rupauli bypolls Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

‘कोई 9-9 बच्चे पैदा करता है…’, CM नीतीश कुमार का आरजेडी पर हमला
Bihar News: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अब विधानसभा के उपचुनाव का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बिहार की एकमात्र सीट रुपौली में विधानसभा के उप चुनाव हो रहे हैं, 10 जुलाई को वोटिंग की जाएगी। दरअसल, यहां से बीमा भारती विधायक थीं लेकिन उन्होंने जनता दल यूनाइटेड पार्टी का साथ छोड़ कर राष्ट्रीय जनता दल पार्टी ज्वाइन कर ली और पूर्णिया से लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन पप्पू यादव से हार गईं। जिसके बाद अब रुपौली में फिर से चुनाव हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने उम्मीदवार कलाधर मंडल के लिए वोट मांगने रुपौली पहुंचे। रुपौली के स्कूल के मैदान में उन्होंने सभा को संबोधित किया। वहीं इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल पर परिवारवाद को लेकर खूब हमला बोला। साथ ही राजद ने बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया है उन पर भी सीएम नीतीश कुमार ने निशाना साधा।

चुनावी सभा के दौरान राजद की रुपौली से उम्मीदवार बीमा भारती पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, बोलना तक नहीं आता था, मंत्री बनाई गई थी. 3 बार मेरी ही पार्टी से विधायक रही, मंत्री बनाने की जिद की, किसी और को मौका दिया, तो सांसद बनने चली गई। परिणाम आया तो, क्या हुआ, तीसरे नंबर पर आई. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने परिवारवाद पर हमला बोलते हुए बगैर नाम लिए लालू परिवार और तेजस्वी पर हमला बोला. सीएम ने कहा कोई 9-9 बच्चे पैदा करता है..? परिवार में ही उलझे रहते हैं. क्या कभी मैंने परिवार को आगे बढ़ाया।

सीएम नीतीश ने जदयू और राजद के गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा, मैंने तो उन्हें एक मौका भी दिया, मगर गड़बड़ करने लगे, मैं क्या करता? आगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सात निश्चय योजना से जुड़ी उपलब्धियां गिनाई. उन्होंने कहा पूर्णिया के लिए विकास से जुड़े अनगिनत काम हुए. इनमें पॉलिटेक्निक कॉलेज, पूर्णिया कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण शामिल है. पूर्णिया में 6 लेन सड़क का चौड़ीकरण किया गया, एयरपोर्ट का काम भी शुरू किया जा चुका है।

डिप्टी सीएम ने किया विपक्ष पर हमला

सभा को संबोधित करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए ने कांग्रेस को लूडो वाली स्थिति में लाकर छोड़ा है. जहां लोग पूरा पासा फेंकने के बाद 99 पर आकर ठहर जाते हैं और सांप के काटते ही सीधे एक पर आ जाते हैं. देश में उसी जीरो वाली स्थिति में एनडीए ने कांग्रेस को लाकर छोड़ा है।

ये भी पढ़ें: MS Dhoni Birthday: खास अंदाज में मना महेंद्र सिंह धोनी का 43वां बर्थडे, सलमान खान रहे स्पेशल गेस्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप