Pratibha Shukla Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

अपनी ही सरकार पर भड़कीं मंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं – अफसरशाही हावी, ब्राह्मणों की कोई नहीं सुनता
Kanpur Minister Protest : कानपुर देहात की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अपनी ही सरकार के अधिकारियों के खिलाफ सख्त नाराज़गी जाहिर की. गुरुवार को अकबरपुर कोतवाली में उन्होंने घंटों धरना दिया, लेकिन आरोपित कोतवाल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे मंत्री और ज़्यादा नाराज नजर आईं.

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में प्रतिभा शुक्ला ने कहा, “ऐसा लग रहा है जैसे हम विपक्ष में हैं और सरकार अधिकारियों की हो गई है.” उन्होंने सीधे तौर पर एक वरिष्ठ पार्टी नेता और कोतवाल सतीश सिंह पर जातीय पक्षपात का आरोप लगाया, और कहा कि एसपी भी उसी दबाव में काम कर रहे हैं.

ब्राह्मण समाज की बात सुनने वाला कोई नहीं

उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष की सरकार होती, तो एक फोन पर समस्या हल हो जाती. लेकिन अब हालत यह है कि मंत्री को खुद धरना देना पड़ रहा है. प्रतिभा शुक्ला ने यह भी जोड़ा कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज की बात सुनने वाला कोई नहीं बचा है. यदि समाज को अपनी बात मनवानी है, तो उसे एकजुट होकर नेतृत्व तय करना होगा. अगर पार्टी इस बयान पर कार्रवाई करती है, तो वे पूरे प्रदेश में ब्राह्मण एकता के लिए यात्रा शुरू करेंगी.

धरने के दौरान उनके पति का भी एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने डिप्टी सीएम की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा, आपको ब्राह्मणों की सुरक्षा के लिए नियुक्त किया गया था, लेकिन अब ब्राह्मणों पर ही मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं.

पार्षद से विवाद, एफआईआर और धरना

दरअसल, विधायक निधि से अकबरपुर नगर पंचायत के बदलापुर में बन रही सड़क को लेकर पार्षद शमशाद और राज्यमंत्री के समर्थकों में टकराव हो गया. जब निर्माण को रोका गया, तो शमशाद पर मुकदमा दर्ज हुआ. इसके जवाब में उनके समर्थक बाबूराम गौतम ने मंत्री के समर्थकों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर करवा दी.

विरोध में राज्यमंत्री गुरुवार दोपहर अकबरपुर कोतवाली पहुंच गईं और कोतवाल सतीश सिंह व लालपुर चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गईं. देर रात चौकी इंचार्ज को तो हटा दिया गया, लेकिन कोतवाल के खिलाफ सिर्फ जांच की बात कही गई, जिससे मंत्री संतुष्ट नहीं हुईं.

‘अर्थयुग‘ में दबते अधिकारी, सीएम के निर्देश बेअसर?

प्रतिभा शुक्ला ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि निष्पक्ष काम हो, लेकिन “यह अर्थयुग है और अफसर किसी की नहीं सुनते.” उन्होंने साफ कहा कि वह कार्यकर्ताओं के अधिकार और ब्राह्मण समाज के सम्मान की लड़ाई लड़ती रहेंगी.

साथ ही उन्होंने एक बार फिर बीजेपी सांसद भोले सिंह पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्षद सपा समर्थक है, इसी कारण उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही.

यह भी पढ़ें : झुग्गियों पर मंडरा रहा है बुलडोजर का खतरा! आतिशी ने किया खुलासा – 31 जुलाई तक हटाए जाएंगे गरीबों के घर?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

यूपी सरकार की मंत्री ने कहा , ‘टमाटर महंगा है तो खाना छोड़ दें…गमले में उगा लें
देश भर में टमाटर की कीमतें लगातार आसमान छु रही हैं और एक किलो टमाटर अभी भी ₹120 से ऊपर है। ऐसे में यूपी की योगी सरकार में मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने महंगाई को लेकर विवादित बयान दिया है। उनसे जब टमाटर की कीमत को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने ने कहा कि पहली बात तो हम ये कहेंगे कि टमाटर गमले में उगा लीजिए। बहुत सारी चीजें महंगी हैं, तो खाना छोड़ दीजिए…अपने आप सस्ती हो जाएगी।  इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसपर यूपी कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने लिखा है कि बाबा के सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला कह रही हैं, ‘जो चीजें महंगी हैं। उन्हें खाना छोड़ दीजिए’ यानी सरकार का फरमान आ गया कि ‘भूखों मरना है तो मरिये! मगर, महंगाई से समझौता नहीं किया जा सकता.’।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक पोषण वाटिका बनाई गई है। पूरे गांव की महिलाएं अपने गांव में जहां कूड़ा इक्कट्ठा करते हैं। वहां कूड़ा इक्कट्ठा नहीं करके पोषण वाटिका का रूप दिया गया है। यहां सब्जियां उगाई हैं, छोटी से वाटिका बनाई है, जहां सब्जी लेने जा सकते हैं। यहां टमाटर भी उगा सकते हैं।

आपको बतादें महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला हरदोई में पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थीं। बता दें कि एक ओर देशभर में टमाटर समेत अन्य सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। आसमान छूती महंगाई ने लोगों का बजट बिगाड़कर रख डाला है। वहीं, मंत्री के ऐसे बयान ने लोगों का गुस्सा बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे शुरू, परिसर में दाखिल हुई 30 लोगों की ASI टीम