road Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा, टैंकर से टकराई बाइक, तीन छात्रों की मौत
फटाफट पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में तीन छात्रों की मौत हुई

बाइक टकराई टैंकर से यमुना एक्सप्रेसवे पर

सभी छात्र गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के थे

दो छात्र अस्पताल में मृत घोषित किए गए

मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचित किया

Road Accidents : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. बाइक और पानी के टैंकर की टक्कर में तीन छात्रों की मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है. हादसे में जान गंवाने वाले तीनों छात्र गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के छात्र थे.

पुलिस के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा रविवार रात ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के चुहड़पुर अंडरपास के पास हुआ. तीनों छात्र बाइक से खाना लेने के लिए पूर्वांचल सोसाइटी के पास एक ढाबे पर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक, सड़क किनारे पेड़ों को पानी दे रहे एक टैंकर से टकरा गई.

परिजनों को दी गई जानकारी

पुलिस के अनुसार, सड़क हादसे में बाइक सवार तीनों छात्र बुरी तरह से घायल हो गए थे, उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. यहां डॉक्टरों ने दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद एक छात्र को गंभीर हालत में एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया.

ग्रेटर नोएडा में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीनों छात्रों की पहचान हो गई है. मृतकों में गाजियाबाद की पंचवटी कॉलोनी के रहने वाले स्वयं सागर, गाजीपुर जिले के गांव खुदुरा निवासी कुश और बरेली जिले की सैटेलाइट कॉलोनी निवासी समर्थ पुंडीर के रूप में हुई है. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना के बारे में खबर दे दी है.

यह भी पढ़ें : दुर्गा पूजा से पहले CM ममता बनर्जी का एक्शन प्लान, विकास और सुरक्षा दोनों पर जोर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

प्रधानमंत्री मोदी ने की प्रगति के 43वें संस्करण की अध्यक्षता
नई दिल्ली: पीएम मोदी (PM Modi) ने बुधवार को देश भर में फैले 8 प्रोजेक्ट (Project) में लगने वाली 31 करोड़ रुपए की राशि (Amount) के संबंध में प्रगति बैठक आयोजित की। इस बैठक में सभी परियोजनाओं (Projects) की समीक्षा की गई।

जिसके बारे में आज पीएम मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि कल, मैंने प्रगति के 43वें संस्करण की अध्यक्षता की। जहां 7 राज्यों में 31000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की गई। पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान पोर्टल को और भी प्रभावी बनाने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श की गई।

भारत के सात राज्यों में आयोजित होंगी परियोजनाएं

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह प्रोजेक्ट भारत के विकास और तरक्की से जुड़ी हुई हैं। जिनमें मेट्रो रेल कनेक्टिविटी, दो राष्ट्रीय राजमार्ग, जल की आपूर्ति एवं सिंचाई शामिल हैं। यह परियोजनाएं भारत के 7 राज्यों बिहार, झारखंड, हरियाणा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात एवं महाराष्ट्र में लागू होंगी।

पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पोर्टल उपग्रह इमेजरी जैसी प्रौद्योगिकियों के साथ मिलकर परियोजनाओं के लिए जगह और भूमि जरुरतों से संबंधित कार्यान्वयन और योजना के विभिन्न मुद्दों को संबोधित करने में सहायता कर सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नोडल अधिकारी और टीमें बनाई जाएं

बैठक में कुल 8 परियोजनाओं की समीक्षा की गई है। इनमें से 4 परियोजनाएं जल की आपूर्ति और सिंचाई से संबंधित थीं, 2 परियोजनाएं राष्ट्रीय राजमार्गों और कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए और 2 परियोजनाएँ रेल और मेट्रो रेल कनेक्टिविटी से संबंधित थीं। इन परियोजनाओं की संचयी लागत तकरीबन 31000 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़े :  CG Election 2023: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की आखिरी सूची, यहां देंखें लिस्ट

ट्रैफिक नियमों का पालन न करने से सड़क दुर्घटनाओं में बीस फीसदी की बढ़ोत्तरी: नितिन गडकरी
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने शनिवार को नागपुर में ‘मेरी माटी, मेरा देश, अमृत कलश यात्रा’ के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) का पालन न करने से देश में सड़क दुर्घटनाओं (Road Accidents) में बीस फीसदी का इजाफा हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) ने यह तय किया है कि हमारी सबसे पहले यदि कोई प्राथमिकता है तो वह देश है, देश के बाद पार्टी (Party) है और पार्टी के बाद मै हूं। उन्होंने कहा कि इसमें मैं सबसे आखरी है, जो मैं-मैं करेगा जनता उसको मैं कर देगी। नितिन गडकरी ने कहा कि इसलिए हमको देश के लिए कार्य करना है, गरीबों के लिए कार्य करना है, समाज के लिए कार्य करना है।

सड़क दुर्घटनाओं में टूटते हैं 3.5 लाख लोगों के हाथ-पैर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह सबसे अनुरोध करते हैं कि सड़क पर चलते समय कानून का पालन करें। सड़क पर चलने वाले लोग कानून का पालन नहीं करते जिसके कारण से सड़क दुर्घटनाओं में डेढ़ लाख लोगों की मृत्यु होती है। 18 से 34 साल की उम्र के लड़के-लड़कियां एक्सिडेंट में मर जाते हैं। जिस घर का जवान लड़का चला जाता है उस घर की हालत क्या होती है? 3.5 लाख लोगों के हाथ-पैर टूट जाते हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने की वजह से एक्सीडेंट में 20 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। देश की GDP को 3 फीसदी नुकसान होता है। सनद रहे कि नितिन गडकरी लोगों से अक्सर ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील करते रहते हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

हाइवे को गड्ढामुक्त बनाने पर कार्य कर रही है सरकार

केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने अगस्त में देश का पहला कार दुर्घटना परीक्षण कार्यक्रम ‘भारत NCAP’ पेश किया था। जिसका मकसद 3.5 टन तक के मोटर वाहनों के सड़क सुरक्षा मानकों में सुधार करना है। नितिन गडकरी ने तब कहा था कि देश दो चुनौतियों सड़क दुर्घटना और वायु प्रदूषण का सामना कर रहा है। भारत में हर वर्ष करीब पांच लाख दुर्घटनाएं होती हैं और इनमें करीब 1.5 लाख लोगों की जान जाती है। केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में यह भी कहा था कि सरकार इस साल के अंत तक राष्ट्रीय राजमार्गों को गड्ढा-मुक्त करने की नीति पर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़े: Rajasthan Assembly Elections 2023: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में वसुंधरा समर्थकों के नाम, कांग्रेस ने भी जारी की पहली लिस्ट

दिल्ली के पॉश इलाके में धंस गई सड़क, बन गया कई फुट गहरा गड्ढा
दिल्ली के जनकपुरी के पॉश इलाके में बुधबार की सुबह एक आश्चर्यजनक घटना घटी। दरअसल, देखते ही देखते अच्छी खासी सड़क नीचे धस गई और वहां बड़ा सा गड्ढा बन गया। गनीमत ये रही कि सड़क पर उस वक्त कोई वाहन नही था जिससे कोई जानहानी नही हुई। इस घटना को देखकर प्रशासन की लापरवाही का पता लगाया जा सकता है।

दरअसल, पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में बुधवार की सुबह 7:45 बजे अचानक से सड़क धंस गई। यह एक पॉश इलाका है और रोज यहां से हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। गनीमत ये रही कि जब सड़क धंसी तो उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। इसलिए किसी तरह की सड़क दुर्घटना नहीं हुई।

बता दें कि पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर पहुंच गई है। सड़क को चारो ओर से बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है। जिस जगह यह सड़क धंसी उसके आसपास पब्लिक पार्क और स्कूल भी है। बच्चे उस समय स्कूल जा रहे थे। तभी यह सड़क धंस गई, जिस कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए काफी परेशानी हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क धंसने से वहां कई फुट गहरा बड़ा गड्ढा बन गया है. अगर वाहनों के गुजरते वक्त सड़क धंसती तो सड़क दुर्घटना भी हो सकती थी।

ये भी पढ़े: दिल्ली में ‘मोदी वाशिंग पाउडर’ फेल तो AAP नेताओं को भेजा जेल, सांसद संजय सिंह का BJP पर हमला

चलती वैन में लगी भीषण आग, कार को बीच सड़क पर छोड़कर कूद गया
कोटा में गाड़ियों में आग लगने की दो अलग-अलग घटना सामने आई है। दोनों घटना में ड्राइवरों की जान बच गई। आग लगने से गाड़ी पूरी तरीके से जल गई। दोनों मामलों में शॉर्ट सर्किट से गाड़ी में आग लगना बताया जा रहा है

पहली घटना शहर के एरोड्राम इलाके की है। रात साढ़े 9 बजे के करीब चलती वैन में अचानक धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख ड्राइवर गाड़ी को बीच सड़क में छोड़कर कूद गया। देखते ही देखते कार में आग बढ़ती गई। आग की ऊंची लपटें देख मौके पर लोग मौजूद घबरा गए।

स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को डायवर्ट किया। निगम की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वैन में एलपीजी किट लगा हुआ था।गनीमत रही उसमें ब्लास्ट नहीं हुआ। जिस समय में आग लगी उस वक्त बाजार में आवाजाही थी। ड्राइवर के मौके से फरार हो जाने से ये पता नहीं लगा कि वो कहां से आया था और कहां जा रहा था।

Jharkhand: स्टील के कचरे से बनाया गया रांची-जमशेदपुर रोड, नितिन गडकरी ने की जमकर तारीफ
रांची: देश में स्टील उत्पादन के दौरान निकलने वाले कचरे यानी स्लैग का इस्तेमाल अब देश में सड़कों के निर्माण में किया जा रहा है। रांची-जमशेदपुर के बीच हाल में बनकर तैयार हुई इंटर कॉरिडोर फोर लेन सड़क में स्टील उद्योग से निकले कचरे का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हुआ है। वेस्ट मटेरियल माना जाने वाला स्टील स्लैग स्टील इंडस्ट्री के लिए बहुत दिनों से एक बड़ी मुसीबत बनकर सामने आ रहा था।

राँची-जमशेदपुर इंटर कॉरिडोर में शहरबेड़ा से महुलिया तक 44 किमी 4-लेन मार्ग निर्माण में स्टील स्लैग का इस्तेमाल हुआ है। सड़क निर्माण में स्टील स्लैग के इस्तेमाल से लागत में कमी आएगी। सड़क मजबूत बनेगी और उसकी थिकनेस कम हो जाएगी। #PragatiKaHighway #GatiShakti
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) March 24, 2023

नितिन गडकरी ने इस प्रयोग की तारीफ की

देश के सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस प्रयोग की तारीफ की है। गडकरी ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला है। उन्होंने कहा है कि रोड निर्माण में स्टील स्लैग के इस्तेमाल से लागत में कमी आती है। सड़क मजबूत बनती है और इसकी थिकनेस भी कम हो जाती है। गडकरी के मुताबिक देश में सड़क निर्माण में अब एग्रीगेट के रूप में स्टील स्लैग का इस्तेमाल किया जा रहा है। सूरत (गुजरात) के हजीरा में सिक्स लेन का पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद झारखंड में भी इसका सफलतापूर्वक प्रयोग किया गया है। रांची-जमशेदपुर इंटर कॉरिडोर में 4-लेन मार्ग निर्माण में स्टील स्लैग का इस्तेमाल हुआ है। इस सड़क में शहरबेड़ा नामक जगह से महुलिया तक 44 किमी की दूरी तक के निर्माण में इसका इस्तेमाल किया गया है।

अब स्टील के कचरे से बनाई जा रहीं सड़कें

सीएसआईआर (काउंसिल आफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च) की मदद से सूरत में स्टील कचरे से बनाई गई पहली सड़क पूरे देश के लिए उदाहरण बन गई। सीएसआईआर के अनुसार देश में पारंपरिक सड़कों की तुलना में स्टील की सड़क ज्यादा टिकाऊ और मजबूत पाई गई है। यह मानसून के सीजन में होने वाले नुकसान से भी बचा सकती है। बता दें कि देश में स्टील के उत्पादन में तेजी के कारण स्लैग भी बड़े पैमाने पर निकल रहा है। 2030 तक हर साल 30 करोड़ टन स्टील बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें हर साल 6 करोड़ टन स्टील स्लैग निकलने का अनुमान है। इसे नई तकनीक से इस स्टील स्लैग का इस्तेमाल सड़क निर्माण में एग्रीगेट के रूप में किया जा रहा है। गौरतलब है कि 23 मार्च को नितिन गडकरी रांची और जमशेदपुर आए थे। उन्होंने रांची में नेशनल हाईवे के रांची प्रक्षेत्र की 9400 करोड़ की 21 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। शिलान्यास कार्यक्रम में कहा था कि रांची-जमशेदपुर रोड के निर्माण पर एक किताब लिखी जा सकती है।

ये भी पढ़े: राहुल की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर CM हेमंत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘अमृतकाल या देश के लिए आपातकाल’

Jharkhand: नितिन गडकरी ने देश के पहले डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर की रखी आधारशिला
जमशेदपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जमशेदपुर को 10 बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात दी। केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को जमशेदपुर में 3843 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 220 किलोमीटर की 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित नितिन गडकरी ने कहा कि जमशेदपुर में देश के पहले डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी जा रही है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि साल 2024 के अंत तक झारखंड में सड़क परियोजनाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

झारखंड में एनएच 250 से बढ़कर 4हजार किलोमीटर से अधिक हुई

नितिन गडकरी ने कहा कि झारखंड खनिज और वन संपदा से परिपूर्ण राज्य है। देश के विकास में झारखंड का बड़ा योगदान है। यहां से पूरे देश को कोयला मिलता है। ऐसे में यह जरूरी है कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिले। उद्योग धंधे स्थापित होंगे और पूंजी आएगी, तभी गरीगी दूर होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य में इंस्डस्टी को लाने के लिए वाटर, पावर, रोड और कम्युनिकेशन जरूरी है। जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से इस क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। झारखंड में पहले 200 से 250 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग थी, जो अब बढ़कर 4000 किलोमीटर से अधिक हो गई है।

रांची-जमशेदपुर का सफर डेढ़ से पौने दो घंटे में होगा पूरा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले वे जब झारखंड आते थे, तो हर बार रांची-जमशेदपुर रोड की बात सामने आती थी। इस सड़क निर्माण में इतनी कठिनाईयां आई, कि इस पर किताब लिखी जा सकती हैं। अब ये सड़क बन चुकी हैं। अब लोग ढ़ाई घंटे में जमशेदपुर आराम से पहुंच जा रहे हैं। वहीं डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर बन जाने से डेढ़ से पौने दो घंटे में रांची से जमशेदपुर पहुंचना संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि रांची-वाराणसी इकोनॉमिक कॉरिडोर पर 7000 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जबकि चार ग्रीन इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण भी तेजी से पूरा किया जा रहा हैं, इसमें धनबाद-रायपुर कॉरिडोर भी शामिल है।

ये भी पढ़े: जर्जर सड़क और नशे में चालक होने के कारण पलटी ई रिक्शा, एक घायल

Jharkhand: अब एक्सप्रेस-वे पर 120 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी गाड़ियां
रांची: झारखंड को कई सड़क परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से बड़ी सौगात मिलने वाली है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 23 मार्च को झारखंड(Jharkhand) में 17 परियोजनाओं का शिलान्यास और दो परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में ओरमांझी-गोला-जैना मोड़ा एक्सप्रेस शामिल है। जबकि जमशेदपुर में डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर से पूरे शहर की तस्वीर बदल जाएगी। यह कॉरिडोर काली मंदिर से डिमना चौक-बालगुमा तक करीब 10 किलोमीटर बनेगा। यह एनएच 33 के महुलिया तक फोर लेन वाली परियोजना का हिस्सा है। इसके बन जाने से जमशेदपुर शहर जाना आसान होगा। इससे जाम की समस्या नहीं होगी।

ऊपरी लेन से रांची-कोलकाता जाना होगा आसान

जमशेदपुर में डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर से लोगों की जहां कई परेशानियां दूर होगी, वहीं मौजूदा रोड को लोग सर्विस रोड के रूप में इस्तेमाल करेंगे। डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर में पहले लेन से शहर के लोग आसानी से बाजार जा सकेंगे। जबकि ऊपर वाले लेन से रांची से जमशेदपुर-कोलकाता जाना हो सकेगा। जबकि जमशेदपुर के लोग भी कोलकाता समेत अन्य शहर जाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बनेगी फोर लेन रोड

भारत माला प्रोजेक्ट के तहत गुमला से झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा तक फोर लेन सड़क बनाने की योजना है। इस परियोजना के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है। करीब 32 किलोमीटर सड़क को 1300 करोड़ की लागत से फोर लेन किया जाना है। जमीन का सर्वे भी करा लिया गया है। जल्द ही भू-अर्जन की कार्रवाई की जाएगी। एनएचएआई की ओर से इसका निर्माण कराया जाएगा। जून महीने तक योजना का टेंडर कर दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। फिर बरसात के बाद काम शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़े: ‘RJD का झारखंड प्लान’, मिशन 2024 को लेकर Lalu Yadav ने पार्टी नेताओं को दिया ये खास संदेश