Sachin Pilot News Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

सचिन पायलट BJP पर हमलावर, बोले- राम मंदिर पर राजनीति गलत
Sachin Pilot on BJP: अयोध्या में रामलला के आने की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। लेकिन राम मंदिर को लेकर सचिन पायलट (Sachin Pilot) भाजपा पर हमलावर हुए हैं। सचिन पायलट ने प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पर भी टिप्पणी की है।

राम मंदिर पर राजनीति करना गलत- पायलट

Sachin Pilot on BJP: प्राण प्रतिष्ठा के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयारी कर रही है। लेकिन इसको लेकर सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर राम मंदिर पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘ये भावनात्मक और धार्मिक मुद्दा है, इस पर राजनीति करना गलत है। राजनीति किसानों, गरीब, आर्थीक नीति, महंगाई पर होनी चाहिए। आज की वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम आधे हो गए हैं लेकिन भारत सरकार फिर भी दाम कम नहीं कर रही है।’

#WATCH जयपुर, राजस्थान: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "मुझे अपनी आस्था प्रकट करने और मंदिर में दर्शन के लिए किसी के न्योते की जरूरत नहीं है। मेरा जब मन करेगा जाउंगा। देश के सभी तीर्थों पर हमारे साथी जाते हैं, ये भावनात्मक और धार्मिक मुद्दा है, इस पर राजनीति करना गलत है।… pic.twitter.com/TRy97yDAJ4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2024

‘BJP करे तो अच्छा काम, हम करें तो रेवड़ी’

सचिन पायलट ने भाजपा पर भाव्नात्मक मुद्दों पर वट बंटोरने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि , ‘भाजपा कुछ अच्छा काम करे तो वो योगदान है और अच्छी नीति है और अगर दूसरी पार्टियां कुछ करें तो वो रेवड़ी हैं।’

‘आस्था प्रकट करने के लिए न्योते की जरूरत नहीं’

सचिन पायलट से प्राण प्रतिष्ठा में जाने पर सवाल पूछा गया। तो इसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे अपनी आस्था प्रकट करने और दर्शन करने के लिए किसी के न्योते की जरूरत नहीं। मेरा जब मन करेगा मैं तब जाउंगा।

ये भी पढ़ें: वाइब्रेंट गुजरात समिट में अंबानी ने की PM की तारीफ, बोले- मोदी है तो मुमकिन है

Dausa: पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर बोले सचिन- ‘हर गलती सजा मांगती है
आज 11 जून है। राजस्थान की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से इस तारीख का ब्रेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। आज कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता स्व. राजेश पायलट की पुण्यतिथि हैं। इस अवसर पर दौसा शहर के गुर्जर छात्रावास में उनकी पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सचिन पायलट ने पूर्व सीएम वसुंधरा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने 5 साल प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए सरकार के दांत खट्टे कर दिए। इस दौरान मेरे मुंह से कोई गलत बात नहीं निकली। उन्होंने आगे कहा कि किसी ने सही कहा है हर गलती सजा मांगती है। आपसे कैसे भी संबंध हों, सबसे बड़ा न्याय नीली छतरी वाला करता हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि राजेश पायलट ने छोटे किसान घर में जन्म लेने के बावजूद सफलता की ऊंचाईयों को छुआ। उनकी राजनीति की काफी अनोखी रही। उनकी राजनीति के केंद्र में हमेशा गरीब और वंचित रहे। पायलट ने कहा कि राजनीति में अपनी बात रखना जरूरी हैा। भगवान की कृपा है कि जो मेरी आत्मा बोलती है, वहीं जनता भी बोलती है। पायलट ने वहां मौजूद जनसमुह को संबोधित करते हुए कहा कि परिस्थिति चाहे कोई भी हो, आप लोगों के लिए संघर्ष करना, न्याय दिलाने का वादा कल भी था, आज भी है, कल भी रहेगा।

राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कई पायलट समर्थक विधायक और मंत्रियों के अलावा गहलोत गुट के मंत्री भी पहुंचे। इससे पहले सचिन पायलट सुबह 10 बजे दौसा के भंडाना पहुंचे। यहां राजेश पायलट के स्मारक पर उन्होंने पुष्पाजंलि अर्पित की। इसके अलावा उन्होंने राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण किया। श्रंद्धाजलि कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री बृजेंद्र ओला, परसादीलाल मीणा, प्रतापसिंह खाचरियावास, ममता भूपेश, हेमाराम चैधरी और मुरारीलाल मीणा भी शामिल हुए। मंत्रियों के अलावा ओमप्रकाश हुड़ला, मुकेश भाकर, रामनिवास गावड़िया, पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र चैधरी, ज्योति खंडेलवाल, पूर्व विधायक नवीन पिलानिया, खिलाड़ी राम बैरवा भी पहुंचे।

दौसा में सचिन पायलट-‘राजनीति में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं’
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अपने स्वर्गीय पिता राजेश पायलट को दौसा में श्रद्धांजलि दी। पायलट ने छात्रावास पहुंचकर पिता राजेश पायलट की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। पायलट ने कहा राजनीति में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है। हम भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति चाहते हैं। हम स्वच्छ राजनीति चाहते हैं। मेरी राजनीतिक सोच स्पष्ट है। मैं अपने वादे से पीछे नहीं हटूंगा। मैंने हमेशा युवाओं के हित की बात की है।

सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत पर जुबानी तौर पर निशाना साधते हुए कहा, हर गलती सजा मांगती है। पायलट बोले – पिताजी राजेश पायलट जी ने अपने जीवन में फौज की नौकरी की और लड़ाकू विमान उड़ाए। पाकिस्तान के दांत खट्टे किए और राजनीति में भी अपनी बात को हमेशा मुस्तैदी से रखा। उसी तरह की राजनीति की आज देश को जरूरत है, जिसमें बेबाकी से बोलना, सच्चाई और ईमानदारी का समर्थन करना, विपरीत परिस्थितियों में भी समझौता न करना शामिल है।

पिताजी ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया – पायलट

दौसा जाने से पहले सचिन पायलट ने कहा, मेरे पूज्य पिताजी राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें हृदय से नमन करता हूं। अपनी कर्मभूमि से उनका जुड़ाव, जनता से अपनेपन का रिश्ता और जनकल्याण के प्रति उनकी समर्पित कार्यशैली मेरे लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने जनहित को सर्वोपरि मानकर कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनके विचारों और आदर्शों का मैं सदैव अनुसरण करता रहूंगा।

सभा में भावुक हुए पायलट…

सचिन पायलट सभा में भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि 23 साल पहले आज ही के दिन उनके पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। वह दृश्य आज भी मुझे याद है। सचिन पायलट ने कहा कि मैंने अपने पिता से राजनीति सीखी है।

ये भी पढ़े:Sanjeev Jeeva Murder Case: सीने में गोली लगने से घायल मासूम ‘लाडो’ से मिलने पहुंचे CM योगी

वसुंधरा पर सचिन पायलट के आरोपों को गजेंद्र का समर्थन, कहा- करप्शन के आरोपों की जांच हो
वसुंधरा राजे सरकार पर करप्शन के आरोपों की जांच की सचिन पायलट की मांग के मुद्दे ने कांग्रेस के बाद अब बीजेपी की सियासत भी गर्मा दी है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सचिन पायलट के करप्शन के आरोपों की जांच की मांग का समर्थन करते हुए सियासी चर्चाएं छेड़ दी हैं। शेखावत ने कहा- मैं तो कहता हूं किसी के खिलाफ भी करप्शन का आरोप हो तो जांच होनी चाहिए। अगर किसी ने भी करप्शन किया तो जांच होनी चाहिए। पॉलिटिकल कारण से न तो जांच को रोका जाना चाहिए। न पॉलिटिकल कारण से जांच करनी चाहिए। निष्पक्ष रूप से जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा- अगर गजेंद्र सिंह ने भ्रष्टाचार किया है, उसके खिलाफ भी जांच होनी चाहिए। अगर भारतीय जनता पार्टी के किसी नेता ने किया तो उसके खिलाफ भी जांच होनी चाहिए। कम से कम जनता में यह संदेश कभी नहीं जाना चाहिए कि दो या तीन-चार लोग मिलकर इस तरह से एक दूसरे को ढकने का प्रयास करें। यह लोकतंत्र की आत्मा की हत्या करने के प्रयास जैसा होगा। गहलोत के उनके प्रति तल्खी के कारण पर गजेंद्र सिंह ने कहा- पता नहीं उनके मन में क्या है, लेकिन दो-तीन विषय हैं।

एक तो उनके बेटे की हार बहुत बड़ा कारण है। पश्चिमी राजस्थान में पहली बार किसी ने अशोक गहलोत के वजूद को चुनौती दी है। कांग्रेस पार्टी में बहुत बड़े-बड़े नेता थे। नाथूराम मिर्धा, रामनिवास मिर्धा पुराने जमाने के नेता थे। परसराम मदेरणा, राम सिंह बिश्नोई, खेत सिंह राठौड़, पूनम चंद बिश्नोई जैसे कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गज नेता थे। इन सबका राजनीतिक वजूद समाप्त अगर किसी ने किया तो अशोक गहलोत ने किया।

Sachin Pilot ने अजमेर में शुरू की ‘जन संघर्ष यात्रा’, बोले- ‘राजनीति आग का दारिया है’
Sachin Pilot: राजस्थान में अपनी ही कांग्रेस पार्टी की गहलोत सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मुद्दे पर सचिन पायलट जन संघर्ष पदयात्रा निकाल रहे है। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को सबोंधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर जमकर निशाना साधा। इस जन संघर्ष आशीर्वाद से राजस्थान की सियासत में अशोक गहलोत और सचिन पायलट आमने-सामने हो गए हैं। वसुंधरा राजे पर धौलपुर में CM ने बयान दिया तो सचिन पायलट अब युवाओं और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पैदल यात्रा निकाल रहे हैं। बता दें ये पैदल पद यात्रा अजमेर से शुरु होकर जयपुर में समाप्त होगी।

अजमेर में सभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा, मैं आप लोगों के बीच आया हूं, इस मिट्टी से यहां के लोगों से मेरा एक ऐसा मजबूत रिश्ता है, जिसे दुनिया की कोई ताकत कमजोर नहीं कर सकती।

Pilot  ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा

सचिन पायलट ने आगे कहा, जब दो दिन पहले मैंने जयपुर में इस यात्रा का एलान किया तो कई लोगों ने मुझे अलग-अलग राय दी। लोगों ने कहा कि मई-जून का महीना है, भीषण गर्मी है। 100-100 किलोमीटर का पैदल सफर करना है, इसे टाल दो। तब मैनें उनको जवाब दिया, राजनीति आग का दरिया है, तैर कर पार पाना है। अखबारों में कुछ छपे या न छपे, लेकिन जनता सब कुछ जानती है। आने वाला भविष्य युवाओं का है, हमें ऐसे समाज का निर्माण करना है, जो भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र का निर्माण करता हो।

मैंने जयपुर में एक दिन का अनशन कर वसुंधरा राजे सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग की। मुझे राजनीति में 20 से 23 साल हो गए। मैं सांसद रहा, केंद्रीय मंत्री रहा, प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री रहा, मेरे पिता केंद्रीय मंत्री रहे। मेरी मां सांसद रहीं, हमारी निष्ठा पर हमारे विरोधी भी सवाल नहीं उठा सकते। मैं अजमेर की जनता से पूछना चाहता हूं, हमारा परिवार लंबे समय से राजनीति में है, बड़े पदों पर रहे। एक फूटी कौड़ी का कोई आरोप नहीं लगा सकता और अब ऐसे नेताओं पर आरोप लगाए जा रहे हैं, जिन हेमाराम ने 100 करोड़ की जमीन शिक्षा के लिए खर्च कर दी, उन पर 10 करोड़ में बिकने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े: Gehlot Vs Pilot: कर्नाटक में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं है सचिन पायलट का नाम, जानें क्या है वजह

Rajasthan: अपनी पार्टी के खिलाफ ‘सचिन पायलट की उड़ान’, शुरू करेंगे संघर्ष यात्रा
दिसंबर में दिल्ली से सटे राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश की राजनीति में सियासी घमासान शुरू हो चुका है। यहां 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी, उससे पहले सूबे की कमान भाजपा के पास थी। चुनावी मैदान में पक्ष-विपक्ष आमने-सामने होते हैं। हालाकिं, राजस्थान में मसला कुछ और ही है। दरअसल, कांग्रेस की ओर से अशोक गहलोत यहां सीएम पद पर नियुक्त है, और इसी पार्टी के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अपनी ही पार्टी के खिलाफ खड़े हो गए हैं। ऐसे में प्रदेश में बाजपा बनाम कांग्रेस के बजाय, अशोक गहलोत vs सचिन पायलट की जंग छिड़ गई है।

हाल ही में सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर बड़ा हमला बोला। अशोक गहलोत ने पायलट पर आरोपों की बौछार कर दी। उनका कहना है कि सचिन और उनके समर्थन वाले नेताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पैसे लिए हैं। मामला यहीं खत्म नहीं होता। उन्होंने ये तक कह डाला कि प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने उनकी सरकार को बचाने में उनकी मदद की है।

इतिहास गवाह है कि सीएम की रेस में गहलोत के साथ-साथ पायलट भी शामिल थे। ऐसे में पार्टी में भेदभाव का ये बड़ा कारण हो सकता है। सचिन पायलट ने भी मुख्यमंत्री के इस बयान का पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत के भाषण को सुनकर लगा कि अशोक गहलोत की नेता सोनिया गांधी नहीं हैं, बल्कि उनकी नेता वसुंधरा राजे सिंधिया हैं। जहां एक तरफ कहा जा रहा है कि बीजेपी सरकार को गिराने का काम पर रही थी, वहीं, दूसरी तरफ सीएम ने बोला कि सरकार को बचाने का कार्य वसुंधरा राजे कर रही थीं। वह कहना क्या चाहते हैं, स्पष्ट करें। आपको बता दें कि पायलट ने कहा कि उन्हें भी बहुत कुछ कहा गया। अशोक गहलोत ने जो आरोप लगाए, वो पहले कई बार लगा चुके हैं। उनका कहना है कि अशोक गहलोत के भाषण ने कांग्रेस के नेताओं का अपमान और बीजेपी के नेताओं का गुणगान किया।

आप याद दिला दें की हाल ही में सचिन पायलट ने अपनी ही पार्टी के विरोध में प्रदर्शन किया था। उनका कहना है कि कांग्रेस वसुंधरा राजे के राज में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रही है। इसी कड़ी में अब पायलट एक बार फिर अपनी पार्टी के खिलाफ मोर्चा शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो 11 तारीख को अजमेर से एक संघर्ष यात्रा निकालेंगे। जहां वो जनता के बीच जाकर जनता की आवाज सुनेंगे और जनता के मुद्दों को उठाएंगे। आपको बता दें कि ये संघर्ष यात्रा लगभग 125 किलोमीटर लंबी होगी। सचिन पायलट का कहना है कि सही फैसले तब लिए जाएंगे, जब जनता का प्रेशर सरकार पर बनेगा।

https://twitter.com/ANI/status/1655828314001674240?s=20

सचिन पायलट मसले पर कांग्रेस अध्यक्ष ने आज बुलाई बैठक
बीजेपी राज के करप्शन के खिलाफ एक्शन नहीं होने से नाराज सचिन पायलट के अनशन को लेकर कांग्रेस की अंदरूनी सियासत तेज हो गई है। इस प्रकरण पर चर्चा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु्न खड़गे ने दिल्ली में बैठक बुलाई है। इस बैठक में राजस्थान मसले को लेकर चर्चा की जाएगी। सचिन पायलट को नोटिस जारी करने या एक्शन पेंडिंग करने पर फैसला होना है।

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा कांग्रेस अध्यक्ष को राजस्थान मामले की रिपोर्ट दे चुके हैं। बुधवार को रंधावा ने खड़गे से मुलाकात करके राजस्थान के मामले में अपना फीडबैक दिया है। आज इस मसले पर बैठक में पायलट मामले में पार्टी के आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

कांग्रेस में सचिन पायलट विरोधी चाहते हैं कि अनशन के मामले को पार्टी विरोधी गतिविधि मानकर उनके खिलाफ कार्रवाई हो। कांग्रेस प्रभाारी रंधावा ने 10 अप्रैल की रात को ही लिखित बयान जारी करके पायलट के अनशन को पार्टी विरोधी गतिवि​धि बताते हुए बातचीत के लिए कहा था।

सचिन पायलट के अनशन को कांग्रेस ने पहले ही पार्टी विरोधी बता दिया था। पार्टी विरोधी गतिविधि करने पर एक्शल लेने का काम पार्टी का है। पायलट का अनशन पार्टी विरोधी गतिविधि थी या नहीं, इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे फैसला करेंगे। प्रदेश प्रभारी ने शुरुआती रिपोर्ट सौंप दी है। पायलट को नोटिस देना है या मामला पेंडिंग रखना है, इस पर खड़गे ही अंतिम फैसला करेंगे।

लोग मांग करने लगे कि बैलारा चौराहे पर महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगनी चाहिए। इसके बाद आसपास के गांव के लोग बैलारा चौराहे की तरफ बढ़ने लगे। प्रशासन को आशंका थी कि कहीं मूर्ति लगाने वाले गुम्बद को न तोड़ दिया जाए, इसलिए बैलारा चौराहे पर पुलिस तैनात कर दी।

Sachin Pilot से जुड़े सवालों पर CM गहलोत बोले- ‘हमारा फोकस महंगाई कम करना’
सचिन पायलट(Sachin Pilot) ने सीएम गहलोत पर कई आरोप लगाए थे जिसके चलते उन्होंने मंगलवार को 6 घंटे का अनशन भी किया था। इस दौरान उन्होंने जयपुर के शहीद स्मारक पर बैठकर धरना भी दिया और इसें पहले प्रेंस कांफ्रेंस कर गहलोत पर बीजेपी के नेताओँ को बचाने का आरोप  लगाया था। इसी पर सीएम गहलोत ने बयान दिया है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने बयान में कहा है कि राज्य में एंटी करप्शन ब्यूरो ने कई भ्रष्ट अधिकारियों पर छापे मारे हैं। मीडियो रिपोर्ट्स के माने ते बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में सीएम गहलोत ने पायलट के विरोध पर पूछे गए सवालों को यह कहते हुए टाल दिया कि उनकी सरकार का ध्यान मंहगाई कम करने की ओर है और इसें उनका ध्यान नहीं भटकेगा। उन्होंने पिछली बीजेपी सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार की निष्क्रियता के पायलट के आरोप को भी खारिज करते हुए की राजस्थान एंटीकरप्शन ब्यूरों ने कई भ्रष्ट अइकारियों के यहां छापे मारे हैं।

ऐसा देश की किसी जगह पर नही हुआ है। पायलट ने अशोक गहलोत पर पूर्व मुख्यमंत्री वंसुंधरा राज के साथ साठगांठ का आरोप लगाया और कहा था कि विपक्ष में रहने के दौरान जितने भी घोटाले हुए, अशोक गहलोत ने  सब दबा दिए। कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आएगी तो भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करेंगे। लेकिन मिलजुले खेल में सारे मामले दबा दिए गए। जब हमारी सरकार बनी थी तब भ्रष्टाचार को लेकर हमने मिलकर कई बातें कहीं थीं। लेकिन अब तक ये काम नही हुए है।

ये भी पढ़े: Chhattisgarh: साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने में BJP मास्टर- सीएम भूपेश बघेल

Sachin Pilot ने सीएम अशोक गहलोत पर लगाए बीजेपी को बचाने के आरोप, किया अनशन का ऐलान
राजस्थान में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट(Sachin Pilot) के बीच घमासान छिड़ गया है । रविवार को सचिन पायलट ने अशोक गहलोत पर बीजेपी को बचाने का आरोप लगाया है। पायलट के इस बयान पर कांग्रेस (AICC) के राज्य प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है कि उन्हें इस तरह प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करनी चाहिए थी। पायलट को पहले उनके सामने इस मुद्दे को उठाना चाहिए था।

क्या बोले प्रभारी रंधावा

रंधावा राजस्थान के AICC प्रभारी हैं। उनका कहना है कि पदभार संभालने के बाद से उनकी पायलट के साथ 20 से अधिक बैठकें हुई हैं, लेकिन उन्होंने कभी यह भ्रष्टाचार का मुद्दा नहीं उठाया। रंधावा ने कहा, ‘हमने गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ कार्रवाई की है और सीएम के खिलाफ मानहानि का भी मामला दायर किया है।

दूसरी बात यह है कि हमने राजस्थान में किसानों का कर्ज माफ करने, बिजली बिलों पर छूट, सिलेंडर पर सब्सिडी, पुरानी पेंशन वापस लाने जैसे कदम उठाए हैं। उन्हें इसके बारे में बात करनी चाहिए थी। लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करना ठीक नहीं था। रंधावा ने कहा कि वह मंगलवार को जयपुर जाएंगे और इस मुद्दे पर पायलट और गहलोत दोनों से बात करेंगे। उन्होंने कहा, ‘पायलट ने दो पत्रों के बारे में बात करूंगा।

पायलट ने आरोप लगाते हुए किया अनशन का ऐलान

रविवार को सचिन पायलट ने आरोप लगाते हुए कहा था, ‘कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आएगी तो हम भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करेंगे, मगर मिली जुली के खेल में सारे मामले दबा दिए गए हैं। मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दो चिट्ठियां लिखी है और कहा है कि हमने और आपने जो आरोप लगाए थे उनकी जांच करवाईए, मगर कुछ नहीं हुआ।’

पायलट ने आगे कहा-‘ ‘जब हमारी सरकार बनी थी तब भ्रष्टाचार को लेकर हमने कई बातें कहीं थी, लेकिन अब तक यह काम नहीं हुए हैं। इसे देखते हुए मैं 11 अप्रैल को शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करूंगा। यह अनशन उन बातों को रखने और उन्हें करने लिए किया जा रहा है जो अब तक हमारी सरकार द्वारा नहीं हुईं।’

ये भी पढ़ें: Sachin Pilot ने BJP शासन के दौरान ‘भ्रष्टाचार’ को लेकर गहलोत सरकार पर हमला

Sachin Pilot ने BJP शासन के दौरान ‘भ्रष्टाचार’ को लेकर गहलोत सरकार पर हमला
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट(Sachin Pilot) ने अपने साथी नेता सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ नया मोर्चा खोल दिया है। पायलट ने राज्य में भाजपा शासन के दौरान ‘भ्रष्टाचार’ पर निष्क्रियता को लेकर गहलोत सरकार पर हमला बोला। पायलट द्वारा खोला गया नवीनतम मोर्चा राजस्थान में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आया है और यह राज्य में कांग्रेस की सत्ता बरकरार रखने की उम्मीदों को प्रभावित कर सकता है।

नवीनतम विवाद में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पायलट ने घोषणा की कि वह राजस्थान में भाजपा शासन के दौरान कथित भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग को लेकर 11 अप्रैल को एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

“पिछली वसुंधरा राजे सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर (गहलोत सरकार द्वारा) कोई कार्रवाई नहीं की गई। विपक्ष में रहते हुए हमने वादा किया था कि 45,000 करोड़ रुपये के खदान घोटाले की जांच कराई जाएगी।’

“चुनाव में छह-सात महीने बचे हैं, विरोधी भ्रम फैला सकते हैं कि कुछ मिलीभगत है। इसलिए जल्द कार्रवाई करनी होगी ताकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगे कि हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

यह कदम कांग्रेस को कई मोर्चों पर प्रभावित करता है, एक गहलोत और पायलट के संबंधों को और बिगड़ते हुए इसकी राज्य इकाई की दीर्घकालिक स्थिरता है। दूसरा चुनाव से महीनों पहले एक अवांछित प्रभाव है।

दिसंबर 2018 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही गहलोत और उनके पूर्व डिप्टी सचिन पायलट के बीच सीएम पद को लेकर विवाद चल रहा है।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: नाविक इंडस्ट्री का सरपंच सहित ग्रामीणों का विरोध, खेती गंवाकर नहीं चाहिए उद्योग