Russia Ukraine Crisis Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Russia Ukraine : रूस ने यूक्रेन पर दागी 70 मिसाइलें, शहर हुआ ब्लैकआउट
रूस और यूक्रेन के युद्ध को चलते-चलते लगभग कई महीने बीत चुके हैं लेकिन हालात में बद से बदत्तर होते जा रहें हैं। वहीं रूस अब आर पार के मोड में आ चुका है। रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ बमबारी करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को रूस ने सैंकड़ो मिसाइलें की बौछार यूक्रेन पर की जिसकी वजह से यूक्रेन में बत्ती गुल हो गई और पूरा शहर ब्लैकऑउट हो गया।(Russia Ukriane War) वहीं वहां की न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि यूक्रेन का हमले इतने भयानक थे की इससे तीन लोगों की मौत हो गई और नौ ऊर्जा सुविधाओं को नुकसान पहुंचा और केवल मुसीबतें यहीं नहीं खत्म हो जाती हैं। मिसाइल अटैक की वजह से यूक्रेन में आपातकालीन ब्लैकआउट करने को मजबूर होना पड़ा क्योंकि कड़ाके की ठंड में मिसाइल अटैक की वजह से पानी और बिजली सेवाओं जैसी आवश्यक सेवाओं को ठप कर दिया है।

वहीं, राष्ट्रीय ऊर्जा प्रदाता ने खतरे की घंटी बजाई और यूक्रेनवासियों को चेतावनी देते हुए कहा कि देश के उत्तर, दक्षिण और केंद्र में दर्जनों रूसी मिसाइलों द्वारा प्रमुख बुनियादी ढांचा स्थलों को निशाना बनाने के बाद बिजली बहाल करने में अधिक समय लग सकता है।(Russia Ukraine Conflicts) समाचार एजेंसी एएफपी द्वारा एक्सेस किए गए एक बयान में Ukrenergo ने कहा कि महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दी जाएगी, जिसमें अस्पताल, जल आपूर्ति सुविधाएं, गर्मी आपूर्ति सुविधाएं और सीवेज उपचार संयंत्र शामिल हैं।

वहीं द इकोनॉमिस्ट पत्रिका के साथ साक्षात्कार में ज़ेलेंस्की, जनरल वालेरी ज़ालुज़नी और जनरल ओलेक्ज़ेंडर सिर्स्की के हवाले से कहा गया है कि जनवरी में एक नया हमला हो सकता है, (Russia Ukraine Tensions) उन्होंने कहा कि हमला पूर्वी डोनबास क्षेत्र, दक्षिण या पड़ोसी बेलारूस से हो सकता है. रूसी रक्षा मंत्रालय के एक वीडियो में बेलारूस में रूस और बेलारूस के सैनिकों द्वारा टैंकों, मशीनगनों और ड्रोन का उपयोग करते हुए और एक नदी पार करते हुए अभ्यास दिखाया गया है

यूक्रेन-रूस युद्ध: जंग के लिए रूस उतारेगा अब अफगानी सेना, दे रहा कई लालच भरे प्रस्ताव
रूस और यूक्रेन के युद्ध को चलते हुए 9 महीने का समय बीत चुका है लेकिन युद्ध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों ही देश पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। वहीं रूस और भी ज्यादा आग बबूला हुआ है। जबसे उसके देश के क्रीमिया ब्रिज को गिराया गया है तबसे रूस और भी ज्यादा खतरनाक हो गया है और यूक्रेन पर नए नए तरीकों से हमला करना शुरू कर दिया है और अब यूक्रेन के खिलाफ नई प्लानिंग के तहत रूस अब अमेरिका में ट्रेनिंग कर चुके अफगानिस्तान की स्पेशल फोर्स के सैनिकों को अपनी सेना में शामिल कर रहा है।

इसके लिए उन्हें तरह-तरह के लालच भी दिए जा रहे हैं। रूस इन सैनिकों को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में भेजेगा। मामले के जानकार मानते हैं कि पिछले कुछ महीनों से युद्ध में यूक्रेन ही नहीं रूसी सैनिक भी बड़े पैमाने पर मारे गए। रूस में नौजवानों को जबरन सेना में भर्ती किया जा रहा है। हाल यह है कि रूसी लोग चुपके-चुपके देश भी छोड़ रहे हैं।

तीन पूर्व अफगान जनरलों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि रूसी सरकार अफगान कमांडो को अपनी सेना में शामिल करने के लिए कई तरह के लालच दे रहा है। इसमें बढिया सैलरी और उनकी और परिवार की सुरक्षा भी शामिल है जो तालिबान शासित अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं।

तीनों में से एक पूर्व जनरल अब्दुल रावफ अरघंडीवाल ने कहा, “वे लड़ाई नहीं करना चाहते हैं – लेकिन उनके पास कोई विकल्प नहीं है। ईरान में दर्जन या अधिक कमांडो छिपे हैं जो तालिबान शासन के बाद अफगानिस्तान छोड़कर भाग गए थे लेकिन अभी भी उनके परिवारवाले अफगानिस्तान में फंसे हैं।” अब्दुल कहते हैं, “वे मुझसे पूछते हैं, ‘मुझे कोई समाधान दें? क्या करे? अगर हम वापस अफगानिस्तान गए तो तालिबान हमें मार डालेगा।”

अरघंडीवाल ने कहा कि भर्ती का नेतृत्व रूसी भाड़े के बल वैगनर ग्रुप ने किया था। तालिबान के सत्ता संभालने से पहले अंतिम अफगान सेना प्रमुख हिबतुल्लाह अलीजई ने कहा कि इस प्रयास में एक पूर्व अफगान विशेष बल कमांडर द्वारा भी मदद की जा रही थी जो रूस में रहता था और भाषा बोलता था। भर्ती के लिए अफगान सैनिकों को तरह-तरह के लालच दिए जा रहे हैं। जिसमें 1500 डॉलर प्रतिमाह सैलरी और परिवारवालों की सुरक्षा भी शामिल है।

रूस जिन अफगान सैनिकों को अपनी सेना में भर्ती कर रहा है, ये सभी अमेरिकी सेना के साथ प्रशिक्षित हैं। यह उस वक्त की बात है जब अमेरिकी सेना तालिबान के खिलाफ अफगानिस्तान में मौजूद थी। इन्होंने अमेरिकी सैनिकों के साथ तालिबानियों के खिलाफ जंग लड़ी थी लेकिन, हार के बाद इन्हें अफगानिस्तान से भागना पड़ा और ईरान समेत कई जगहों पर छिपना पड़ा।

अफगानिस्तान में सेवा देने वाले एक सेवानिवृत्त सीआईए अधिकारी माइकल मुलरॉय का कहना है कि ये अफगान कमांडो स्पेशली ट्रैंड हैं। ये वे भयंकर लड़ाके हैं जो पलभर में दुश्मनों की सेना में तबाही मचाकर परिणाम को पलट सकने में काबिल हैं। मैं नहीं चाहता कि वे यूक्रेन के खिलाफ जंग में उतरें।”

यूक्रेन को 18 अरब यूरो की आर्थिक मदद देगा यूरोपीय संघ, रूस ने कहा- आओं बात करें
रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच अब यूक्रेन में रहने वाले लोगों के लिए संकट गहराता जा रहा है। लाखो लोग जो बेघर हो चुकें हैं किसी सुरक्षित देश में पनाह पाने के लिए कतारों में लगे हुए हैं। भूखे प्यासे लोग कैसे भी अपनी जान को सुरक्षित कर यूक्रेन से बाहर निकलना चाहते हैं। इस शरणार्थी संकट के बीच यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के इस संकट के समय में मदद करने का फैसला किया है। वहीं रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन के सात बातचीत करने को कहा है। रूस का कहना है कि अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है, बात की जा सकती है।

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आगाह किया था कि रूस उनके देश की ऊर्जा आधारभूत संरचना को तबाह कर शरणार्थी संकट को और भड़काना चाहता है। ब्रसेल्स में 27 राष्ट्रों वाले ईयू के नेताओं के एक शिखर सम्मेलन में अनुमोदित योजना यूक्रेन के लिए मासिक किस्त के तौर पर अमेरिकी वित्तीय सहायता के समान होगी। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, ‘‘यूक्रेन ने हमें बताया है कि मूलभूत सुविधाओं को बनाए रखने के लिए उन्हें प्रति माह लगभग 3-4 अरब यूरो की आवश्यकता है।’’

लेयेन ने कहा कि यह आंकड़ा यूरोपीय संघ और अमेरिका द्वारा समान रूप से पूरा किया जाएगा, साथ ही अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से अतिरिक्त धन मुहैया कराए जाएंगे। लेयेन ने संवाददाताओं से कहा कि यूक्रेन के लिए निरंतर आय की उचित व्यवस्था होनी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ईयू हर महीने लगभग 1.5 अरब यूरो प्रदान करना चाहता है। ईयू के वित्त मंत्रियों को एक साथ धन जुटाने के लिए प्रणाली बनाने का काम सौंपा गया है। लेयेन ने नागरिकों और बुनियादी ढांचे पर रूस के ‘‘बर्बर और जानबूझकर’’ हमलों की भी निंदा की।

पिछले आठ महीने से जारी युद्ध में रूस ने मिसाइल और ड्रोन हमलों के साथ यूक्रेन के बिजली स्टेशन, जलापूर्ति लाइन, संयंत्रों और अन्य प्रमुख बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया है। बृहस्पतिवार को वीडियो लिंक के माध्यम से जेलेंस्की ने कहा कि ‘‘रूसी क्रूज मिसाइलों और ईरानी लड़ाकू ड्रोन के हमलों ने हमारे एक तिहाई से अधिक ऊर्जा बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया है।’’ जेलेंस्की ने कहा कि रूस हमले कर और ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बना कर यूक्रेन के लोगों को यूरोपीय संघ के देशों में पनाह लेने के लिए मजबूर कर रहा है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ‘‘शुरू से ही’’ यूक्रेन के साथ वार्ता के पक्षधर थे और इस संबंध में ‘‘कुछ भी नहीं बदला है।’’ क्रेमलिन (रूसी सरकार) के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव शुक्रवार को तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इससे पहले दिन में, एर्दोआन ने कहा कि पुतिन पहले की तुलना में ‘‘अधिक नरम और बातचीत के लिए अधिक तैयार’’ जान पड़ रहे हैं। उन्होंने संघर्ष समाप्त करने के लिए वार्ता की संभावना को लेकर कहा, ‘‘हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है।’’

पेस्कोव ने कहा, ‘‘अगर आपको याद हो तो राष्ट्रपति पुतिन ने विशेष सैन्य अभियान से पहले ही नाटो और अमेरिका दोनों के साथ बातचीत शुरू करने का प्रयास किया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ पुतिन वार्ता के पक्षधर थे, जब रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच एक दस्तावेज पर लगभग सहमति हो गई थी। इस संबंध में कुछ भी नहीं बदला है। यूक्रेनी पक्ष की स्थिति बदल गई है…यूक्रेनी कानून अब किसी भी बातचीत पर रोक लगाता है।’’

Russia vs Ukraine: रूस ने खारकीव पर फिर से किया कब्जा, 30 फीसदी पावर स्टेशन तबाह
रूस और यूक्रेन के युद्ध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस युद्ध को चलते चलते करीब 8 महीने का समय बीत चुका है लेकिन दोनों देशों के बीच  (Russia-Ukraine War) में शह और मात का खेल जारी है। इस बीच रूस ने दावा किया है कि उसने खारकीव (Kharkiv) फिर से कब्जा कर लिया है। यह वही इलाका है, जिस पर यूक्रेन ने रूस को पीछे धकेल दिया था।

रूस और यूक्रेन के युद्ध में शह और मात का खेल जारी है। करीब एक महीने पहले यूक्रेन की सेना ने रूस को जिस खारकीव से पीछे धकेल दिया था। उसे रूसी सेना ने फिर से कब्जे में ले लिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि ‘रूसी सेना की यूनिट्स ने आक्रामक अभियान के तहत खारकीव के गोरोबिवका इलाके पर कब्जा कर लिया है।” गौरतलब है कि ये वही इलाका है, जहां से रूसी सेना को पीछे हटना पड़ा था।

यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि रूस के मिसाइल अटैक (missile attack) में उसके दो नागरिकों की मौत हुई है और यूक्रेन ने दावा किया कि रूस ने उसके पावर स्टेशन (Power Station) को निशाना बनाया।जिससे धमाके के बाद कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई, जिसे बाद में बहाल किया गया है।

हमले के बाद यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने कहा कि यूक्रेन पर आक्रमणकारियों का अत्यचार जारी है। वो हमारे नागरिकों को डराने का भरकस प्रयास कर रहा है। रूसी हमले में हमारे 30 फीसदी पावर स्टेशन तबाह हो गए हैं। 10 अक्टूबर के बाद से ही रूस के हमले जारी हैं।

रूस ने ड्रोन्स के ज़रिए यूक्रेन पर हमला बोला है। लगातार ईरानी ड्रोन जिन्हें ‘सुसाइड’ ड्रोन्स (Suicide Drones) कहा जाता है। रूस उनके यूक्रेन पर हमला कर रहा है। ये घातक ड्रोन 2000km तक सफर कर लेते हैं और 80 किलो तक का विस्फोट ले जाकर टारगेट के पास जाकर फट जाते हैं।

Russia-Ukraine War: रूस के हाथ लगा मिनी ड्रोन हथियार, यूक्रेन पर मचा रहा भारी बवाल
यूक्रेन और रूस के युद्ध को 8 महीने हो चुकें हैं लेकिन युद्ध खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। उल्टा ये युद्ध की आग ज्वालामुखी की तरह भड़कती जा रही है महीनों तक तोपों और टैंकों से यूक्रेन के शहरों पर हमला बोलने वाले रूस को अब परेशानी का सामना भी करना पड़ा है। कई जगहों पर यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के सैनिकों को घेर लिया और तोपों समेत वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।

वहीं अब रूस भी पीछे हटने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है और एक नया तरीका खोज निकाला है, जिससे वह कम मेहनत से ज्यादा नुकसान कर रहा है। रूस ने ड्रोन्स के जरिए यूक्रेन पर हमलों की शुरुआत की है, जिससे वह बैठे-बैठे ही राजधानी कीव में तबाही मचा रहा है। बड़ी-बड़ी इमारतें जमींदोज हो रही है। इसके चलते यूक्रेन को बड़े संकट का सामना करना पड़ रहा है।

ईरान में बने ये ‘कामिकेज ड्रोन्स’ रूस के लिए बेहद कारगर साबित हो रहे हैं। अब तक रूस ने मिसाइलों के जरिए ही यूक्रेन पर अटैक किए थे, जो इतने कामयाब नहीं थे। लेकिन अब ड्रोन्स के जरिए उसे ऐसा अचूक हथियार मिल गया है, जिससे वह यूक्रेन को नेस्तनाबूद कर रहा है। इन्हें आत्मघाती ड्रोन भी कहा जा रहा है क्योंकि इनमें बड़े पैमाने पर विस्फोटक भऱा होता है और टारगेट के पास जाकर ये फट जाते हैं। इससे दुश्मन को बड़ा नुकसान होता है। इन्हीं के जरिए रूस ने अब यूक्रेन के शहरी केंद्रों, इन्फ्रास्ट्रक्चर और पावर स्टेशनों पर भी हमला बोला है। कहा जा रहा है कि लागत के मामले में भी ये काफी सस्ते पड़ते हैं।

रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ये ड्रोन क्रूज मिसाइल से ज्यादा घातक साबित हो रहे हैं। ये टारगेट के ऊपर मंडराते हैं और फिर तेजी से नीचे आते हुए फट जाते हैं। A शेप में बने ये ड्रोन तेजी से उड़ान भरते हैं। यूक्रेन के लिए बड़ी टेंशन यह है कि अब वह अपनी आयुध सामग्री को कहां रखे। ये सुसाइड ड्रोन्स 2,000 किलोमीटर तक उड़ान भर सकते हैं और टारगेट पर गिरने से पहले देर तक मंडराता है। इन ड्रोन्स के हमलों ने यूक्रेन की सारी रणनीति ही बिगाड़ दी है। रूस अब इन ड्रोन्स के जरिए राजधानी कीव समेत कई शहरों पर हमला बोल रहा है।

हालांकि रूस की इन हमलों के लिए दुनिया भर में निंदा भी हो रही है। कई रिहायशी इलाकों को भी यूक्रेन की ओर से निशाना बनाया जा रहा है, जिसमें आम नागरिकों की मौत भी खबरें आ रही हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति की पत्नी उलेना जेलेंस्का ने भी ऐसे ही एक हमले की तस्वीरें ट्वीट की हैं और एक गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत की बात कही है। जेलेंस्का ने कहा कि रूस के हमलों में आम नागरिक, बच्चे और गर्भवती महिलाएं तक मारी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे परिजनों को मारने वालों को हम कभी माफ नहीं करेंगे, भूलेंगे नहीं। वहीं यूक्रेन की अथॉरिटीज का कहना है कि इन हमलों में 4 लोगों की मौत कीव में हुई है। इसके अलावा सुमी इलाके में भी 4 लोग मारे गए हैं।

यूक्रेन-रूस युद्ध अपडेट: रूस ने हफ्ते में दूसरी बार यूक्रेन की राजधानी कीव पर किया मिसाइलों से हवाई हमला
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को चलते चलते करीब 7 से 8 महीने का समय हो चुका है लेकिन ये युद्ध समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं यूक्रेन की राजधानी कीव की सड़कें पर एक बार फिर ड्रोन मिसाइलों का अटैक हुआ है। सोमवार तड़के रूस की तरफ से यहां की इमारतों पर मिसाइलें दागी गई हैं। स्थानीय लोगों ने भी विस्फोटों की तीन आवाजों को सुना। बता दें यह सप्ताह में दूसरा सबसे बड़ा हमला है। इससे पहले भी रूस ने कीव समेत कई शहरों पर 40 से ज्यादा मिसाइलें दागी थी और इस बार भी ईरान की कामिकेज ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। कीव में रूस की तरफ से दागी जा रही मिसाइलों के हमले का मंजर भी सामने आया है।

BREAKING: Two explosions in center of #Kyiv.

Likely drones. Third drone was shot down. Residents heading to bunkers #UkraineWar pic.twitter.com/mkMudardV0
— Black Diamond (@_MajorNews) October 17, 2022

वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडोमिर जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक ने राजधानी कीव के केंद्रीय शेवचेनकिव्स्की जिले में कई विस्फोटों की आवाज सुनने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कीव पर सोमवार तड़के “कामिकेज ड्रोन” द्वारा हमला किया गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, “रूसियों को लगता है कि इससे उन्हें मदद मिलेगी, लेकिन यह उनकी हताशा को दर्शाता है।”

जानकारी के अनुसार, तीन विस्फोट सुबह 6:35 से 6:58 बजे के बीच हुए। पहले विस्फोट से कुछ समय पहले हवाई हमले के सायरन बजाए गए। शहर के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि एक विस्फोट राजधानी के केंद्रीय शेवचेनकिवस्की जिले में हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी, “सभी सेवाएं मौके पर पहुंच गई हैं। एयर अलर्ट जारी है। लोगों से निवेदन है कि आश्रयों में रहें!” हमले में मारे जाने वाले लोगों की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

इससे पहले 10 अक्टूबर को रूस की तरफ से कीव समेत कई शहरों में 40 से ज्यादा मिसाइलें दागी गई थी। पिछले साल से जारी युद्ध के बाद रूस का यह सबसे बड़ा हवाई हमला माना गया। इस हमले में हमलों में कम से कम 19 लोग मारे गए और 105 अन्य घायल हो गए थे।

नहीं थम रहा रूस -यूक्रेन वॉर! कीव पर फिर हुई मिसाइल अटैक्स की बौछार
रूस और यूक्रेन के युद्ध को करीब 7 से 8 महीना का समय हो चुका है लेकिन युद्ध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं रूस ने यूक्रेन में अपने हमले को और तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में गुरूवार को तड़के ईरान में बने कामिकेज़ ड्रोन से हमला किया गया था। कीव के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा कि राजधानी के आसपास के इलाके में ये हमले किए गए। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि इस हमले में किसी की जान गई है या नहीं।

हालांकि दक्षिणी शहर मायकोलाइव में रात भर हुई गोलाबारी में एक पांच मंजिला अपार्टमेंट नष्ट हो गया। मायकोलाइव के क्षेत्रीय गवर्नर विटाली किम ने कहा कि एक 11 वर्षीय लड़के को मलबे के नीचे से बचाया गया था। वह करीब छह घंटे तक दबा रहा। बचाव दल गुरुवार सुबह सात और लोगों की तलाश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इमारत को एस-300 मिसाइल से नुकसान पहुंचाया गया था। इस मिसाइल का इस्तेमाल आमतौर पर सैन्य विमानों को निशाना बनाने के लिए किया जाता है।

सोमवार के बड़े हमलों के दौरान राजधानी कीव में कम से कम चार बार हमला किया गया। इन हमलों में कम से कम 19 लोग मारे गए थे और 100 से अधिक घायल हो गए थे। पश्चिमी देश के नेताओं ने इस सप्ताह यूक्रेन को और हथियार भेजने का संकल्प लिया। इसमें वायु रक्षा प्रणाली और हथियार शामिल हैं। ब्रिटेन ने गुरुवार को कहा कि वह उन्नत नासाम एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम के लिए मिसाइल प्रदान करेगा, जिसे पेंटागन आने वाले हफ्तों में यूक्रेन भेजने की योजना बना रहा है। यूके के रक्षा सचिव बेन वालेस ने कहा कि “ये हथियार यूक्रेन को हमलों से अपने आसमान की रक्षा करने में मदद करेंगे और यूएस नासाएमएस के साथ-साथ अपनी समग्र मिसाइल रक्षा को मजबूत करेंगे।”

यूक्रेन की सेना ने इस सप्ताह कहा था कि उसकी वर्तमान हवाई सुरक्षा ने दर्जनों रूसी मिसाइलों और 136 ड्रोनों को मार गिराया है।

रूस ने यूक्रेन पर दोबारा किया मिसाइल अटैक, अमेरिका बनाने लगा न्यूक्लियर बॉम्ब का प्लान
रूस और यूक्रेन के युद्ध को चलते चलते 7 से 8 महीने का समय हो गया है लेकिन दोनों ही तरफ से युद्ध की समाप्ति होती नजर नहीं आ रही है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है सोमवार को भारी बमवर्षा के बाद रूस ने मंगलवार को भी हवाई हमले जारी रखे। मंगलवार को हवाई हमले में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं संयुक्त राष्ट्र मानवधिकार कार्यालय ने इन हमलों को “स्तब्धकारी” बताया और कहा कि युद्ध अपराध के समान हो सकते हैं। समूचे यूक्रेन में मंगलवार यूक्रेन में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सुबह हवाई हमलों की चेतावनी जारी की गई और कीव और कई अन्य शहरों में कुछ महीनों की शांति के बाद कुछ निवासियों को वापस पनाहगाहों में भेजा गया।

वहीं इन हमलों को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की का कहना है कि अब मुझे इन हमलों से डर नहीं लग रहा है बल्कि गुस्सा आ रहा है। ज़ेलेंस्की का कहना है कि अब हम इसके आदि हो चुकें हैं और अब हम लड़ना जारी रखेंगे। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने मंगलवार को वीडियो लिंक के माध्यम से सात औद्योगिक शक्तियों के समूह (जी-7) को संबोधित किया। जी-7 के नेताओं ने यूक्रेन पर बमबारी की निंदा करते हुए कहा कि उनका देश यूक्रेन के साथ मजबूती से खड़ा है। जी-7 का बयान रूस की उस चेतावनी के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि पश्चिमी देशों की सहायता युद्ध को लंबा खींचेगी और यूक्रेन के लोगों के दर्द को बढ़ाएगी।

वहीं ज़ेलेंस्की ने अपने संबोधन में रूस के ऊर्जा क्षेत्र पर प्रहार करने पर जोर देते हुए उसपर कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि रूस के साथ कोई वार्ता नहीं हो सकती है, क्योंकि उसका कोई भविष्य नहीं है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि सिर्फ एक शख्स शांति को बाधित कर रहा है और वह मॉस्को में है। रूस ने मंगलवार को बिजली संयंत्रों और असैन्य इलाकों पर बमबारी की। उसने सोमवार को भी ऐसा ही किया था।

यूक्रेन की 300 से ज्यादा शहरों में बिजली गुल हो गई

राज्य आपात सेवा ने बताया कि दक्षिणी शहर जापोरिज्जिया में सार्वजनिक स्थानों पर 12 मिसाइलें गिरने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और भीषण आग लग गई। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि मिसाइलें, स्कूल, आवासीय इमारतों और अस्पतालों पर गिरी हैं। पश्चिमी ल्वीव और विन्नीत्सया क्षेत्रों में बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया गया है। इस वजह से देश के 300 से ज्यादा शहरों में बिजली गुल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के बलों ने रूस की एक मिसाइल को कीव पहुंचने से पहले ही हवा में मार गिराया।

UNGA सम्मेलन में रूस को लगा तगड़ा झटका, भारत ने प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान खुश हुआ यूक्रेन
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को 7 से 8 महीने का वक्त बीत चुका है। इस बीच इस युद्ध में दोनों तरफ से ही लगातार चल रही तनातनी में संयुक्त राष्ट्र संघ में यूक्रेन के चार क्षेत्रों के अवैध कब्जे की निंदा करने के लिए लाए गए मसौदा प्रस्ताव पर गुप्त मतदान की मांग की है। हालांकि भारत ने रूस को झटका देते हुए उसकी इस मांग को खारिज किया। वहीं अन्य देशों ने भी भारत के इस फैसले का समर्थन किया है। दरअसल सोमवार को 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में अल्बानिया के द्वारा एक प्रस्ताव पेश किया गया था कि जिसको लेकर वोटिंग हुई। अल्बानिया का यह मसौदा डोनेट्स्क, खेरसान लुहान्स्क और जापोरिज्जिया क्षेत्रों पर रूस के तथाकथित अवैध कब्जे और जनमत संग्रह की निंदा करेगा।

रूस ने मांग की मांग की थी कि प्रस्ताव पर गुप्त मतदान किया जाए। भारत सहित संयुक्त राष्ट्र के 107 सदस्य देशों ने रिकॉर्ड वोट के पक्ष में मतदान करने के बाद गुप्त मतदान के लिए रूस की मांग को खारिज कर दिया। केवल 13 देशों ने गुप्त मतदान के लिए रूस के आह्वान के पक्ष में मतदान किया। वहीं, 39 देशों ने इस वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

एक रिकॉर्ड वोट रखने के प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने के बाद रूस ने महासभा के अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ अपील की। रूस की अपील पर एक रिकॉर्ड वोट हुआ और भारत उन 100 देशों में शामिल था जिन्होंने मास्को द्वारा की गई चुनौती के खिलाफ मतदान किया। रूस ने तब अल्बानिया द्वारा रिकॉर्ड किए गए वोट के लिए प्रस्तुत प्रस्ताव को अपनाने के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की। महासभा ने भारत सहित 104 देशों द्वारा इस तरह के पुनर्विचार के खिलाफ मतदान करने के बाद प्रस्ताव पर पुनर्विचार नहीं करने का फैसला किया।

भारत ने पिछले महीने रूस-यूक्रेन के बीच जारी तनाव के बीच हुई वोटिंग भाग नहीं लिया था, जबकि रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव को वीटो कर दिया था जिसे अमेरिका और अल्बानिया ने मॉस्को के “अवैध जनमत संग्रह” की निंदा करने के लिए पेश किया था।

संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के अध्यक्ष साबा कोरोसी ने यूक्रेन पर आपातकालीन विशेष सत्र को फिर से बुलाया। संयुक्त राष्ट्र चार्टर और संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों के स्पष्ट उल्लंघन के रूप में रूस की निंदा करने के लिए असेंबली और आपातकालीन विशेष सत्र में विचार किया गया। मसौदा प्रस्ताव में इस मांग को दोहराया जाएगा कि रूस यूक्रेन से और युद्धग्रस्त देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमाओं से अपनी सेना वापस ले ले और यूक्रेन के खिलाफ आक्रामकता के अपने अकारण युद्ध को बंद कर दे।

रूस ने यूक्रेन पर बरसाई बदले की आग दागे मिसाइल, भारत ने शांति बनाए रखने की दोनों देशों को दी हिदायत
कई दिनों के बाद फिर रूस और यूक्रेन के बीच शांति का माहौल भंग होता दिख रहा है। अब तक की मिली जानकारी के हिसाब से यूक्रेन पर एक के बाद एक कई  मिसाइल अटैकों के बाद रूस  के हमलों की तीव्रता और तेज हो गई है। बता दें कि ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब रूस को क्रीमिया प्रायद्वीप से जोड़ने वाले एक पुल को शनिवार को विस्फोट से उड़ा दिया गया था। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और पुल आंशिक रूप से ढह गया था। आज यूक्रेन के 7 शहरों में 75 मिसाइल दागे गए हैं।

सूत्रों के हवाले से खबर ये है कि ये हमले बुनियादी ढ़ाचा बदले की आग है। और ये साफ तब और हो गया जब पुतिन ने इस बात को साफ कर दिया तब इस बात की हवा में और ज्यादा गर्माहट आ गई। पुतिन ने सोमवार को अपनी सुरक्षा परिषद की बैठक में टेलीविजन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यूक्रेन पर रूस उन्होंने कहा, “अगर हमारे क्षेत्र में आतंकवादी कृत्यों को करने का प्रयास जारी रहता है, तो रूस की प्रतिक्रिया और भी कठोर होगी। किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।”

भारत ने कहीं बड़ी बातें

भारत ने साफ लहजे में कहा है कि वह रूस-यूक्रेन संघर्ष (Russia Ukraine War) में तनाव कम करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची  ने यूक्रेन को लेकर मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि “भारत यूक्रेन युद्ध में तनाव बढ़ने को लेकर चिंतित है। मूलभूत सुविधाओं को निशाना बनाया जा रहा है और नागरिक मारे जा रहे हैं। अरिंदम बागची ने कहा कि हम दोबारा दोहराते हैं कि युद्ध के और भड़कने से किसी का फायदा नहीं होगा”