Ravi Shastri Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

रवि शास्त्री ने इन युवा खिलाड़ियों के सिलेक्शन को लेकर कही ये बड़ी बातें
आईपीएल 2023  में जिस तरह से युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन किया है उससे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री काफी ज्यादा प्रभावित हैं।

उन्होंने इन युबाओं की खूब तारीफ की है और कहा है कि ये युवा खिलाड़ी 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में नजर आ सकते हैं।

रवि शास्त्री के मुताबिक जिस तरह से 2007 में एम एस धोनी की अगुवाई में युवा टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था, वैसा इस बार भी हो सकता है।
अगर आईपीएल 2023 सीजन की बात करें तो कई बेहतरीन युवा खिलाड़ी सामने निकलकर आए हैं। तिलक वर्मा, नेहाल वाढेरा, जितेश शर्मा, यशस्वी जायसवाल, प्रभसिमरन सिंह, सुयश शर्मा, अभिनव मनोहर, प्रेरक मांकड़, आयुष बदोनी, आकाश मोधवाल, रिंकू सिंह जैसे कई बेहतरीन युवा खिलाड़ियों ने अपने गेम से काफी प्रभावित किया है। रवि शास्त्री के मुताबिक इनमें से कुछ चेहरे अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

रवि शास्त्री ने मीडिया से बातचीत में कही यें बातें

बातचीत के दौरान रवि शास्त्री ने कहा “मेरे हिसाब से अब चयनकर्ता नए डायरेक्शन की तरफ देखेंगे। टी20 वर्ल्ड कप आ रहा है और युवा खिलाड़ियों के पास काफी ज्यादा टैलेंट है। इस साल आईपीएल में हमने कई नए युवा टैलेंट को देखा है।

टीम में नए चेहरे होंगे। हार्दिक पांड्या टी20 में पहले ही कप्तानी कर रहे हैं और अगर वो अनफिट नहीं हुए तो फिर इसे जारी रखेंगे। अब टीम 2007 टी20 वर्ल्ड कप की तरह टैलेंट की पहचान करेगी और हार्दिक के पास काफी च्वॉइस होंगे।

उन्होंने आईपीएल में कप्तान के तौर पर काफी खिलाड़ियों को अभी तक देखा है।”हालांकि रवि शास्त्री ने ये भी कहा कि अभी भारतीय टीम का पूरा ध्यान सिर्फ इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर ही होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा “जब तक वनडे का वर्ल्ड कप खत्म ना हो जाए तब तक टी20 वर्ल्ड कप के बारे में सोचिए भी ना।”

Ravi Shastri: वर्ल्ड कप को लेकर पूर्व कोच रवि शास्त्री का बड़ा दावा, उमरान को नहीं मिलेगी जगह !
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री Former India Coach Ravi Shastri ने विश्व कप WC T20 2022 को लेकर बड़ा दावा किया है. रवि शास्त्री का कहना है कि तेज गेंदबाज उमरान मलिक Umran Malik को टीम में शामिल नहीं किया जाएगा. इस साल के अंत में अक्टूबर-नवंबर में विश्वकप खेला जाएगा. जिसको लेकर टीम इंडिया तैयारी करने में जुट गई है.

उमरान को ब्रेक देना जल्दबाजी होगी- शास्त्री

तेज गेंदबाज उमरान मलिक को लेकर रवि शास्त्री ने कहा कि, उमरान को अपने करियर में एक बड़ा ब्रेक देना जल्दबाजी होगी और वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने के लिए इस युवा खिलाड़ी को तैयार करने की जरूरत है. विश्व कप एक बड़ा मंच है. अभी उमरान को परिपक्व होना है.

उमरान ने तेज गेंदबाजी से किया प्रभावित

जानकारी के लिए बता दे कि, IPL 2022 में उमरान मलिक ने अपनी रफ्तार वाली गेंदों से सभी को प्रभावित किया था. शानदार प्रदर्शन के चलते उमरान को साउथ अफ्रीका South Africa के खिलाफ चल रही घरेलू T-20 सीरीज में शामिल किया गया है हालांकि, उन्हें अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है.

अभी उमरान को तैयार करने की जरूरत- रवि शास्त्री

पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने ESPN CricInfo से बात करते हुए कहा कि, ‘नहीं, अभी टी-20 में नहीं. उमरान को अपनी टीम के साथ ले जाएं और उन्हें तैयार करें. अगर हो सके तो उन्हें 50 ओवर का क्रिकेट या टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका दें. उन्हें लाल गेंद की टीम के साथ तैयार करें और फिर देखें कि यह कैसा चल रहा है. इसके बाद ही आगे का फैसला लिया जाए.

कप्तान कोहली के बाद हेड कोच रवि शास्त्री ने दिया संकेत, वर्ल्ड कप के बाद दे सकते हैं इस्तीफा
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी टी-20 विश्व कप के बाद अपने पद को छोड़ने का इशारा किया है। “द गार्जियन” को दिए एक इंटरव्यू में रवि शास्त्री ने कहा कि उन्होंने वह सब कुछ हासिल कर लिया है, जो वह चाहते थे।

उन्होंने कहा, “मैंने वह सब हासिल किया है जो मेरी इच्छा थी।  मैंने टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 के रूप में पांच साल रहा। मैंने गर्मीयों की शुरुआत में माइकल एथर्टन से बात की और कहा, ‘मेरे लिए ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराना और इंग्लैंड में कोविड के समय में जीत हासिल करना मेरा अंतिम लक्ष्य है।’ हम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे थे, हमने जिस तरह से लॉर्ड्स और ओवल में खेला वो वाकई में स्पेशल था।”

उन्होंने बताया कि भारतीय टीम ने क्रिकेट में दुनिया के हर टीम को उनके घर जाकर हराया है। अगर हम टी-20 विश्व कप जीतते हैं तो यह हमारे लिए एक और उपलब्धि होगी शास्त्री ने बताया कि खिलाड़ियों पर शेड्यूलिंग दबाव को घटाने के लिए अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय टी-20 क्रिकेट कम होना चाहिए

शास्त्री ने कहा कि “मैं कम से कम द्विपक्षीय टी-20 क्रिकेट देखता हूं। फुटबॉल में प्रीमियर लीग, स्पेनिश लीग, इटालियन लीग, जर्मन लीग है। वे सभी चैंपियंस लीग के लिए एक साथ आते हैं। मुझे लगता है कि टी 20 क्रिकेट को इसी तरह खेला जाना चाहिए। खेल को विभिन्न देशों में फैलाएं, और इसे ओलंपिक में ले जाएं। लेकिन उन द्विपक्षीय खेलों में कटौती करें इससे खिलाड़ियों को आराम करने, स्वस्थ होने और टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए समय मिलेगा जो जरुरी है।”

क्या रोहित को उप कप्तानी से हटाना चाहते थे विराट? सिलेक्टर्स के सामने रखे थे ऋषभ और राहुल के नाम
नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को टी-20 फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। कोहली ने दुबई में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। बता दें कि विराट वनडे और टेस्ट में कप्तानी करते रहेंगे।

सोशल मीडिया पोस्ट से किया था कप्तानी छोड़ने का ऐलाान

कोहली ने सोशल मीडिया पोस्ट के हवाले से कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। उनके इस फैसले ने सभी फैंस को चौंका दिया है। हालांकि उनका कहना है कि उन्होंने निर्णय लेने से पहले हेड कोच रवि शास्त्री और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से बातचीत करने के बाद ही ये फैसला लिया था।

राजीव शुक्ला ने कप्तानी बंटवारें की अफवाहों को किया था खारिज

इससे पहले BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मीडिया में विराट और रोहित के बीच उठ रही कप्तानी के बंटवारे की अटकलों को खारिज कर दिया था। लेकिन विराट के इस अचानाक फैसले ने सब को सख्ते में डाल दिया है और साथ ही मीडिया में चल रही अफवाहों को हवा मिल गई है।

रोहित को उप-कप्तानी से हटाना चाहते थे विराट

दरअसल, PTI के सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा को लिमिटेड ओवर्स की उप कप्तानी से हटाना चाहते थे। जिसके लिए वो बोर्ड के पास भी गए थे। उनका मानना है कि रोहित 34 साल के हो गए हैं। ऐसे में लिमिटेड ओवर्स के लिए किसी युवा खिलाड़ी को मौका देना चाहिए। बोर्ड के सामने उन्होंने तीन नाम रखे थे।

ऋषभ और राहुल के नाम की पेशकश

टी-20 के लिए उन्होंने ऋषभ पंत का नाम सुझाया था, जबकि वनडे के लिए के एल राहुल को उप-कप्तानी सौंपना चाहते थे। लेकिन बोर्ड को ये पेशकश पसंद नहीं आई और उन्होंने इसे मानने से इनकार कर दिया। बोर्ड का मानना था कि विराट अपना कोई उत्तराधिकारी नहीं चाहते हैं।

पहले भी आई थी आपस में विवाद की बात

वैसे इसमें कुछ नया नहीं है कि विराट और रोहित के बीच विवाद रहें हों। 2019 वर्ल्ड कप के दौरान भी ऐसी ख़बरें थी कि ये दोनों ही आपस में बात नहीं करते थे। लेकिन बाद में हेड कोच रवि शास्त्री ने इस बात से इनकार किया था।

हालांकि एक वक्त अफवाहों का बाज़ार इतना गरम था कि ऐसी बातें उड़ने लगी थी कि विराट ने रोहित को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया है। लेकिन बाद में ये केवल एक अफवाह ही निकली।

युवा खिलाड़ियों पर नहीं करते भरेसा

एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कप्तान को टीम में सभी खिलाड़ियों का समर्थन हासिल नहीं है। माना जाता है कि विराट युवा खिलाड़ियों को बीच मझदार में ही छोड़ देते हैं।

विराट के साथ संवाद की समस्या, धोनी थे मिलन-सार

पीटीआई से ही बातचीत में एक पूर्व खिलाड़ी ने कहा, दरअसल, विराट कोहली के साथ संवाद की समस्या है। लेकिन वहीं अगर महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो उनका कमरा खिलाड़ियों के लिए हमेशा खुला रहता था। कोई भी उनके पास किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए चला जाता था जबकि विराट के साथ ऐसा नहीं है।

मैदान के बाहर कोहली से संपर्क कर पाना न के बराबर है।

उप कप्तानी के तीन दावेदार

विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को कप्तानी मिलना तय माना जा रहा है। वहीं उप कप्तानी के लिए ऋषभ पंत और लोकेश राहुल को विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

राहुल IPL में किंग्स 11 पंजाब के लिए कप्तानी कर चुके हैं। जिससे उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। वहीं तुरूप का इक्का जसप्रीत बुमराह भी हो सकते हैं क्योंकि लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा है।

भारत के कोच रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव, बॉलिंग कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल भी आइसोलेट
खेल: कोच रवि शास्त्री लेटरल फ्लो टेस्ट के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीसीसीआई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि एहतियात के तौर पर उन्हें बॉलिंग कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल के साथ आइसोलेट कर दिया गया है।

बीसीसीआई ने प्रेस नोट में कहा है कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने कल शाम को शास्त्री के लेटरल फ्लो टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद एहतियात के तौर पर हेड कोच, श्री रवि शास्त्री, बॉलिंग कोच श्री बी अरुण, फील्डिंग कोच श्री आर श्रीधर, और फिजियोथेरेपिस्ट श्री नितिन पटेल को आइसोलेट कर दिया है। उनका आरटी-पीसीआर परीक्षण हुआ है और वे होटल में रहेंगे और टीम इंडिया के साथ तब तक यात्रा नहीं करेंगे जब तक कि मेडिकल टीम से पुष्टि नहीं हो जाती।

टीम इंडिया दल के शेष सदस्यों ने कल रात और आज सुबह दो लेटरल फ्लो टेस्ट दिए। निगेटिव COVID रिपोर्ट आने पर सदस्यों को ओवल में चल रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन के लिए जाने की अनुमति दी गई।