satyendar jain money laundering Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

दिल्ली HC ने PMLA मामले में सत्येंद्र जैन की जमानत खारिज की
दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन और उनके दो सहयोगियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नेता की जांच कर रही है। अदालत ने 22 मार्च को उनकी जमानत याचिकाओं पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि जैन एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और उन्होंने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जमानत के लिए दोहरी शर्तों को पूरा नहीं किया है। “सीधा तथ्य यह है कि सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति (डीए) का मामला दर्ज किया है। वर्तमान अदालत इन कार्यवाही की वैधता में नहीं जा सकती है। तथ्य बताते हैं कि कुछ डीए नकाबपोश थे। अदालत को प्रथम दृष्टया मामला देखना है।”

Delhi High Court dismisses bail plea of Delhi's former cabinet minister Satyendar Jain in the money laundering case

The court also dismisses the bail pleas of co-accused Vaibhav Jain and Ankush Jain in the case.

He was arrested by the Enforcement Directorate in the case on May… pic.twitter.com/Cc8uMBEApK
— ANI (@ANI) April 6, 2023

न्यायाधीश ने कहा, “व्यापक संभावनाएं दर्शाती हैं कि उनसे जुड़ी कंपनियां उनके द्वारा नियंत्रित और प्रबंधित की जाती हैं। विशेष न्यायाधीश के आदेश (जैन को जमानत खारिज करने) में कोई विकृति नहीं है। आदेश अच्छी तरह से तर्कपूर्ण है।” जैन पिछले साल 30 मई से हिरासत में हैं। साथ ही वैभव जैन और अंकुश जैन उनके सह-आरोपी हैं। निचली अदालत ने 17 नवंबर, 2022 को नेता की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को नहीं मिली मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थय मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत नही मिली है। उच्च एवेन्यू की विशेष सीबीआई कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी है. बता दें कि सत्येंद्र जैन को ईडी ने 30 जून को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था. इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय यानि (ED) की टीम ने सत्येंद्र जैन से संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की. ED की टीम ने दिल्ली एनसीआर में सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगियों से संबंधित कई जगह छापेमारी की. ईडी ने शुक्रवार को करीब 10 जगह रेड की थी. इनमें आवासीय के साथ ही व्यावसायिक लोकेशंस भी शामिल हैं।

कहा जा रहा है कि जिन ठिकानों पर उनमें एक नामी स्कूल के प्रमोटर्स भी शामिल हैं. सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था. सत्येंद्र जैन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में 30 मई के दिन गिरफ्तार किया था. सत्येंद्र जैन ने जमानत याचिका दायर की है जिस पर दिल्ली की कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. गौरतलब है कि 57 साल के सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. ईडी की ओर से छापेमारी के दौरान करीब 2.85 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति और सोने के 133 सिक्के बरामद किए जाने का दावा किया था।

2017 में भी दर्ज हुआ था मनी लॉन्ड्रिंग केस

आपको बता दें कि साल 2017 में भी सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज हुआ था,सत्येंद्र जैन और उनके परिजनों के खिलाफ सीबीआई ने अगस्त 2017 में एफआईआर दर्ज भी की गई थी. उसके बाद सीबीआई ने दिसंबर 2018 में चार्जशीट दायर की थी. आरोप के मुताबिक हवाला के जरिये प्राप्त 4.81 करोड़ रुपये इस धनराशि का उपयोग लोन के भुगतान और दिल्ली के आसपास कृषि भूमि की खरीद में किया गया. जिन लोगों की संपत्ति ईडी ने अटैच की, वे सत्येंद्र जैन के परिवार से संबंधित लोग थे या फिर उनके सहयोगी।

Money Laundering मामले में केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर ईडी का छापा
नई दिल्ली।  दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर ईडी की ने छापा मारा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई स्थानों पर यह कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि कम से कम 10 आवासीय और व्यावसायिक स्थानों पर ईडी की टीम की कार्रवाई चल रही है। जैन को ईडी ने 30 मई को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था, फिलहाल जैन न्यायिक हिरासत में हैं। जमानत याचिका पर सुनवाई में मंगलवार सुबह ईडी की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसबी राजू और सत्येंद्र की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता हरिहरन ने पक्ष रखा था। विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। याचिका 9 जून को दी दाखिल की गई थी। इस पर फैसला शनिवार को आएगा।

मंगलवार सुबह 11 बजे सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसबी राजू और सत्येंद्र जैन की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता हरिहरन ने अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया। यह याचिका 9 जून को दी दाखिल की गई थी।

कुमार विश्वास बोले, ‘भारत रत्न’

कभी आम आदमी पार्टी का हिस्सा रहे कवि कुमार विश्वास ने जैन की याददाश्त जाने पर ट्वीट किया, भारत रत्न। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तंज कसा। ठाकुर ने सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछा, ऐसे व्यक्ति को उन्होंने मंत्रिमंडल में कैसे बना रखा है। केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि हिमाचल के प्रभारी के रूप में जैन लोगों को कैसे याद रखते हैं। 30 मई को गिरफ्तार किए गए जैन अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

ईडी ने कोर्ट को बताया, याददाश्त जाने का दावा कर रहे हैं सत्येंद्र जैन

ईडी ने अदालत में कहा कि सत्येंद्र जैन कोरोना के कारण याददाश्त जाने का दावा कर रहे हैं। ईडी के अनुसार जैन ने यह दावा तब किया, जब उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस के दस्तावेज दिखाकर सवाल पूछे गए।

कोविड के बहाने, जैन को बचाने की कवायद: कांग्रेस
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने सत्येंद्र जैन पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष हवाला दस्तावेजों के साथ पेश होने पर आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येन्द्र जैन द्वारा ढोंग करना कि कोविड के कारण उन्होंने याददाश्त खो दी। पूरी तरह से अपने साथ-साथ मुख्यमंत्री केजरीवाल को बचाने की प्रक्रिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल की आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी हैं जो असंतुलित याददाश्त वाले व्यक्ति को मंत्री पद पर रखा हुआ है। प्रदेश काग्रेस मांग करती है कि केजरीवाल तुरंत प्रभाव से सत्येन्द्र जैन को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करें।

अनिल कुमार ने कहा कि हवाला से पैसा पाने वाले ट्रस्ट से सत्येंद्र जैन का क्या कनेक्शन है। वह इसके सदस्य क्यों, इसपर सवाल पूछे जा रहे हैं। उस समय उन्होंने याददाश्त जाने की बात कही। जबकि केजरीवाल ने दावा किया था कि उन्होंने सारे कागजात देखें है। ऐसे में क्या केजरीवाल से हवाला मामले की पूछताछ नही होनी चाहिए। हाल में ईडी की कार्रवाई में हवाला कारोबारी सिद्धार्थ जैन विभव जैन, जी.एस. माथुर इत्यादि से 2.85 करोड़ की नकद राशि तथा 133 सोने के सिक्के बरामद हुए थे।