Religious Controversy Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

डेढ़ साल में जिस तरह….बड़ा आरोप लगाते हुए साध्वी हर्षा ने धार्मिक मार्ग छोड़ने का लिया फैसला
Harsha Richhariya : प्रयागराज में लगे महाकुंभ 2025 में वायरल हुई हर्षा रिछारिया ने अब धर्म को छोड़ने का फैसला लिया है। मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह अब साध्वी का रूप छोड़ना चाहती हैं। हालांकि इस फैसले के लिए उन्होंने धार्मिक समुदाय के कुछ लोगों को ही दोषी ठहराया है।

धार्मिक समुदाय के लोगों पर आरोप

हर्षा रिछारिया ने कहा कि, धार्मिक समुदाय में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो उसी धर्म के दूसरे लोगों को दुख पहुंचाते हैं, और इसी वजह से हमारा विश्वास बहुत गहरा आहत होता है, इस हद तक कि जो कुछ भी हो रहा है उससे हमें दुख होता है। हर्षा ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में उन्हें जिस तरह के मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा, उसने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया है।

हर्षा का कहना है कि जब धर्म गुरु ही एक अकेली लड़की के विरोध में खड़े हो जाएं तो लड़ना नामुमकिन हो जाता है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, मैं सीता माता नहीं हूं कि बार-बार अग्नि परीक्षा देती रहूं। एक साल में मैंने जितनी परीक्षाएं दी हैं, अब उन्हें विराम देने का समय आ गया।

शांति से ज्यादा कलेश है

हर्षा रिछारिया ने ये भी स्पष्ट किया कि उनका सनातन धर्म के प्रति विश्वास में कोई कमी नहीं आई है। मैं हिंदू धर्म में पैदा होने पर गर्व महसूस करती हूं और इसे कभी नहीं छोडूंगी। लेकिन मैं जो सोच कर आई थी कि यहां शांति मिलेगी, वो नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अब धर्म के खुले प्रचार-प्रसार से खुद को अलग कर रही हैं क्योंकि यहां शांति की जगह क्लेश ज्यादा है।

अपने पुराने प्रोफेसन पर गर्व

ग्लैमर की दुनिया छोड़कर धर्म के मार्ग पर चलने वाली हर्षा ने अपने पुराने प्रोफेसन पर गर्व जताते हुए कहा कि ‘मैं यह बहुत गर्व से कहती हूं, मैं एक एंकर थी, मैं एक एक्टर थी, और मैंने वह काम बहुत गर्व से किया। उसी पेशे ने सबसे पहले हर्षा रिछारिया को हर्षा रिछारिया के रूप में पहचान दी। लेकिन फिर मैंने धर्म का रास्ता चुना और धर्म को बढ़ावा देने और फैलाने के लिए आगे बढ़ी। कई युवा सभी पहलुओं में मुझसे जुड़े। लेकिन आखिर में अपने ही लोगों के कारण मुझे इस मार्ग को छोड़ने का फैसला लेना पड़ रहा है।

हर्षा रिछारिया ने किया नर्मदा नदी में पवित्र स्नान

बता दें कि मकर संक्रांति पर हर्षा रिछारिया ने मध्य प्रदेश स्थित जबलपुर में नर्मदा नदी में पवित्र स्नान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘मुझे बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि मेरा संस्कारधानी जबलपुर और मां नर्मदा से बहुत पुराना और गहरा रिश्ता है। इसलिए आज, अगर मुझे इस पवित्र मौके पर मां नर्मदा के किनारे आने और पवित्र स्नान करने का सौभाग्य मिला है, तो यह मेरे लिए बहुत बड़े आशीर्वाद और सौभाग्य की बात है।’

ये भी पढ़ें –तीसरे अंतरराष्ट्रीय पंजाबी ओलंपियाड-2025 में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, परिणाम घोषित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

झारखंड में धर्मांतरण गैंग का भंडाफोड़ : जमशेदपुर में छापेमारी, 7 हिरासत में
Jharkhand News : झारखंड के औद्योगिक नगर जमशेदपुर में एक सनसनीखेज धर्मांतरण रैकेट का खुलासा हुआ है, जिसने न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है. गोलमुरी थाना क्षेत्र में दो फ्लैटों में गुप्त रूप से संचालित हो रही धर्मांतरण की गतिविधियों ने प्रशासन और समाज को अलर्ट कर दिया है. इस संगठित नेटवर्क में झारखंड के साथ-साथ ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के लोग भी शामिल थे. सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया है, और मामले की जांच जारी है.

गोलमुरी में संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा

धर्मांतरण के इस काले खेल का पता तब चला जब स्थानीय लोगों को गोलमुरी थाना क्षेत्र के दो फ्लैटों में संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगी, लोगों का कहना है कि वहां बार-बार भीड़ जुटती थी और बाहरी लोगों का आना जाना लगा रहता था. हिंदू संगठनों ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जोरदार विरोध दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने तत्काल छापेमारी की, जिसमें करीब 70 लोगों को विभिन्न प्रलोभनों के जरिए धर्मांतरण के लिए बरगलाए जाने की बात सामने आई.

संगठित नेटवर्क और पड़ोसी राज्यों से कनेक्शन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह धर्मांतरण रैकेट एक सुनियोजित और संगठित नेटवर्क के तहत काम कर रहा था. इस नेटवर्क के तार झारखंड के चाईबासा और सरायकेला जिलों के अलावा पड़ोसी राज्यों ओड़िशा और पश्चिम बंगाल से भी जुड़े हुए थे. जांच में यह भी सामने आया कि इस रैकेट में शामिल लोग नाबालिग बच्चों को निशाना बना रहे थे, जिन्हें आर्थिक सहायता, बेहतर जीवनशैली और झूठे सपनों का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था.

नाबालिगों को बनाया गया निशाना

इस मामले की सबसे चिंताजनक बात यह है कि धर्मांतरण की गतिविधियों में बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चे शामिल थे. बताया जा रहा है कि इन बच्चों को लुभावने वादों और आर्थिक प्रलोभनों के जरिए बरगलाया गया. स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां लंबे समय से गुप्त रूप से चल रही थीं, लेकिन हाल ही में संदिग्ध गतिविधियों पर ध्यान जाने के बाद इसका पर्दाफाश हुआ.

पुलिस की सख्त कार्रवाई

हिंदू संगठनों के विरोध और स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद गोलमुरी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. दो फ्लैटों पर छापेमारी के दौरान सात लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ जारी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला प्रथम दृष्टया बेहद गंभीर है और इसके पीछे एक बड़े नेटवर्क की संभावना है. पुलिस अन्य संदिग्ध ठिकानों की तलाश में जुटी है, जहां ऐसी गतिविधियां संचालित हो सकती हैं.

लंबे समय से चल रहा था गुप्त ऑपरेशन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इन फ्लैटों में गुप्त गतिविधियां काफी समय से चल रही थीं, लेकिन इसकी जानकारी हाल ही में मिली. बार-बार होने वाली भीड़ और बाहरी लोगों की आवाजाही ने स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा. हिंदू संगठनों के दबाव और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने इस संगठित रैकेट का पर्दाफाश कर दिया. पुलिस अब इस नेटवर्क की सभी कड़ियों को जोड़ने और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान करने में जुटी है.

प्रशासन सतर्क, आगे की जांच जारी

जमशेदपुर पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए गहन जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस रैकेट में शामिल लोगों ने सुनियोजित तरीके से काम किया, जिसमें विदेशी फंडिंग की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता. पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय कर रही है ताकि इस नेटवर्क के सभी सदस्यों को पकड़ा जा सके.

सामाजिक और राजनीतिक प्रतिक्रिया

इस घटना ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है. हिंदू संगठनों ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं, इस मामले ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है, क्योंकि यह एक संवेदनशील सामाजिक और धार्मिक मुद्दा है. स्थानीय लोग और संगठन इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : मनीष सिसोदिया का BJP पर हमला, कहा – शिक्षा भाजपा की प्राथमिकता नहीं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप