pushkar singh dhami Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

CM धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर
Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल एवं हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के सांसदों, विधायकगणों, जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की।

संगठनात्मक गतिविधियों की हुई विस्तृत समीक्षा

बैठक में तीनों लोकसभा क्षेत्रों की संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद तथा जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता भाजपा की शक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय और जनता से निरंतर संपर्क अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद बनाए रखने तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक निर्णयों और विकास कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बूथ स्तर तक जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से ही विकास और जनसेवा के संकल्प को अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जा सकता है। कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सबसे मजबूत सेतु हैं। इसलिए जनता से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा उत्तराखंड

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र और हर वर्ग के हितों को प्राथमिकता देते हुए अनेक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। हमारा संकल्प है कि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक सक्रिय करते हुए जनसंपर्क एवं जनसेवा अभियानों को गति दी जाए। प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना और जनता के साथ निरंतर संवाद स्थापित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में ये पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद श्री अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारीगण, जिलाध्यक्षगण सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।I

ये भी पढ़ें – पंजाब के आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को ठेका रोजगार में बदलने की प्रक्रिया तेज, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिए निर्देश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों का बड़ा अभियान, दिसंबर तक 4 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज होगी
Uttarakhand Government Jobs : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिसंबर तक राज्य में करीब 4 हजार सरकारी पदों की भर्ती प्रक्रिया महत्वपूर्ण चरण में पहुंच जाएगी।

सरकार के मुताबिक, इनमें 2,500 नए पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जबकि पहले से जारी करीब 1,500 पदों की भर्तियों के लिए दिसंबर तक लिखित परीक्षाएं आयोजित कराने की तैयारी है। सरकार का दावा है कि पिछले साढ़े चार वर्षों में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। अब विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान को और गति दी जाएगी।

UKSSSC चलाएगा बड़ा भर्ती अभियान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) आने वाले महीनों में बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके तहत करीब 2,500 नए पदों को शामिल किया जाएगा।

इसके अलावा, जिन करीब 1,500 पदों के लिए पहले ही विज्ञापन जारी किए जा चुके हैं, उनकी लिखित परीक्षाएं भी दिसंबर तक पूरी कराने की योजना है। सरकार का लक्ष्य है कि साल के अंत तक करीब 4 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया निर्णायक स्थिति में पहुंच जाए।

युवाओं को रोजगार देने पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ने कार्यभार संभालने के बाद से ही बेरोजगारी कम करने को प्राथमिकता दी है। इसी दिशा में विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

उन्होंने दावा किया कि साढ़े चार वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। आने वाले समय में भी हजारों नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य के विकास को गति मिलेगी।

चुनाव से पहले रोजगार पर सरकार का जोर

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले रोजगार एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाकर धामी सरकार युवाओं के बीच यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि सरकारी विभागों में खाली पदों को लगातार भरा जा रहा है।

अगर दिसंबर तक तय समय के अनुसार भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ती है, तो सरकार रोजगार के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को और मजबूत करने की कोशिश करेगी।

1 लाख इंडस्ट्रियल जॉब्स का लक्ष्य

उत्तराखंड सरकार अगले दो वर्षों में करीब 1 लाख औद्योगिक रोजगार के अवसर तैयार करने की योजना पर भी काम कर रही है। इसके लिए हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और देहरादून में नए उद्योगों को स्थापित करने के लिए 4,000 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की तैयारी है।

सरकार ने राज्य में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य भी तय किया है, जिससे औद्योगिक विकास के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकें।

ये भी पढ़ें- अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई कार, भाई से मिलने जा रहा था जेल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने शहीदों को किया नमन, वीरता सम्मान राशि बढ़ाने का ऐलान, कांग्रेस ने नहीं मनाया कारगिल दिवस
Kargil Vijay Diwas : कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर उत्तराखंड में रविवार को शौर्य दिवस मनाया गया। देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 1999 के कारगिल युद्ध में देश के 527 वीर जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था, जिनमें 75 सैनिक उत्तराखंड के थे। उन्होंने कहा कि देवभूमि के युवाओं के लिए सेना में जाना केवल नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा का गौरव है।

परमवीर चक्र विजेताओं की सम्मान राशि बढ़ाने का ऐलान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाली सम्मान राशि को 1.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये किया जाएगा। इसके अलावा सैन्य धाम का लोकार्पण जल्द किए जाने की बात भी कही।

सेना के सम्मान को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2004 से 2009 के बीच कारगिल विजय दिवस का आयोजन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य और बलिदान को हमेशा सम्मान मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना का आत्मविश्वास बढ़ा है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अब अपनी सुरक्षा को लेकर पहले से ज्यादा मजबूत और निर्णायक है।

सीमांत क्षेत्रों के विकास पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में पहला अग्निवीर रोजगार सेल बनाने का फैसला लिया गया है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही पूर्व सैनिकों और होम स्टे योजना से जुड़ी मांगों पर भी सरकार काम कर रही है।

बता दें कि हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1999 में करीब 60 दिनों तक चले कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय के तहत दुश्मनों को खदेड़कर रणनीतिक चोटियों पर दोबारा तिरंगा फहराया था। यह दिन भारतीय सेना के साहस, शौर्य और शहीद जवानों के बलिदान की याद में मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें- E20 Fuel पर छिड़ा बवाल, बड़े आंदोलन की तैयारी में टैक्सी यूनियन, 4 अगस्त को संसद घेरने की तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Uttarakhand News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि विवाद और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे मुख्यमंत्री के सामने रखे।

प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों और मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

त्वरित और प्रभावी समाधान मिले

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों को तुरंत संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाए और तय समय सीमा के भीतर उनका समाधान किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को यह जानकारी भी दी जाए कि उनकी शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि प्रदेश के हर नागरिक को उसकी समस्या का त्वरित और प्रभावी समाधान मिले।

सरकार को जमीनी स्तर की वास्तविक जानकारी

मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई कार्यक्रमों को सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सरकार को जमीनी स्तर की समस्याओं की वास्तविक जानकारी मिलती है, जिससे समाधान के लिए प्रभावी निर्णय लेना आसान होता है।

सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण, सुशासन और समग्र विकास के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लोगों तक सरल और समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं की सराहना

इस अवसर पर अभिनेत्री Himani Shivpuri ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने यात्रा प्रबंधन को बेहतर बताते हुए प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की। वहीं आंगनबाड़ी कर्मियों ने भी अपनी मांगों और समस्याओं पर सकारात्मक आश्वासन मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें- भारत में बढ़ेगा Hybrid SUV का क्रेज, लॉन्च होंगी कई नई स्मार्ट गाड़ियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

धामी सरकार ने कैबिनेट विस्तार के बाद 14 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
Uttarakhand News : उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई वाली सरकार ने अब विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। शुक्रवार को 14 नवनियुक्त दायित्वधारियों के लिए आदेश जारी किए गए, जिन्हें गृह एवं गोपन सचिव शैलेश बगौली ने अधिसूचित किया।

प्रमुख नियुक्तियां

राज्य स्तरीय खेल परिषद: देहरादून से कुलदीप सुटोला को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

मीडिया सलाहकार समिति: नैनीताल से ध्रुव रौतेला को उपाध्यक्ष बनाया गया।

राज्य महिला आयोग: चंपावत से हरिप्रिया जोशी को जिम्मेदारी दी गई।

राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद: टिहरी से विनोद सुयाल।

चाय विकास सलाहकार परिषद: चंपावत से मुकेश महराना।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद: देहरादून से चारु कोठारी।

जनजाति आयोग: चमोली से प्रेम सिंह राणा।

ओबीसी आयोग कल्याण परिषद: टिहरी से खेमसिंह चौहान।

जड़ी बूटी सलाहकार समिति: टिहरी से सोना सजवाण।

हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद: अल्मोड़ा से गोविंद पिलखवात।

अल्पसंख्यक आयोग: देहरादून से बलजीत सोनी।

मत्स्य विकास प्राधिकरण: काशीपुर से सीमा चौहान को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके अलावा, वरिष्ठ भाजपा नेताओं भावना मेहरा और अशोक वर्मा को भी जिम्मेदारी सौंपी गई।

शुभकामनाएं और सरकार की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नवनियुक्त दायित्वधारियों को उनके नए पदों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सरकार का कहना है कि यह कदम विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय और सक्षम नेतृत्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला, दबोचा गया एक आरोपी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सीएम धामी का साहित्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर, साहित्यकारों को किया गया सम्मानित
Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने देश की साहित्यिक विरासत को तोड़ने-मरोड़ने का काम किया। स्वतंत्रता के बाद इसे संजोने की बजाय नजरअंदाज किया गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर लौट रहा है। इस दिशा में राज्य सरकार भी उत्तराखंड की बिखरी सांस्कृतिक धरोहर को संकलित और संरक्षित करने तथा स्थानीय बोली-भाषाओं के संरक्षण में सक्रिय है।

समारोह में साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान समारोह में साहित्यकारों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि यह समारोह प्रदेश की साहित्यिक परंपरा, रचनात्मक चेतना और साहित्यकारों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। डा जितेन ठाकुर को विशेष रूप से याद करते हुए उन्होंने कहा कि डा ठाकुर न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे हिंदी साहित्य जगत के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और साहित्यकारों का योगदान

धामी ने हिमालय, गंगा और प्राकृतिक सुंदरता को साहित्यकारों और कवियों के प्रेरणा स्रोत के रूप में बताया। उन्होंने सुमित्रानंदन पंत, गौरा पंत शिवानी, मोहन उप्रेती और शैलेश मटियानी जैसे नामी साहित्यकारों का उल्लेख किया। साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन और उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में साहित्यकारों के योगदान को याद किया।

सरकार की प्रतिबद्धता: साहित्य और संस्कृति का संवर्द्धन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण-संवर्द्धन के लिए प्रतिबद्ध है। साहित्यकारों को ग्रंथ प्रकाशन के लिए अनुदान प्रदान किया जा रहा है और उनका आह्वान किया कि वे रचनाओं के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक व धार्मिक पहचान को देश-विदेश तक पहुंचाएं।

भाषा संस्थान और स्थानीय बोली-भाषाओं का संवर्द्धन

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि भाषा संस्थान विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भाषा के उन्नयन का कार्य कर रहा है। भाषा मंत्री खजान दास ने प्रदेश की बोली-भाषाओं के संवर्द्धन और विकास के निरंतर प्रयासों पर जोर दिया।

सम्मानित साहित्यकार और पुरस्कार राशि

समारोह में विभिन्न श्रेणियों के पुरस्कार दिए गए:

डा दिवा भट्ट: उत्तराखंड साहित्य नारी वंदन सम्मान

प्रो दिनेश चमोला “शैलेश”: बाल साहित्य लेखन पुरस्कार

भूपेंद्र बिष्ट, डा सुधा जुगरान, शीशपाल गुसाईं, तारा पाठक, हेमंत सिंह बिष्ट, गजेंद्र नौटियाल, ओम बधाणी, सचिन चौहान: उत्तराखंड मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार

नीरज पंत: साहित्यिक पत्र-पत्रिका लेखन पुरस्कार

डा अनिल कार्की, डा राजेंद्र ढैला, अनोज सिंह बनाली: उत्तराखंड नवोदित साहित्य उदीयमान सम्मान

इन पुरस्कारों के तहत नारी वंदन और बाल साहित्य लेखन में 1.51 लाख रुपये, मौलिक पुस्तक और पत्र-पत्रिका लेखन में 1-1 लाख रुपये, और नवोदित साहित्य उदीयमान सम्मान में 50,000 रुपये प्रदान किए गए।

ये भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड्स के PM राब जेटन से की फोन पर चर्चा, पश्चिम एशिया में शांति पर जोर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

2.65 लाख महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त, CM पुष्कर सिंह धामी ने विकास उपलब्धियों का किया जिक्र
Uttarakhand News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में पिछले चार सालों की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास किया है. उनके नेतृत्व में राज्य ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों, जैसे जी-20 सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट और राष्ट्रीय खेलों, को सफलतापूर्वक आयोजित किया. इस दौरान सीएम ने राज्य में की गई योजनाओं और उपलब्धियों का विवरण देते हुए विपक्ष पर भी टिप्पणी की.

धामी ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में कुल 3.76 लाख करोड़ रुपये के समझौते हुए, जिनमें से एक लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट धरातल पर लागू हो चुके हैं. उनके शासनकाल में 20,000 से अधिक नए उद्योग स्थापित किए गए और लखपति दीदी योजना के तहत 2.65 लाख महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम हुईं, उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय राज्य में भ्रष्टाचार और घोटाले आम थे, जैसे पटवारी और दारोगा भर्ती घोटाला, एनएच और राहत सामग्री के घोटाले. हालांकि अब राज्य में जीरो टॉलरेंस नीति लागू है, और छोटे-बड़े किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

नकल माफिया पर कड़ी कार्रवाई की

सीएम ने यह भी बताया कि नकल माफिया पर कड़ी कार्रवाई की गई और 100 से ज्यादा लोगों को जेल भेजा गया. पिछले चार सालों में 30,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, जो पिछली सरकार के मुकाबले चार गुना अधिक है. स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर 1,700, हेलीपोर्ट दो से 12 और हेलीपैड 60 से 112 हो गए हैं. राज्य में बिजली उत्पादन भी तीन गुना बढ़ गया.

शीतकालीन पर्यटन से नई संभावनाएं

धामी ने पर्यटन क्षेत्र में भी प्रगति बताई-होटलों में 25% और होमस्टे में 5% से अधिक वृद्धि दर्ज की गई. शीतकालीन पर्यटन ने नई संभावनाओं के द्वार खोले और राष्ट्रीय खेलों में राज्य ने 100 से अधिक पदक जीतकर सातवां स्थान प्राप्त किया. प्रति व्यक्ति आय में 41% वृद्धि हुई, राज्य का बजट एक लाख करोड़ के पार गया और जीएसटी संग्रह में 7.23% की वृद्धि हुई. आर्थिक गतिविधियाँ तेजी से बढ़ीं और कई सूने गांव में लोग वापस आकर बस गए.

सीएम ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से सामाजिक न्याय मजबूत हुआ है और सभी उपलब्धियों के लिए केंद्र सरकार का भी धन्यवाद किया.

ये भी पढ़ें – बीजेपी की आपत्ति के बाद AIMIM पार्षद ने हटाई ओवैसी के साथ हिस्ट्रीशीटर की तस्वीर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाएं: सैनिकों और परिजनों को मिली नई सौगातें
CM Dhami On Soldiers : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्य के वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को समर्पित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. देहरादून स्थित गांधी पार्क में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने वीर नारियों और वीर माताओं को सम्मानित करते हुए प्रदेश सरकार की ओर से सैनिकों के कल्याण को लेकर चल रही योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों की जानकारी दी.

सैनिक विश्रामगृह और पॉली क्लीनिक का होगा निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों की स्वास्थ्य और आवासीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चमोली जिले के कालेश्वर में एक अत्याधुनिक आईजीएचएस पॉली क्लीनिक और सैनिक विश्राम गृह का निर्माण करवाएगी. इसके अलावा नैनीताल में भी एक नया सैनिक विश्रामगृह स्थापित किया जाएगा. इन दोनों संरचनाओं से न केवल सेवारत और पूर्व सैनिकों को लाभ होगा, बल्कि उनके परिवारों को भी सुविधाएं मिलेंगी. इन केंद्रों के माध्यम से राज्य सरकार एक समर्पित सैनिक-सुविधा इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है.

देहरादून में सैन्य धाम का कार्य अंतिम चरण में

सीएम धामी ने बताया कि प्रदेश की राजधानी देहरादून के गुनियाल गांव में उत्तराखंड के वीर शहीदों की स्मृति में सैन्य धाम का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. यह धाम उत्तराखंड की सैन्य परंपरा का प्रतीक बनेगा और इसे जल्द ही सार्वजनिक रूप से लोकार्पित किया जाएगा. सैन्य धाम न केवल श्रद्धांजलि का स्थल होगा, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बनेगा, जो यहां आकर देशभक्ति और बलिदान की भावना को आत्मसात कर सकेंगे.

टनकपुर-खटीमा के बीच बनेगा नया सैनिक स्मारक

मुख्यमंत्री ने हाल ही में टनकपुर और खटीमा के बीच आयोजित एक सैनिक सम्मेलन की चर्चा करते हुए कहा कि उस अवसर पर हजारों सैनिकों की उपस्थिति में एक नए सैनिक स्मारक की आवश्यकता पर बल दिया गया. इस मांग को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार अब एक भव्य सैनिक स्मारक बनाने जा रही है, जो इस क्षेत्र की वीरता और राष्ट्र सेवा के योगदान को अमर बना देगा.

वीरता पुरस्कार राशि बढ़ाकर की गई ₹1.5 करोड़

उत्तराखंड सरकार ने परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को वर्ष 2022 में 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया था. अब इस राशि को और बढ़ाकर ₹1.5 करोड़ कर दिया गया है. यह निर्णय कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर लिया गया और शासनादेश भी जारी कर दिया गया है. यह सम्मान न केवल शहीदों को समर्पित है, बल्कि उनके परिवारों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का माध्यम भी बनेगा.

पूर्व सैनिकों के लिए विदेश में रोजगार की तैयारी

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार अब उपनल (UPNL) के माध्यम से पूर्व सैनिकों को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर कार्य कर रही है. योजना के अंतर्गत 50% स्थान सिविलियनों के लिए भी आरक्षित होंगे. अब तक उपनल के ज़रिए राज्य में करीब 22,500 युवाओं को रोजगार मिला है, और सरकार आने वाले समय में इस संख्या को दोगुना करने की योजना बना रही है. इससे सैनिक परिवारों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और युवा पीढ़ी के लिए नए रास्ते खुलेंगे.

फ्री बस यात्रा और स्टांप ड्यूटी में छूट

सीएम धामी ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है. साथ ही यदि कोई सैनिक या पूर्व सैनिक 25 लाख रुपये तक की संपत्ति खरीदता है, तो उसे स्टांप ड्यूटी में 25% की छूट मिलेगी. यह पहल राज्य सरकार की ओर से सैनिकों के लिए सम्मान और सहयोग की भावना का परिचायक है.

यह भी पढ़ें : भगवंत मान सरकार का एक्शन प्लान: नकली बीजों पर सख्ती, रोजगार और निवेश को बढ़ावा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

PM मोदी को बताया ‘नए भारत का निर्माता’, पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी बधाई – क्या सच में भारत बन रहा है विश्व गुरु?
फटाफट पढ़ें

CM धामी ने दी PM मोदी को शुभकामनाएं

मोदी के नेतृत्व में देश ने पाई नई पहचान

अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया गया

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य सराहनीय

PM की दीर्घायु के लिए की प्रार्थना

Dehradun News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में प्रधानमंत्री के रूप में दूसरा सबसे लम्बा कार्यकाल पूर्ण करने पर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं दी हैं. सीएम ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. विश्व में भारत की अलग पहचान स्थापित हो रही है. उनके नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत पर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने का काम किया है.

स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत को पुनः विश्व गुरु के रुप में स्थापित करने के लिए निरंतर परिश्रम कर रहे हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री को नए भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि भारत हर क्षेत्र में नवाचार के माध्यम से आगे बढ़ रहा है. साइंस एवं टेक्नोलॉजी, इनोवेशन के क्षेत्र में अनेक कार्य हो रहे हैं और कई नए ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं. इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को देश और दुनिया के सामने रखा है, प्रत्येक भारतवासी के लिए सौभाग्य की बात है कि उनका नेतृत्व हम सभी को प्रदान हो रहा है. मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की है.

मोदी को ऐतिहासिक कार्यकाल पर धामी की शुभकामनाएं

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके ऐतिहासिक कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जो भी कहा वह हर उस भारतीय नागरिक की भावना है जो देश को आगे बढ़ने की सोच रखता है. दिलचस्प बात है कि मोदी ने न केवल भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान देने का कार्य किया है, बल्कि समाज के सबसे आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया है. वहीं विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भारत ने उनके नेतृत्व में जो प्रगति की है, वह आने वाले भविष्य को और ज्यादा मजबूत करेगी. दरअसल 2047 तक विकसित भारत का जो सपना पीएम मोदी ने देखा है वह हर भारतवासी के मन में आशा और आत्मविश्वास बनाए रखता है. इसको देखते हुए साफ कहा जा सकता है कि देश का हर व्यक्ति भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार से यही प्रार्थना करेगा कि प्रधानमंत्री को स्वस्थ और दीर्घायु जीवन मिले, ताकि वह इसी तरह भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहें.

यह भी पढ़ें : संत सीचेवाल ने कामागाटा मारू को ‘गुरु नानक जहाज़’ के रूप में मान्यता देने की उठाई मांग, 23 जुलाई को राष्ट्रीय दिवस घोषित करने की अपील

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

केदारनाथ धाम के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की मौत, CM पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख
Kedarnath Helicopter Crash : मौसम खराब होने के कारण यह हादसा हुआ बताया जा रहा है. इस हेलिकॉप्टर में सात लोग सवार थे, इन सभी की मौत हो गई है.

गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाला आर्यन एविएशन का हेलिकॉप्टर गौरीकुण्ड-सोनप्रयाग के जंगलो में क्रेश हो गया है. इस हादसे में पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत की सूचना है. रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है.

इस हेलिकॉप्टर में क्षमता से अधिक लोग सवार थे

खराब मौसम होने की वजह से ये हादसा होना बताया जा रहा है. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड इलाके में ये हादसा हुआ है. ये हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा था, तभी ये हादसा हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक इस हेलिकॉप्टर में क्षमता से अधिक लोग सवार थे.

दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में सात लोग सवार थे

वहीं उत्तराखंड एडीजी कानून एवं व्यवस्था, डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि गौरीकुंड में लापता हुआ हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में सात लोग सवार थे. अधिक जानकारी का अभी इंतजार है.

केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए उड़ा

जानकारी के अनुसार सुबह पांच बजकर 17 मिनट पर आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर 6 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए उड़ा. रास्ते में मौसम अचानक खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर को मजबूरन अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने पड़ी जिससे हेलीकाप्टर क्षतिग्रस्त हो गया हुआ.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया

इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है. सीएम ने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं. बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं.

यह भी पढ़ें : अहमदाबाद विमान हादसा, तकनीकी खराबी, पायलट की गलती या मौसम? ब्लैक बॉक्स से सुलझेगा रहस्य

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप