Sanjay Singh to BJP Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

प्रधानमंत्री की नाक के नीचे दिल्ली के लोगों को उनके हक का पानी न मिलना बेहद शर्मनाक : संजय सिंह, AAP
Sanjay Singh to BJP: देश के लिए शुक्रवार का दिन बेहद अहम होने वाला है। भाजपा की केंद्र और हरियाणा सरकार से दिल्ली वालों को उनके हक का पानी देने की गुहार लगाकर थक चुकी दिल्ली जल मंत्री आतिशी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगी। इस संबंध में ‘‘आप’’ सांसद संजय सिंह का कहना है कि देश के इतिहास में पहली बार पानी के लिए किसी राज्य की जल मंत्री अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगी।

उन्होंने इंडिया गठबंधन के सभी दलों से अपील है कि वो भी दिल्ली के लोगों को पानी दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी का साथ दें। संजय सिंह ने दिल्ली में जल संकट के लिए भाजपा, प्रधानमंत्री और एलजी को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि हमारे बार-बार अनुरोध के बाद भी हरियाणा ने दिल्ली के हक का पानी नहीं छोड़ा। प्रधानमंत्री खुद को प्रधान सेवक कहते हैं और उनकी नाक के नीचे दिल्ली के लोगों को उनके हक का पानी नहीं मिल रहा है, जो बेहद शर्मनाक है। प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि दिल्लीवालों का क्या कसूर है? दिल्लीवालों ने तो भाजपा को सातों सीटें दे दीं।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि दिल्ली का जल संकट भाजपा द्वारा प्रायोजित है। हमारे बार-बार अनुरोध और प्रयास के बावजूद हरियाणा की भाजपा सरकार दिल्ली के हक का पानी नहीं दे रही है। वह दिल्ली के पीने का पानी रोक रही है। इस भीषण गर्मी में दिल्ली के लोगों के पीने का पानी रोकना कितना बड़ा पाप है, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह देश के प्रधान सेवक हैं और उनका मकसद पूरे देश की सेवा करना है। लेकिन प्रधानमंत्री यह तो बताएं कि दिल्ली के लोगों का क्या गुनाह है?

संजय सिंह ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने भाजपा को सातों लोकसभा सीटों पर जीत दिलाई। 2015 में दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी तो उन्होंने लोगों को मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज, बस यात्रा और मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा दी। इसके बावजूद, दिल्ली के लोगों ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सातों सीटें दीं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी सारी योजनाएं लागू रखीं। प्रधानमंत्री ने अरविंद केजरीवाल को फर्जी केस में जेल में डाल दिया तब दिल्ली के लोगों के मन में पीड़ा हुई, लेकिन इसके बावजूद दिल्लीवासियों ने भाजपा को फिर सातों सीटें दे दीं। प्रधानमंत्री दिल्ली वालों को किस बात की सजा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने दिल्ली से दो मंत्री बनाए, लेकिन आपके किसी भी मंत्री ने दिल्ली के लोगों के लिए नहीं कहा कि हरियाणा को दिल्ली के हक का पानी देना चाहिए। हम कोई अतिरिक्त मदद नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपने हिस्से का पानी मांग रहे हैं। हमारा सवाल यह है कि दिल्ली को उसके हक का 100 एमजीडी पानी जो वर्षों से मिलता आ रहा है, आप उसे क्यों रोक रहे हैं?

सांसद संजय सिंह ने कहा कि जैसे ही 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए और भाजपा दिल्ली की सातों सीटें जीत गई, उसके बाद सबसे पहले दिल्ली के लोगों का पानी बंद कर दिया। यह बहुत ही शर्मनाक बात है. 100 एमजीडी पानी से दिल्ली के 28 लाख लोगों की पानी की समस्या दूर हो सकती है, लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार यह पानी नहीं दे रही है। भाजपा के लोग मटके फोड़ रहे हैं, कर्मचारियों से मारपीट और ऑफिस में तोड़-फोड़ कर रहे हैं। यह भाजपाई कहीं भी आपको इस पानी के संकट को दूर करने में दिल्ली सरकार को सहयोग करते नजर नहीं आते हैं। बल्कि, ये लोग पानी की पाइप लाइन तोड़ने में लगे हुए हैं। दिल्ली की जनता भाजपाइयों की क्रूरता को पहचाने। ये आपके संकट के समय में आपको कुचलने का काम कर रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता को सोचना पड़ेगा कि भाजपा के लोग कितने क्रूर और निर्दयी हैं, उनकी मंशा इस जल संकट में दिल्ली के लोगों का सहयोग करना नहीं है। जहां पानी की सप्लाई हो रही है, भाजपाई वहां जाकर पानी की पाइप लाइन तोड़ देते हैं। जिन जगहों पर पानी सप्लाई की व्यवस्था की जा रही है, ये लोग वहां जाकर कार्यालय में तोड़फोड़ करते हैं। भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में भाजपा के लोगों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की। अगर डर के मारे कर्मचारी काम नहीं करेगा तो दिल्ली के लोगों को पानी कैसे मिलेगा?

आरोप लगाया कि इनकी पार्टी की हरियाणा सरकार ने दिल्ली का पानी रोक दिया और ये लोग यहां आकर ड्रामा कर रहे हैं। अगर भाजपाईयों को प्रदर्शन करना है तो हरियाणा भवन और बीजेपी मुख्यालय के बाहर करें और दिल्ली के हक का पानी लेकर आएं। भाजपा पहले खुद ही पानी का संकट प्रायोजित करती है, बाद में प्रदर्शन करने का प्रदर्शन का ड्रामा करती है और इस काम में अपने साथ दिल्ली के एलजी और CM नायब सिंह सैनी को भी शामिल कर लेती है। प्रधानमंत्री मोदी धृतराष्ट्र की तरह आंखों पर पट्टी बांध कर बैठे हैं। दिल्ली और देश यह सब देख रहा है।

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली के लोगों के लिए लगातार प्रयास किया। उन्होंने दिल्ली के लोगों की पानी की समस्या दूर करने के लिए हर जगह मदद मांगी और गुहार लगाई। उन्होंने एलजी से अनुरोध किया, अधिकारियों से कहा, केंद्र सरकार से विनती की और हरियाणा सरकार से अनुरोध किया कि वह दिल्ली के 28 लाख लोगों के हक का पानी दे दें। लेकिन भाजपा के लोगों ने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की कोई बात नहीं सुनी। आप हमारे साथ बैठिए, हम बातचीत करने के लिए तैयार हैं। आप हमारे साथ आमने-सामने आंख से आंख मिलाकर बात कीजिए। अगर भाजपा दिल्ली के जल संकट के लिए जिम्मेदार नहीं है तो देश की जनता के सामने सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इस संकट के लिए भाजपा, एलजी, हरियाणा सरकार और प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं।

संजय सिंह ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार होगा जब एक राज्य की जल मंत्री पानी के संकट के लिए अपनी आवाज उठाते-उठाते थक गई तो उसे अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठना पड़ रहा है। आज दिल्ली के लोगों को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसाया जा रहा है। उसके खिलाफ शुक्रवार से दिल्ली की जल मंत्री आतिशी का अनशन शुरू हो रहा है। मैं इंडी गठबंधन के सभी दलों से अनुरोध करता हूं कि वह इस लड़ाई में आतिशी और आम आदमी पार्टी का साथ दें। हम गलत हैं तो आप हमें सजा दें, लेकिन दिल्ली को हरियाणा सरकार से दिल्ली के हक का पानी मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा, जल मंत्री आतिशी दिल्ली के लोगों के हक के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ रही हैं। मैं दिल्ली की जनता से निवेदन करूंगा कि वे भी इस लड़ाई में आतिशी के साथ आएं। प्रधानमंत्री से हमारा आग्रह है कि दिल्ली का जल संकट दूर करवाएं। दिल्ली के लोगों ने आपको जिताया है, आप उन्हें इसकी सजा मत दीजिए।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम-यादव वाले बयान पर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर की सफाई, ‘गलत तरीके से दिखाया गया मेरा बयान’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप