President Pezeshkian Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

अमेरिकी हमले पर ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान की पहली प्रतिक्रिया, बोले- यह इजराइल की विफलता और हताशा का प्रमाण
President Masoud Pezeshkian first Reaction : अमेरिका की कार्रवाई पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने अमेरिका पर तीखा हमला बोला है.

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने ईरानी परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हवाई हमलों के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि इस हमले से पता चलता है कि वॉशिंगटन इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ इजराइल के सैन्य अभियान के पीछे मुख्य ताकत है. ईरान की समाचार एजेंसी (IRNA) के हवाले से पेजेशकियान ने कहा कि अमेरिका इजराइल की नपुंसकता को देखने के बाद मैदान में कूदा है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ये सभी ठिकाने पूरी तरह नष्ट कर दिए गए

अमेरिका अब सीधे तौर पर ईरान और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष में शामिल हो चुका है. शनिवार देर रात अमेरिकी विमानों ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान पर हमला किया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ये सभी ठिकाने पूरी तरह नष्ट कर दिए गए हैं और चेतावनी दी कि अगर ईरान ने जवाबी हमला किया तो अमेरिका भी कड़े हमले करेगा.

एक हजार से अधिक लोग घायल हुए

अब तक इस युद्ध में कई लोग मारे गए है और सैकड़ों लोग घायल हुए. ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है. लेकिन इजराइल इसे अपने अस्तित्व के लिए एक गंभीर खतरा मानता है. इजराइल का तर्क है कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से नहीं रोका गया, तो यह क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है, इस लिए उसे आवश्यक सैन्य कार्रवाई करनी पड़ सकती है.

तेहरान सक्रिय रूप से परमाणु बम विकसित नहीं कर रहा

हालांकि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का आकलन है कि तेहरान फिलहाल सक्रिय रूप से परमाणु बम विकसित नहीं कर रहा, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली अधिकारियों का कहना है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल करने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रहा है.

दो सालों से इस क्षेत्र में तनाव लगातार बना हुआ

बता दें कि बीते दो सालों से इस क्षेत्र में तनाव लगातार बना हुआ है, खासकर तब से जब इजराइल ने गाजा में ईरान समर्थित हमास को खत्म करने के लिए सैन्य अभियान शुरू किया. यह अभियान सात अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजराइल पर हमास के हमले के बाद तेज हो गया.

यह भी पढ़ें : विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रिकवरी एजेंट को किया गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप