Sansad News Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

मानसून सत्र का आज आखिरी दिन, अधीर रंजन के सस्पेंशन पर सोनिया ने 10:30 बजे बुलाई बैठक
आज मानसून सत्र का आखिरी दिन है।  संसद में आज चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बिल पेश होगा जिस पर हंगामे के आसार हैं। इससे पहले कल लोकसभा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिर गया था।

दरअसल, गुरुवार को जब लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा चल रही थी तो उस वक्त लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर ऐसा बयान दे दिया। जिससे उन्हें अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड किया गया। अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना नीरव मोदी के साथ कर दी…जिस पर सरकार ने आपत्ति जताई। हालांकि, अधीर रंजन चौधरी ने अपने बयान पर सफाई भी दी और कहा कि, उनका इरादा पीएम का अपमान करने का नहीं था। दूसरी ओर विपक्ष का मणिपुर के मुद्दे पर गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं है। विपक्ष ने गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन से वॉक आउट भी किया था।

बता दें मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था। पूरे सत्र में विपक्ष ने मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर जमकर हंगामा किया। वे पीएम मोदी से मणिपुर पर बोलने की मांग कर रहे थे। इसके लिए विपक्ष ने 26 जुलाई को केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया था। अगले दिन यानी 27 जुलाई को लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।

उधर, गुरुवार यानी कि 10 अगस्त को पीएम मोदी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब दिया। मोदी ने 2 घंटे 12 मिनट का भाषण दिया, जिसमें वे मणिपुर पर 1 घंटे 52 मिनट बाद बोले। पीएम ने कहा- मैं सभी देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जो कोशिशें चल रही हैं, निकट भविष्य में शांति का सूरत जरूर उगेगा। मणिपुर फिर नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें: जुल्म पर दुकानदार और चौकीदार दोनों का मुंह नहीं खुलता: असदुद्दीन ओवैसी

संसद में बजट से पहले क्यों पेश होता है आर्थिक सर्वेक्षण, जानें इसकी अहमियत
Economic Survey 2022: देश का आम बजट मंगलवार 1 फरवरी को पेश होगा। इस साल भी पहले की तरह ही बजट से एक दिन पहले 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण सरकार द्वारा पेश किया जा रहा है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इस आर्थिक सर्वेक्षण को सदन के पटल पर रखेंगीं।

ऐसे में यह सवाल आपके मन में जरूर उठता होगा कि आर्थिक सर्वेक्षण क्या होता है और इसे बजट के एक दिन पहले ही क्यों पेश किया जाता है? आइए जानते हैं इसके बारे में-

आर्थिक सर्वेक्षण क्या होता है?

आर्थिक सर्वेक्षण एक तरह से अर्थव्यवस्था की सालाना आधिकारिक रिपोर्ट होती है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार देश की अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थिति के बारे में बताती है। इसके साथ-साथ इसमें भविष्य में बनाई जाने वाली योजानाओं और अर्थव्यवस्था में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया जाता है।

इस सर्वे में सरकार द्वारा देश के आर्थिक विकास का अनुमान भी बताया जाता है। रिपोर्ट में आगे के एक वर्ष का एक खाखा भी पेश कर दिया जाता है। देश की अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ेगी या फिर धीमी रहेगी, इसके बारे में जानकारी दी जाती है। इसके अलावा सर्वे में सरकार को कुछ सिफारिशें भी दी जाती हैं।

कौन तैयार करता है आर्थिक सर्वे?

आर्थिक सर्वेक्षण को वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार और उनकी टीम मिलकर तैयार करती है। हालांकि इस बार मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद कई महीनों तक खाली था। आपको बता दें कि बीते साल अक्टूबर माह में कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने इस पद से इस्तीफा दिया था।

बता दें कि सरकार ने हाल ही में अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त कर लिया था। 31 जनवरी को दोपहर 3 बजे अनंत नागेश्वरन मीडिया को संबोधित कर इसकी जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें-  यूनियन बजट 2022: किस सेक्टर को मिल सकती है सौगात?

Monsoon Session 2021: विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच दोनों सदन कल सुबह 11 बजे तक स्थगित
नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हुई है। इस सत्र में लगातार पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा देखने को मिल रहा है। वहीं आज संसद के मॉनसून सत्र का 8वां दिन था। एक बार फिर सदन में हंगामा देखने को मिला। पेगासस के मुद्दे पर सदन में आज भी विपक्ष की ओर से जमकर हंगामा हुआ। साथ ही विपक्षी दल के नेताओं ने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की और दोनों सदनों में खूब नारेबाजी किया और पर्चे भी उड़ाए।

पेगासस जासूसी कांड को लेकर विपक्ष का हमला

पेगासस जासूसी कांड को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रही है जिसकी वजह से अब तक संसद की कार्यवाही बाधित रही है और सदन सुचारु रुप से नहीं चल पाया है। वहीं इस मामले में विपक्षी दलों के नेता पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहे हैं।

दूसरी ओर सरकार का कहना है कि विपक्ष ना तो सदन चलने देना चाहती है और ना ही वे चर्चा करना चाहती है। संसद की कार्यवाही को बार-बार बाधित कर विपक्ष गलत कर रहा है।

वहीं, सरकार विपक्ष के दस सांसदों के खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। लोकसभा में सरकार निलंबन का प्रस्ताव रख सकती है।

हालांकि, राहुल गांधी ने कहा है कि पेगासस जासूसी कांड पर वे किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे।