RJD Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को बड़ी राहत, SC ने जमानत रद्द करने से किया इंकार
Lalu Yadav Fodder Scam : देवघर चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने सीबीआई की जमानत रद्द करने की मांग ठुकराते हुए उन्हें जमानत देने संबंधी हाई कोर्ट के आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया.

सीबीआई ने चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए गए लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने की मांग की थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया और हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा.

आपको बता दें कि सीबीआई ने चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए गए लालू यादव की जमानत रद्द करने की मांग की थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत देने के हाई कोर्ट के आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह हाई कोर्ट के आदेश में दखल नहीं देना चाहता, खासकर इसलिए क्योंकि तब से सात साल बीत चुके हैं. सीबीआई की अपील साल 2018 की है.

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से लालू यादव के मामले की सुनवाई में तेजी लाने को कहा है.

CBI ने कोर्ट में क्या दलील दी?

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से एएसजी एस.वी. राजू ने दलील दी कि लालू यादव की जमानत याचिका दो बार खारिज हो चुकी थी. लेकिन बाद में हाई कोर्ट ने उन्हें इस आधार पर जमानत दे दी कि उन्होंने 50 प्रतिशत सजा पूरी कर ली है, जो सीबीआई के अनुसार सही आधार नहीं था. उनका कहना था कि यह विचार नहीं किया गया कि यह एक साथ चलने वाली सजा नहीं है.

क्या है चारा घोटाला मामला?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला बिहार के विभिन्न जिलों में धोखाधड़ी कर सरकारी खजाने से सार्वजनिक धन की निकासी से जुड़ा है. चारा घोटाला जनवरी 1996 में पशुपालन विभाग में छापेमारी के बाद सामने आया था.

सीबीआई ने जून 1997 में लालू प्रसाद यादव को इस मामले में आरोपी बनाया था. राजद प्रमुख को 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले से जुड़े पांच मामलों में सजा हुई है. यह घोटाला 1992 से 1995 के बीच उस समय हुआ था, जब लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे और वित्त एवं पशुपालन विभाग का जिम्मा भी संभाल रहे थे. उस समय बिहार का विभाजन नहीं हुआ था. फिलहाल लालू यादव खराब स्वास्थ्य के आधार पर जमानत पर हैं.

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार के झूठ बोलने से सच नहीं बदलेगा, ई-20 पेट्रोल से खराब हो रहीं गाड़ियां- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

लालू-राबड़ी की सुरक्षा बदलाव के बाद तेजस्वी ने लौटाई सुरक्षा, बिहार में सियासी घमासान तेज
Bihar politics : बिहार में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा हटाए जाने के बाद अब उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है. इस फैसले से विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है.

आरजेडी ने राज्य सरकार पर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. पार्टी का कहना है कि यह कदम राजनीतिक बदले की भावना से उठाया गया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी परिवार की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया.

सुरक्षा समीक्षा के बाद Z+ श्रेणी हटाई गई

शुक्रवार को हुई सुरक्षा समीक्षा के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को दी जाने वाली Z+ श्रेणी की सुरक्षा हटा दी गई थी. अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार पुलिस को सौंप दी गई है. वहीं, आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बयान जारी कर कहा कि लालू यादव राष्ट्रीय स्तर के नेता रहे हैं. उनके साथ अचानक यह व्यवहार उचित नहीं है, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश कर रही है.

फैसले पर तेजस्वी यादव की नाराजगी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में अभी कोई कटौती नहीं हुई है, उन्हें पहले की तरह Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी. सुरक्षा समिति का मानना है कि नेता प्रतिपक्ष का पद कैबिनेट मंत्री के बराबर होता है. तेजस्वी लगातार जनसभाओं, जिलों के दौरे और राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हैं. इसलिए उनकी सुरक्षा जरूरी मानी गई है. फिर भी तेजस्वी ने सरकार के फैसले पर नाराजगी जताते हुए अपनी सुरक्षा वापस कर दी.

आरजेडी का कहना है कि जब माता-पिता की सुरक्षा में कटौती हो रही है तो बेटे के रूप में वे भी इसका विरोध करते हैं. पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया.

सरकार ने आरोपों को किया खारिज

दूसरी ओर राज्य सरकार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. सरकार का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किसी राजनीतिक फैसले से नहीं, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा और तय मानकों के आधार पर किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि खतरे के आकलन के बाद ही सुरक्षा श्रेणी तय की जाती है.

ये भी पढ़ें- लोनधारकों के लिए बड़ी खबर, RBI ने Repo Rate में नहीं किया कोई बदलाव, महंगाई बढ़ने की जताई आशंका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली करने से किया इनकार, विभाग ने तीसरी बार भेजा नोटिस, कहा- बंगला खाली नहीं होगा
Bihar Politics : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 20 साल पुराना सरकारी बंगला खाली करने का आदेश मिला है। भवन निर्माण विभाग ने शुक्रवार को यह निर्देश जारी किया, जो राबड़ी देवी को दिया गया तीसरा नोटिस है। हालांकि, राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने से इनकार किया है और कहा कि वे किसी भी कीमत पर इसे नहीं छोड़ेंगी।

2005 से रह रहा था लालू परिवार

नए आदेश के अनुसार, यह बंगला अब डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया गया है। इसके पहले राबड़ी देवी को चुनाव-2025 के बाद नया 39 हार्डिंग रोड बंगला दिया गया था, लेकिन उन्होंने अब तक पुराने आवास को खाली नहीं किया। लालू परिवार साल 2005 से 10 सर्कुलर रोड में रह रहा है। विभाग ने बीते छह महीनों में कई बार आग्रह किया कि राबड़ी देवी नया आवास ग्रहण कर लें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अब इन्हें सौंपा गया सरकारी बंगला

बता दें कि नंदकिशोर राम को अब 10 सर्कुलर रोड का बंगला आवंटित किया गया है। विभाग ने कहा है कि पूर्व में कई बार अनुरोध करने के बावजूद राबड़ी देवी ने यह आवास खाली नहीं किया। नए आदेश के बाद सरकार चाहती है कि बंगला जल्द से जल्द खाली कराया जाए ताकि नए आवंटी को कब्जा सौंपा जा सके।

बंगला राजनीतिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र

विशेषज्ञों का कहना है कि 10 सर्कुलर रोड केवल एक सरकारी आवास नहीं है, बल्कि यह बिहार की राजनीति का एक प्रतीकात्मक केंद्र भी रहा है। लंबे समय तक यह बंगला राष्ट्रीय जनता दल और लालू-राबड़ी परिवार की राजनीतिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र रहा है।

सरकार का उद्देश्य जनता का ध्यान भटकाना

राजद और भाजपा दोनों दलों ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। राजद प्रवक्ताओं ने इसे राजनीतिक मुद्दा बताया और कहा कि सरकार का उद्देश्य आम जनता का ध्यान भटकाना है। वहीं भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व सीएम को समय रहते आवास खाली कर देना चाहिए था और अब यह नया बिहार है, जहां कानून का पालन अनिवार्य है।

राबड़ी देवी का बंगला कराया जा रहा खाली

सूत्रों के अनुसार, राबड़ी देवी का पुराना बंगला चरणबद्ध तरीके से खाली किया जा रहा है और सामान धीरे-धीरे नए आवास पर स्थानांतरित किया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद नया आवास 39 हार्डिंग रोड राबड़ी देवी के लिए स्थायी रूप से उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें- ईरान ने अमेरिकी एयर बेस पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, कई सैनिक घायल, हाई-टेक ड्रोन तबाह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

तेज प्रताप यादव का वीडियो वायरल, अंदाज पर सोशल मीडिया पर फैंस और विरोधियों में बंटा नजर
फटाफट पढ़ें:

तेज प्रताप यादव का वीडियो वायरल

फोटो खींचने वाले से बोले स्टाइल है यही

सोशल मीडिया पर बंटे फैंस और विरोधी

यह अंदाज नया नहीं, पहले भी वायरल

फैन ने मारपीट व न्यूड वीडियो का आरोप

Tej Pratap Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने विडियो को लेकर चर्चा में हैं. महुआ विधानसभा सीट से (2025) चुनाव हारने के बाद वे अपने अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. राजनीति से दूर होकर उन्होंने यूट्यूब पर ब्लॉग बनाना शुरू किया है, लेकिन इन दिनों वे आरोपों और चर्चाओं में घिरे हुए हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे पटना के गांधी मैदान में लगे पुस्तक मेले का बताया जा रहा है. वीडियो में, तस्वीर खींच रहे व्यक्ति से तेज प्रताप यादव ने कुछ ऐसा कह कि अब इसकी चर्चा हो रही है.

‘यही चीज तो लोग पसंद करता है…’

फोटो खिचवाते समय तेज प्रताप ने कुछ ऐसा कहा कि कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वे फोटो खींच रहे व्यक्ति से कहते दिख रहे हैं कि “अरे घींच मत रहे… “इसके बाद पास खड़े व्यक्ति से कहते हैं, यह सब मेरा स्टाइल है… हमारे बाबूजी भी ऐसे ही करते थे, यही चीज तो लोग पसंद करता है.”

सोशल मीडिया पर बंटे फैंस और विरोधी

तेज प्रताप यादव का नया वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियांए दे रहे हैं. कुछ उनके अंदाज को सराहना कर रहे हैं, तो कुछ विरोध में टिप्पणियाँ कर रहे हैं. हालांकि, तेज प्रताप यादव का यह अंदाज नया नहीं है, होली के समय भी उन्होंने अपने सिपाही को नाचने के लिए कहा था जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था. इसी तरह के अंदाज के अपने के लिए ही तेज प्रताप यादव जाने जाते हैं. इस बार भी उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

फैन ने तेज प्रताप पर मारपीट का आरोप लगाया

बता दें कि हाल ही में तेज प्रताप यादव के एक फैन अविनाश ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया था. अविनाश ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करते हुए कहा कि तेज प्रताप के 20-30 गुंडों ने उनके साथ मारपीट की और न्यूड वीडियो भी बनाया. अविनाश के अनुसार तेज प्रताप यादव उनसे किस बात को लेकर नाराज थे, यह उन्हें खुद भी नहीं पता है.

ये भी पढ़ें –ऑपरेशन सील-23: पंजाब पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा कदम, अब तक लिए गए कई बड़े एक्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बिहार चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, आरजेडी ने पोस्टल बैलेट और ईवीएम पर उठाए सवाल
फटाफट पढ़ें

आरजेडी ने नतीजों में गड़बड़ी का आरोप लगाया

करीबी हार को आधार बनाकर बेईमानी बताई गई

पोस्टल बैलेट के आंकड़ों पर सवाल उठे

विपक्ष ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल किया

चुनाव आयोग ने सभी आरोप पूरी तरह खारिज किए

Bihar News : बिहार चुनाव नतीजों के बाद विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) निराश दिखाई दे रही है. पार्टी की ओर से लगातार यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि नतीजों में ‘गड़बड़ी’ की गई है. इसी सिलसिले में आरजेडी ने अपने एक एक्स पोस्ट में तीन विधानसभा सीटों के बैलेट पेपर से जुड़े आंकड़े साझा करते हुए दावा किया है कि विपक्ष को हराने के लिए पेपर जानबूझकर रिजेक्ट किए गए.

कई सीटों पर मामूली अंतर से हार

दरअसल, इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला. संदेश सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार सिर्फ 27 वोट से, जबकि अगिआंव सीट पर 95 वोट से हार गए. इसी आधार पर तेजस्वी यादव की आरजेडी आरोप लगा रही है कि इन क्षेत्रों में पोस्टल बैलेट जानबूझकर रिजेक्ट किए गए. पार्टी का कहना है कि यदि सभी बैलेटों की गिनती की जाती, तो इन सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत तय थी.

जबरन बेईमानी के चौंकाने वाले आंकड़े

राष्ट्रीय जनता दल के एक्स पोस्ट में यह आरोप लगाया गया है कि महागठबंधन को कई सीटों पर “जबरन बेईमानी” के जरिए हराया गया. पोस्ट में लिखा गया है, “जबरन बेईमानी से हरायी गयी सीटों के झकझोरने वाले आंकडे!

नबीनगर विधानसभा : 𝟏𝟏𝟐 वोटों से 𝐑𝐉𝐃 हारी, 𝟏𝟑𝟐 पोस्टल वोट रिजेक्ट हुए
अगिआंव विधानसभा: 𝟗𝟓 वोटों से 𝐂𝐌𝐏𝐈𝐋 हारी, 𝟏𝟕𝟓 पोस्टल वोट रिजेक्ट हुए
संदेश विधानसभा: 𝟐𝟕 वोटों से 𝐑𝐉𝐃 हारी, 𝟑𝟔𝟎 पोस्टल वोट रिजेक्ट हुए.”

जबरन बेईमानी से हरायी गयी सीटों के झकझोरने वाले आंकडे!

नबीनगर विधानसभा : 𝟏𝟏𝟐 वोटों से 𝐑𝐉𝐃 हारी, 𝟏𝟑𝟐 पोस्टल वोट रिजेक्ट हुए

अगिआंव विधानसभा: 𝟗𝟓 वोटों से 𝐂𝐌𝐏𝐈𝐋 हारी, 𝟏𝟕𝟓 पोस्टल वोट रिजेक्ट हुए

संदेश विधानसभा: 𝟐𝟕 वोटों से 𝐑𝐉𝐃 हारी, 𝟑𝟔𝟎 पोस्टल वोट…
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 20, 2025

विपक्ष ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल

यह पहली बार नहीं है जब विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के काम पर सवाल उठाया हो. कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन की अन्य पार्टियाँ लगातार ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाती रही हैं. इसी दौरान एक राजद नेता ने तो यह भी दावा कर दिया था कि बिहार चुनाव में मतदान शुरू होने से पहले ही ईवीएम में 25 हजार वोट दर्ज थ.

चुनाव आयोग ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए साफ कहा था कि ईवीएम में पहले से वोट पड़े होना असंभव है. वहीं, इलेक्शन कमीशन की तरफ से यह स्पष्ट रूप से कहा जा चुका है कि लोकसभा हो या विधानसभा का चुनाव, ECI पारदर्शिता के साथ, सभी राजनीतिक दलों को जरूरी जानकारी देते हुए ही काम करता है.

यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

तेज प्रताप यादव ने रोहिणी आचार्य के अपमान पर परिवार और नेताओं को चेतावनी दी
Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव के बाद लालू यादव की पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में हालात लगातार तनावपूर्ण बनी हुई हैं. इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन रोहिणी आचार्य से जुड़े हालिया विवाद पर कड़ा बयान देते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा की, जिसने लालू परिवार में चल रही हलचल को और सामने ला दिया है.

तेज प्रताप ने अपने पार्टी के इंस्टाग्राम हैंडल (janshaktijantadal) पर लिखा, “कल की घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है. मेरे साथ जो कुछ हुआ, उसे मैं सह गया, लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में सहन नहीं किया जा सकता.

मेरी बहन के अपमान को नहीं सहूंगा

तेज प्रताप ने अपने पार्टी के इंस्टाग्राम हैंडल (janshaktijantadal) पर लिखा, “कल की घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है। मेरे साथ जो कुछ हुआ, उसे मैं सह गया, तेजस्वी की बुद्धि पर पर्दा पड़ गया है: तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव ने नेताओं पर निशाना साधा

उन्होंने आगे बिना नाम लिए तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले चेहरों (संजय यादव, रमीज) पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘सुन लो जयचंदों, परिवार पर वार करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ़ नहीं करेगी.’ तेज प्रताप ने रोहिणी आचार्य के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके साथ चप्पल उठया गया. तेज प्रताप ने आगे लिखा, ‘जबसे मेरी रोहिणी बहन के चप्पल उठाने की खबर सुनी, दिल की आहत अब अग्नि बन चुकी है. जब जनमानस की भावनाएं आहत होती हैं तो बुद्धि पर पड़ी धूल उड़ जाती है, इन चंद चेहरों ने तेजस्वी की भी बुद्धि पर पर्दा डाल दिया है.’

अन्याय का परिणाम गंभीर होगा

उन्होंने चेतावनी देते हुए आगे लिखा, ‘इस अन्याय का परिणाम बहुद गंभीर होगा, समय हर चीज का कठोर हिसाब करता है. तेज प्रताप ने अपने पिता और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए लिखा, ‘पिता जी, एक संकेत दीजिए. आपका केवल एक इशारा, और बिहार की जनता इन जयचंदों को जमीन में गाड़ देने का काम खुद कर देगी. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी दल की नहीं, बल्कि परिवार के सम्मान, बेटी की गरिमा और बिहार के स्वाभिमान की लड़ाई है.

रोहिणी आचार्य के लगातार बयानों के बाद लालू परिवार में तनाव और आरोप-प्रत्यारोप अब खुलकर सामने आ चुके हैं, जिससे पार्टी की अंदरूनी राजनीति और जटिल हो गई है.

यह भी पढ़ें चुनाव में करारी हार के बाद खेसारी लाल यादव के बदले सुर, कहा – ‘मैं नेता बनना ही नहीं चाहता था’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

चुनाव में करारी हार के बाद खेसारी लाल यादव के बदले सुर, कहा – ‘मैं नेता बनना ही नहीं चाहता था’
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के सुर बदल गए हैं. चुनाव प्रचार के समय जीत का दावा करने और जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाने के बाद अब अभिनेता का कहना है कि वह राजनीति में आना ही नहीं चाहते थे.

मैं चुनाव के विरोध में था – खेसारी लाल यादव

चुनाव में हार के बाद मीडिया से बातचीत में अभिनेता खेसारी लाल यादव ने कहा कि, मैं नेता बनना ही नहीं चाहता था. बल्कि मैं शुरू से चुनाव के विरोध में था. सच पूछिए तो मैं राजनीति में आना ही नहीं चाहता था. ना ही मैं जीवन में कभी नेता बन पाऊंगा, क्योंकि मैं दिमाग से कभी सोचता ही नहीं. मेरे जीवन मैं जो भी चीजें सोचता हूं दिल से सोचता हूं. और दिल से सोचने वाले लोग ऐसी जगह पर नहीं रह सकते.

“मैं बेटे की तरह आपलोगों को बीच रहना चाहता था”

बता दें कि चुनाव रिजल्ट के बाद अभिनेता ने एक पोस्ट भी शेयर किया था जिसमें वो कन्नी काटते हुए नजर आ रहे थे. हालांकि इस दौरान उनकी आंखों में आंसू थे जिसको वो छुपाते हुए दिखे थे. वीडियो में बात करते हुए उन्होंने जनता का शुक्रिया अदा किया और कहा था कि- ‘मैं हमेशा से एक बेटे की तरह आप लोगों के बीच में रहना चाहता था. और रहूंगा भी. आगे भी यही प्रयास करूंगा कि बेटे की तरह आपका प्यार और स्नेह लूं. हमने प्रयास किया. मेरी टीम और मुझसे जुड़े सारे लोगों ने बहुत मेहनत की. जीत हार अपनी जगह है. मेरे दिल और जुबान पर आप लोगों के लिए हमेशा सम्मान था और रहेगा.”

“मेरे लिए हार जीत मायने नहीं रखती”

खेसारी लाल ने कहा कि, चुनाव में खड़े होना मेरे लिए बिजनेस नहीं था. इसलिए मेरे लिए हार जीत मायने नहीं रखती है. मैं बिहार के लिए एक सपना लेकर आया था. छपरा की जनता के लिए सपना देखा था. वो नहीं हुआ. कोई बात नहीं. मैं आपका बेटा हमेशा रहूंगा. जो जीते हैं उन प्रत्याशी को भी मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं.

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में खेसारी लाल यादव ने पहली बार राजनीति में कदम रखा था. इस चुनाव में छपरा सीट से लालू यादव की पार्टी राजद (राष्ट्रीय जनता दल) की तरफ से अपनी पारी खेली, लेकिन बीजेपी की छोटी कुमारी ने उस सीट पर 7 से 8 हजार वोटों से अपना कब्जा जमाकर अभिनेता को पटखनी दे दी.

यह भी पढ़ें अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पंजाब पुलिस ने टारगेट किलिंग को किया नाकाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

तेजस्वी यादव का तीखा वार: बिहार में बदलाव की गूंज, सरकार और चुनाव आयोग पर उठाए गंभीर सवाल
Tejashwi Yadav Bihar Attack : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से ठीक पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनडीए सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीते 20 सालों में बिहार का हाल बेहाल हो चुका है  न फैक्ट्री खुली, न रोजगार मिला, और न ही पलायन रुका. तेजस्वी ने तंज भरे लहजे में कहा –

“अगर डबल इंजन सरकार चाहती, तो बिहार को नंबर-1 बनाया जा सकता था, मगर उन्होंने बिहार को सिर्फ वादों में उलझा दिया.”

अमित शाह पर सीधा वार – “बिहार को बाहरी लोग कब्जा करना चाहते हैं”

तेजस्वी यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे बिहार को औपनिवेशिक राज्य बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि “बाहरी लोग बिहार पर कब्जा करना चाहते हैं, लेकिन बिहारी जनता अब चुप नहीं बैठेगी.” उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार जनता हर झूठ का करारा जवाब देगी.

प्रधानमंत्री मोदी पर तंज – “गुजरात में बोलते तो अच्छा होता”

तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला. बोले –

“पीएम बिहार में बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, जो अगर गुजरात में करते तो वहां के लोग भी खुश हो जाते. उनके पास न विजन है, न रोडमैप – बस जुमलेबाजी और गाने गाने में वक्त बीत रहा है.”

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री को इतना फुर्सत है कि वेब सीरीज़ देखने का वक्त भी निकाल लेते हैं.”

अपराधियों के साथ मंच साझा करने का आरोप

तेजस्वी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार में दुर्दांत अपराधियों के साथ मंच साझा किया है. उन्होंने सवाल उठाया, उन्होंने कहा, “क्या ये लोग साधु-महात्मा हैं?” – यह जनता के साथ धोखा है.

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. बोले, “68 प्रतिशत पुलिस ऑब्जर्वर बीजेपी शासित राज्यों से हैं. स्ट्रॉन्ग रूम के सीसीटीवी बार-बार बंद हो जाते हैं. आखिर यह सब क्यों हो रहा है?” उन्होंने कहा कि 208 कंपनियां भी बीजेपी शासित राज्यों से आई हैं. तेजस्वी ने कहा,

“भाजपा जितना पाप करेगी, चुनाव आयोग उसे धोने की कोशिश करेगा,”

वोटिंग के आंकड़ों पर संदेह

आरजेडी नेता ने यह भी पूछा कि चुनाव आयोग वोटिंग के सही आंकड़े क्यों नहीं बता रहा. कितने पुरुषों और महिलाओं ने वोट डाले – यह जानकारी जनता से क्यों छिपाई जा रही है? उन्होंने कहा, “मोदी-शाह के दौर में चुनाव आयोग की आवाज दबा दी गई है.”

अधिकारियों पर दबाव का दावा

तेजस्वी ने दावा किया कि कई बड़े अफसरों पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे विपक्षी नेताओं को परेशान करें. उन्होंने अफसरों से अपील की – “डरिए मत, सच के साथ रहिए. जनता सब याद रखती है और जवाब जरूर देगी.”

तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है. इस बार लोग “नौकरी वाली सरकार” लाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि गरीबी, पलायन और बेरोजगारी से मुक्ति दिलाने का वक्त आ गया है.

171 रैलियों से जनता का मूड साफ – रोजगार और विकास की मांग

तेजस्वी ने बताया कि उन्होंने इस चुनाव में 171 रैलियां और जनसभाएं कीं. उन्होंने कहा, “जहां भी गया, वहां जनता ने एक ही बात कही – अब विकास चाहिए, रोजगार चाहिए.” उन्होंने कहा कि बिहार के लोग चाहते हैं कि राज्य में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगें, ताकि परिवार बिछड़ें नहीं और नौजवानों को घर पर ही काम मिले.

तेजस्वी ने आखिर में कहा,

“बीस साल से बिहार को पीछे धकेलने वालों का हिसाब अब जनता करेगी. इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने के लिए नहीं, बल्कि बिहार का भविष्य सँवारने के लिए पड़ेगा.”

यह भी पढ़ें : फरीदाबाद से बड़ी सफलता, केशव मौर्य ने सुरक्षा एजेंसियों की सराहना की और बिहार में एनडीए की बढ़त का दावा किया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

विजय सिन्हा का तीखा वार: कांग्रेस-आरजेडी पर लगाया लोकतंत्र को कमजोर करने का गंभीर आरोप
फटाफट पढ़ें

विजय सिन्हा ने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधा

घुसपैठियों को बसाने का आरोप कांग्रेस पर लगाया

चुनाव आयोग की कार्रवाई पर भ्रम फैलाने की बात कही

राहुल-प्रियंका की यात्रा को बताया चुनावी पिकनिक

बिहार को जागीर समझने की सोच को किया खारिज

Bihar News : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार (19 सितंबर, 2025) को मीडिया से बातचीत में आरजेडी और कांग्रेस दोनों को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूरे देश को धर्मशाला बनाने का खेल खेला है. वहीं, आरजेडी जो कांग्रेस के ही सहयोग से बनी थी, अब उसी कांग्रेस की गोद में बैठकर घुसपैठिए को स्थापित करने, सरकारी योजनाओं में हिस्सेदारी लेने और उन्हें भारत का नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

कांग्रेस-आरजेडी का खेल अब नहीं चलेगा

विजय सिन्हा ने कहा कि जब संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग ने कार्रवाई की तो इसके खिलाफ गलतफहमी फैलाई जा रही हैं. ऐसे लोग माहौल को बिगाड़ रहे हैं. इस तरह की सोच वाले लोग राष्ट्र के हित के लिए नहीं, बल्कि देश को कमजोर करने के लिए काम कर रहे हैं. कांग्रेस और आरजेडी का यह खेल अब नहीं चलेगा. हर भारतीय को सावधान होना है. सच को जानना है. ये भ्रम फैलाकर खेल खेलने का काम कर रहे हैं.

#WATCH पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "पूरे देश को धर्मशाला बनाने का खेल कांग्रेस ने खेला है। कांग्रेस के खिलाफ जिस RJD का जन्म हुआ उसी कांग्रेस के गोद में बैठकर घुसपैठिये को स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।" pic.twitter.com/hYsQ0DxFyC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2025

बिहार लोकतंत्र की भूमि है

बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में आज (शुक्रवार) को बड़ी बैठक होने वाली है. 24 तारीख को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ये लोग आने वाले हैं. इस सवाल पर उन्होंने कहा, “ये लोग चुनाव में पिकनिक मनाने आते हैं. वे राजनीति को अपनी निजी जागीर समझते हैं और अपनी जमीन बढ़ाने के लिए खेल खेलना चाहते हैं आरजेडी और कांग्रेस के लोग, यह भूल जाते हैं कि बिहार लोकतंत्र की भूमि है, जो परिवाद और जमींदारी को स्वीकार नहीं करेगा. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा. अब कोई राजा रानी के पेट से पैदा होने वाला नहीं बनेगा.

यह भी पढ़ें : ‘युद्ध नशों खिलाफ’: 196वें दिन पंजाब पुलिस ने 383 स्थानों पर की छापेमारी, 99 नशा तस्कर गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

चुनाव से पहले RJD में दरार? रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप की बयानबाजी ने बढ़ाई तेजस्वी की मुश्किलें
फटाफट पढ़ें

चुनाव से पहले लालू परिवार में बढ़ी नाराजगी

रोहिणी आचार्य ने सार्वजनिक रूप से जताई असहमति

तेजप्रताप पहले ही संजय यादव पर तंज कस चुके हैं

सीट विवाद को लेकर रोहिणी ने संजय पर निशाना साधा

जेडीयू बोली- अब लालू यादव को लेना चाहिए फैसला

Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू परिवार में कुछ गड़बड़ है. तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाताई है. वहीं तेज प्रताप यादव भी लंबे समय से संजय यादव पर बिना नाम लिए निशाना साधते रहे हैं और उन्हें जयचंद कहकर तंज कसते हैं. अब रोहिणी आचार्य की नाराजगी भी उसी दिशा में इशारा कर रही हैं.

दरअसल, तेजस्वी यादव मेहनत तो बहुत कर रहे हैं, लेकिन तेजस्वी के सामने सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि परिवार के लोग ही उन पर अटैक कर रहे हैं. बड़े भाई तेजप्रताप के बाद आज तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर की. नाराजगी आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव से तेजस्वी यादव से करीबी को लेकर है. संजय यादव, तेजस्वी के विश्वस्त हैं और सलाहकार हैं.

रोहिणी ने संजय यादव पर कसा तंज

बता दें कि बिहार अधिकार यात्रा में संजय यादव तेजस्वी के साथ चल रहे हैं. इसी यात्रा के दौरान संजय यादव बस की उस फ्रंट सीट पर बैठे नजर आए जिस पर आमतौर पर तेजस्वी बैठते हैं. तेजस्वी की सीट पर बैठ संजय यादव की फोटो पोस्ट करके रोहिणी आचार्य ने लिखा कि फ्रंट सीट हमेशा शीर्ष के नेता के लिए होती है और उनकी अनुपस्थिति में भी किसी को उस सीट पर नहीं बैठना चाहिए. अगर कोई अपने आप को शीर्ष नेतृत्व से भी ऊपर समझ रहा है, तो अलग बात है.

वंचितों व् समाज के आखिरी पायदान पर खड़े वर्ग – समूह को आगे लाना ही राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू यादव जी के  सामजिक – आर्थिक न्याय के अभियान का मूल मकसद रहा है, इन तस्वीरों में समाज के इन्हीं तबके से आने वालों को आगे बैठे देखना सुखद अनुभूति है  pic.twitter.com/vL3Bm2c1XB
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 18, 2025

सामाजिक न्याय मिशन RJD की असली पहचान

वहीं, एक्स हैंडल पर रोहिणी आचार्य ने कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि वंचितों और समाज के आखिरी पायदान पर खड़े वर्गीं को आगे लाना ही राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू यादव के सामजिक आर्थिक न्याय के अभियान का मूल मकसद रहा है, इन तस्वीरों में समाज के इन्हीं तबकों से आने वाले लोगों को आगे बैठे देखना सुखद अनुभूति है.

जब रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर निशाना साधा तो जेडीयू को मौका मिल गया. जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि एक बहन अपने भाई के राजनीतिक वजूद के लिए आवाज उठा रही है. इसलिए अब इस पर लालू यादव को फैसला करना चाहिए.

यह भी पढ़ें : ‘युद्ध नशों खिलाफ’: 196वें दिन पंजाब पुलिस ने 383 स्थानों पर की छापेमारी, 99 नशा तस्कर गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप