program in patna Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

प्रगति मेहता और त्रिभुवन कुमार सहित सैकड़ों लोग बीजेपी में शामिल
Get together of BJP: पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता, महासचिव और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे प्रगति मेहता, लोजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव रहे त्रिभुवन कुमार निषाद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

‘लालू और नीतीश ने फैलाया कीचड़, अब खिलाएंगे कमल’

इन सभी लोगों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाने में लगे हैं। अब बिहार को भी आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। 15 साल लालू प्रसाद ने बिहार में कीचड़ फैलाया और अब नीतीश कुमार 18 साल से कीचड़ फैला रहे हैं। अब इसी कीचड़ में आप लोगों के सहयोग से कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार करने वालों का जेल जाना तय है। बालू माफिया, शराब माफिया और जमीन माफिया से मुक्ति भाजपा की सरकार देगी।

‘अपराधी नेपाल में होंगे या गया में पिंडदान होगा’

उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासन काल में अपराधी या तो नेपाल में होगा या उसका पिंडदान गया में कर दिया जाएगा। आरजेडी के लोग कहते हैं कि किसी की मजाल नहीं जो आरक्षण समाप्त कर दे। लालू प्रसाद की आरजेडी की सरकार बिहार में 15 साल तक सत्ता में रही लेकिन किसी को भी आरक्षण नहीं दिया।

Get together of BJP: ‘अपने परिवार को आरक्षण देते आरजेडी सुप्रीमो’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, आरजेडी प्रमुख अपनी पत्नी, बेटा, बेटी को आरक्षण देने का काम करते हैं। यही उनका आरक्षण का मॉडल है। सदस्यता लेने वालों में प्रगति मेहता, त्रिभुवन कुमार निषाद, युगल किशोर राय, हुलास महतो, राजद के पूर्व प्रदेश सचिव राकेश कुमार तांती, ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानी, नवल मंडल, विजेंद्र कुमार मिंटू, अर्जुन मंडल  प्रमुख हैं।

‘भगवान राम को था ऐसे भक्त का इंतजार…’

चौधरी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की चर्चा करते हुए कहा कि 450 सालों से भगवान राम को भी ऐसे भक्त का इंतजार था जो उनका मंदिर बनाकर उनकी मूर्ति की उसमें प्राण प्रतिष्ठा कराए। उन्होंने कहा कि जो राम को भव्य मंदिर में लाए हैं उसके साथ लवकुश समाज खड़ा है।

‘बीजेपी सामूहिक नेतृत्व की पार्टी’

इधर, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति या वंश की नहीं, सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है। जो लोग परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति करते हैं, वह भाजपा में नहीं आ सकते। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ने कहा कि अब तक बिहार में जितनी सरकार आईं उसने अति पिछड़ों को ठगने का काम किया। उसका हिसाब भी बराबर किया जाएगा।

‘कांग्रेस को देना होगा अन्याय का हिसाब’

बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि मोदी जी के साथ पूरा देश चल पड़ा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा निकालने वाले हैं, लेकिन इस यात्रा के पहले उनकी पार्टी ने जितने अन्याय किए हैं उसका हिसाब भी उन्हें देना चाहिए। संचालन कार्यालय मंत्री प्रवीण चंद्र राय पटेल ने किया।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar: कूद-कूद कर काल्पनिक बयान देती है बीजेपी-तेजस्वी यादव

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar