Rainy Season Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

बारिश में अगर स्मार्टफोन में चला जाए पानी ? ऐसे सुखाएं नहीं होगी दिक्कत
Tech: बारिश में मौसम चल रहा है, ऐसे में अचानक तेज बारिश हो जाने के कारण भीग जाना आम बात है। ऐसे में खुद का भीग जाना तो चल जाता है लेकिन अगर फोन तक पानी चला जाए तो बड़ी टेंशन की बात हो जाती है। ये किसी के भी साथ हो सकता है। अब बात आती है कि फोन में पानी पड़ जाए तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। तो सबसे पहले तो आपको फोन स्विच ऑफ कर देना है और इसे तब तक ऑन नहीं करना है, जब तक कि आगे बताया प्रोसेस पूरा नहीं हो जाता है।

तेज बारिश की वजह से स्मार्टफोन में पानी चला जाने पर उसे सुखाने के कुछ सही तरीके हैं, जिससे आप अपने फोन को बचा सकते हैं। यहां कुछ जरूरी स्टेप्स बताए गए हैं जिनका पालन करके आप स्मार्टफोन को सुखा सकते हैं और उसे बचा सकते हैं।

फोन को तुरंत बंद करें

अगर फोन पानी में गिर गया है या भीग गया है, तो उसे तुरंत बंद कर दें। ऐसा करना जरूरी है क्योंकि फोन में पानी घुसने से शॉर्ट सर्किट का खतरा हो सकता है।

सभी एक्स्टरनल डिवाइस और केस हटाएं

फोन के केस, सिम कार्ड, माइक्रोएसडी कार्ड और दूसरी एक्सेसरीज को निकाल दें, यह पानी को बाहर निकलने और हवा के संपर्क में आने की सुविधा देगा।

फोन को सुखाएं

फोन को मुलायम कपड़े या पेपर टॉवल से अच्छी तरह से पोंछें, सावधानी बरतें कि पानी और गहराई में न जाए।

वैक्यूम क्लीनर का यूज करें

अगर संभव हो, तो वैक्यूम क्लीनर का उपयोग करें। यह पानी को फोन के अंदर से बाहर खींच सकता है. ब्लो ड्रायर का उपयोग न करें क्योंकि यह पानी को और अंदर धकेल सकता है।

सिलिका जेल पैकेट्स यूज करें

फोन को एक एयरटाइट बैग में रखें जिसमें सिलिका जेल पैकेट्स हों. सिलिका जेल नमी को सोखने में बहुत असरदार है।

चावल का इस्तेमाल

अगर सिलिका जेल उपलब्ध नहीं है, तो आप फोन को चावल में भी रख सकते हैं. एक एयरटाइट कंटेनर में चावल डालें और फोन को उसमें पूरी तरह से दबा दें. 24 से 48 घंटों के लिए छोड़ दें। चावल भी नमी को सोखता है, लेकिन सिलिका जेल जितना असरदार नहीं होता।

फोन को नेचुरल हवा में सूखने दें

यदि ऊपर बताए गए तरीके उपलब्ध नहीं हैं, तो फोन को सूखी और अच्छी हवादार जगह पर रखें. इसे हवा में सूखने दें, लेकिन धूप में सीधे न रखें।

फोन को चालू करने से पहले

कम से कम 24 से 48 घंटे तक फोन को सूखने दें। जल्दी न करें, तय करें कि फोन पूरी तरह से सूखा है और फिर उसे चालू करने की कोशिश करें।

बिलकुल न करें ये गलतियां

फोन को हीट सोर्स पर न रखें, हेयर ड्रायर, ओवन, या माइक्रोवेव का इस्तेमाल न करें. यह फोन को और नुकसान पहुंचा सकता है।

फोन को झटका न दें, फोन को हिलाने या झटका देने से बचें, क्योंकि यह पानी को और गहराई में धकेल सकता है।

सही तरीके से सुखाने पर, आपका फोन फिर से काम करने लग सकता है। यदि इन उपायों के बाद भी फोन काम नहीं करता, तो इसे प्रोफेशनल टेक्निकल सर्विस सेंटर पर ले जाएं।

ये भी पढ़ें: बस एक मुकाबला जीतते ही रोहित ब्रिगेड रच देगी इतिहास…साउथ अफ्रीका को हराते ही खत्म होगा 13 साल का खिताबी सूखा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

देश के कई राज्यों में बारिश का बदला मौसम, मध्य प्रदेश के लिए रेड अलर्ट घोषित
देश के कई राज्यों में बारिश का मौसम बदला है। मौसम विभाग ने शनिवार (16 सितंबर) को कई राज्यों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। दक्षिण, पश्चिम, मध्य प्रदेश के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जहां अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। 23 और 24 सितंबर के आसपास दिल्ली एनसीआर के मौसम में बदलाव हो सकता है।

बारिश की वजह बंगाल की खाड़ी

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को दिन भर बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान की बात करते हुए अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में अगले पांच दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं और मध्यम बारिश हो सकती है।

बारिश के कारण कई राज्यों में हालात बिगड़ रहे हैं, जैसे कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में तेज बारिश का अलर्ट है। बारिश के चलते अनेक स्थानों पर पानी भर गया है और स्कूलों को बंद किया गया है।

मौसम विभाग के वेदर साइंटिस्ट महेश पलावत ने बताया है कि इस बार बारिश की वजह बंगाल की खाड़ी है, जहां पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और इससे मॉनसून के बादल भारत के विभिन्न हिस्सों तक पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें- MP Weather: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, आठ जिलों में रेड अलर्ट

Health Tips: बारिश के मौसम में ऐसी गलतियां कभी न करें, वरना पहुंच जाएंगे अस्पताल
पूरे देश में चिलचिलाती धूप के बाद हुई बारिश से लोगों ने बड़ी राहत भरी सांस ली है। दिल्ली NCR समेत देश के कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। इस सुहाने मौसम में अक्सर लोग लापरवाही बरततें हैं। जिसके कारण कई तरह की बीमारियों की चपेट में भी आ जाते हैं। हम आपको बताएंगे कि इस बदलते मौसम में कैसे अपने और अपने परिवार को स्वस्थ रखें।

यह भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

वैसे आम तौर पर पत्तेदार सब्जियां हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि इस मौसम में कौन सी ऐसी हरी सब्जियां हैं जो आपको बीमार कर सकती हैं। साथ ही ये भी बताएंगे खाने कि किन-किन चीजों से परहेज कर अपने आप को रोगों से दूर रखें।

हरी पत्ततेदार सब्जियों से करें तौबा

आम तौर पर बोला जाता है कि हरी सब्जियां  सेहत के लिए गुणकारी होती हैं, लेकिन बरसात में यही सब्जियां हमारी और आपकी सेहत को खराब करने का काम करती हैं। उसका कारण  नमी जब भी बरसात होती है तो नमी की अधिकता हो जाती है। जिससे तरह-तरह के कीड़े और बैक्टेरिया उत्पन्न हो जाते हैं। फिर क्या जब यही सब्जियां आम लोगों की थाली में आती हैं तो कुछ लोगों को बीमार करने का काम करती हैं।

अगर आपको बारिश के मौसम में खुद और पूरे परिवार को स्वस्थ बनाए रखना चाहते है तो सीधे तौर पर पालक , पत्ता गोभी और हरे साग के सेवन से कुछ दिन तक परहेज करें। इन बातों के ध्यान में रखने से आप बीमार पढ़ने से बच सकते है। इसीलिए ध्यान रखें कि पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से पहले उनको धोए बिना न खाएं।

यह भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के नए उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली

मौसम का बदला अचानक मिजाज, अगले पांच दिन इन राज्यों में भारी बारिश के आसार
नई दिल्ली: मॉनसून के चलते अब यूपी, दिल्ली समेत कई इलाकों में धीमी-धीमी बारिश हो रही है। झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अभी कुछ दिन ऐसा ही खुशनुमा मौसम रहने वाला है। मंगलवार को भी कई जगह भारी बारिश के कारण नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कुल्लू, किन्नौर, लाहुल को छोड़कर नौ जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा तेज आंधी भी चल सकती है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश का क्रम जारी रहेगा।

अगले पांच दिन इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

साथ ही आपको बता दें कि उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश का क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार तक देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि दिल्ली में मंगलवार का दिन गर्म रहा। राजधानी के कुछ हिस्सों में अपराह्न में बारिश हुई, जिससे कुछ इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित हो गया।

कुल्लू, किन्नौर, लाहुल को छोड़कर नौ जिलों में बारिश का अलर्ट

राजधानी दिल्ली के लिए आधिकारिक आँकड़े प्रदान करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने शाम 5.30 बजे तक 3.6 मिमी बारिश दर्ज की। लोधी रोड, रिज क्षेत्र, नोएडा और पीतमपुरा में सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच क्रमश: 1 मिमी, 17.6 मिमी, 2 मिमी और 7 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से कई लोगों को बुरे ट्रैफिक का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिन देश के अलग-अगल राज्यों में भारी बारिश के आसार है।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून के कारण भारी बारिश जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
नई दिल्ली: गुरुवार को हो रही सुबह से लगातार बारिश ने जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ इस बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है, जिससे आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़को पर जलभराव से जाम का सामना भी ऑफिस जाने वाले लोगो को करना पड़ रहा है।  कई जगह ट्रैफिक जाम और हैवी ट्रैफिक की दिक्कतों से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है।

16/09/2021: 11:30 IST; Thunderstorm with moderate to heavy intensity rain and winds with speed of 20-40 Km/h would occur over and adjoining areas of many places of North, West, North-West, South-West Delhi, NCR ( Bahadurgarh, Gurugram, Manesar)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 16, 2021

जानकारी के लिए बता दें कि सामान्य तौर पर मानसून का मौसम देश से हर साल 17 सितंबर को चला जाता था, लेकिन इस बार बारिश के मौसम ने लगातार बरसने का मन बना लिया है। वहीं ये कहा जा रहा है कि देश में अभी कुछ दिन और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही उत्तर और मध्य भारत में गुरुवार तक जमकर बारिश होने की संभावना है।

जानें अपने शहर के मौसम का हाल

वहीं यूपी के बस्ती, गोंडा और अयोध्या समेत तमाम जिलों में बुधवार से ही बारिश का मौसम बना हुआ था।

बुधवार की देर रात शुरू हुई तेज बारिश गुरुवार की सुबह भी जारी है।

लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी कमी आई है और मौसम ठंडा सा महसूस हो रहा है।

मानकर चलें कि ये बारिश ठंड का शुरुआत होना है, धीरे-धीरे अब सर्दी की पहल हो जाएगी।

Sonipat, Rohtak, Meham, Bhiwani, Charkhi Dadri, Mattanhail, Jhajjar, Kosali, Farukhnagar, Rewari, Nuh (Haryana) and
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 16, 2021

माना जा रहा है कि शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसकी वजह से तापमान 31 से 33 डिग्री तक रहेगा। न्यूनतम तापमान भी 24 से 25 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद बारिश कम होगी और तापमान एक बार फिर से 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

दिल्ली/एनसीआर: कई इलाकों में हुई तेज बारिश, दिनभर बादल छाए रहने की संभावना
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में मंगलवार की सुबह से तेज बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति हो गई है। इसके साथ ही कई रास्तों पर गाडियों की जाम लग गई है जिसकी वजह से लोगों को लंबी ट्रैफिक देखने को मिल रही है। सुबह से ऑफिस आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यहां न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, सुबह आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई है।

वहीं, बीते सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी, जबकि अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया जारी

इससे पहले मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वानुमान लगाया था कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने दिन के बाद में दक्षिणी हवाएं चलने की भी भविष्यवाणी की है।

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से लोग उमस भरी गर्मी झेल रहे थे। लेकिन अब बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम में बदलाव आने से लोग खुश भी नजर आ रहे है।

बता दें कि बीते शनिवार को दिल्ली में तेज बारिश हुई थी। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया था कि दिल्ली में 139 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो बीते 13 साल में अगस्त महीने में 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक बारिश है।

इसके साथ ही आईएमडी ने शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया था। अधिकारियों ने बताया था कि एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के लिए मानक माने जाने वाले सफरदजंग वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट से लेकर शनिवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट के बीच 139 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि रिज केंद्र में 149.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।