polling Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

चार राज्यों में 5 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी, जानें कहां-किसके बीच मुकाबला
Assembly Bypoll : पश्चिम बंगाल केरल गुजरात और पंजाब में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. जहां टीएमसी, माकपा, बीजेपी और आम आदमी पार्टी अपनी सीटें बचाने की कोशिश में हैं. इस उपचुनाव के नतीजे 23 जून को आएंगे.

आज चार राज्यों में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. इस उपचुनाव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा है. तृणमूल कांग्रेस और माकपा जहां पश्चिम बंगाल और केरल में अपनी सत्ता को और मजबूत करने की कोशिश में हैं, वहीं बीजेपी और आम आदमी पार्टी गुजरात और पंजाब में अपनी सीट बचाने के लिए जोर लगा रही हैं. इन चुनावों के नतीजे 23 जून को आएंगे और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हुई है कि क्या ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल जैसे बड़े नेता अपनी पकड़ बनाए रखते है.

बीजेपी मु्र्शिदाबाद दंगों को लेकर टीएमसी पर निशाना साधा

वहीं पश्चिम बंगाल के कालिगंज उपचुनाव में टीएमसी विधायक नासिरुद्दीन अहमद की मौत के बाद हो रहा है. टीएमसी ने उनकी बेटी अलिफा अहमद को उम्मीदवार बनाया है, ताकि महिला और अल्पसंख्यक वोटरों को अपने पाले में किया जा सके. बीजेपी ने स्थानीय कार्यकर्ता आशीष घोष को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस-सीपीआई (एम) गठबंधन ने कबील उद्दीन शेख को चुना है. साल 2021 के विधानसभा चुनाव में नासिरुद्दीन ने बीजेपी के अभिजीत घोष को 46,987 मतों से हराया था. इस बार टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है. टीएमसी ने बीजेपी पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाया है, जबकि बीजेपी ने मु्र्शिदाबाद दंगों को लेकर टीएमसी पर निशाना साधा है.

माकपा ने एम. स्वराज को उम्मीदवार बनाया

बता दें कि केरल के नीलांबुर में उपचुनाव माकपा-समर्थित निर्दलीय विधायक पीवी अनवर के इस्तीफे के बाद हो रहा है. पीवी अनवर ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मतभेद के बाद पार्टी छोड़ दी थी. माकपा ने एम. स्वराज को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पुराने नेता अर्यादान शौकत को मौदान में उतारा है. साल 2021 में कांग्रेस को इस सीट पर केवल 2,700 वोटों से हारी थी, इसलिए इस बार कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा दी है. नीलांबुर, जो वायनाड लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और जहां से प्रियंका गांधी सांसद हैं, सीपीआई (एम) और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है.

यह भी पढ़ें : केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद बड़ा फैसला, चार धाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप