Politics Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

अखिलेश vs स्मृति : शायराना वार से सियासी संग्राम, गोरखपुर से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती
Women Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी बहस छिड़ गई है। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली। बहस की शुरुआत तब हुई जब अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए उनके पुराने टीवी करियर पर तंज कसा। इस पर स्मृति ईरानी ने इसे मेहनतकश महिलाओं के अपमान से जोड़ते हुए कड़ा जवाब दिया।

गोरखपुर से चुनाव लड़ने की बात

इसके बाद मामला और गरमा गया जब स्मृति ईरानी ने वाराणसी में प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है, तो वे अपनी पारंपरिक सीट छोड़कर गोरखपुर से चुनाव लड़ें।

सुना है आज अखिलेश जी ने संसद में मुझे याद किया। अच्छा है, जिनको राजनीति धरोहर में मिली, वे उनको भी याद करते हैं जो अपने दम पर आसमान में सुराख़ करते हैं।

कामकाजी औरत पर वे टिप्पणी करते हैं जिन्होंने ज़िंदगी में कभी कोई नौकरी नहीं की।

सीरियल से हटाकर संसद पर ध्यान लगाएं,
महिलाओं…
— Smriti Z Irani (@smritiirani) April 16, 2026

राजनीति विरासत में मिली

स्मृति ईरानी ने ‘X’ पर लिखा कि जिन्हें राजनीति विरासत में मिली है, वे उन लोगों को याद कर रहे हैं जिन्होंने अपने दम पर मुकाम हासिल किया है। इसके जवाब में अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में पलटवार करते हुए लिखा, “हर बात से अगर साजिश की बू आई न होती, यकीन करते लोग अगर बात जुमलाई न होती। दरअसल अगर अवाम से दोस्ती निभाई होती, तो इतनी जल्दी विदाई की घड़ी आई न होती।

हर बात से अगर साज़िश की बू आई न होती
यकीं करते लोग अगर बात जुमलाई न होती
दरअसल अगर अवाम से दोस्ती निभाई होती
तो इतनी जल्दी विदाई की घड़ी आई न होती
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 17, 2026

ये भी पढ़ें- पंजाब में राजस्व बढ़ोतरी के साथ बड़ा फैसला, एनफोर्समेंट टीम को मिले 25 नए वाहन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

संजय सिंह का केंद्र सरकार पर हमला: महिला आरक्षण, मतदाता सूची और विदेश नीति पर उठाए सवाल
Indian Politic : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए महिलाओं के आरक्षण, मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी और केंद्र सरकार की विदेश नीति पर तीखा हमला बोला, उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि मौजूदा विधानसभा संरचना में 35 प्रतिशत आरक्षण देना हो तो आम आदमी पार्टी तत्काल समर्थन करेगी, लेकिन सीटों में किसी भी प्रकार का घटाव-बढ़ाव करने से पहले जनगणना अनिवार्य है. बिना जनगणना डीलिमिटेशन करना महिलाओं के साथ सीधा विश्वासघात है.

संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की जनसंख्या में लगभग हर 100 लोगों में 52 पुरुष और 48 महिलाएं हैं, लेकिन मतदाता सूची में पुरुषों की हिस्सेदारी 54.54 से 55 प्रतिशत के बीच और महिलाओं की मात्र 45 से 45.64 प्रतिशत है, उन्होंने सवाल किया कि आखिर यह लगभग ढाई से तीन प्रतिशत महिला मतदाता कहां चली गईं, उन्होंने यह भी पूछा कि क्या यह अंतर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से आने वाली महिलाओं से जुड़ा हुआ है और सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि किन महिलाओं के वोट काटे गए हैं.

चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल

संजय सिंह ने कहा कि जनसंख्या के अनुपात और मतदाता सूची के आंकड़ों के बीच यह अंतर बेहद चिंताजनक है और यह लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है. यदि महिलाओं की इतनी बड़ी संख्या मतदाता सूची से गायब है, तो यह चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है, उन्होंने आशंका जताई कि यह अंतर किसी विशेष वर्ग, खासकर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से आने वाली महिलाओं को प्रभावित कर सकता है.

उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि इससे भारतीय जनता पार्टी का नुकसान हुआ है, जबकि सच्चाई इसके विपरीत है. संजय सिंह ने कहा कि अब जो भी मतदाता संख्या बढ़ेगी, उसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा, जबकि विपक्ष को इसका फायदा नहीं होगा.

मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अंतर उजागर

मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अंतर को उजागर करते हुए संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कर्मचारियों ने दो अलग-अलग सूचियां तैयार कीं. नगर पालिका और नगर निगम के लिए एक सूची तथा ग्राम पंचायत के चुनाव के लिए दूसरी सूची बनाई गई. दिसंबर में जारी सूची में कुल मतदाता 17 करोड़ 2 लाख थे, जबकि जनवरी में विधानसभा की सूची जारी होने पर यह संख्या घटकर 12 करोड़ 55 लाख रह गई, उन्होंने सवाल किया कि साढ़े चार करोड़ मतदाता आखिर कहां गायब हो गए.

हर चौथा मतदाता फर्जी घोषित करने पर सवाल

सरकार पर हमला तेज करते हुए संजय सिंह ने कहा कि एसआईआर एक बहुत बड़ा चुनावी घोटाला है और इसके तहत बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, उन्होंने कहा कि लखनऊ में ही 22 से 23 प्रतिशत वोट काट दिए गए, यानी हर चौथा मतदाता फर्जी घोषित कर दिया गया, उन्होंने सवाल किया कि क्या यह वास्तव में संभव है.

भारत की पहचान और शांति वार्ता पर सवाल

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि भारत महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध, गुरु नानक देव और संत कबीर की धरती है, लेकिन आज शांति वार्ता पाकिस्तान जैसे देश कर रहा है जो आतंकवादियों को प्रशिक्षण देता है, उन्होंने इसे प्रधानमंत्री की “ही ही खी खी” वाली विदेश नीति की असफलता बताया और कहा कि इस तरह की नीति से देश की अंतरराष्ट्रीय साख कमजोर होती है.

उन्होंने कहा कि विदेश नीति हंसी-मजाक से नहीं चलती, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कर्म और चरित्र से प्रतिष्ठा बनानी पड़ती है. जब हर फैसले के लिए अमेरिका की अनुमति लेनी पड़े तो दुनिया में देश की क्या स्थिति होगी, यह समझा जा सकता है.

शांति वार्ता असफल होने पर जश्न पर आपत्ति

संजय सिंह ने कहा कि यदि दुनिया में युद्ध जारी रहेगा तो उसका सीधा असर भारत पर पड़ेगा. हारमोंस का समुद्री मार्ग बंद होने से तेल और गैस के दाम बढ़ेंगे, जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा, उन्होंने कहा कि युद्ध रुकना जरूरी है, तभी महंगाई पर नियंत्रण होगा, गरीब को राहत मिलेगी और मजदूरों का पलायन रुकेगा.

अंत में उन्होंने कहा कि शांति वार्ता असफल होने पर जश्न मनाना गलत है और जो लोग ऐसा कर रहे हैं उन्हें रुकना चाहिए. भारत को आगे आकर शांति स्थापित करने की पहल करनी चाहिए, क्योंकि युद्ध रुकना ही देश और दुनिया दोनों के हित में है.

ये भी पढ़ें – भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

राजस्थान कांग्रेस की बड़ी तैयारी, 5 लाख पदाधिकारियों की नियुक्ति
Rajasthan News : राजस्थान में आने वाले पंचायत और निकाय चुनावों के मद्देनजर राजस्थान कांग्रेस ने संगठन मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इसके तहत पार्टी पूरे प्रदेश में पहली बार ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड स्तर पर कार्यकारी समितियां गठित करेगी. इसमें करीब 5 लाख पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी. बता दें कि पंचायतों के पुनर्गठन के बाद उनकी संख्या बढ़ी है, जिससे संगठन विस्तार का दायरा भी बढ़ गया है.

इस अभियान का उद्देश्य पार्टी विस्तार के साथ-साथ संगठन को मजबूत करना है, ताकि आने वाले पंचायत और निकाय चुनावों में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ सके. इसके तहत राज्य की 14,726 ग्राम पंचायतों में 21 सदस्यीय समिति बनाई जाएगी, जिसमें एक अध्यक्ष भी होगा. इसी प्रकार, शहरी क्षेत्रों के 10,245 वार्डों में 21 सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा, प्रत्येक वार्ड में एक अध्यक्ष होगा. इस पूरे अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 3.23 लाख और शहरी क्षेत्रों से करीब 2.11 लाख पदाधिकारियों सहित कुल लगभग 5.35 लाख पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी.

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करना लक्ष्य

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुसार, इस अभियान का लक्ष्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराए, उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को 19 अप्रैल तक समितियों के गठन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है. इस दौरान डोटासरा ने पंचायत और निकाय चुनावों में हो रही देरी के लिए राज्य सरकार पर भी निशाना साधा और बताया कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतरने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें- Bank Holidays Alert : कल से 4 दिन के लिए बैंक बंद, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सीकर में मंत्री मदन दिलावर का औचक निरीक्षण, गंदगी पर सख्त रुख- अधिकारियों की लगाई क्लास
Surprise Inspection : राजस्थान में पंचायती व्यवस्था की हकीकत उस समय खुल गई जब पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सीकर जिले की ग्राम पंचायतों का अचानक निरीक्षण किया. एकदिवसीय दौरे के दौरान जैसे ही उन्होंने जमीनी हालात देखे, स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया.

जयपुर से चूरू के रास्ते में मंत्री सबसे पहले सीकर की ग्राम पंचायत ठीकरिया पहुंचे और उसके बाद पलसाना पंचायत समिति के रेवासा गांव का दौरा किया. यहां चारों ओर फैली गंदगी और सफाई व्यवस्था की लापरवाही देखकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधे सवाल किए. लोगों ने बताया कि गांव में नियमित सफाई नहीं होती और कचरा उठाने की कोई ठोस व्यवस्था भी नहीं है.

कचरे के ढेर देख मंत्री हुए नाराज

इसके बाद मंत्री पिपराली पंचायत समिति के बाजोर गांव पहुंचे, जहां हालात और भी खराब मिले. सड़कों पर पानी भरा हुआ था, जगह-जगह कीचड़ फैला था और कचरे के ढेर लगे हुए थे. हालात देखकर मंत्री ने जिला परिषद सीकर के सीईओ को फोन कर नाराजगी जताई और पूछा कि क्या अधिकारी कभी गांवों का निरीक्षण करते हैं या नहीं.

स्वच्छता फंड के दुरुपयोग पर वसूली की चेतावनी

मंत्री ने साफ कहा कि बार-बार कहने के बावजूद अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए चार्जशीट जारी करने और कुछ अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिए. साथ ही स्वच्छता से जुड़े फंड के दुरुपयोग पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पैसे का गलत इस्तेमाल पाया गया तो उसकी वसूली भी की जाएगी. इस कार्रवाई के बाद पूरे विभाग में हलचल तेज हो गई है और अधिकारी अब व्यवस्थाएं सुधारने में लग गए हैं.

ये भी पढ़ें – आप मुख्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया सांसद संजय सिंह का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु की गिरफ्तारी पर सांसद पप्पू यादव भड़के: कहा- ‘गलगोटिया वालों की हरकतें निंदनीय’
MP Pappu Yadav : पटियाला हाउस कोर्ट ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है, उन्हें एआई समिट (AI Summit) के दौरान प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी पर निशाना साधा है, जिसमें बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी.

सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी. कांग्रेस नेता उदयभानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में उन्होंने गलगोटिया यूनिवर्सिटी का उदाहरण पेश किया. एआई समिट में विश्वविद्यालय की ओर से प्रदर्शित रोबोडॉग को लेकर पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी के लोगों की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई.

पप्पू यादव ने AI समिट गिरफ्तारी पर सवाल उठाया

पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एआई समिट में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब और अन्य नेताओं की गिरफ्तारी की गई, लेकिन देश का नाम खराब करने वाले गलगोटिया यूनिवर्सिटी के लोगों को कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई, उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या यह इसलिए है क्योंकि वे बीजेपी से जुड़े हैं.

पप्पू यादव ने AI समिट पर बीजेपी पर हमला किया

यह पहली बार नहीं है जब सांसद पप्पू यादव ने एआई समिट को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. इससे पहले भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर आलोचना की थी. एक पोस्ट में पप्पू यादव ने लिखा कि, “मोदी जी एआई को ‘ए आइ’ यानी मां समझ रहे थे, लेकिन उनकी सरकार ने इसे ‘All Insult’ यानी अपमान देने के रूप में समझ लिया.”

एआई समिट में रोबोडॉग विवाद

एआई समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह ने मीडिया को बताया कि रोबोडॉग यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में छात्रों द्वारा विकसित किया गया है. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने तुरंत पहचान लिया कि यह रोबोट असल में चीन की एक कंपनी का मॉडल है और ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध है. विवाद बढ़ने के बाद समिट आयोजकों ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी का स्टॉल बंद करवा दिया.

ये भी पढ़ें – बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार अभी भी जारी, हिंदू महिला के साथ हुई गैंगरेप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

हर वक्त हरदीप सिंह पुरी एपस्टीन से मिलने को बेताब रहते थे, जब भी वह बुलाता था, मिलने पहुंच जाते थे- अनुराग ढांडा
Aam Aadmi Party : आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के एपस्टीन से प्रतिनिधि मंडल के साथ मुलाकात करने के झूठे दावे को एक्सपोज कर दिया है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि एपस्टीन से हरदीप सिंह पुरी डेलिगेशन के साथ नहीं, बल्कि भाजपा के वरिष्ठ नेता के तौर पर अकेले कई बार मिले थे।

हर वक्त वह एपस्टीन से मिलने को बेताब रहते थे। जब भी वह बुलाता था, मिलने पहुंच जाते थे। दोनों के बीच हुई बातों से साफ है कि वे एक-दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या मोदी जी ने एपस्टीन की सलाह पर कराए गए काम के बदले हरदीप सिंह पुरी को केंद्रीय मंत्री बनाया? अब इस खुलासे के बाद हरदीप सिंह पुरी को मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर मोदी सरकार को उन्हें हटा देना चाहिए।

मंत्री पद से दे देना चाहिए इस्तीफा

हरदीप सिंह पुरी भाजपा के वरिष्ठ नेता के तौर पर एपस्टीन से कई बार मिले थे। प्रतिनिधिमंडल के साथ एपस्टीन से मिलने का उनका दावा पूरी तरह झूठा है। मोदी सरकार बनने के बाद वह कई बार एपस्टीन से मिले। इसलिए उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि वह एपस्टीन से अपने के लिए बात कर रहे थे या मोदी सरकार के लिए लॉबिंग कर रहे थे। उनको मंत्री पद से इस्तीफा भी दे देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो मोदी सरकार को उन्हें हटा देना चाहिए। केंद्र सरकार को भी बताना चाहिए कि क्या इसी तरह की कोई मीटिंग पीएमओ या प्रधानमंत्री की एपस्टीन से हुई है?

अमेरिका के दबाव में पीएम मोदी

गुरुवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर अनुराग ढांडा ने कहा कि मोदी सरकार के किसी मंत्री ने पहली बार खुले रूप से स्वीकार किया है कि एपस्टीन के साथ उनकी मुलाकात हुई। लेकिन उन्होंने पूरा सच नहीं बताया। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने अपने बयान में कहा था कि वह प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में ही जेफरी एपस्टीन से मिले थे और उनकी कभी अकेले या व्यक्तिगत मुलाकात नहीं हुई। आम आदमी पार्टी लगातार कह रही है कि मोदी सरकार, उनके मंत्री और खुद प्रधानमंत्री मोदी कहीं न कहीं अमेरिका के दबाव में हैं और किसी ऐसे राज के दबाव में हैं जो अभी तक सार्वजनिक पटल पर नहीं है।

अक्टूबर 2014 में हुई एपस्टीन के साथ पहली बैठक

अनुराग ढांडा ने कहा कि हरदीप पुरी की एपस्टीन के साथ पहली बैठक अक्टूबर 2014 में हुई थी। उस समय वह भाजपा में शामिल हो चुके थे और एक अधिकारी के बजाय भाजपा के वरिष्ठ नेता के रूप में एपस्टीन से मिल रहे थे। दस्तावेजों में एपस्टीन, हरदीप पुरी से पूछ रहे हैं कि उनकी सलाह कितनी उपयोगी और लाभदायक रही। इस पर हरदीप पुरी जवाब देते हैं कि उनके नजरिए से यह बहुत उपयोगी और लाभदायक थी।

बाल शोषण के अपराध में सजा

इसके बाद हरदीप पुरी, एपस्टीन से कहते हैं कि वह 8 या 10 तारीख को आकर पूरी विस्तार से जानकारी देना चाहते हैं। भाजपा के इतने वरिष्ठ नेता एक ऐसे व्यक्ति से पहले सलाह लेते हैं जो बाल शोषण के अपराध में सजा काट चुका था और फिर कहते हैं कि आपकी सलाह काम आई। हरदीप पुरी कोई प्रतिनिधिमंडल के साथ नहीं, बल्कि अपने लिए समय मांग रहे थे और कह रहे थे कि वह मिलकर पूरी जानकारी देना चाहते हैं, जैसे वह एपस्टीन को रिपोर्ट करते हों। इसके बाद 10 अक्टूबर 2014 को दोपहर 12 बजे की व्यक्तिगत बैठक तय होती है।

एपस्टीन से मिले और बार-बार…

अनुराग ढांडा ने कहा कि यह बैठक मोदी सरकार के बनने के बाद हुई। हरदीप पुरी को यह स्पष्ट करना होगा कि वह अपने निजी हित के लिए बात कर रहे थे या मोदी सरकार के लिए लॉबिंग कर रहे थे। अब यह किसी भी संदेह से परे है कि हरदीप पुरी व्यक्तिगत तौर पर कई बार एपस्टीन से मिले और बार-बार ऐसे विषयों पर चर्चा की जो सीधे राजनीति या सरकार से संबंध रखते थे। इसके बाद 4 फरवरी 2015 को फिर से बैठक होती है, जिससे यह स्थापित होता है कि हरदीप पुरी, एपस्टीन के सीधे संपर्क में थे।

2016 में हरदीप पुरी फिर एपस्टीन से मिले

अनुराग ढांडा ने कहा कि एपस्टीन के कार्यालय से मेल आता है कि जेफरी आज न्यूयॉर्क में हैं और उम्मीद करते हैं कि आप उनके घर आ सकें। इस पर हरदीप पुरी जवाब देते हैं कि उन्होंने संदेश भेज दिया है और वह दोपहर के आसपास आ सकते हैं। यहां वह घर पर मिलने का समय मांग रहे हैं, किसी दफ्तर में या प्रतिनिधिमंडल के साथ नहीं। इसके बाद जनवरी 2016 में हरदीप पुरी फिर एपस्टीन से मिलते हैं। इस बातचीत में भी एपस्टीन के कार्यालय की तरफ से पूछा जाता है कि जेफरी न्यूयॉर्क में हैं, क्या आपके पास आकर मिलने का समय है।

हां, वह वहां सुबह 11 बजे होंगे

अनुराग ढांडा ने कहा कि जिस अनौपचारिक तरीके से उन्हें बुलाया जा रहा है, उससे समझा जा सकता है कि उनकी कितनी गहरी दोस्ती थी। हरदीप पुरी जवाब देते हैं कि कल सुबह 11 बजे। अगली सुबह पुष्टि की जाती है कि आज सुबह 11 बजे जेफरी के घर पर मिलेंगे। वे दोबारा घर पर मिलने जा रहे थे। हरदीप पुरी वापस पुष्टि करते हैं कि हां, वह वहां सुबह 11 बजे होंगे। इसके बाद 5 जनवरी 2017 को फिर मिलते हैं, जिसमें फिर से वही समय और घर का पता दिया जाता है।

हरदीप पुरी तुरंत भर देते हैं हामी

अनुराग ढांडा ने कहा कि ये सारे दस्तावेज अमेरिकी न्याय प्रणाली द्वारा जारी किए गए हैं और पूरी तरह प्रामाणिक हैं। हरदीप पुरी पुष्टि कर रहे हैं कि मई 2017 में वह एपस्टीन से मिलेंगे। 19 मई 2017 को यह बैठक हुई। इससे दो दिन पहले बात हो रही है कि जेफरी पूछ रहे हैं कि क्या आप 11 की जगह 10ः30 बजे आ सकते हैं, जिस पर हरदीप पुरी तुरंत हामी भर देते हैं। पहले 12 बजे का समय दिया जाता है, फिर एपस्टीन कहते हैं 12 ठीक नहीं है, 11 बजे आ जाओ। हरदीप पुरी कहते हैं कि ठीक है, 11 बजे आ जाऊंगा। फिर अगले दिन सुबह कहा जाता है कि 10ः30 कर लेते हैं, तो हरदीप पुरी कहते हैं कि ठीक है, मैं 10ः30 आ जाऊंगा। क्या हरदीप पुरी एपस्टीन की नौकरी कर रहे थे? उनका व्यवहार साफ तौर पर दर्शाता है कि एपस्टीन उन पर हावी थे।

हरदीप पुरी को करना चाहिए स्पष्ट

अनुराग ढांडा ने कहा कि वह 12 बजे का समय हरदीप पुरी के लिए सिर्फ उनके नाम से अलग से रखा गया था, यानी यह व्यक्तिगत मुलाकात थी और वे अकेले एपस्टीन से मिल रहे थे। वे क्या बातें कर रहे थे? भारत के कौन से व्यापार, कौन से समझौते या किस चीज पर चर्चा कर रहे थे? वे एपस्टीन से क्या लेना-देना चाहते थे, यह हरदीप पुरी को स्पष्ट करना चाहिए। जब उनसे सवाल पूछा गया तो वह बहुत अनौपचारिक तरीके से कह रहे थे कि कुछ हुआ होता तो बताते। अब आम आदमी पार्टी ने बता दिया है कि हुआ है, तो अब उन्हें जवाब देना होगा।

हरदीप पुरी का तुरंत जवाब

अनुराग ढांडा ने कहा कि हरदीप पुरी, एपस्टीन से मिलने के लिए कितने उत्सुक होते थे, इसका भी एक सबूत है। एपस्टीन के कार्यालय की तरफ से पूछा जाता है कि क्या आप शुक्रवार 9 जनवरी को शाम 5ः30 बजे जेफरी से उनके घर पर मिलने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। उधर से हरदीप पुरी का तुरंत जवाब जाता है कि ठीक है, वहां पहुंच जाऊंगा। हरदीप पुरी की तरफ से समय पर कोई मोलभाव नहीं किया जाता, जो समय दे दिया गया, उस पर वह हाजिर हो जाते हैं।

हरदीप पुरी न्यूयॉर्क पहुंचते हैं तो मेल करते हैं

अनुराग ढांडा ने बताया कि मार्च 2015 और दिसंबर 2015 में एक-दूसरे को बैठक के लिए एपस्टीन कह रहे हैं कि कल कॉफी के लिए समय है? हरदीप पुरी कहते हैं कि अभी भारत में हूं, 10 अप्रैल को आ रहा हूं, उसके बाद मिलते हैं। जब हरदीप पुरी न्यूयॉर्क पहुंचते हैं तो मेल करते हैं कि मुझे बताएं जब आप शहर में हों और कॉफी के लिए समय हो। उधर से जवाब आता है कि आखिरी हफ्ते में। इतनी अनौपचारिक बातचीत इन दोनों के बीच में है।

अनौपचारिक बातचीत से साफ, इनके व्यक्तिगत संबंध थे

अनुराग ढांडा ने कहा कि इतनी अनौपचारिक बातचीत से साफ है कि इनके बीच व्यक्तिगत संबंध थे। अगर हरदीप पुरी कह रहे हैं कि कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं था, तो यह बात बेकार और बेबुनियाद नजर आती है। हरदीप पुरी से जब भी जो कहा जाता था, वह करते थे। 10 तारीख का कार्यक्रम तय हुआ, समय बदला गया और हरदीप पुरी ने हर बार उसे स्वीकार किया। यह हरदीप पुरी की हालत एपस्टीन के सामने थी।

11 बजे हरदीप पुरी के साथ एपस्टीन की बैठक

अनुराग ढांडा ने दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि यह जेफरी एपस्टीन के चरित्र और हरदीप पुरी के साथ उनकी बैठक को स्पष्ट करता है। एपस्टीन की सचिव द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम में लिखा है कि रात 9ः40 बजे उसे और लड़कियों को पहुंचना है। इसी कार्यक्रम में लिखा है कि सुबह 11 बजे हरदीप पुरी के साथ एपस्टीन की बैठक है। एक ही कार्यक्रम में दोनों चीजें लिखी हैं जो स्पष्ट तौर पर बताती हैं कि एपस्टीन का चरित्र किस तरह का था और हरदीप पुरी लगातार उस व्यक्ति से मिल रहे थे।

हरदीप पुरी को सब पता था कि…

अनुराग ढांडा ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हरदीप पुरी को जानकारी नहीं थी कि एपस्टीन कौन है। उनकी एक मेल में लिखा हुआ है कि कृपया मुझे बताएं जब आप अपने द्वीप से वापस आ जाएं। हरदीप पुरी को सब पता था कि उसके द्वीप पर क्या हो रहा है। जब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिकारी रह चुके थे तो उन्हें यह भी पता था कि वह किन अपराधों के लिए दोषी ठहराया जा चुका है। उसके बावजूद इतनी नजदीकी बढ़ाई गई।

मोदी सरकार को स्पष्ट करना होगा

अनुराग ढांडा ने कहा कि यह पूरा बैठकों का दौर हरदीप पुरी के मंत्री बनने से ठीक पहले का है। 2017 में उनको मंत्री बनाया जाता है और उससे ठीक पहले तक उनकी लगातार एपस्टीन से मुलाकात होती है। वह एपस्टीन की सलाह पर कुछ काम कराते हैं और कहते हैं कि बहुत फलदायक रहा। मोदी सरकार को स्पष्ट करना होगा कि क्या उन्हीं कामों की बदौलत हरदीप पुरी को इनाम के रूप में मंत्री पद दिया गया था? और मंत्री बनने के बाद उन्होंने इस लॉबी का किस तरीके से इस्तेमाल किया?

केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ देना चाहिए

अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की मांग है कि हरदीप पुरी को तुरंत प्रभाव से उनके पद से हटाकर इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। भारत अपनी एजेंसियों से इन दस्तावेजों और बैठकों की जांच कराए कि किस व्यापार के बारे में बात की जा रही है। जब तक जांच हो, हरदीप पुरी को केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ देना चाहिए। एक ऐसा व्यक्ति जो हजारों नाबालिग बच्चियों के साथ अपराध का दोषी है, उसके साथ हमारे मंत्रियों और प्रधानमंत्री का नाम आना बेहद शर्मनाक है।

अमेरिका की मनमानी को भारत स्वीकार कर रहा

अनुराग ढांडा ने आगे कहा कि बहुत से दस्तावेज अमेरिका ने अभी तक सार्वजनिक नहीं किए हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी का मोदी सरकार से सीधा सवाल है कि क्या इसी तरीके की कोई मीटिंग या बातचीत प्रधानमंत्री कार्यालय या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी एपस्टीन के साथ है, जिसकी फाइल को दबाए रखने के बदले में अमेरिका की मनमानी को भारत स्वीकार कर रहा है? पाकिस्तान के साथ सीजफायर और ट्रेड डील जिस तरीके से किया गया, कोई भी संप्रभु राष्ट्र इसको बर्दाश्त नहीं कर सकता। यह एक तरीके से गुलाम की तरह व्यवहार है, जिसे देश स्वीकार नहीं कर रहा है।

दस्तावेजों से पूरी तरह से बेनकाब हुआ झूठ

अनुराग ढांडा ने कहा कि पता नहीं क्या मजबूरी है या कौन सा राज है? क्या एपस्टीन फाइल्स के कुछ कागज हैं जिनको अमेरिका से सार्वजनिक न करने के बदले में उनकी हर मांग को माना जा रहा है? अब यह सीधे तौर पर जांच का विषय बन गया है, क्योंकि मोदी सरकार के मंत्री ने अपनी जुबानी पहले यह स्वीकारा कि वो मिले हैं, लेकिन झूठ बोलने का प्रयास किया कि प्रतिनिधिमंडल के तौर पर मिले हैं। यह झूठ आज इन दस्तावेजों से पूरी तरह से बेनकाब हो गया है कि एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी व्यक्तिगत मीटिंग करते रहे हैं। वे खुद मीटिंग के लिए पूछते रहे हैं, उनसे सलाह लेते रहे हैं और उनको रिपोर्ट देते रहे हैं। ऐसे में मोदी सरकार के उस कथन पर बिल्कुल यकीन नहीं किया जा सकता जिसमें वो यह कह रहे हैं कि एपस्टीन फाइल के पूरे प्रकरण में मोदी सरकार पाक-साफ है।

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2026 : किस दिन रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत, जान लें सही तारीख और नियम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को ‘भगवान’ कहकर किया संबोधित, कहा- निवेदन है कि वे स्नान कर लें
UP News : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य एक बार फिर से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को भगवान कहकर सम्बोधित किया है. केशव मौर्य ने कहा कि मेरा निवेदन है की वो स्नान कर लें. सरकार की पहल करने के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य नें कहा, ‘इस मामले में सरकार पहल कर रही हैं. अभी मैं शंकराचार्य जी के पास नहीं जा रहा हूं लेकिन मुख्यमंत्री जी संज्ञान ले रहें हैं.’

बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अनशन पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात कर सकते हैं. इस संबंध में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगीराज ने जानकारी देते हुए बताया था कि “डिप्टी सीएम केशव मौर्य रविवार शाम को उनसे मिलने आएंगे.”

जांच का आश्वासन और सीएम पर टिप्पणी

बता दें कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पहले भी शंकराचार्य के अनशन को लेकर बयान दिया था, उन्होंने उनसे अनशन खत्म करने की अपील की थी और साथ ही अधिकारियों के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी उनके बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, उन्होंने कहा था कि अब उन्हें यह स्पष्ट हो गया है कि अधिकारियों से कुछ चूक हुई है. इसके साथ ही उन्होंने यह टिप्पणी भी की थी कि केशव प्रसाद मौर्य को ही उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए था.

ये भी पढ़ें- Char Dham Yatra 2026 : बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख घोषित, डिटेल में पढ़ें पूरी ख़बर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ओवैसी का बड़ा बयान, BJP से गठबंधन को किया इनकार, पार्षदों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई
Asaduddin Owaisi : असदुद्दीन ओवैसी AIMIM के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद ने फिर स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी (BJP) या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ किसी भी प्रकार का गठबंधन नहीं होगा। ओवैसी ने कहा कि AIMIM अपनी वैचारिक प्रतिबद्धताओं से कोई समझौता नहीं करेगी और गठबंधन के फैसले केवल पार्टी नेतृत्व के स्तर पर लिए जाएंगे।

पार्टी की नीति का नहीं करते प्रतिनिधित्व

यह बयान महाराष्ट्र के अकोट नगर परिषद में AIMIM के कुछ पार्षदों द्वारा BJP समर्थित उम्मीदवार को को-ऑप्शन पद के लिए समर्थन देने के बाद आया है। ओवैसी ने इसे गंभीर चूक मानते हुए इन पार्षदों को तुरंत उस समर्थन से पीछे हटने का निर्देश दिया है और उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। ओवैसी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर ऐसे फैसले पार्टी की नीति का प्रतिनिधित्व नहीं करते और केवल पार्टी नेतृत्व ही गठबंधन के बारे में फैसला कर सकता है।

महाराष्ट्र का साफ था जनादेश

इसके अलावा, ओवैसी ने ठाकरे भाइयों से जुड़े महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का जनादेश साफ था, जहां उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवार ने जीत हासिल की, जो मतदाताओं के रुझान को दर्शाता है।

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा

अंतरराष्ट्रीय मामलों पर बात करते हुए ओवैसी ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा पर चिंता जताई और कहा कि भारत की बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करने के कारण पड़ोसी देश की स्थिरता भारत के राष्ट्रीय हित के लिए बेहद अहम है।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ : तीसरे वनडे में भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

CM Yogi in Kashi : काशी में CM योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- कुछ लोग ले रहे फिरौती, पूरी खबर पढ़ें
CM Yogi in Kashi : यूपी के CM योगी आदित्यनाथ काशी पहुंचे हैं। उनका हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा, जिसके बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने CM का स्वागत किया। पुलिस लाइन से CM योगी सीधा कालभैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मणिकर्णिका घाट को लेकर राजनीतिक विवाद

बता दें कि काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर चल रहे विकास कार्यों को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ा हुआ है। जिसको लेकर CM योगी मणिकर्णिका घाट जाकर घाट पर चल रहें विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और शवदाह से जुड़ी सुविधाओं का निरीक्षण करने वाले थे।

जिसको लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाने थे, ताकि मणिकर्णिका घाट को और अधिक सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाया जा सके। हालांकि CM योगी के मणिकर्णिका घाट जाने का फैसला बाद में रद्द कर दिया।

विपक्ष ने उठाए सवाल

बता दें कि काशी में मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास का कार्य जारी है, जिसको लेकर वहां के स्थानीय लोग विरोध कर रहें हैं, वहीं सियासत गरमाई हुई है। टूट रहे महा श्मशान मणिकर्णिका घाट को लेकर कांग्रेस, सपा और अन्य पार्टी ने सोशल मीडिया पर गंभीर प्रश्न खड़े किए।

CM योगी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद CM योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होनें कहा कि काशी के खिलाफ लगातार साजिश रची जा रही है। लेकिन काशी के भौतिक विकास का संरक्षण किया जा रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने इस कार्य को लेकर फिरौती ली है, फिर भी यहां का तेजी से विकास किया जा रहा है।

काशी को नहीं मिला महत्व

प्रेस कॉन्फ्रेंस में CM योगी ने कहा कि काशी अविनाशी है, इस शहर को लेकर हर भारतवासी अपार श्रद्धा का भाव रखता है। लेकिन भारत के स्वतंत्र होने के बाद काशी को जो सम्मान मिलना चाहिए था उस समग्र विकास के कार्यक्रम को वो महत्व नहीं मिला। पिछले 11 से 11.5 साल के अंदर काशी एक बार फिर से अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करते हुए उनका संवर्धन भी कर रहा है और भौतिक विकास के कार्यों के माध्यम से नई ऊंचाई को भी प्राप्त कर रहा है।

जनपद वाराणसी में पत्रकार बंधुओं से वार्ता… https://t.co/jWafsvExIV
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 17, 2026

काशी में विकास योजनाएं शुरू

इसके आगे CM ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि काशी का प्रतिनिधित्व देश की संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं। उन्होंने शुरू से ही कहा है कि काशी की पुरानी विरासत को सुरक्षित रखते हुए उसे नए और आधुनिक रूप में देश और दुनिया के सामने लाया जाना चाहिए। इसी सोच के तहत पिछले 11 से 11.5 वर्षों में काशी में कई विकास योजनाएं शुरू की गईं।

काशी ने GDP में दिया महत्वपूर्ण योगदान

उन्होंने आगे कहा कि 55 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं काशी के लिए स्वीकृत हुई, जिनमें से 36 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं लोकार्पित हो चुकी हैं और शेष योजनाएं प्रगतिशील तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं। 2014 से पहले या काशी विश्वनाथ धाम बनने से पहले यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या 5 हजार से लेकर केवल 25 हजार तक पहुंचती थी। आज उसी काशी में 1.25 लाख से 1.50 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचते हैं। अकेले काशी ने देश की GDP में 1.3 लाख करोड़ रुपए का योगदान किया है।

ये भी पढ़ें- PM Modi ने TMC को लिया आड़े हाथों, कहा- केंद्र का पैसा लूट रही ममता सरकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बिहार में मकर संक्रांति पर तेजप्रताप यादव के घर दही-चूड़ा भोज में राजनीतिक हलचल
Bihar News : बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज को लेकर राजनितिक हलचल तेज हो गई है. राजधानी पटना में लालू-राबड़ी का आवास या मुख्यमंत्री का सरकारी आवास हमेशा इस भोज को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस साल चर्चा का केंद्र तेज प्रताप यादव का घर बना हुआ है. तेज प्रताप का आवास आज पावर सेंटर में तब्दील हो गया है. बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद और अन्य कई दिग्गज इस दही-चूड़ा भोज में शामिल होने पहुंचे हैं. हालांकि, तेजस्वी यादव अभी तक वहां नहीं पहुंचे हैं, और सबकी नजरें तेजस्वी पर टिकी हैं.

मकर संक्रांति के मौके पर तेजप्रताप यादव के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साथ-साथ बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, मंत्री अशोक चौधरी, बड़े मामा प्रभुनाथ यादव, साधु यादव और विधायक चेतन आनंद भी शामिल हुए.

तेजप्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में नेता शामिल

लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने घर आयोजित दही-चूड़ा भोज के लिए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री और आरएलएम नेता दीपक प्रकाश, मंत्री और हम अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, बिहार विधान परिषद के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह, मंत्री मदन सहनी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, मंत्री श्रीमती लेशी सिंह सहित कई अन्य नेताओं को आमंत्रण पत्र खुद अपने हाथों से दिए हैं. तेजप्रताप के आमंत्रण के बाद अब नेता उनके घर आने लगे हैं.

ये भी पढ़ें – ट्रंप की पोस्ट से बवाल : वेनेजुएला की सत्ता और तेल पर अमेरिका का दावा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप