले थे। यह सब सरकार की लापरवाही ने लोगों के साथ किया है और यह कल को किसी के साथ भी हो सकता है। कफन में लिपटी हुई वे लाशें किसी के भी घर की हो सकती थीं।

अग्निकांड में भाजपा सरकार की पहली जिम्मेदारी

सौरभ भारद्वाज ने याद दिलाया कि जब जनकपुरी में कमल ध्यानी गड्ढे में गिर गया था, तो भाजपा मंत्री ने सुबह-सुबह पहुंचकर सबसे पहले यही कहा था कि सब जगह बैरिकेडिंग थी और विभाग की कोई गलती नहीं थी। मानो वह हवा से कूदकर गड्ढे में गिरकर मर गया हो। इस अग्निकांड में भी भाजपा सरकार की पहली जिम्मेदारी लोगों की जान बचाने की थी, लेकिन सरकार केवल खुद को बचाने में लगी हुई है।

भाजपा के लोग थोड़ी शर्म करें

सरकार यह झूठ हर जगह फैला रही है कि उनके विभागों और पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया तथा फायर ब्रिगेड की सारी गाड़ियां ठीक थीं। भाजपा के लोग थोड़ी शर्म करें, जो गुरुवार से “आप” नेताओं को एक्स, व्हाट्सएप और फेसबुक पर गालियां दे रहे हैं। वे सोचें कि वे कहां से कहां आ गए हैं। एक परिवार के नौ लोग आग में जलकर मर गए और वे लोग उनकी मौत पर यह कहकर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं कि सब कुछ ठीक था?

कैसे हो सकता था ट्रैफिक जाम

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार में बैठे लोग यह बहाना बना रहे हैं कि सड़क तंग थी, जबकि वहां मौजूद सभी लोगों ने देखा है कि वह 30 फुट चौड़ी सड़क है, तो वह तंग कैसे हो सकती है? स्थानीय भाजपा विधायक कह रहे हैं कि वहां ट्रैफिक जाम था, जबकि सुबह 7 बजे तो दुकानें भी नहीं खुली थीं, तो वहां ट्रैफिक जाम कैसे हो सकता था? मैंने खुद देखा कि जो भी व्यक्ति वीडियो बना रहा था, उसे पुलिस वहां से खदेड़ रही थी।

कोशिश की गई सच्चाई बाहर न आए

ऐसा इसलिए किया जा रहा था ताकि कोई वीडियो न बना सके, कोई सबूत इकट्ठा न कर सके और कोई सरकार से सवाल ही न पूछ सके। इस वक्त भी पूरी सेंसरशिप लगाकर यह कोशिश की गई कि सच्चाई बाहर न आए। जब किसी बड़े वीआईपी नेता की 80 साल की उम्र में मौत होती है और उसकी चिता जलती है, तो उसे महान नेता बताकर दिखाया जाता है, लेकिन इन बेकसूर लोगों की चिताएं कहीं भी नहीं दिखाई गईं।

मासूम की मौत पर भी राजनीति

सौरभ भारद्वाज ने मीडिया को एक और वीडियो दिखाई। वीडियो में दिख रहे एक कफन की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह एक 6 साल की छोटी बच्ची का कफन था जिसे घरवाले अपने हाथों में लेकर आए थे। भाजपा के गंदे और जलील लोगों की आत्मा पूरी तरह मर चुकी है। जो 3 साल की बच्ची मर गई और जिसे गोद में उठाकर लाया गया था, ये गंदे लोग उस मासूम की मौत पर भी राजनीति कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वे खुद ही मर गए।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर गिरकर मौत

सौरभ भारद्वाज ने मृतकों के नाम गिनाते हुए बताया कि इस हादसे में 39 साल के कमल की मौत हो गई। 33 साल का प्रवेश, जिसके नाम पर दुकान थी, जान बचाने के लिए ऊपर से कूदा था। नीचे गद्दे न बिछाए जाने के कारण वह सीधे फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर गिरा, उसका सिर खुल गया और वह वहीं मर गया। लेकिन यह बात भी छिपाई गई। इनके अलावा कमल की 35 साल की पत्नी आशु, 28 साल की दीपिका और तीन बेटियां, 15 साल की निहारिका, 6 साल की इवानी और 3 साल की जेसिका भी आग में जलकर मर गईं।

पूरे मामले पर शर्मनाक बयानबाजी

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि यह सोचने वाली बात है कि हमारे देश के राजनेता कितने घिनौने और घटिया हो चुके हैं कि इस दर्दनाक घटना पर भी ऐसी ओछी राजनीति कर रहे हैं। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का क्या किया जाए या उसे कौन सी गाली देकर कोसा जाए कि यह बात उनकी मरी हुई आत्मा तक पहुंचे? दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और उनकी सरकार इस पूरे मामले पर शर्मनाक बयानबाजी कर रही थी।

फायर ब्रिगेड के आने से पहले मर चुके थे लोग

सौरभ भारद्वाज ने वीरेंद्र सचदेवा को इतना भी नीचे नहीं गिरना चाहिए। उनके खुद के घर में भी बच्चे हैं, इसलिए उन्हें थोड़ी तो शर्म करनी चाहिए। सुबह 7ः20 पर भाजपा सरकार की फायर ब्रिगेड मौके पर आ गई थी और वे दावा कर रहे हैं कि फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही लोग मर चुके थे। जबकि वीडियो में लोग ऊपर बालकनी के अंदर दिख रहे थे, वे चिल्ला रहे थे, लेकिन नीचे फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक सीढ़ी खुल ही नहीं रही थी।

दुकान में कॉस्मेटिक या होजरी का सामान

सौरभ भारद्वाज ने वीरेंद्र सचदेवा के ज्वलनशील पदार्थों की स्टोरेज वाले बयान का खंडन कर कहा कि वह कॉस्मेटिक और होजरी की दुकान थी। ज्वलनशील पदार्थ से दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के क्या यह मायने हैं कि वहां कोई पेट्रोल या बम रखे हुए थे? आखिर वहां ऐसा कौन सा ज्वलनशील पदार्थ था और किस दुकान में कॉस्मेटिक या होजरी का सामान नहीं होता? वीरेंद्र सचदेवा का पूरा ध्यान सिर्फ इस बात पर है कि जो लोग मरे हैं और जिनके घर उजड़े हैं, सारा दोष उन्हीं पर डाल दिया जाए।

मीडिया वाले न बना सकें वीडियो

सौरभ भारद्वाज ने आगे भाजपा विधायक कुलदीप सोलंकी का वीडियो दिखाते हुए कहा कि जब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, तो भाजपा वालों ने जमकर गुंडागर्दी की। यह गुंडागर्दी सिर्फ “आप” नेताओं के साथ ही नहीं, बल्कि मीडिया वालों के साथ भी की गई। भाजपा के लोगों की पूरी कोशिश यह थी कि मीडिया वाले वहां वीडियो न बना सकें ताकि किसी को पता न चले कि वहां क्या हो रहा है और क्या छिपाने की कोशिश की जा रही है?

नौ लोगों की मौत क्यों हुई दर्दनाक

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार को पूरी कोशिश की गई कि आम आदमी पार्टी के लोग वहां शोक सभा में न बैठ सकें। भाजपा की मंशा थी कि वहां इस बात पर चर्चा ही न हो कि नौ लोगों की दर्दनाक मौत क्यों हुई? भाजपा का रवैया है कि नौ लोग मर गए तो मर गए, बात खत्म, अब अगली बात करो। “आप” नेताओं को भगाने, डराने और हमारे साथ मारपीट करने के सारे हथकंडे अपनाए गए।

खुल्लम-खुल्ला की गई गुंडागर्दी

हम पर लोहे की कुर्सियां फेंककर मारी गईं, जिससे पूर्व विधायक विनय मिश्रा के सिर पर चोट लगी। हमारे पास इसके वीडियो मौजूद हैं कि कैसे पुलिस वालों ने महिला पार्षदों की छाती पर हाथ मारा और महिला कार्यकर्ताओं, पूर्व पार्षद व विधानसभा अध्यक्ष को कोहनियां मारीं। यह पूरी गुंडागर्दी वहां मौजूद एसएचओ सुधीर कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा खुल्लम-खुल्ला की गई। हमारे पास इस घटना के सारे साक्ष्य और वीडियो मौजूद हैं, जिन्हें हम एक-एक करके सार्वजनिक कर रहे हैं।

मीडिया को अर्थी दिखाते हुए कहा…

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा और उनकी दिल्ली पुलिस को लगता है कि वे डरा-धमका कर हमें चुप करा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। उन्होंने मीडिया को एक अर्थी दिखाते हुए कहा कि मैंने अपने लिए यह अर्थी आज ही मंगाकर पार्टी ऑफिस में रख ली है। अब हम किसी से डरने वाले नहीं हैं और भाजपाइयों के बाप से भी नहीं डरते। यदि भाजपा नेताओं को लगता है कि वे पुलिस और खाकी वर्दी वालों के पीछे छिपकर तथा गुंडागर्दी करके मर्द बन जाएंगे, तो ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

न लें, यह गुंडागर्दी अब नहीं चलेगी

नरेंद्र मोदी और अमित शाह सुन लें, यह गुंडागर्दी अब नहीं चलेगी। वहां पुलिस लगातार हमें भागने के लिए कह रही थी और चोर-उचक्कों की तरह खींचते हुए बाहर निकालना चाह रही थी। सब लोगों ने वीडियो में देखा है कि पुलिस ने एक न्यूज एजेंसी के कैमरे वाले तक को खींचा, जिसका वीडियो हमारे पास मौजूद है और हमने इसे एक्स पर लाइव भी किया है।

भाजपा की गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि उस बच्ची का कफन मेरे दिमाग में बार-बार घूम रहा है। उसी को देखकर हमने भी एक कफन खरीदा है और उसे यहां अपने पास रख लिया है। अब हम भाजपा की इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। गुरुवार को जिस तरह से आम आदमी पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता, संगठन के लोग, महिला पार्षद, पूर्व पार्षद, विधायक और पूर्व विधायक वहां डटकर खड़े रहे और बैठे रहे, वह काबिले तारीफ था। हम सबका यही मानना था कि हमारा नेता केजरीवाल अपने ही कार्यकर्ता के घर आ रहा है। हमारे कार्यकर्ता के घर में नौ लोग मरे हैं और अरविंद केजरीवाल अपने ही कार्यकर्ता के पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे थे।

आम आदमी पार्टी घुटने नहीं टेकेगी

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को यह बताना चाहता हूं कि हमने यह अर्थी खरीद रखी है और इसे अपने ऑफिस में रखवा दिया है। मैं मरने के लिए पूरी तरह तैयार हूं, मगर यह पार्टी उनके आगे कभी नहीं झुकेगी। भाजपाई जितनी चाहे गुंडागर्दी कर लें और जो चाहे कर लें, लेकिन यह आम आदमी पार्टी है और यह उनके आगे घुटने नहीं टेकेगी। इस सारी गुंडागर्दी के बावजूद अरविंद केजरीवाल एक शेर की तरह वहां आए और बैठे। वहां उनके साथ बदतमीजी की गई और हमला करने की कोशिश भी हुई, जिसके वीडियो भी मौजूद हैं, मगर फिर भी वे अपने कार्यकर्ता की शोक सभा में गए। हम लोग भाजपा से डरने वाले नहीं हैं।

जनता की आवाज और हर मुद्दा उठाएंगे

सौरभ भारद्वाज ने मीडिया के सामने अपने सिर पर कफन बांधते हुए कहा कि कहा जाता है कि लोग कफन सिर पर बांध लेते हैं, तो अब मैंने भी यह कफन अपने सिर पर बांध लिया है। हम भाजपा के इन टपोरियों से डरने वाले नहीं हैं। भाजपाइयों को गोली मारनी है तो गोली मार दें, चाकू मारना है तो चाकू मार दें या जो कराना है करा लें, लेकिन हम उनसे बिल्कुल नहीं डरेंगे। हम लगातार जनता की आवाज उठाते रहेंगे और हर मुद्दा उठाएंगे। चाहे वह कमल ध्यानी का मुद्दा हो, उत्तम नगर का हो, जनकपुरी का हो या फिर पालम का मुद्दा हो। आम आदमी पार्टी जनता का हर मुद्दा उठाएगी और भाजपा के लोगों से नहीं डरेगी।

ये भी पढ़ें- सरकार ने 300 अवैध बेटिंग साइट्स और ऐप ब्लॉक किए, सट्टेबाजी पर सरकार की सख्ती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

केजरीवाल को विशेषाधिकार समिति में बुलाने पर बवाल, AAP ने की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग
New Delhi : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा से राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होने की पूरी कार्यवाही का लाइव प्रसारण करने की मांग की है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विधानसभा की विशेषाधिकार समिति को अपनी कार्यवाही लाइव दिखानी चाहिए और पत्रकारों को भी बुलाना चाहिए। हमने कई वर्ष समिति चलाई है और पारदर्शिता के लिए लाइव भी करके दिखाया और पत्रकारों को भी बुलाकर सच छापने के लिए कहा है। भाजपा ने एक पूर्व मुख्यमंत्री को समिति के सामने बुलाकर नई नजीर तय की है। देश की राजनीति में इसके दूरगामी परिणाम होंगे।

भाजपा पर नई राजनीतिक नजीर का आरोप

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि खबर आ रही है कि दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने फांसी घर क्यों बना और दिल्ली विधानसभा ने इसे क्यों बनाया, इस मुद्दे पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को समिति में बुला लिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभाएं हर राज्य में बहुत बनी हैं और बनती रहेंगी। संसद में भी समितियां हैं और हमेशा रहेंगी, लेकिन भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री को समितियों के सामने बुलाने की जो एक नई नजीर तय की है, उसके देश की राजनीति पर दूरगामी परिणाम होंगे। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता और दिल्ली की भाजपा सरकार इस बात को समझ नहीं रही है।

समितियों में पारदर्शिता और सीधी रिपोर्टिंग पर जोर

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि विधानसभा की समितियां पारदर्शिता के लिए जानी जाती हैं। आम आदमी पार्टी ने भाजपा से ज्यादा समितियां चलाई हैं और हमें इन समितियों का भाजपा से कहीं ज्यादा तजुर्बा है। जब-जब कोई महत्वपूर्ण मसला रहा या जिसे बुलाया गया, उसकी तरफ से अनुरोध आया, तो हमने उस कार्यवाही का सीधा प्रसारण भी किया और समिति के अंदर पत्रकारों को भी बुलाया। पत्रकारों से यह भी कहा गया था कि समिति में जो हो रहा है, उसकी सही-सही रिपोर्टिंग की जाए। हम चाहते हैं कि रिपोर्टिंग हो और हमने कभी किसी चीज को छुपाने की कोशिश नहीं की है।

लाइव स्ट्रीमिंग पर स्पीकर से सवाल उठे

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर इस समिति के लिए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग हो, तो विधानसभा स्पीकर को इसमें कोई गुरेज नहीं होना चाहिए। स्पीकर मीडिया के सामने आएं और बताएं कि वे लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे हैं या नहीं। अगर वे लाइव स्ट्रीमिंग नहीं कर रहे हैं, तो इसके कारण स्पष्ट करें कि आखिर ऐसा क्या है जिसे छिपाने के लिए वे इसकी लाइव स्ट्रीमिंग से बच रहे हैं या पत्रकारों को उस समिति में बुलाने से कतरा रहे हैं।

ये भी पढ़ें – मध्य पूर्व संकट में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए मान सरकार ने की वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

फर्जी केस, ट्रंप की टैरिफ और बिजली संकट: केजरीवाल का BJP सरकार पर वार, कहा- सर कटा देंगे, समझौता नहीं करेंगे
हाइलाइट्स :-

केजरीवाल ने बीजेपी पर फर्जी केसों का आरोप लगाया.

सौरभ भारद्वाज पर ईडी की दबाव की कोशिश बताई.

कहा, देश के लिए सिर कटेगा, समझौता नहीं होगा.

दिल्ली में बीजेपी शासन को बताया फेल.

मोदी सरकार ने ट्रंप के आगे घुटने टेके – केजरीवाल.

Kejriwal Meets AAP Leaders : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पार्टी के विधायकों, पार्षदों और पूर्व प्रत्याशियों से मुलाकात कर संवाद किया. इस दौरान उन्होंने ट्रम्प के टैरिफ, फर्जी केस बनाकर आप नेताओं के उत्पीड़न और दिल्ली में बदहाल शासन व्यवस्था को लेकर भाजपा और पीएम मोदी को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि हम इस देश के लिए अपना सिर कटा देंगे, लेकिन सत्ता, पार्टी या परिवार के लिए किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे.

उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने 50 फीसद टैरिफ लगा दिया और मोदी जी ट्रम्प के आगे घुटने टेक कर बैठे हैं. पूरा देश जानता है कि उन्होंने एक आदमी के लिए पूरे देश को गिरवी रख दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस-भाजपा के बीच गठबंधन है. भाजपा ने हमारे नेताओं को फर्जी केस में जेल भेज दिया, लेकिन नेशनल हेराल्ड जैसे मामले के बाद भी गांधी परिवार का कोई जेल नहीं गया. भाजपा ने छह माह में दिल्ली को बर्बाद करके लोगों को एहसास करा दिया कि आप की सरकार बहुत अच्छी थी.

ईडी पर लगाए गंभीर आरोप

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंगलवार को सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी ने रेड की. सुबह करीब सवा सात बजे ईडी वाले पूरे दिन छानबीन करते रहे, बयान दर्ज किया और शाम तक इसे अंतिम रूप दे दिया. ईडी के अफसर वापस जाने को तैयार थे, लेकिन सौरभ भारद्वाज का बयान अपने वरिष्ठ अधिकारी को भेजा और राय मांगी. यहीं से सारी कहानी शुरू हुई और रात तीन बज गए. ईडी वाले दोबारा आए और कहा कि बयान लंबा है, इसे छोटा करें. सौरभ ने मना किया क्योंकि यह उसका बयान था. उन्होंने विस्तार से बताया कि अस्पताल निर्माण को गति देने के लिए कब-कब मीटिंग की और अफसरों को क्या दिशा-निर्देश दिए. ये सबूत उनके पक्ष में थे, लेकिन ईडी ने कहा कि जरूरत नहीं है, हटाते हैं. सौरभ ने कोई हिस्सा हटाने से इनकार किया.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी वाले दबाव बनाने लगे और अपरोक्ष रूप से गिरफ्तार करने की धमकी दी. सौरभ भी अड़े रहे और कहा कि मुझे दो साल जेल जाना है. केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह के जेल से आने के बाद उन्होंने भी यह मान लिया है कि उन्हें भी जेल जाना होगा, लेकिन दो साल में जमानत भी मिलेगी. इसके बाद ईडी ने सौरभ की पत्नी को डराने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कहा कि सौरभ घर में रहते ही नहीं, ले जाइए. पूरा परिवार उनके साथ खड़ा था और वे डटे रहे.

समझौते से इनकार, जनता बेवकूफ नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कहानी बताने का मकसद यह है कि जब से इंसान है, राजनीति में ऐसे मामले होते रहे हैं. पुराने जमाने में लोग मार देते थे, अब झूठे केस में जेल भिजवाते हैं. जब कोई गंदा शासक आ जाता है, तो अपने विरोधियों को जेल भिजवा देता है.

केजरीवाल ने कहा कि कई लोग समझौते की सलाह लेकर आते हैं, लेकिन समझौते की राजनीति नहीं चलती. बंद कमरे में कोई समझौता नहीं होता, जनता को सब पता चलता है. जनता बेवकूफ नहीं है. देश में चर्चा है कि मायावती, ओवैसी, कांग्रेस ने समझौता किया है. हम जनता के बीच हैं और लोग कहते हैं भाजपा ने आम आदमी पार्टी के पांच बड़े नेताओं को जेल दिया, लेकिन कांग्रेस का कोई नेता जेल नहीं गया. नेशनल हेराल्ड का शोर मचा रहे हैं, लेकिन यह स्पष्ट फर्जी केस है. गांधी परिवार से अभी तक कोई जेल नहीं गया.

कांग्रेस और भाजपा में है गठबंधन

केजरीवाल ने सुब्रमण्यम स्वामी के इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कोर्ट में केस किया, जिससे राहुल गांधी जेल जाते, लेकिन मोदी का फोन आया कि जेल नहीं जाने देना. 2014 हरियाणा चुनाव में जमीन घोटाले के आरोप लगे, लेकिन अब उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. 2जी और कोयला घोटाले के केस बंद हो गए. जनता समझती है कि कांग्रेस और भाजपा गठबंधन में हैं. हम देश के लिए आए थे, समझौते के लिए नहीं. देश के लिए समझौता करेंगे, सत्ता, पार्टी या परिवार के लिए नहीं.

उन्होंने कहा कि छह महीने से दिल्ली में भाजपा की सरकार है, जिसने शहर का बुरा हाल कर दिया है. भगवान अच्छे के लिए करता है, शायद यही दिखाना चाहता था कि आप कितने अच्छे थे. दिल्ली की जनता आप की 60-70 सीटें देने को तैयार है.

भाजपा ने दिल्ली नहीं, पूरे देश का किया बुरा हाल

केजरीवाल ने कहा कि आप के 10 साल में दिल्ली के एक भी इलाके में बिजली नहीं गई थी, सारी इंवर्टर की दुकानें बंद थीं, लेकिन इन्होंने पावर कट से दुकानें चालू रखीं. वे लुटियंस दिल्ली में रहते हैं, जहां रोज आधे-एक घंटे के लिए बिजली जाती है. प्राइवेट स्कूल की फीस बढ़ गई, सड़कें टूटी हैं, बारिश में दिल्ली का बुरा हाल होता है. सीवर जाम हैं, जहां पानी भिजवाया था, अब नहीं आ रहा. झुग्गियां तोड़ी जा रही हैं, गरीबों का जीना हराम है.

केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस ने 15 साल में दिल्ली का जो हाल किया, लोग हटाना चाहते थे, तब आप की सरकार बनी. भाजपा ने छह महीने में वैसा ही हाल कर दिया. जनता को भाजपा हटाने का मौका पांच साल बाद मिलेगा. भाजपा ने दिल्ली नहीं, पूरे देश का बुरा हाल किया है.

एक आदमी के लिए देश को रखा गिरवी

पूर्व सीएम ने कहा कि अमेरिका ने भारत पर 50 फीसद टैरिफ लगाया, जिससे निर्यात बंद हो गया. कंपनियां बंद होंगी और लाखों बेरोजगार होंगे. कनाडा पर ट्रंप ने 25 फीसद टैरिफ लगाया, कनाडा ने 50 फीसद लगा दिया. यूरोपियन यूनियन ने भी दोगुना शुल्क लगाया. ट्रंप को झुकना पड़ा. मोदी ने कपास पर 11 फीसद टैरिफ खत्म कर दिया. भारत को अमेरिका के कपास पर 100 फीसद टैरिफ लगाना चाहिए था, लेकिन मोदी ने दिसंबर तक ड्यूटी शून्य कर दी. मोदी की मजबूरी है जो ट्रंप के सामने घुटने टेक रहे हैं. मोदी ने एक आदमी के लिए देश गिरवी रख दिया. ये दिन के मेहमान हैं, जिनका नाम इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा.

आप नेताओं को दिया जनता के बीच रहने का निर्देश

इस दौरान केजरीवाल ने आप के विधायकों, पार्षदों और पूर्व प्रत्याशियों को जनता के बीच रहने का निर्देश दिया. भाजपा सरकार मुफ्त बिजली की सब्सिडी खत्म करने जा रही है. भाजपा को मुफ्त बिजली बहुत तकलीफ दे रही है. हमें जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में काम करना है. भगवान ने यही संदेश दिया है. अगले चुनाव में फिर शासन का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें : हाई पेइंग जॉब्स में नोएडा नंबर वन, प्रति व्यक्ति आय में भी अव्वल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

थाने से कोर्ट में गवाही? आम आदमी पार्टी और वकीलों का एलजी पर तीखा हमला
AAP On LG : आम आदमी पार्टी ने पुलिस अधिकारी को थाने से ही गवाही देने की अनुमति देने वाली उपराज्यपाल की अधिसूचना का कड़ा विरोध किया है. आप दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज का कहना है कि एलजी साहब के इस बेतुके फरमान ने पूरी न्याय व्यवस्था का मजाक बना दिया है. यह पूरी तरह से अवैध और गैर कानूनी है. अब पुलिस अधिकारी थाने में बैठ कर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में गवाही दे सकेंगे. इसके विरोध में दिल्ली की सभी जिला अदालतों में हड़ताल चल रही है. उन्होंने कहा कि पहले ही पुलिस पर सरकार के दबाव में झूठे मुकदमें दर्ज करने के आरोप लगते रहे हैं. अब पुलिस की मनमानी और बढ़ेगी. दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की बार एससोएिशन ने भी इसका विरोध किया है और एलजी से आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की है.

कानून का मजाक बना रहे एलजी

AAP के एडवोकेट विंग के दिल्ली अध्यक्ष संजीव नासियार समेत अन्य वकीलों के साथ पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब केंद्र सरकार भारतीय न्याय संहिता लाई थी, तब आप एडवोकेट विंग ने कुछ सवाल उठाए थे और उन सवालों पर केंद्र सरकार से बातचीत भी हुई थी. केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के गृह सचिव ने लिखित आश्वासन दिया था कि कोर्ट के साक्ष्य को पुलिस थाने से नहीं दे सकते. इसके बावजूद 13 अगस्त को दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना एक नोटिफिकेशन लेकर आए, जिसमें कहा गया है कि पुलिस अधिकारी अपना बयान दर्ज कराने कोर्ट नहीं आएगा, बल्कि वह अपने थाने में बैठ कर बयान दर्ज कराएगा. यह सीधे तौर पर कानून का मजाक है, अवैध है, मनमाना है, गैर कानूनी है. यह नोटिफिकेशन पूरी न्याय व्यवस्था को ध्वस्त कर देने वाला है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुलिस पर बहुत आरोप लग रहे हैं कि वह झूठे मुकदमें बनाती है, सरकार के दबाव में झूठे मुकदमें दर्ज किए जाते हैं. वकील समाज के लिए खड़े होकर पुलिस से जिरह करके कोर्ट के सामने यह निकालते हैं कि बयान गलत है. अब अगर पुलिस अधिकारी थाने में बैठा होगा और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जज के सामने उसका बयान दर्ज दर्ज होगा तो शपथ कहां कराएंगे? वकील पुलिस अधिकारी से जिरह कैसे करेंगे? अगर वकील ने कोई तीखा प्रश्न पूछ लिया और पुलिस अधिकारी की पूरी गवाही खराब हो रही है तो वह कैमरा बंद कर देगा और कहेगा कि इंटरनेट चला गया. फिर अगली सुनवाई में तैयारी करके आएगा. यह अधिसूचना पूरी तरह से व्याय व्यवस्था का मजाक है.

सरकार में आते ही भाजपा ने मिडिल क्लास पर किया हमला

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अभी एलजी साहब ने पुलिस थानों के लिए अधिसूचना जारी की है, कल को सीबीआई-ईडी के लिए भी अधिसूचना जारी कर देंगे कि वह अपने दफ्तर में बैठ कर गवाही देंगे. फिर वो भी पूरे मामले में हेरफेर करेंगे. एलजी की इस अधिसूचना के खिलाफ जिला न्यायालय ने तीन दिन की हड़ताल की थी. यह हड़ताल सोमवार तक रहेगी. हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव पास करके हड़ताल का समर्थन करते हुए एलजी से अधिसूचना को तुरंत वापस लेने की मांग की है. इसी तरह, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने भी अधिसूचना वापस लेने की मांग की है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार आई है, कोई ऐसा वर्ग नहीं बचा है, जिसका इन्होंने नुकसान नहीं किया हो. सरकार में आते ही भाजपा ने मिडिल क्लास पर हमला किया और सभी प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ गई. रोज घंटों बिजली कटने लगी. डॉक्टरों के साथ भाजपा के विधायक मारपीट कर रहे हैं और पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है. अब वकीलों को परेशान कर रहे हैं. इस अधिसूचना के खिलाफ पूरी दिल्ली के जिला न्यायालय हड़ताल पर हैं लेकिन इसे मीडिया में कवरेज भी नहीं मिल रही है.

संस्थाओं को किया जा रहा कमजोर

संजीव नासियार ने कहा कि पिछले 10-11 साल से आजाद भार के अंदर सभी संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है. जब बीएनएस के नाम पर कानून बने थे तो वकीलों ने भारी विरोध किया था. बीएनएस के खिलाफ पूरी दिल्ली की अदालतों में हड़ताल हुई थी. इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री ने मीटिंग बुलाई. दिल्ली बार काउंसिल में निर्वाचित सदस्य होने के नाते मैं खुद भी उस मीटिंग में मौजूद था. मीटिंग में गृहमंत्री ने आश्वस्त किया कि जिन बिंदुओं पर आपत्ति है, उस पर विचार करेंगे और बाद में गृह मंत्रालय से नोटिफिकेशन जारी हुआ, जिसमें कहा गया कि कोई भी गवाही कोर्ट में होगी. पुलिस अधिकारी अपने थाने या अन्य जगहों से गवाही नहीं दे सकता है.

संजीव नासियार ने कहा कि वकीलों को बीएनएस के दूसरे प्रावधानों पर आपत्ति थी. बीएनएस कानून आने के बाद पुलिस की शक्तियां बढ़ गई हैं. आम जनता के अधिकारों को छीना गया है. वकीलों के पास कोर्ट के अंदर पीड़ित को न्याय दिलवाने की जिम्मेदारी होती है और न्याय के अंदर ये बाधाएं हैं. एलजी की अधिसूचना के बाद पुलिस के पास इस स्तर पर पावर चली जाएगी कि थाने में बैठ कर गवाही दे सकेगी. जब तक गवाह को कोर्ट के अंदर नहीं बुलाया जाएगा, एक न्यायाधिकारी के सामने उससे जिरह नहीं होगी, शपथ नहीं होगी तो न्याय प्रणाली कमजोर होगी. यह अधिसूचना न्याय प्रणाली को कमजोर करने की साजिश है.

वकीलों के साथ AAP

संजीव नासियार ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में एक आम आदमी पुलिस से खुद को सुरक्षित महसूस करता था और महंगाई से भी राहत थी. अब भाजपा की सरकार आने के बाद दिल्ली के अंदर जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं और पूरे देश में कानून को बदला जा रहा है, उसको लेकर दिल्ली की कानून बिरादरी सड़क पर है. आप लीगल विंग वकीलों की इस हड़ताल को पूरी ताकत देगी और अधिसूचना वापस लेने के लिए भारत सरकार और एलजी को मजबूर करेंगे.

यह भी पढ़ें : PM मोदी पर विवादित पोस्ट करना तेजस्वी यादव को पड़ा भारी, UP और महाराष्ट्र में केस दर्ज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बारिश में डूबी सरकार: जलभराव और हादसों पर AAP का BJP पर तीखा हमला
AAP On Waterlogging : राजधानी दिल्ली में शनिवार को हुई तेज़ बारिश ने एक बार फिर सरकार के दावों की पोल खोल दी. आईटीओ, साकेत, पंजाबी बाग, धौलाकुआँ, प्रगति मैदान और पालम जैसे प्रमुख इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ और आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. रक्षाबंधन जैसे पावन त्योहार पर जहां बहनें अपने भाइयों से मिलने जाती हैं, वहीं इस बारिश ने हजारों लोगों के त्योहार की खुशियों को दुख में बदल दिया है.

जैतपुर में दीवार गिरने से 7 की मौत

बदरपुर स्थित जैतपुर इलाके में जलभराव के बीच एक दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें सात लोगों की जान चली गई. मृतकों में तीन पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं. इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया है और सरकार की संवेदनहीनता पर तीखा हमला बोला है.

AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इतने बड़े हादसे के बावजूद कोई मंत्री, मुख्यमंत्री या उपराज्यपाल घटनास्थल पर नहीं पहुंचे. उन्होंने सवाल किया, क्या सरकार इन मासूमों की जान वापस ला सकती है? साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा की अनुपस्थिति पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि, दिल्ली को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है.

भ्रष्टाचार का आरोप

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि नालों की सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि दिल्ली की लगभग हर सड़क पर पानी भर गया. उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि नालों की सफाई का थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जाए, लेकिन भाजपा सरकार ने अब तक ऐसा नहीं किया. उन्होंने पूछा कि, अगर सब कुछ सही है, तो सरकार ऑडिट कराने से डर क्यों रही है?

नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी जलभराव के हालात पर सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार को घेरा और कहा कि आज जब रक्षाबंधन पर हर कोई अपने घर जाना चाहता है, दिल्ली की सड़कें जलमग्न हैं, लोग अपने ही घरों में कैद हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के गायब होने पर तंज कसते हुए कहा, रेखा गुप्ता सरकार बहनों को भाइयों से मिलने नहीं दे रही है.

भाजपा की नीयत पर सवाल

AAP विधायक संजीव झा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि, दिल्ली में दो घंटे की बारिश में ही हालात ऐसे हो गए कि लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया. जिन हॉटस्पॉट्स पर निगरानी रखने के लिए कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए थे, वो सब नदारद रहे. क्या जनता से किया गया वादा सिर्फ प्रचार तक सीमित था?

उन्होंने यह भी बताया कि नरेला के अलीपुर इलाके में एक बच्चा जलभराव के बीच गड्ढे में गिरकर मौत का शिकार हो गया, और कोंडली क्षेत्र में एक व्यक्ति करंट लगने से मारा गया. कुलदीप कुमार ने कहा कि “अब तो भाजपा के पास MCD, PWD, पुलिस, डीडीए, सब कुछ है. फिर जिम्मेदारी से कैसे भाग सकते हैं?”

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जैतपुर हादसे को बेहद पीड़ादायक बताते हुए दिवंगत आत्माओं के लिए शांति और परिजनों के लिए शक्ति की कामना की.

भाजपा सरकार पर जनता का भरोसा डगमगाया – AAP

AAP नेता कुलदीप कुमार ने भी सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि, दिल्ली की जनता ने 27 साल बाद भाजपा को एक मौका दिया था, लेकिन अब उन्हें यह लगने लगा है कि यह ‘चार इंजन सरकार’ दिल्लीवालों के लिए ‘विपदा’ बन गई है. उन्होंने कहा कि BJP अब केवल “रील बनाने और मोदी जी के नारे लगाने” में व्यस्त है, जबकि राजधानी के लोग जल में फंसे हैं.

AAP की मांग है कि सरकार जनता को जवाब दे कि पिछले 6 महीनों में जलभराव रोकने के लिए कौन-से ठोस कदम उठाए गए? हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन क्यों नहीं हुआ? और, जो वादे किए गए थे, उनका क्या हुआ?

बारिश ने खोली बुनियादी व्यवस्थाओं की पोल

दिल्ली में तेज बारिश से उत्पन्न हालात ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बुनियादी ढांचे की स्थिति चिंताजनक है. राजधानी की सड़कों पर जलभराव, हादसे और प्रशासन की अनुपस्थिति ने नागरिकों के बीच नाराजगी बढ़ाई है.

आम आदमी पार्टी इस पूरे घटनाक्रम को भाजपा सरकार की नाकामी और संवेदनहीनता का प्रतीक मान रही है, जबकि जनता इस सवाल का जवाब चाहती है, क्या आने वाली बारिशों में भी दिल्ली इसी तरह डूबती रहेगी?

यह भी पढ़ें : आतंक के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन, BKI की साजिश को किया नाकाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

1000 करोड़ के ‘घोटाले’ में झूठा फंसाया? सौरभ भारद्वाज का दैनिक जागरण को करारा जवाब, मानहानि का नोटिस भेजा!
Saurabh Bhardwaj : पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बताया, कि उन्होंने दैनिक जागरण अखबार को एक मामले में मानहानि का नोटिस दिया है. उन्होंने बताया कि पिछले महीने 24 जून को उपराज्यपाल महोदय के कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसमें यह कहा गया था, कि एक अस्पताल घोटाले के मामले में जांच की अनुमति दे दी गई है.

सौरभ की आपत्ति, बिना जांच ‘घोटाला’

इस प्रेस रिलीज के आधार पर दैनिक जागरण अखबार ने 25 जून को इस संबंध में एक खबर प्रथम पन्ने पर छापी, जिसमें दैनिक जागरण ने लिखा था, कि 1000 करोड़ के अस्पताल घोटाले मामले में पूर्व मंत्री भारद्वाज और जैन के खिलाफ होगी एसीबी जांच. अखबार ने आगे लिखा था कि वर्ष 2018-19 में दोनों तत्कालीन मंत्रियों ने 5590 करोड़ की लागत की 24 अस्पताल परियोजनाओ को मंजूरी दी थी. सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल कार्यालय द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति पर भी नाराजगी जताते हुए कहा, कि उपराज्यपाल महोदय को अपनी प्रेस विज्ञप्ति में घोटाला शब्द का प्रयोग न करके तथाकथित घोटाला या आरोप शब्द का प्रयोग करना चाहिए था.

सौरभ भारद्वाज की दैनिक जागरण पर दोबारा आपत्ति

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के सभी पत्रकारों को इस बात की भली भांति जानकारी है, कि 2015 से 2020 का जो दिल्ली सरकार का कार्यकाल रहा, मैं उसमें मंत्री पद पर नहीं था. बावजूद इसके दैनिक जागरण अखबार ने 2018-19 में मुझे मंत्री बताया. उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण में छपी इस गलत खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए 26 जून को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से और एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से जारी करते हुए, दैनिक जागरण अखबार को और बाकी सभी मीडिया को यह जानकारी दी थी, कि अखबार में छपी खबर गलत है.

वर्ष 2018-19 में मैं किसी मंत्री पद पर आसीन नहीं था. उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा यह बात साफ कर देने के बावजूद की 2018-19 में मैं किसी मंत्री पद पर आसीन नहीं था, दैनिक जागरण अखबार ने 27 जून को दोबारा एक खबर छापी, और इस बार यह खबर संपादक महोदय के माध्यम से छापी गई, जिसमें अखबार ने फिर से मुझे तत्कालीन मंत्री बताया.

सौरभ भारद्वाज  की चेतावनी, भेजा मानहानि का नोटिस

प्रेस वार्ता के माध्यम से दैनिक जागरण को चेतावनी देते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि मेरे द्वारा यह बता दिए जानें के बावजूद की वर्ष 2018-19 में मैं किसी मंत्री पद पर आसीन नहीं था, उसके बावजूद दैनिक जागरण अखबार ने दोबारा मेरे बारे में गलत खबर छापी. उन्होंने कहा कि मेरा दैनिक जागरण अखबार से यह अनुरोध है, कि वह अपनी इस त्रुटि को स्वीकार करें और उसमें सुधार करें, अन्यथा मैं दैनिक जागरण अखबार पर मानहानि का मुकदमा करूंगा. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं सभी पत्रकार बंधुओ को यह बताना चाहता हूं, कि किसी पत्रकार के खिलाफ या किसी संपादक के खिलाफ इस प्रकार का मुकदमा करना हमें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता.

जांच से पहले ‘घोटाला’ कहना गलत – सौरभ भारद्वाज

बड़े भारी मन के साथ मैने यह मानहानि का नोटिस जारी किया है. परंतु पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों को भी इस बात का ख्याल रखना पड़ेगा, कि जब कोई व्यक्ति राजनीति में पूरी ईमानदारी के साथ काम करता है, तो उसमें बड़ा त्याग होता है. न केवल उस व्यक्ति का त्याग होता है, बल्कि उसके पीछे उसके पूरे परिवार का त्याग होता है. उन्होंने कहा कि इतनी ईमानदारी और त्यागी के साथ काम करने वाले व्यक्ति पर लगे किसी तथा कथित आरोप को आप जांच शुरू होने से पहले ही यदि घोटाला कहकर संबोधित करेंगे तो यह बात ठीक नहीं है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमें उम्मीद है कि दैनिक जागरण अखबार अपनी इस गलती में सुधार करेगा.

यह भी पढ़ें : 6 महीने से ठप दिल्ली! आप का BJP पर बड़ा वार – वादे हवाई, काम जीरो!

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मंत्रियों को 1.5 लाख का फोन तुरंत मंजूर, महिलाओं को 2500 देने के लिए कमेटी – AAP का BJP पर तीखा हमला!”
Saurabh Bharadwaj Statement : दिल्ली की भाजपा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए लाखों रुपए के मोबाइल फोन खरीदने के किए गए फैसले पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है. ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार दिल्लीवालों की चिंता छोड़ अपने मंत्रियों के लिए लाखों रुपए के मोबाइल फोन खरीदने जा रही है. भाजपा को अपने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए 1.50 और 1.25 लाख रुपए का फोन और अनलिमिटेड बिल का ऑर्डर निकालने में जरा भी देर नहीं लगी, लेकिन महिलाओं को 2500 रुपए देने के लिए कमेटी बना दी. सरकार को मंत्रियों के फोन के लिए भी कमेटी बनानी चाहिए थी. निजी स्कूलों में फ्रीस वृद्धि, जल भराव, ट्रैफिक जाम, गरीबों के मकान तोड़ने से परेशान दिल्लीवाले भाजपा के सारे कारनामे देख रहे हैं.

लाखों महिलाओं को भाजपा ने किया था वादा

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की लाखों महिलाओं को भाजपा ने वादा किया था कि 8 मार्च 2025 से पहले उनके खातों में हर महीने 2500 रुपए आने शुरू हो जाएंगे. वह पैसा तो आया नहीं, उल्टा उसके लिए एक कमेटी बना दी गई. वह कमेटी बस मीटिंग-मीटिंग खेल रही है और अभी तक पैसे का कोई अता-पता नहीं है.

कमेटी-कमेटी खेल रही है भाजपा – सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब खुद के लिए 1.5 लाख रुपए का फोन लेना हो और अनलिमिटेड बिल का ऑर्डर निकालना हो, तो वह तुरंत पास हो गया. इसके लिए भी भाजपा एक कमेटी बना लेती. वह कमेटी जाकर ढूंढती कि कौन सा मोबाइल कितने का आता है, कौन से मुख्यमंत्री के लिए ठीक रहेगा, कितना बिल आना चाहिए और सरकार को कितना बिल देना चाहिए. वहां कमेटियां क्यों नहीं बनाई जातीं हैं? अपना काम तुरंत, लेकिन जनता के लिए काम कमेटी-कमेटी. यह जो भाजपा कर रही है, दिल्ली के लोग इसे देख रहे हैं.

महिलाओं को कमेटी, मंत्रियों को मोबाइल

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि दिल्ली भाजपा की मुख्यमंत्री और मंत्रियों को बधाई. सीएम और मंत्री 1.5/1.25 लाख का फोन और अनलिमिटेड बिल की योजना पास हुई है, विकास होना चाहिए, किसी का तो हो रहा है. 2500 रुपए नहीं भी दिए तो क्या, प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ी तो क्या, दिल्ली में खूब जल भराव हुआ तो क्या, बारिश में घंटों ट्रैफिक जाम तो क्या, हजारों विधवाओं की पेंशन काटी तो क्या, गरीब का मकान टूटा तो क्या? महिलाओं को 2500 देने पर कमिटी बना दी, 8 मार्च निकल गई, कमेटी-कमेटी खेल रहे हैं. किसी एक महिला को 2500 नहीं दिए. अपने फोन के लिए भी कोई कमेटी बना देते, वर्षों तक चर्चा करते कि कितने का फोन होना चाहिए.

यह भी पढ़ें : 1300 साल पुरानी विरासत पर खतरा! अनंगपुर गांव बचाने की लड़ाई में ‘AAP’ की एंट्री – सरकार से सीधी टक्कर!

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली सरकार का कानून, पहले झुग्गी वालों को देंगे पक्का मकान, फिर झुग्गी तोड़ी जाएगी : सौरभ भारद्वाज
Saurabh Bharadwaj: दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र शासित रेलवे विभाग द्वारा दिल्ली में कई जगहों पर वर्षों से बसी झुग्गियों को गैरकानूनी तरीके से तोड़ने का काम किया जा रहा है. इसी श्रृंखला में रेलवे विभाग ने दो दिन पहले भी दिल्ली की अलग-अलग इलाकों में बसी कई झुग्गी बस्तियों में उन झुग्गियों को तोड़ने का नोटिस लगा दिया था.

उन्होंने कहा, जैसे ही मामले की जानकारी दिल्ली सरकार को हुई.  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश पर दिल्ली सरकार का DUSIB विभाग इस मामले को लेकर हाई कोर्ट पहुंचा.  जहां माननीय न्यायाधीश ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए  इस बात को माना कि झुग्गियों को गैर कानूनी तरीके से तोड़ा जा रहा है और रेलवे विभाग द्वारा झुग्गियों को तोड़ने के लिए जारी किए गए नोटिस पर स्टे लगा दिया.

उन्होंने कहा,  बीते वर्ष भी इसी प्रकार से केंद्र शासित अलग-अलग एजेंसियों ने दिल्ली में स्थित कई झुग्गी बस्तियों को तोड़ दिया था. लाखों लोगों को एक साथ घर से बेघर कर सड़क पर रहने के लिए मजबूर कर दिया था.

हाई कोर्ट द्वारा रेलवे विभाग के नोटिस पर स्टे लगा देने के आदेश के बाद शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज सरोजिनी नगर के समीप स्थित फ्लाइंग क्लब जेजे कैंप पहुंचे और झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों से मुलाकात कर उन्हें कोर्ट द्वारा रेलवे विभाग की नोटिस पर लगाए गए स्टे की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि लोगों में इस ख़बर को सुनने के बाद खुशी का माहौल था और लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का और दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त कियाI  ज्ञात रहे कि यह सभी झुग्गी बस्तियां दिल्ली सरकार के DUSIB विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक लिस्टेड झुग्गी बस्तियां हैं.  जिन्हें कानून के मुताबिक बस्तियों में रहने वाले लोगों को उनकी झुग्गी के बदले पक्का मकान देने से पहले नहीं तोड़ा जा सकता.

इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि दिल्ली सरकार का यह कानून है, कि दिल्ली में जहां कहीं भी झुग्गी बस्तियां हैं, उन झुग्गी बस्तियों को तोड़ने से पहले उन लोगों को रहने का पक्का मकान दिया जाएगा और कानून के अनुसार जो भी एजेंसी झुग्गियों को तोड़ेगी, उस एजेंसी की यह जिम्मेदारी होगी, कि पहले उन झुग्गियों में रहने वाले लोगों को वहीं कहीं आसपास के क्षेत्र में पक्के मकान बना कर दे,  उसके बाद ही उन झुग्गियों को तोड़ा जाएगा.

उन्होंने कहा कि हमने कोर्ट के समक्ष भी इसी बात को रखा. माननीय हाईकोर्ट ने हमारी इस बात को स्वीकार करते हुए केंद्र शासित रेलवे विभाग द्वारा झुग्गियों को तोड़ने के लिए जारी किए गए नोटिस पर स्टे लगा दिया.  उन्होंने कहा कि यदि रेलवे विभाग इन झुग्गियों को तोड़ना चाहता है  तो पहले इन झुग्गियों के बदले झुग्गियों में रहने वाले लोगों को पक्के मकान बनाकर दे.  जब तक झुग्गी में रहने वाले सभी लोगों को पक्का मकान बनकर नहीं मिल जाता.  तब तक कानून के मुताबिक इन झुग्गियों को नहीं तोड़ने दिया जाएगा.

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया, कि केंद्र शासित रेलवे विभाग द्वारा दिल्ली में कई जगहों जैसे फ्लाइंग क्लब जेजे कैम्प, दिल्ली कैंट झुग्गी बस्ती, लोहा मंडी झुग्गी बस्ती, राजीव गांधी कैंप, बुद्ध नगर एवं इन्द्रपुरी झुग्गी बस्ती आदि में इस प्रकार के नोटिस  झुग्गी बस्तियों में चिपकाए गए थे, जबकि यह झुग्गी बस्तियां DUSIB विभाग में लिस्टेड झुग्गी बस्तियों में आती हैं.  उसके बावजूद भी केंद्र शासित रेलवे विभाग गैर कानूनी तरीके से बार-बार इन झुग्गी बस्तियों को तोड़ने की कोशिश करता रहा है.

उन्होंने बताया कि आज माननीय हाईकोर्ट द्वारा ऐसी ही छह अलग-अलग झुग्गियों को तोड़े जाने के नोटिस पर स्टे लगा दिया गया है. बताया गया कि शुक्रवार को मंत्री सौरभ भारद्वाज जिस फ्लाइंग क्लब जेजे कैंप में लोगों से जाकर मिले, लगभग 5 महीने पहले जनवरी 2024 में भी रेलवे विभाग ने इस बस्ती में इसी प्रकार से नोटिस लगाकर बस्ती को तोड़ने की पूरी तैयारी कर ली थीI  उस समय पर भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मौके पर पहुंचकर इस गैर कानूनी कार्यवाही को रुकवाया था.

कहा गया कि आज एक बार फिर से केंद्र शासित रेलवे विभाग ने वही गैरकानूनी कोशिश दोबारा से करनी चाही थी, परंतु एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के निर्देश पर हाईकोर्ट में इस गैरकानूनी कृत्य के खिलाफ अपील की गई और कोर्ट ने हमारी अपील को स्वीकार करते हुए रेलवे विभाग के नोटिस पर स्टे लगा दिया.

‘आप’ की ओर से कहा गया कि बीते वर्ष भी दिल्ली में विभिन्न जगहों पर केंद्र शासित भिन्न-भिन्न एजेंसियों जैसे रेलवे विभाग, डीडीए, एलएनडीओ आदि के द्वारा कई वर्षों से बसी झुग्गी बस्तियों को गैर कानूनी तरीके से तोड़ दिया गया था. जिसमें मुख्य रूप से ओखला फोर्ट के समीप बसी झुग्गी बस्ती, सुंदर नर्सरी झुग्गी बस्ती एवं गोशिया कालोनी झुग्गी बस्ती तथा अन्य कई बस्तियां शामिल हैंI  इन बस्तियों में अकेले ओखला फोर्ट के समीप बसी झुग्गी बस्तियों में ही लगभग दो से ढाई लाख लोग रहते थेI  एक साथ लाखों लोगों जिनमें बच्चे, बूढ़े, औरतें सभी शामिल थे, घर से बेघर कर सड़कों पर रहने को मजबूर कर दिया गया थाI

कहा गया कि  केंद्र सरकार के इस प्रकार के गैर कानूनी कृत्य से न केवल उन गरीब झुग्गी वालों का घर उजड़ा, बल्कि उनका जीवन, उनका रोजगार, उनके बच्चों की शिक्षा भी अस्त व्यस्त हो गई.  दिल्ली सरकार पहले भी इन झुग्गी बस्ती में रहने वाले गरीब लोगों के हक के लिए लड़ाई लड़ती रही है और आज भी इन गरीबों के हक की लड़ाई दिल्ली हाईकोर्ट में लड़ी, जिसका नतीजा रेलवे विभाग के नोटिस पर स्टे के रूप में प्राप्त हुआ. दिल्ली सरकार भविष्य में भी इन झुग्गी बस्ती वालों के लिए उनके हक की लड़ाई तब तक लड़ती रहेगी, जब तक की इन झुग्गी बस्ती वालों को झुग्गी के बदले पक्का मकान नहीं मिल जाता.

(प्रेस विज्ञप्ति)

यह भी पढ़ें : राज्यसभा सदस्य विक्रम सहनी ने जारी किया अपना रिपोर्ट कार्ड, बोले… एक होकर पंजाब के लिए केंद्र से मांगे फंड

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Delhi News: ‘LG के बयान से साबित हुआ, BJP के लिए काम कर रही हैं स्वाति मालीवाल’, AAP का जोरदार हमला!
Delhi News: दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल मामले में दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना (VK Saxena) का बयान आने पर आम आदमी पार्टी ने कोई हैरानी नहीं जताई है। ‘‘आप’’ का कहना है कि एलजी के बयान से आज यह साबित हो गया है कि स्वाति मालीवाल भाजपा के लिए काम कर रही हैं। चुनाव में भाजपा रोज नई साजिश लेकर आ रही है।

Delhi News: स्वाति मालीवाल को मोहरा बना रही भाजपा – AAP

भाजपा कभी शराब घोटाला ला रही है, कभी स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) को मोहरा बना रही है, तो कभी विदेश फंडिंग के झूठे आरोप आरोप लगा रही है।  दिल्ली में 25 और पंजाब में एक जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हैं, तब तक भाजपा ऐसे ही रोज नए हथकंडे अपनाएगी।

सच्चाई यह है कि दिल्ली समेत पूरे देश में भाजपा बुरी तरह से हार रही है। इसलिए मोदी जी की डूबती नैया को अब स्वाति मालीवाल का सहारा है। भाजपा और प्रधानमंत्री स्वाति मालीवाल के ज़रिए दिल्ली के अंदर अपना चुनाव उठाना चाह रहे हैं, लेकिन जनता सब देख रही है और इसका जवाब अपने वोट से देगी।

Delhi News: पहलवान बेटियों के मामले में चुप क्यों रहे LG – सौरभ भारद्वाज

उधर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने एक्स पर एलजी वीके सक्सेना को संबोधित एक पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने कहा कि सक्सेना साहब, शायद आप भूल गए, देश के लिए मेडल जीतने वाली पहलवान बेटियां, इसी दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी थीं। धूप और बरसात में भी बैठी थी।

एफआईआर करवानी थी कि भाजपा के सांसद बृजभूषण ने बार-बार उनका शारीरिक शोषण किया था। तब आपके अधीन दिल्ली पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की थी। बताइए क्यों नहीं दर्ज की? एफआईआर भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई थी। मगर धारा 354 के मुक़दमे के बावजूद भाजपा सांसद एक दिन के लिए भी गिरफ़्तार नहीं हुआ।

दिल्ली पुलिस आपके अधीन है। बताइए क्यों गिरफ़्तार नहीं किया? आप पूरे प्रकरण पर क्यों चुप रहे? आप उनसे मिलने क्यों नहीं गए? तब आपको दिल्ली और भारत की अंतर्राष्ट्रीय छवि की चिंता नहीं हुई? आपके अधीन पुलिस ने आधी रात को इन बेटियों को बेरहमी से पीटा। बताइए आपने क्या कार्यवाही की? उसी रात को स्वाति मालीवाल को भी पुलिस ने सड़क पर घसीटा था। बताइए आपने क्या कार्यवाही की? थोड़ा गिरेबान में झांकिए।

स्वाति मालीवाल के कॉल रिकॉर्ड की जांच होनी चाहिए – AAP

आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल पर एंटी करप्शन ब्यूरो का एक भर्ती घोटाले का केस चल रहा है कि डीसीडब्ल्यू में गलत तरीके से संविदा कर्मचारियों को भर्ती किया गया। यह केस पिछले कई सालों से चल रहा है। उन पर एफआईआर भी हुई है।

अब ये मामला खत्म होने के करीब है। इसलिए ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी का अलग-अलग नेताओं पर केस करने का यह जो फार्मूला है, उसी फार्मूले को स्वाति मालीवाल पर इस्तेमाल किया गया होगा। उन पर डीसीडब्ल्यू में जो केस चल रहा है, शायद उस पर धमकी देकर स्वाति मालीवाल से यह करवाया गया है। स्वाति मालीवाल के कॉल रिकॉर्ड की जांच होनी चाहिए।

पिछले कुछ महीनों से वो लगातार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से संपर्क में हैं। दिल्ली पुलिस इस बात की जांच करे कि यह कैसा राजनैतिक षड़यंत्र है, जो दिल्ली में मतदान से बिल्कुल 5 दिन पहले अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए रचा जाता है।

जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा की सरकार – AAP

‘‘आप’’ का कहना है कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करती है। विपक्ष के दूसरे नेताओं की तरह भाजपा ने स्वाति मालीवाल मामले पर एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा पहले केस कराया, फिर एफआईआर की गई और अभी उसकी जांच हो रही है। अब इसी केस के माध्यम से स्वाति मालीवाल से यह षड़यंत्र रचाया गया है।

स्वाति मालीवाल को चुनाव से ठीक पहले इस षड़यंत्र का मोहरा बनाया गया है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए कि कौन किसके संपर्क में है। भाजपा के किस नेता से स्वाति मालीवाल मिलीं, कब मिलीं, फोन और वाट्सएप पर क्या बात हुई।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: PM मोदी आज दिल्ली-UP में भरेंगे चुनावी हुंकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Arvind Kejriwal: सौरभ भारद्वाज ने तिहाड़ जेल प्रशासन और केंद्र सरकार पर लगाए बड़े आरोप, बोले- सीएम केजरीवाल को नहीं दी जा रही दवा
Arvind Kejriwal: नई आबकारी नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद सीएम केजरीवाल की डाइट और इंसुलिन को लेकर सियासी बवाल जारी है। रविवार (21 अप्रैल) सुबह दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कप केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार और जेल प्रशासन पर कई आरोप लगाए।

Arvind Kejriwal: ‘DG ने एम्स से मांगा मधुमेह रोग विशेषज्ञ’

सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कर कहा कि ‘न केवल भारत में बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया देख रहे हैं कि कैसे एक केंद्र सरकार एक निर्वाचित सीएम को मारने की साजिश रच सकती है। सौरभ भारद्वाज ने एक पत्र मीडिया के सामने रखा। उन्होंने आगे कहा कि तिहाड़ जेल के डीजी ने कल एम्स को लिखा कि हम एक मधुमेह रोग विशेषज्ञ की जरूरत है।

#WATCH | Delhi Minister & AAP leader Saurabh Bharadwaj says, "…Not only in India but many of the international media are witnessing how a central govt can conspire to kill an elected CM… The DG of Tihar jail yesterday wrote to AIIMS that we need a diabetologist, this exposed… pic.twitter.com/Uck1im79T7
— ANI (@ANI) April 21, 2024

‘भाजपा हुई बेनकाब’

उन्होंने आगे कहा कि इससे साफ हो गया है कि भाजपा बेनकाब हो गई है। क्योंकि कल तक प्रशासन कह रहा था कि उनके पास सभी विशेषज्ञ हैं, जेल में इंसुलिन उपलब्ध है और अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि एक साधारण डॉक्टक जिससे सीएम कजरीवाल का ईलाज करवाया जा रहा है, वह जेल में कैसे हैं उनकी सिफ़ारिशों पर ये सारी हेराफेरी की जा रही है और दिल्ली के निर्वाचित सीएम को इंसुलिन देने से इनकार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Karnataka: मैंगलोर में मनाया जा रहा ‘अग्नि केली’ उत्सव, लोग एक दूसरे पर नारियल की छाल से बनी मशाल फेंकते आए नजर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप