Rld Jayant Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

LokSabha Election: जनसभा को संबोधित करते हुए भावुक हुए जयंत चौधरी, बोले- चौधरी चरण सिंह की आत्मा होगी खुश
LokSabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां पूरे जोश से चुनाव प्रचार करने में जुटी हैं। इसी क्रम में RLD प्रमुख जयंत चौधरी भी बुधवार (3 अप्रैल) को मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा-रालोद गठबंधन से भाजपा प्रत्याशी डा. संजीव बालियान के समर्थन में शाहपुर कस्बा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय इंटर कालेज के मैदान पर जनता को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने सभी विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

LokSabha Election: ‘चौधरी चरण सिंह की आत्मा होगी खुश’

जनता को संबोधित करते हुए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भावुक करने वाला भाषण दिया। उन्होंने कहा कि ‘2019 लोकसभा चुनाव के बाद जब चौधरी अजीत सिंह यहां आए थे तो बहुत भावुक हुए थे। तब लोगों को नहीं पता होगा यह उनकी अंतिम यात्रा है। अब उनकी आत्मा खुश होगी। वह देश की तस्वीर बदलते देखना चाहते थे। चौधरी चरण सिंह के प्रति सम्मान चाहते थे। भाजपा ने दोनों ही कार्य किए हैं।’

‘विपक्ष की असली सोच आई सामने’

उन्होंने चौधरी चरण सिंह को मिले भारत रत्न को पूरी बिरादरी का सम्मान बताया है। उन्होंने अपने भाषण में आगे विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘जबसे चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिला है, तभी से विपक्षी दलों की सोच सामने आई है। विपक्ष ने इस ऐलान पर कोई खुशी नहीं जताई थी।’ उन्होंने आगे कहा कि वे कहते हैं कि मैंने पलटी खाई है, लेकिन ये पलटी खाना नहीं होता। इसे पटखनी खाना कहते हैं।

‘प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार बनाना है पीएम’

जयंत चौधरी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि ‘जो सरकार चौधरी चरण सिंह को सम्मान दे सकती है वह हमेशा किसानों का उत्थान करेगी। किसानों के प्रति सरकार की जिम्मेदारी और हमारी जवाबदेही है। रालोद को बड़ा दिल दिखाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए सभी को संकल्प लेना होगा।’

ये भी पढ़ें- Rajya Sabha के लिए 12 सदस्य हुए निवार्चित, सभापति धनकड़ ने दिलाई शपथ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप